रविवार, 22 मई 2022

शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रभारी मंत्री

 

माननीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार-सह- प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी, की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित.बाढ़ एवं सूखाड़ पूर्व तैयारी को पूरी गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए, इसमें थोड़ी भी शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रभारी मंत्री                                            

सीतामढ़ी.बिहार सरकार के माननीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार-सह- प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी,मो0 जमा खान की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने अबतक की गई तैयारी से उन्हें अवगत कराया.

                                                                                   उन्होंने अंचलवार, प्रखंडवार एवं विभागवार तैयारियों को पी0पी0टी0 के माध्यम विस्तृत जानकारी दी डीएम ने मननीय मंत्री जी को जिले में पिछले पाँच वर्षों के बाढ़ की स्तिथि की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में वर्षा मापक यंत्र अधिष्ठापित हैं एवं कार्यरत है, साथ ही वर्षापात का दैनिक प्रतिवेदन दैनिक रूप से भेजने के लिए प्रखंड में दो पदाधिकारी इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किये गए हैं, बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों एवं संकट ग्रस्त व्यक्ति समूहो की पहचान कर ली गई है.

गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का आंगनबाड़ी केंद्रवार सूची तैयार कर लिया गया है, सरकारी नाव एवं निजी नाव, लाइफ जैकेट मोटर बोट जनरेटर सेट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया, डीएम ने बताया कि सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के द्वारा नाव की मरम्मती पशु एवं मानव शरण स्थली,शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित प्रखंडों का निरीक्षण किया जा रहा है।जिला स्तर पर खाद्यान्न आपूर्ति एवं अन्य सामग्रियों का निर्धारण के लिए निविदाताओं का चयन कर लिया गया है.

उन्होंने पेयजल की व्यवस्था को लेकर बताया की जिले में चापाकल की कुल संख्या 31347 हैं जिसमें 31115 कार्यरत हैं शेष सभी चापाकलों का मरम्मती कार्य चल रहा है, जिले में पेयजल संकट से ग्रस्त एक भी पंचायत,वार्ड नहीं है। पॉलिथीन सीट्स उपलब्धता  को लेकर जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 39350 पॉलिथीन सीट्स उपलब्ध है, और 35200 पॉलिथीन शीट्स की अधियाचना की गई है, मानव दवा की उपलब्धता के बारे में उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 55 प्रकार की आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध है सभी प्रखंडों में कुल 64 मेडिकल कैंप चिन्हित किए गए हैं ,प्रखंडवार पंचायतवार महामारी दल के साथ 31 मोबाइल मेडिकल टीम का गठन सिविल सर्जन द्वारा कर लिया गया है, पशु दवा की उपलब्धता संभावित बाढ़ के समय पशु चिकित्सा के लिए जिला पशुपालन कार्यालय में आठ प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध है, साथ ही पशु चारा के लिए आपूर्तिकर्ता का चयन एवं दर का निर्धारण कर लिया गया है.


 संभावित बाढ़ के मद्देनजर खोज बचाव एवं राहत दलों में 1013 मानव बलों का गठन कर लिया गया है, सभी प्रखंडों के लिए 59 पशु शरण स्थलों को चिन्हित किया गया है, तटबंध की सुरक्षा हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता की टीम बनाकर तटबंध का निरीक्षण कर संवेदनशील स्थलों रेनकट आदि स्थलों की मरम्मती कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है, साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को तटबंध मरम्मती कार्य पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.


 ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ  प्रमंडल द्वारा सड़कों की मरम्मती कार्य को सुनिश्चित कर लिया गया है. जिले में राहत एवं बचाव दल के रूप में एसडीआरएफ के 32 सदस्य टीम कार्यरत है, साथ ही 200 आपदा मित्र को प्रशिक्षित किया गया है, इसके अतिरिक्त अभी तक कुल 3300 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24×7 कार्यरत है जिसका नंबर 06226-250316 है। जिले का कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है, जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए जिला कृषि कार्यालय द्वारा आकस्मिक फसल योजना के लिए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फसल योजना का सूत्रण तैयार कर लिया गया है.


उक्त बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर में जल जमाव तटबंध की सुरक्षा एवं बाढ़ को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया गया.माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा की जिले में बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियों को पूरी गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए. इसमें थोड़ी भी शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने माननीय जनप्रतिनिधियों के प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक के आलोक में  जिला पदाधिकारी को निदेशित किया कि जल्द ही अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कार्यों पूर्ण करें.


उन्होंने बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा भी किया. साथ ही लंबित कार्यों को मानसून से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा माननीय मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों के सुझाव एवं फीडबैक को लेकर आश्वस्त किया गया कि जल्द ही जिले में बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व लंबित  कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा. उक्त बैठक में माननीय सांसद सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू, माननीय विधान पार्षद सदस्य देवेश चंद्र ठाकुर, माननीय विधान परिषद सदस्य रेखा देवी माननीय विधान सभा सदस्य सीतामढ़ी मिथिलेश कुमार, माननीय विधान सभा सदस्य बाजपट्टी मुकेश कुमार यादव, माननीय विधान सभा सदस्य बेलसंड संजय कुमार गुप्ता, माननीय विधान सभा सदस्य सुरसंड दिलीप राय, माननीय विधान सभा सदस्य रीगा मोतीलाल प्रसाद, माननीय विधान सभा सदस्य रुनीसैदपुर पंकज मिश्रा, माननीय विधान सभा सदस्य परिहार गायत्री देवी, माननीय जिला परिषद अध्यक्षा अदिति कुमारी,जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा,पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय,उप विकास आयुक्त विनय कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ सभी कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.


आलोक कुमार           


शनिवार, 21 मई 2022

दोन क्षेत्र के 500 परिवारों को नाबार्ड के तहत 03 करोड़ 34 लाख रुपये की योजना से किया जाएगा लाभान्वित

* दोन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन कृतसंकल्पित : जिलाधिकारी


बेतिया.सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आसानी से दिलाने के लिए किया जा रहा है मिशन मोड में कार्य.दोन क्षेत्र के 500 परिवारों को नाबार्ड के तहत 03 करोड़ 34 लाख रुपये की योजना से किया जाएगा लाभान्वित.पीपल और अमरूद के पौधे का जिलाधिकारी ने किया रोपण, टीबी को हराने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर किये सिग्नेचर.

सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय जनता को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने, स्थानीय स्तर पर प्रशासन की सभी इकाईयों के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने एवं जन शिकायतों को दूर करने के लिए आज दिनांक 21.05.2022 को बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज बनकटवा करमहिया के पंचायत सरकार भवन, शेरवा दोन में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.इस शिविर के माध्यम से 02 ग्राम पंचायत राज बनकटवा करमहिया एवं नौरंगिया दोन के सैकड़ों निवासियों को लाभ पहुँचाया गया.

ग्रामीण विकास शिविर में स्वास्थ्य के 150, कृषि के 78, पशुपालन के 117, मनरेगा के 28, पेंशन बायोमेट्रिक के 20 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया.

जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, श्री कुंदन कुमार द्वारा फीता काटकर ग्रामीण विकास शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया. तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, जीविका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का मुआयना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मियों एवं लाभुकों से विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी ली गयी.

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा 250 लाभुकों के बीच राशन कार्ड, 03 लाभुकों के बीच ट्राई साइकिल एवं दर्जनों व्यक्तियों के बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने सुना और समस्याओं का निष्पादन कराया.साथ ही पीपल और अमरूद के पौधे का जिलाधिकारी ने रोपण भी किया और टीबी को हराने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर अपना सिग्नेचर भी किया.

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्राकृतिक छटाओं के बीच ग्रामीण विकास शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर के आयोजन में सभी अधिकारी, एसएसबी आदि ने बेहतर कार्य किया है, यह काबिले तारीफ है। एसडीएम, बगहा द्वारा लगातार इस क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस तरह के सफल शिविर का आयोजन आगे भी निर्धारित समय पर किया जाए ताकि दोन क्षेत्र की तस्वीर को बदला जा सके.

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आसानी से मिल जाया करे, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास शिविर इसका उदाहरण है.ऐसे कई शिविर लगाकर यहाँ के सभी लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने कहा कि यहाँ के लोगों के जीविकोपार्जन के स्कोप को बढ़ाने के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है.सभी की जिन्दगी कैसे बेहतर हो, इस दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों की ऑंखों में बड़े सपने हो और वे निरंतर आगे बढ़ते रहे. दोन क्षेत्र की बेहतरी के लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए हम सभी को संकल्प लेकर मिलजुल कर कार्य करना होगा.

उन्होंने कहा कि उक्त दोनों पंचायत अंतर्गत दोन क्षेत्र के 500 परिवारों को नाबार्ड के तहत 03 करोड़ 34 लाख रुपये की योजना से लाभान्वित किया जाएगा.इसके तहत आम का बगान, नींबू, मधुमख्खी, मशरूम का उत्पादन कराया जाना है.उन्होंने कहा कि इसके साथ ही एक बड़ा हनी प्रोसेसिंग प्लांट और लेमन जूस प्रोसेसिंग प्लांट का अधिष्ठापन सहित पोल्ट्री आदि मुहैया कराया जाना है.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव, समादेष्टा, एसएसबी, श्री पंकज डंगवाल, अपर समाहर्ता, श्री नंदकिशोर साह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, श्री दीपक कुमार मिश्रा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार  

मुआवजा का भुगतान तेजी से करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

 * जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न सड़क परियोजनाओं को लेकर भू-अर्जन की बैठक.विशेष कैंप लगाकर भूधारी रैयतों को एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजा का भुगतान तेजी से करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश


नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने शुक्रवार की देर शाम को जिला में विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक की.बैठक में मुख्य रूप से हिलसा पूर्वी बाईपास, नूरसराय बाईपास, तेलमर-नरसंडा-सालेपुर पथ, इस्लामपुर बाईपास एवं नूरसराय- सिलाव पथ परियोजना के भू-अर्जन कार्यों की मौजावार समीक्षा की.

 

हिलसा पूर्वी बाईपास में मई, हिलसा, इंदौत, कामता, मोमिनपुर एवं मियांबिगहा मौजे की कुल 47.2445 एकड़ भूमि अर्जित की जा रही है. इसमें से लगभग 19 एकड़ भूमि का मुआवजा भुगतान संबंधित एवार्डी को किया जा चुका है. कुल 456 अवार्डी में से 220 अवार्डी को मुआवजे का भुगतान हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष अवार्डी के एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजे का भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया.


नूरसराय बाईपास पथ के लिए नोनौरा, चकचंडासी एवं अँधना मौजे में 18.69 एकड़ भूमि अर्जित की जा रही है. इसमें से लगभग 7 एकड़ भूमि का मुआवजा संबंधित रैयत को दिया जा चुका है. कुल 144  अवार्डी   में से 55  अवार्डी   को मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है. जिलाधिकारी ने शेष सभी अवार्डी   के एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजे का भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया.


तेलमर-नरसंडा-सालेपुर पथ परियोजना के तहत कुल 11 मोजे के लगभग 114 एकड़ भूमि का अर्जन किया जाना है.इस परियोजना के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया के तहत समाचार पत्रों के माध्यम से अधिघोषणा का प्रकाशन किया गया है. जिलाधिकारी ने आगे की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया.


इस्लामपुर बाईपास के निर्माण के लिए बररडीह, इस्लामपुर, धमौली एवं इचहोस मौजे के लगभग 47 एकड़ भूमि का अर्जन किया जा रहा है। जिसमें से लगभग 9 एकड़ भूमि का मुआवजा संबंधित रैयतों को भुगतान किया गया है. कुल 415  अवार्डी   में से 70  अवार्डी   को भुगतान किया जा चुका है. जिलाधिकारी ने शेष  अवार्डी  के एलपीसी निर्गत करने तथा भुगतान को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.


 इसी प्रकार नूरसराय-सिलाव पथ वाया-बेगमपुर के निर्माण के लिए कुल 16 मौजा की लगभग 119 एकड़ भूमि का अर्जन किया जा रहा है. जिसमें से लगभग 45 एकड़ भूमि का मुआवजा संबंधित रैयत को भुगतान किया जा चुका है.कुछ मौजे में नक्शा से संबंधित तकनीकी समस्या को लेकर विलंब हुआ है, जिसका तेजी से निवारण करने का निर्देश दिया गया.


 जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि इन सभी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए  भू-अर्जन की प्रक्रिया को उच्च प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा करें। इसके लिए एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजा भुगतान के लिए सभी जगहों पर विशेष शिविर का आयोजन कर कार्रवाई सुनिश्चित करें.बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, संबंधित कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार 

बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्यों को लेकर अभियंताओं को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

 * जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण के मुख्य अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ रहुई प्रखंड में विभिन्न तटबन्धध्बांध का किया निरीक्षण.बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्यों को लेकर अभियंताओं को दिया आवश्यक दिशा  निर्देश

नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर राहुल प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर तटबंध एवं बांध का निरीक्षण किया.इस क्रम में उनके द्वारा दुलचंदपुर के पास पंचाने नदी पर तटबंध मरम्मती/ सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया.बाढ़ नियंत्रण के अभियंता को दोनों तटबंध के तरफ सैंडबैग एवं कटाव निरोधी कार्य से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्रियों का भंडारण सुनिश्चित रखने को कहा गया.

जिलाधिकारी द्वारा सोसन्दी के पास जमींदारी बांध के क्षतिग्रस्त सुईस गेट के स्थल का भी निरीक्षण किया गया. अभियंताओं द्वारा बताया गया कि फिलहाल आने वाले बरसात से पूर्व कम समय रहने के कारण इसका पुनर्निर्माण संभव नहीं हो सकेगा. तत्काल इससे बंद कराया जाएगा जिसे आवश्यकता पड़ने पर खोला भी जा सकेगा.जिलाधिकारी ने इस बरसात के बाद इस स्थल पर नए सुईस गेट का निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश बाढ़ नियंत्रण के अभियंता को दिया.


निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की तथा उनके पूर्व के बाढ़ से सम्बंधित अनुभवों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने  कहा कि कुछ कार्य स्थाई रूप से बरसात से पहले संभव नहीं हो सकेगा, जिसे बरसात के बाद निस्संदेह कराया जाएगा. वर्तमान में कटाव निरोधी कार्यों के लिए बाढ़ नियंत्रण के अभियंतागण को सभी पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा.

निरीक्षण के क्रम में बाढ़ नियंत्रण/जल संसाधन के मुख्य अभियंता श्री सफदर आलम, अधीक्षण अभियंता श्री भोला शरण, कार्यपालक अभियंता सतीश प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, जिला आपदा शाखा प्रभारी, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

आलोक कुमार 

सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया


पटना.आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की 31 वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) मनाई गई.वहीं  प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह की 79वीं जयंती भी मनाई गई.दोनों समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की.

इस अवसर पर डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी.उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं संचार-क्रांति की शुरुआत की. सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया जो बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पी0वी0 नरसिम्हा राव के कार्यकाल में पंचायती राज संविधान संशोधन बिल के रूप में आया और आज सारे देश में यह पंचायती राज कायम है जिसमें महिलाओं के लिये एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान है.उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक-से-अधिक शामिल करने के लिये उन्होंने मताधिकार की उम्र सीमा 18 वर्ष करायी.डा0 झा ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नव निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है। इस अवसर पर सदाकत आश्रम स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया.पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0


राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज दीघा के बांस कोठी गेट नं0-93 के पास ओम प्रकाश कॉम्प्लेक्स में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने की.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि सदानन्द बाबू कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता थे. कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. स्व0 राजीव गांधी जी के माल्यार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा,


प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, सदस्यता अभियान के प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पाण्डेय, प्रवक्ता जया मिश्र, पूर्व विधायक हरखू झा, लाल बाबू लाल, भावना झा, अर्जुन मंडल, विनय वर्मा, डा0 अजय कुमार सिंह, मुन्ना शाही, कुमार आशीष, राजेश कुमार सिन्हा, अरविन्द लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशि कांत तिवारी, विनोद कुमार पाठक, शशि रंजन, अखिलेश्वर सिंह, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र चौधरी, सुधा मिश्रा, उदय शंकर पटेल, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह, प्रद्युम्न कुमार, मृणाल अनामय, संजय कुमार पाण्डेय, निरंजन कुमार, रामनरेश चौधरी, वसी अख्तर, मो0 शाहनवाज, अनोखा सिंह, रीता सिंह, अखिलेश कुमार पासवान,सत्येन्द्र कुमार सिंह, मो0 हसीब खां, संजय कुमार पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह, सुनील कुमार सिंह, निधि पाण्डे, विमलेश तिवारी, राजीव सिन्हा, सुदय शर्मा, किशोर कुमार,राकेश कुमार मुन्ना, प्रमोद राय उपस्थित थे.  


आलोक कुमार  

अंधविश्वास के मामलों में नींबू का उपयोग करते

 

 पटना.पहली बार नींबू राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया था.इसका कारण था कि नींबू के आसमान छूते भाव. थोक में भी नींबू के दाम 150 से 250 रुपए किलो देश की अलग अलग मंडी में बने हुए थे। कारण बताया जा रहा था कि इस बार नींबू का उत्पादन देश में कम है. इस कारण फुटकर में नींबू के दाम तो 250 से 500 रुपए किलो तक देखे गये. एक नींबू 7 से 15 रुपए का हो गया. गर्मी के इस मौसम में नींबू के दामों में इस तेजी ने लोगों की शिकंजी का मजा बिगाड़ दिया. गली-ठेले में मिलने वाला एक गिलास नींबू पानी अब कोको-कोला से भी महंगा बिका.इसकी परवाह किये बिना ही अंधविश्वासी खेल में नींबू का प्रयोग हो रहा है.आज शनिवार को एक व्यक्ति अंधविश्वासी धंधा करते देखा गया.एक नींबू,एक लहसुन और सात मिर्च को काले धागे की माला बनाकर सात रू. में बेचते देखा गया.

हिन्दू धर्म में कई लोग आस्था और अंधविश्वास के मामलों में नींबू का उपयोग करते है. जैसे तांत्रिक कर्म, ठोंग विद्या, तंत्र-मंत्र विद्या आदि में उपयोग किया जाता है. लेकिन हम यहां सिर्फ सात्विक उपयोगों की बात करेंगे.नींबू पानी वर्तमान समय में एक देशी कोल्ड्रिंक है.यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर पेय पदार्थ है.

चिकित्सकों की मानें तो स्वास्थ्य की दृष्टि से नींबू बहुत ही लाभदायक होता है. नींबू विटामिन सी का बेहतर स्त्रोत है.साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन जैसे थियामिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की मात्रा भी मौजूद रहती है.लेकिन अगर चमत्कारिक बातों की बात करें तो यह संकट के समय में भी आपके साथ खड़ा रहता है.


नींबू के 10 चमत्कारिक फायदे

1- बुरी नजर से बचने के लिए है नींबू

अक्सर हम-आप घर और दुकान के सामने हरी मिर्च के साथ एक नींबू टांग देते है.कहते है नींबू का खट्टा और मिर्च का तीखा स्वाद बुरी नजर वाले व्यक्ति की एकाग्रता भंग कर देता है.


2- वास्तु दोष से बचाए नींबू

कहते है जिस घर में नींबू का पेड़ होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाती है. नींबू के वृक्ष के आसपास का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है. नींबू का पेड़ घर के वास्तुदोष को दूर कर देता है.


3- सफलता में काम आए नींबू

कड़ी मेहनत के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल रही है तो किसी हनुमान मंदिर में जाए. उस दौरान अपने साथ एक नींबू और 4 लौंग लिए रहे. नींबू में लौंग लगाने के बाद चालीसा का पाठ करें. इस कार्य के बाद सफलता की संभावना बढ़ जाएंगी.


4- नींबू से उतारे बुरी नजर

कहते है कि यदि किसी बच्चे को या फिर बड़े इंसान को बुरी नजर लग जाए तो उसके सिर के उपर से पैर तक सात बार नींबू उतारे। इसके बाद नींबू के चार टुकड़े कर सूनसान स्थान पर फेंक दे। मुड़कर देखें बस नहीं.


5- व्यापार लाभ में करें नींबू का इस्तेमाल

अगर व्यापार अच्छे से नहीं चल रहा तो एक नींबू लेकर दुकान या संस्थान की चारों दीवारों पर स्पर्श कराएं.फिर नींबू के चार टुकड़ें कर चारों दिशाओं में फेंक दे.इससे दुकान की नेगेटिव एनर्जी नष्ट हो जाएगी.


6- नींबू से चमकाएं भाग्य

भाग्य चमकाने के लिए एक नींबू का टुकड़ा ले और उसको अपने सिर से ऊपर तक सात बार उतार कर उसके दो टुकड़ें कर दे. फिर बाएं हाथ का टुकड़ा दाई ओर और दाएं हाथ का टुकड़ा बाई तरफ फेंक दे.


7- नौकरी पाने के लिए करें नींबू का जतन

एक नींबू में चार लौंग गाड़कर हनुमान मंदिर में पहुंचकर ‘श्री हनुमते नमः‘ मंत्र का 108 बार जाप करें. फिर जरूर आपका बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा.कहते है कि हनुमान की पूजा से नौकरी के मार्ग खुलते है.


8- रोगों से मुक्ति दिलाए नींबू

कहते है कि अगर घर का बच्चा रोग ग्रस्त है और दवाईयां काम नहीं कर रही तो बड़े-बुजुर्गों से राय लेकर शनिवार को एक नींबू लेकर रोगी के सिर में 7 बार उल्टा घुमाएं. फिर काटकर दोनों दिशाओं की ओर फेंक दें.


9- संतान प्राप्ति में सहायक होता है नींबू

ज्योतिषाचार्य पंडित मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार यह उपाय किसी विशेषज्ञ से पूछकर करें। कहाते है कि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में नीबू की जड़ लाकर उसे गाय के दूध में मिलाकर निरूसंतान स्त्री को पिलाएं, उसे संतान की प्राप्ति होगी.


10- समृद्धि के द्वार खोले नींबू

कहते है कि समृद्धि के द्वार खोलने के लिए एक नींबू लें. किसी चौराहे पर जाकर उसे सात बार अपने ऊपर से उतार कर उसे दो भाग में काट लें.एक भाग पीछे की ओर फेंक दें और दूसरा आगे की ओर फेंक कर काम पर चले जाएं.


आलोक कुमार

शुक्रवार, 20 मई 2022

एसओ रॉड्रिक्स को बधाई



गोवा. गोवा विधानसभा में सावियो ओलिवर रॉड्रिक्स पराजित हो गये थे. इसके बाद भाजपा-गोवा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने सावियो ओलिवर रॉड्रिक्स को भाजपा प्रदेश का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया है. बीजेपी गोवा के प्रवक्ता सावियो रॉड्रिक्स के साथ इस फ्री व्हीलिंग बातचीत में, उन्होंने ईसाइयों और बीजेपी, वर्तमान मुद्दों और पार्टी को समझने के लिए सभी को बीजेपी में शामिल होने के बारे में बात की.इस साक्षात्कार को याद न करें.

बता दें कि बिहार से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह गोवा में आरएसएस के बुलावा पर गोवा गये थे.वहां पर व्यापाक चुनाव प्रचार किये थे.वहां पर विधानसभा चुनाव के समय सावियो ओलिवर रॉड्रिक्स से संबंध स्थापित हुआ था.भाजपा प्रदेश का राज्य प्रवक्ता नियुक्त करने पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह और पटना महानगर के सचिव संजय पीटन ने एसओ रॉड्रिक्स को बधाई दी है.

आलोक कुमार

जिलाधिकारी द्वारा 15 मामले की सुनवाई की गई

 * बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 15 मामलों की की सुनवाई


* कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण


नालंदा.आज लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा 15 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.

चंडी के परिवादी द्वारा निःशक्तता पेंशन की स्वीकृति  नहीं दिए जाने के संबंध में परिवाद दायर किया गया था. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा बताया गया कि परिवादी द्वारा समर्पित निःशक्तता प्रमाणपत्र गलत पाया गया है. इसमें परिवादी को जांच कराकर निः शक्तता प्रमाण पत्र सक्षम स्तर से बनवाने का आदेश दिया गया. निः शक्तता प्रमाण पत्र के आधार पर पात्र होने पर अविलंब पेंशन की स्वीकृति दी जाएगी.

नौगढ़, हिलसा के धनपत प्रसाद द्वारा परिवाद दायर किया गया कि जमाबंदी में छेड़छाड़ कर गलत जमाबंदी कायम कर दिया गया है. तत्कालीन कर्मचारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा यह कार्य किया गया था जिनके विरुद्ध पूर्व में ही कार्रवाई की गई है.परिवादी का जमाबंदी के रद्दीकरण के लिए अपर समाहर्ता के न्यायालय में वाद दायर करने का निर्देश दिया गया.

हिलसा के विकास आनंद एवं रूपेश सिंह मंटू द्वारा हिलसा नगर वार्ड संख्या 11 के किसानों के खेत तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के संबंध में परिवाद दायर किया गया. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल एकंगरसराय द्वारा बताया गया कि इसे कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है तथा अगली योजना में यह कार्य करा दिया जाएगा.

चंडी के नकुल सिंह द्वारा परिवादी के जमीन का रसीद किसी अन्य व्यक्ति के नाम से काट दिया जाने के संबंध में परिवाद दायर किया गया.इस संबंध में अपर समाहर्ता के न्यायालय में जमाबंदी रद्दीकरण के लिए वाद दायर करने का सुझाव दिया गया.

राजगीर के जगत सिंह द्वारा परिमार्जन में खाता, खेसरा एवं रकवा की प्रविष्टि को ठीक करने के संबंध में दायर परिवाद के आलोक में अंचलाधिकारी राजगीर को 2 दिनों के अंदर सभी प्रविष्टि को ठीक करने का आदेश दिया गया.अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार को शिकायत के निवारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार

वर्ष 2019-20 के लिए जिला में लगभग 32 हजार लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गई

 

* मिशन 90 डेज के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति से 90 दिनों के अंदर आवास निर्माण पूरा करने के लिए विशेष अभियान

* पदाधिकारीगण फील्ड विजिट कर लाभुकों को आवास निर्माण पूरा करने के लिए कर रहे हैं प्रेरित

*सभी पात्र लाभुकों को 30 मई तक द्वितीय किस्त एवं 15 जून तक तृतीय किस्त की राशि के अनिवार्य रूप से भुगतान का सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश


*सभी लाभुकों को किसी भी बिचौलिये के चक्कर में नहीं आने के लिए किया जा रहा जागरूक

*प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित किसी तरह की शिकायत हो तो जिला स्तर पर बनाये गए नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112-232338 पर दर्ज कराएं शिकायत

नालंदा.प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2019-20 के लिए जिला में लगभग 32 हजार लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गई है.स्वीकृति प्राप्त सभी लाभुकों के आवास का निर्माण कार्य 90 दिनों के अंतर्गत पूरा कराने के उद्देश्य से जिला में मिशन 90 डेज के रूप में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पदाधिकारीगण नियमित रूप से स्थल भ्रमण कर लाभुकों को आवास निर्माण के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं.


सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी पात्र लाभुकों को 30 मई तक द्वितीय किस्त तथा 15 जून तक तृतीय किस्त की राशि अनिवार्य रूप से भुगतान करने का निर्देश दिया गया है.सभी लाभुकों को बैठक एवं फील्ड विजिट के माध्यम से निरंतर जागरूक किया जा रहा है कि वह किस्त की राशि के भुगतान के लिए किसी भी बिचैलिया के चक्कर में ना पड़े.उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत हो तो दूरभाष संख्या 06112 232338 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.


 इसी क्रम में गुरुवार को उप विकास आयुक्त ने एकंगरसराय प्रखंड के अंगारी पंचायत के विभिन्न लाभुकों के आवास निर्माण स्थल का भौतिक निरीक्षण किया तथा उन्हें जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया.इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने एकंगरसराय प्रखंड कार्यालय में संबंधित पदाधिकारियों के साथ आवास निर्माण के प्रगति की समीक्षा बैठक की. प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी पात्र लाभुकों को 30 मई तक द्वितीय किस्त की राशि तथा 15 जून तक तृतीय किस्त की राशि का अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.सभी पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर स्वीकृति प्राप्त सभी लाभुकों का आवास निर्माण कार्य 90 दिनों के अंतर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार


जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

 मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया.जनता दरबार में 89 आवेदन कर्ता के समस्याओं का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया.आपूर्ति, भूमि विवाद, पर्चा वितरण ,परिवहन , राजस्व, मद्य निषेध ,शिक्षा, नगर निगम, भू अर्जन, अतिक्रमण , आईसीडीएस ,पेंशन आदि विषय से संबंधित आवेदन  का शीघ्र निष्पादन के लिए जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.


उन्होंने कहा कि आवेदन कर्ता के समस्याओं को पूरी जवाबदेही के साथ सुनवाई करें.टालमटोल की नीति ना अपनाए.उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने अनुमंडल में जनता दरबार लगाकर स्थानीय स्तर पर लोगों के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों के समस्याओं का निष्पादन के लिए जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें. साथ ही पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,जिला विकास शाखा पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी,  सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ आईसीडीएस,  विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा , सिविल सर्जन , जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार


0 वर्ष से पुराने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं

  

 

मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत गार्जियंस ऑफ चंपारण ' चंपारण के प्रहरी ' पुराने वृक्ष की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है.जिसके तहत 50 वर्ष से पुराने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं.अभी तक 7900 पुराने वृक्षों की जियो टैगिंग की गई है एवं 17500 व्यक्तियों के द्वारा गार्जियंस ऑफ चंपारण एप के द्वारा ओनरशिप ली गई है.

जिला अंतर्गत 10500 पुराने वृक्षों के जियो टैगिंग एवं 100000 व्यक्तियों के द्वारा ओनरशिप का लक्ष्य रखा गया है.उक्त के संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले भर के संबंधित सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.दिनांक 22 मई 2022 को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर गार्जियंस ऑफ चंपारण अभियान के तहत निम्न कार्य किए जाएंगे:-सभी पंचायत रोजगार सेवक दिनांक 20 मई 2022 से 22 मई 2022 तक पुराने वृक्षों के जियो टैगिंग एवं ओनरशिप प्रारंभ कर देंगे.सभी जीविका उत्प्रेरक दिनांक 21 मई 2022 से 22 मई 2022 तक अभियान चलाकर जीविका दीदियों के माध्यम से ओनरशिप कराएंगे.

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी होंगे वे कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका के साथ दिनांक 20 मई 2022 को बैठक करते हुए प्रति पंचायत कम से कम ढाई सौ व्यक्तियों के द्वारा ओनरशिप के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए अग्रेतर अनुश्रवण करेंगे.उक्त कार्य अभियान चलाकर पूर्वाहन 7ः00 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा एवं सभी निरीक्षी पदाधिकारी प्रत्येक 2 घंटे पर की गई प्रगति अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे.जिला स्तर पर श्री नवीन कुमार द्विवेदी कार्यक्रम पदाधिकारी, डीआरडीए मोतिहारी नियंत्रण कक्ष से अनुसरण करते हुए प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे.सभी अनुमंडल पदाधिकारी इस अभियान को अपने स्तर से भी अनुसरण करेंगे एवं जिलाधिकारी महोदय को प्रतिवेदित करेंगे.

 जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त ,पूर्वी चंपारण , मोतिहारी , निदेशक डीआरडीए, मोतिहारी , डीपीओ मनरेगा एवं डीपीएम जीविका इस अभियान का अनुसरण करते हुए जिलाधिकारी महोदय को प्रतिवेदित करेंगे.

आलोक कुमार



बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...