🔥 Breaking News | Bihar | India | Sports | Politics | Live Updates
🔥 CHINGARI PRIME NEWS
🔴 Breaking News | Latest Updates | India News | Politics | Sports | Business | Entertainment

मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025

हेलीपैडों के उपयोग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे

 आज सिंगल विंडो सेल/ एकल खिड़की कोषांग 

गया. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने आज सिंगल विंडो सेल/ एकल खिड़की कोषांग के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनावी सभा, रैली, हेलीकॉप्टर लैंडिंग इत्यादि के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों के लिए काउंटर चिन्हित कर आज उसका फीता काटकर उद्घाटन किया गया.

     विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जन सभाओं , रैलियों ,जुलूसों के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म-सुविधा, लाउडस्पीकर के उपयोग और चुनाव प्रचार के लिए वाहनों के उपयोग के साथ-साथ गैर वाणिज्यिक, दूरस्थ, अनियंत्रित हवाई अड्डों ,


हेलीपैडों के उपयोग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों एवं उनके उम्मीदवारों को उसके प्लेटफार्म सुविधा के माध्यम से अनुमति मांगने वाले सभी आवेदनों को अनुमति देने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालयों में 24 घण्टे के भीतर निपटान किया जाना होगा.जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिए हैं कि अपने कार्यालयों में सिंगल विंडो प्रणाली अनुमति प्रकोष्ठ स्थापित करेंगे और उन्हें कार्यशील करेंगे, जो आवश्यक अवसंरचना यथा, फोटो कॉपियर मशीन, स्कैनर, कंप्यूटर, टेलीफोन आदि तथा समर्थित स्टाफ से सुसज्जित होंगे.

    अनुमति प्राप्त करने वाले राजनीतिक दल अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी अनुदेशों के संग्रह में दिए गए विहित फॉर्मेट अनुलग्नक DI में व्यय योजना के ब्यौरे सहित कार्यक्रम से कम से कम 48 घंटे पहले संबंधित रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में अनुमति प्रकोष्ठ के प्रभारी को आवेदन करना होगा.कोई राजनीतिक दल अभ्यर्थी आवेदन करने के 7 दिनों के भीतर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों रैलियों ,जुलूसों के संबंध में अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं.किसी एक विशेष दिन के लिए एक से अधिक कार्यक्रम के लिए पृथक आवेदन दाखिल किया जाना होगा.

   जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी के कार्यालय में भी संबंधित विधानसभा का सिंगल विंडो का संचालन काउंटर चालू कर दी गई है जहां किसी भी राजनीतिक दल द्वारा किसी भी प्रकार की रैली आम सभा जुलूस की अनुमति के लिए आवेदन दे सकते हैं उन्होंने कहा कि आवेदन कम से कम 48 घंटे पहले सिंगल विंडो सेंटर में समर्पित करना होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर से हेलीपैड, हेलीकॉप्टर संबंधित अनुमति के लिए समाहरणालय परिसर में बनाए गए सिंगल विंडो काउंटर पर आवेदन जमा करना होगा.

      इस अवसर पर वरीय नोडल पदाधिकारी सिंगल विंडो सह नगर आयुक्त गया कुमार अनुराग, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता अंशु कुमारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार 

सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

 नई दिल्ली.नई दिल्ली, (आलोक कुमार).
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया. भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी. तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. राज्य में दो चरणों में वोटिंग कराने का निर्णय लिया गया है.

      भारत निर्वाचन आयोग की सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक ऐलान किया गया. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई.


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का कार्यक्रम

पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र)

गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

नामांकन भरने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)

नामांकन की जांच की तिथि: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

मतदान की तिथि: 06 नवंबर 2025 (गुरुवार)

मतगणना की तिथि (दोनों चरण): 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में राज्य के 18 जिलों में मतदान होगा. इन महत्वपूर्ण जिलों की सूची इस प्रकार है:

उत्तर बिहार और मध्य बिहार के प्रमुख जिले:

गोपालगंज,सिवान,सारण,मुजफ्फरपुर,वैशाली, समस्तीपुर,दरभंगा,बेगुसराय,सहरसा,मधेपुरा और खगड़िया

दक्षिण-पश्चिमी और मगध क्षेत्र के जिले:

बक्सर,भोजपुर,पटना,नालंदा,शेखपुरा,मुंगेर और लखीसराय.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले फेज में 6 नवंबर को किन 121 सीटों पर होगी वोटिंग

पहले चरण में इन 121 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

1. आलमनगर

2.  बिहारीगंज

3. सिंहेश्वर (SC)

4.  मधेपुरा

5.  सोनबरसा (SC)

6. सहरसा

7.  सिमरी बख्तियारपुर

8.  महिषी

9.  कुशेश्वर स्थान (SC)

10.  गौरा बौराम

11.  बेनीपुर

12.  अलीनगर

13.  दरभंगा ग्रामीण 

14.  दरभंगा

15.  हायाघाट

16.  बहादुरपुर

17.  केवटी

18.  जाले

19. गायघाट

20.  औराई

21.  मीनापुर

22. बोचहां (SC)

23.  सकरा (SC)

24.  कुढ़नी 

25. मुजफ्फरपुर

26. कांटी

27.  बरुराज

28.  पारू

29.  साहेबगंज

30.  बैकुंठपुर

31. बरौली

32.  गोपालगंज

33.  कुचायकोट

34. भोरे (SC)

35.  हथुआ

36.  सीवान

37.  जीरादेई

38.  दरौली (SC)

39.  रघुनाथपुर

40.  दरौंदा

41.  बड़हरिया

42.  गोरियाकोठी

43.  महाराजगंज 

44.  एकमा

45.  मांझी

46.  बनियापुर

47.  तरैया

48.  मढ़ौरा

49.  छपरा

50.  गरखा (SC)

51.  अमनौर

52.  परसा

53.  सोनपुर

54. हाजीपुर

55. लालगंज

56.  वैशाली

57.  महुआ

58. राजा पाकर (SC)

59. राघोपुर

60. महनार

61.  पातेपुर (SC)

62.  कल्याणपुर (SC)

63.  वारिसनगर

64.  समस्तीपुर

65.  उजियारपुर

66.  मोरवा

67.  सरायरंजन

68.  मोहिउद्दीननगर

69.  विभूतिपुर

70.  रोसड़ा (SC)

71. हसनपुर

72. चेरिया-बरियारपुर

73. बछवाड़ा

74. तेघरा

75. मटिहानी

76.  साहेबपुर कमाल

77. बेगूसराय

78. बखरी (SC)

79. अलौली (SC)

80.  खगड़िया

81.  बेलदौर

82. परबत्ता

83. तारापुर

84. मुंगेर

85. जमालपुर

86.  सूर्यगढ़ा

87. लखीसराय

88.  शेखपुरा

89.  बरबीघा

90.  अस्थावां

91. बिहारशरीफ

92. राजगीर (SC)

93.  इस्लामपुर

94.  हिलसा

95.  नालंदा

96.  हरनौत

97.  मोकामा

98.  बाढ़

99.  बख्तियारपुर

100. दीघा

101.  बांकीपुर

102.  कुम्हरार

103.  पटना साहिब

104.  फतुहा

105.  दानापुर

106.  मनेर

107.  फुलवारी (SC)

108. मसौढ़ी (SC)

109.  पालीगंज

110.  विक्रम

111.  संदेश 

112.  बड़हरा

113. आरा

114. अगिआंव (SC)

115. तरारी

116. जगदीशपुर

117. शाहपुर

118.  ब्रह्मपुर

119. बक्सर

120. डुमरांव

121.  राजपुर (SC)


आलोक कुमार

रविवार, 5 अक्टूबर 2025

शांति की अपील करने वाले वांगचुक को इसका जिम्मेदार ठहराना अन्याय

 


असहमति का अपराधीकरण सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी

शांति की अपील करने वाले वांगचुक को इसका जिम्मेदार ठहराना अन्याय 

लद्दाख.भारतीय लोकतंत्र पर गहरे सवाल खड़े करती है. लद्दाख की जनता के अधिकारों और पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्षरत वांगचुक को “राष्ट्रविरोधी” ठहराना केवल अन्यायपूर्ण ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा के साथ खिलवाड़ है.यह वही प्रवृत्ति है जिसने वयोवृद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी जैसे निर्दोष को जेल की यातना के हवाले कर उनकी जान ले ली थी. 

     सरकार का दायित्व जनता की जायज मांगों को सुनना और संवाद करना है, न कि आलोचना को अपराध मानना. लद्दाखियों की राज्य के दर्जे की मांग या पर्यावरणीय संसाधनों की रक्षा के प्रयास किसी भी तरह राष्ट्रविरोधी नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की उस भावना से जुड़े हैं जिसे प्रधानमंत्री स्वयं बढ़ावा देते हैं. 24 सितंबर 2025 की हिंसा निंदनीय है, लेकिन शांति की अपील करने वाले वांगचुक को इसका जिम्मेदार ठहराना अन्याय है. 

     लोकतंत्र में विरोध की आवाज़ को कुचलना सरकार की कमजोरी का प्रतीक है.भारत को यह समझना होगा कि सरकार की आलोचना राष्ट्र विरोधी नहीं है. असहमति को कुचलना लोकतंत्र को खोखला करना है.सरकार को चाहिए कि तुरंत वांगचुक और अन्य गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई सुनिश्चित करे और लद्दाखियों की न्यायोचित मांगों पर संवेदनशील संवाद शुरू करें.यही एक लोकतांत्रिक राष्ट्र की पहचान है.

       कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अन्य लोगों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की. साथ ही, केंद्र को चेतावनी दी कि लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और अन्य प्रमुख मांगों को पूरा करने में उसकी विफलता हिमालयी क्षेत्र के लोगों को "अलग-थलग" कर रही है.

        केडीए सदस्य सज्जाद करगिली ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेजे गए वांगचुक और लेह में हिरासत में लिए गए अन्य युवा नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की.उन्होंने कहा कि छठी अनुसूची के तहत राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता.

     करगिली ने कहा, ‘ऐसे समय में जब राष्ट्र अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, संवेदनशील क्षेत्र लद्दाख के लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार लोगों में अलगाव और असुरक्षा की भावना को बढ़ाएगा.'उन्होंने कहा कि सरकार को ‘लोगों के साथ समझदारी से पेश आना चाहिए.’


आलोक कुमार

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी


15 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास

पटना.मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज मुंगेर जिले में लगभग 12690 करोड़ रुपए की लागत से प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 15 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास किया.

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा.

इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री जी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए.इसके पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया.


आलोक कुमार

शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक

  'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक 


पटना .माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1,  अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया.

     उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था और उस दिन 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी थी. यानि अब तक कुल 1 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है. आज एक करोड़वीं लाभार्थी श्रीमती अंजु कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपना अनुभव साझा किया तथा प्रसन्नता व्यक्त की.

     माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है. इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु० की प्रारंभिक राशि दी जा रही है। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी, वे आत्मनिर्भर बनेंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा.

आलोक कुमार


गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

गांधी , शास्त्री एवं प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किए कांग्रेसजन

 


गांधी , शास्त्री एवं प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किए कांग्रेसजन

पटना . बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 157 वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 121 वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 127 वीं जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा एवं तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम  ने की.

   अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राजेश राम  ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के बताए आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा . गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेस जन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा.स्व.  शास्त्री को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री ने राजनीतिक शुचिता की जो मिसाल पेश की है वो राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आदर्श है.उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया.

    इस अवसर  पर  कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,  पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा,  विधायक  प्रतिमा कुमारी दास  , नरेन्द्र कुमार, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, भावना झा, अमिता भूषण, डा0 संजय यादव, नागेन्द्र कुमार विकल, राजेश कुमार सिन्हा, कुमार आशीष, अफरोज खान, शकीलुर रहमान,शशि रंजन,वैद्यनाथ शर्मा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, ललन यादव, कमलेश कमल, असफर अहमद, सूरज सिंह यादव, संजय पाण्डेय, अरविन्द लाल रजक, मनोज मेहता,   संतोष श्रीवास्तव,  उदय शंकर पटेल,अश्विनी कुमार, शशिकांत तिवारी, मो0 शाहनवाज, डा0 विनोद यादव, वसी अख्तर, सुधा मिश्रा, यशवंत कुमार चमन, राजनन्दन कुमार,उर्मिला सिंह नीलू, सुनील कुमार सिंह, मृणाल अनामय, सैयद कामरान हुसैन,दुर्गा प्रसाद, विमलेश तिवारी, राम शंकर पान, नदीम अंसारी, सत्येन्द्र प्रसाद, अर्जुन पासवान, मिहिर कुमार झा, बद्री प्रसाद यादव, पवन कुसरी, संजय कुमार श्रीवास्तव, विनीता भगत, सुभाष झा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे.


आलोक कुमार

बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

“शिक्षा की सौगात या चुनावी शगुन?”

 


चुनावी मौसम में शिक्षा की सौगात

“शिक्षा की सौगात या चुनावी शगुन?”

पटना.बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने बिहार में 19 नए केवी स्कूल खोलने की मंजूरी दी है. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर दी. बता दें कि ये सभी 19 स्कूल बिहार के जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में खोले जाएंगे.जब नीतीश कुमार एनडीए से बाहर थे, तब पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय घोषित करने की मांग उठाई जाती रही, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे ठुकरा दिया.अब जबकि बिहार में चुनावी बयार बह रही है, केंद्र ने अचानक 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा कर दी है.यह फैसला निस्संदेह शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है, लेकिन समय पर सवाल खड़े करता है.

पांच साल में क्यों नहीं?

सुधि जनों का कहना है कि यदि यही विद्यालय पिछले पांच सालों में खुल जाते तो जनता अपने आप केंद्र की नीयत समझ जाती. अब चुनाव से ठीक पहले इस घोषणा से सरकार "हमाम में नंगा" दिखने लगी है.जाहिर है, राजनीतिक लाभ-हानि का समीकरण इस फैसले के पीछे छिपा हुआ है.फिर भी, इस निर्णय से इनकार नहीं किया जा सकता कि बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई मिलेगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि राज्य के 16 जिलों में ये विद्यालय स्थापित होंगे. इससे न केवल स्थानीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा बल्कि शिक्षा का स्तर भी ऊंचा उठेगा.

देश में बनेंगे कुल 57 नए केवी

जानकारी के लिए बता दें कि कैबिनेट की बैठक में देशभर में कुल 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी गई है. इसके लिए 5862 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. इनमें से सबसे ज्यादा 19 केवी स्कूल बिहार में खोले जाएंगे. सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पूरे देश में फिलहाल 1288 केवी संचालित किए जा रहे हैं, इनमें से 3 विदेश में स्थित हैं, बाकी देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद हैं. इन स्कूलों में 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं.

किन-किन जिलों में खुलेंगे विद्यालय

ये 19 विद्यालय बिहार के 16 जिलों में स्थापित होंगे। प्रस्तावित सूची में शामिल हैं — सीतामढ़ी, कटिहार, कैमूर (भभुआ), झंझारपुर, मधुबनी, शेखपुरा, मधेपुरा, पटना (वाल्मी, दीघा क्षेत्र), अरवल, पूर्णिया, भोजपुर (आरा), मुज़फ्फरपुर (बेला इंडस्ट्रियल एरिया), मुंगेर, दरभंगा-नंबर 3, भागलपुर (नगर क्षेत्र), बिहारशरीफ (नालंदा), बोधगया आदि.

निष्कर्ष

केंद्र सरकार का यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक है, लेकिन सवाल यह भी है कि क्या यह वास्तविक विकास की पहल है या महज चुनावी रणनीति? जनता को फैसला करना है कि उन्हें शिक्षा का वादा चाहिए या समय पर विकास की गारंटी.


आलोक कुमार

Publisher ID: pub-4394035046473735
Site: chingariprimenews.blogspot.com

मंगलवार, 30 सितंबर 2025

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है”

 “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है”


पटना. “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” – इस वाक्य का साक्षात रूप है कैथोलिक मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी. आज से ठीक सौ वर्ष पहले, 30 सितंबर 1925 को वाशिंगटन डी.सी. में डॉ. अन्ना डेंगेल ने जो बीज बोया था, वह आज सेवा, करुणा और समर्पण का विशाल वृक्ष बन चुका है.

    डॉ. डेंगेल का दर्द उस समय से जुड़ा है, जब रावलपिंडी में उन्होंने मुस्लिम महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्त्री रोग संबंधी सेवाओं के अभाव में मरते देखा.यह पीड़ा उन्हें विवश कर गई कि स्त्रियों की सेवा, चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक ऐसी सोसाइटी बने, जो जाति, धर्म और लिंग से ऊपर उठकर केवल मानवता के लिए काम करे.

       भारत की धरती से उनका रिश्ता भी बेहद खास रहा.1939 में पटना सिटी की पादरी की हवेली में जब उनका स्वागत “होली फैमिली” कहकर किया गया, तब उन्होंने उसी नाम से माइनर हॉस्पिटल की नींव रख दी. यही अस्पताल आगे चलकर कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के रूप में मानव सेवा का केंद्र बना. दिलचस्प तथ्य यह भी है कि यहां नर्सिंग ट्रेनिंग प्राप्त करने वालों में मदर टेरेसा जैसी महान आत्मा भी शामिल थीं.

     मिशन सिस्टर्स ने केवल अस्पताल ही नहीं खोले, बल्कि “मानवता की मशाल” को फैलाने का अभियान छेड़ा. दिल्ली के ओखला में 1953 का होली फैमिली हॉस्पिटल, रांची के मंदार और कोडरमा के अस्पताल, मुंबई और पूना के मिशन केंद्र—ये सब उनके अथक परिश्रम के प्रतीक हैं. उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र रहा – न्याय, शांति और करुणा. 

    हालांकि बीते दशकों में कई संस्थानों का प्रबंधन अन्य संगठनों को सौंपना पड़ा. मंदार का नर्सिंग स्कूल अब कॉन्स्टेंट लिवेन्स स्कूल ऑफ नर्सिंग बन गया है, मुंबई का अस्पताल उर्सुलाइन ऑफ मैरी इमैक्युलेट के पास है, वहीं दिल्ली और झारखंड के अस्पताल भी नए हाथों में चले गए.लेकिन मिशन सिस्टर्स का योगदान किसी इमारत से नहीं, बल्कि उस भावना से मापा जाता है जिन्होंने समाज में बोई.

    आज भी सिस्टर नशा मुक्ति केंद्रों, वैकल्पिक चिकित्सा केंद्रों और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी हुई है. समग्र उपचार मिशन और आयुष्य सेंटर जैसी पहलें उसकी सेवा-पथ की नई दिशाएं खोल रही हैं.

       सौ साल पूरे होने पर हमें याद रखना चाहिए कि यह संस्था केवल ईंट-पत्थर की इमारतों का नाम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की परंपरा है. डॉ. अन्ना डेंगेल ने जिस आग को सौ साल पहले जलाया था, वह आज भी सिस्टरों के समर्पित जीवन में उजाला फैलाती है.

        आज का दिन सिर्फ एक संस्थान की वर्षगांठ नहीं, बल्कि उस विचार की पुनः स्मृति है कि – समाज में असली धर्म वही है, जो मानव सेवा से जुड़ा हो.डॉ. अन्ना डेंगेल को नमन, और कैथोलिक मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी को उनकी शताब्दी पर हार्दिक बधाई!


आलोक कुमार

सोमवार, 29 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री ने समस्त बिहार वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं

 

पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की.मुख्यमंत्री जी ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर समस्त बिहार वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की.इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री जी ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर जाकर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की एवं महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुये.

  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया.इसके अंतर्गत 7,805 करोड़ रुपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित 16,065 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ तथा 4,116 करोड़ रुपये की लागत की 4,593 योजनाओं का उद्घाटन कार्य शामिल है.

आज के कार्यक्रम के अंतर्गत भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, पशु एवं मत्स्य संसाधन, समाज कल्याण, परिवहन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, खेल, श्रम संसाधन, राजस्व एवं भूमि सुधार, कला संस्कृति एवं युवा, आपदा प्रबंधन, गृह, कृषि, सामान्य प्रशासन एवं वाणिज्य कर विभाग के भवनों के निर्माण से संबंधित 997 करोड़ रुपये लागत की 97 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ तथा 2467 करोड़ की लागत से 137 योजनाओं का उद्घाटन किया गया.

     मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज के शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन कार्य के लिए सभी संबद्ध विभाग को बधाई देता हूं.इन योजनाओं के शुरू होने से राज्य में विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन-स्तर और बेहतर होगा.


आलोक कुमार

रविवार, 28 सितंबर 2025

भारत का लोकतंत्र अपनी विविधता और बहुलता पर गर्व

 

*धर्मांतरण-विरोधी कानून और लोकतंत्र की चुनौती

* धर्म की स्वतंत्रता पर पहरा, लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है

मैंगलोर,(आलोक कुमार).भारत का लोकतंत्र अपनी विविधता और बहुलता पर गर्व करता है. परंतु विडंबना यह है कि जिन मूल्यों पर यह लोकतंत्र खड़ा है, उन्हीं को आज धर्मांतरण-विरोधी कानूनों के नाम पर चोट पहुंचाई जा रही है.वर्तमान में 12 राज्यों में लागू ये कानून सिर्फ़ कानूनी प्रावधान नहीं हैं, बल्कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त आस्था, विवेक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला हैं.

धर्म की स्वतंत्रता पर पहरा, लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है

ऑल इंडिया काथलिक यूनियन (एआईसीयू) की आम सभा ने इन कानूनों को "भारतीय लोकतंत्र पर घाव" करार दिया है. यह संगठन 106 वर्षों की विरासत के साथ देशभर के काथलिकों की सबसे बड़ी आवाज़ है. मैंगलोर में आयोजित बैठक में स्पष्ट कहा गया कि ये कानून न केवल स्वतंत्रता को सीमित करते हैं बल्कि धार्मिक अल्पसंख्यकों — विशेषकर ईसाई, मुस्लिम, दलित और आदिवासी समुदायों — को अपराधी ठहराने का औजार बन गए हैं.

आस्था का चुनाव अदालत का नहीं, अंतरात्मा का विषय है

ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि इन कानूनों का दायरा पिछले दशक में तेज़ी से बढ़ा है। राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात तक, लगभग सभी भाजपा-शासित राज्यों ने इन्हें लागू किया या मजबूत किया है. इन प्रावधानों में "बहलाना", "ज़बरदस्ती" या "कपटपूर्ण तरीका" जिससे अस्पष्ट शब्द शामिल हैं, जो किसी भी धर्मांतरण को अवैध ठहराने का आधार बन सकते हैं.यह स्थिति व्यक्ति की धार्मिक स्वतंत्रता को मजिस्ट्रेट की अनुमति तक सीमित कर देती है — यह लोकतंत्र का नहीं बल्कि अधिनायकवाद का संकेत है.

पत्रकार और विश्लेषक जॉन दयाल का कहना है

पत्रकार और विश्लेषक जॉन दयाल का कहना है कि इन कानूनों के पीछे "जनसंख्या संतुलन" का डर खड़ा किया गया है.हिंदू राष्ट्रवादी समूहों द्वारा यह नैरेटिव फैलाया जाता है कि अल्पसंख्यक समुदायों की संख्यात्मक वृद्धि से बहुसंख्यक हिंदू पहचान खतरे में पड़ जाएगी. यही सोच भारत की सामाजिक समरसता और धार्मिक स्वतंत्रता पर सबसे बड़ा आघात है.ख़ास तौर पर चिंताजनक यह है कि दलित, आदिवासी और महिलाओं के धर्मांतरण को लेकर कठोर दंड का प्रावधान है.मानो इन्हें अपनी आस्था चुनने का अधिकार ही नहीं है.यह उन सामाजिक समूहों को नियंत्रण में रखने का प्रयास है, जिन्हें ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर रखा गया है.

भारत का भविष्य बहुलता में है, संकीर्णता में नहीं

एआईसीयू की सभा का संदेश स्पष्ट है: धार्मिक स्वतंत्रता सिर्फ़ किसी एक समुदाय का मुद्दा नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के अस्तित्व का सवाल है। जब आस्था के चुनाव पर पाबंदी लगाई जाएगी, तब लोकतंत्र का असली चरित्र खो जाएगा.आज ज़रूरत है कि भारत का न्यायपालिका और नागरिक समाज मिलकर इन कानूनों की असंवैधानिकता पर गंभीर बहस करें। लोकतंत्र तभी जीवित रहेगा जब हर नागरिक बिना भय और दबाव के अपने विवेक का पालन कर सके.धर्म और आस्था पर अंकुश लगाना किसी राष्ट्र की शक्ति नहीं, बल्कि उसकी कमजोरी का प्रतीक है। भारत को अपने बहुलतावाद और संवैधानिक मूल्यों पर गर्व होना चाहिए — न कि उन पर संदेह.


आलोक कुमार

शनिवार, 27 सितंबर 2025

डॉ. एस. एन. सुब्बा राव (भाई जी)


 डॉ. एस. एन. सुब्बा राव (भाई जी)

पटना.एक युगद्रष्टा समाजसेवी और युवा प्रेरक भारतीय समाज ने अनेक संत, समाज सुधारक और राष्ट्रसेवक देखे हैं, लेकिन डॉ. एस. एन. सुब्बा राव, जिन्हें देश “भाई जी” के नाम से जानता है, उनमें से सबसे विलक्षण रहे.उनका जीवन सेवा, साहस और समर्पण का जीवंत उदाहरण है. 7 फरवरी 1929 को कर्नाटक के सेलम (बैंगलोर के निकट) में जन्मे भाई जी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी 96वीं जयंती हमें उनके कार्यों और विचारों को पुनः याद करने का अवसर देती है.

चंबल के डाकुओं को अहिंसा के मार्ग पर

सत्तर का दशक. चंबल घाटी डाकुओं के आतंक से कांप रही थी. खून-खराबा, लूटपाट और भय उस इलाके की पहचान बन चुके थे. ऐसे समय में भाई जी ने गांधीवादी तरीके से संवाद, धैर्य और मानवता का सहारा लिया. उन्होंने डाकुओं को न केवल आत्मसमर्पण के लिए तैयार किया, बल्कि उन्हें खेती-किसानी, कुटीर उद्योग और अहिंसक जीवन का प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा में वापस लाए. चंबल का इतिहास इस तथ्य का साक्षी है कि एक व्यक्ति की करुणा और दृढ़ता समाज की दिशा बदल सकती है.

युवाओं के लिए “भाई जी”

भाई जी का विश्वास था कि राष्ट्र की असली ताकत उसकी युवा पीढ़ी है.उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना को आगे बढ़ाते हुए “राष्ट्रीय युवा योजना” की स्थापना की. यह योजना युवाओं के लिए केवल कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि जीवन का संदेश थी – “युवा ही राष्ट्र की धड़कन हैं, उन्हें सही दिशा मिले तो देश बदल सकता है.

”उनकी अपील सरल लेकिन गहरी थी –

एक घंटा देश को और एक घंटा देह को ”

युवाओं से अपेक्षा थी कि वे प्रतिदिन अपने देश की सेवा में एक घंटा दें और अपने स्वास्थ्य के लिए भी एक घंटा निकालें। यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था.

सद्भावना की रेल यात्रा

भाई जी ने केवल युवाओं को संगठित नहीं किया, बल्कि उन्हें देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनाया.1990 के दशक की सद्भावना रेल यात्रा इसका उदाहरण है. यह तीन चरणों में पूरे देश से होकर गुज़री और जहाँ-जहाँ पहुँची, वहाँ सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं और रैलियों के जरिए सामाजिक एकता का संदेश दिया.धर्म, जाति और भाषा के भेदभाव को मिटाकर भाईचारे की भावना जगाने में उनका योगदान अद्वितीय रहा.

राहत और पुनर्वास में सदैव अग्रणी

प्राकृतिक आपदाओं या दंगों से पीड़ित इलाकों में भाई जी और उनके युवा स्वयंसेवक सबसे पहले पहुँचते थे। चाहे बाढ़ हो, चक्रवात, भूकंप या दंगे – वे तुरंत राहत शिविर लगवाते और मानवता की सेवा में जुट जाते। यही कारण था कि वे केवल समाजसेवी नहीं, बल्कि युवा शक्ति के मार्गदर्शक माने गए.

संवाद और संगीत की ताकत

भाई जी की सबसे बड़ी शक्ति का संवाद था. वे देश की लगभग हर प्रमुख भाषा में संवाद कर सकते थे.उनकी मधुर आवाज़ में गाए गए भजन और सामूहिक गीत लोगों को झकझोर देते थे. बच्चे उन्हें “फुग्गावाले दादा जी” कहते थे क्योंकि वे हमेशा जेब में गुब्बारे रखते और मासूम चेहरों पर मुस्कान बिखेर देते. युवाओं के लिए वे “भाई जी” और चंबल के आत्मसमर्पित बागियों के लिए “सुब्बाराम” बन गए.

आज की प्रासंगिकता

आज का युवा बेरोजगारी, नशाखोरी, और आडंबर की दुनिया में उलझा है। ऐसे समय में भाई जी का जीवन हमें याद दिलाता है कि सही दिशा, सेवा भाव और दृढ़ संकल्प से ही युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाई जा सकती है। उन्होंने दिखाया कि जब युवा अपने भीतर की शक्ति को पहचानता है, तो समाज की सबसे बड़ी समस्या भी हल हो सकती हैं.

निष्कर्ष

भाई जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि “सेवा ही सच्ची साधना है.” उनकी 96वीं जयंती पर यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारे, समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को मजबूत करें और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए काम करें.

* भाई जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प से असंभव संभव है.

* अहिंसा केवल विचार नहीं, बल्कि बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है.

* और युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी है.

डॉ. एस. एन. सुब्बा राव – एक नाम नहीं, बल्कि सेवा और प्रेरणा की जीवित विरासत हैं.

आलोक कुमार

🟢