सोमवार, 2 सितंबर 2024

युवा कांग्रेस के प्रवक्ताओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न


  युवा कांग्रेस के प्रवक्ताओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

पटना. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रवक्ताओं की बैठक आहूत की गई.बैठक की अध्यक्षता मुख्य प्रवक्ता विशाल यादव ने किया ने की.बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विशाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय सरकार के खिलाफ बोलने वालों की संख्या कम है इस समय हमको जनता की आवाज बनकर सरकार से सवाल करना होगा.

      बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रभारी सम्राट केसरी जेना जी ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता की आवाज को दबा रही युवा कांग्रेस की सिपाही उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे. कार्यक्रम में उपस्थित बिहार कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन राजेश राठौर जी ने कहा कि समाज में युवा ही बदलाव ला सकते है इसलिए युवा को बोलना पड़ेगा गूंगी सरकार से सवाल करना होगा .बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी जी ने कहा कि इस दौर में युवा नहीं बोलेगा तो कौन बोलेगा युवाओं को आगे आकर केंद्र और राज्य सरकार से सवाल करना चाहिए.

 कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, दौलत इमाम अमितेश पाण्डे, अजमेर करीम, शशांक रंजन, सुंदरम पाठक, राहुल सिंह, जयवर्धन सिंह, संस्कार यादव, कमालुद्दीन राजा अमित सिंह एवं विभिन्न जिलों से आए जिला प्रवक्ता शामिल हुए सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.



आलोक कुमार

दारोगा बाबू कांग्रेस के सम्मानित नेता

 पटना. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 दारोगा प्रसाद राय की 102 वी जयंती एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लहटन  चौधरी   की 21वीं पुण्यतिथि मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह  ने किया.

        इस अवसर पर डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह  ने कहा कि दारोगा बाबू कांग्रेस के सम्मानित नेता थे और राज्य सरकार के लम्बे समय तक मंत्री एवं बाद में मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में पिछड़ो दलितों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई योजनायें चलाई.डॉ. सिंह  ने कहा कि स्व0 लहटन चौधरी लम्बे समय तक राज्य सरकार में कृषि, राजस्व एवं स्वास्थ विभाग के मंत्री रहे.उन्होंने कहा कि वे जिस जिस विभाग के मंत्री रहे वहाँ उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी। लहटन चैधरी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे तथा सभी दायित्वों को उन्होंने ईमानदारी से निभाया.

         इस अवसर पर श्रद्धाँजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, बंटी  चौधरी , ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, रघुनन्दन मांझी,  आलोक हर्ष, नागेन्द्र कुमार विकल,शशि भूषण राय,केसर कुमार सिंह,उमेश कुमार राम, मिन्नत रहमानी, राजकिशोर सिंह, अखिलेश्वर सिंह, ललन कुमार, मधुबला, अभिषेक सिंह,आदित्य पासवान, मो0 अब्दुल वकी सज्जन, नदीम अंसारी,मुन्द्रिका सिंह यादव, पंकज यादव, निधि पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, पंकज पासवान, संजय कुमार सिंह,राजीव कुमार, आलोक शर्मा, मनोज कुमार मिश्र आदि प्रमुख हैं.


आलोक कुमार

वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...