🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बैठक

  

वजीरगंज. गया जिले के जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आगामी गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से माननीय विधायक वजीरगंज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों / मुखिया जी, प्रखंड के अधिकारी, पीएचइडी के सभी अभियंता गण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ वजीरगंज प्रखंड के सभागार में समीक्षा बैठक की गई.

         जिला पदाधिकारी ने माननीय विधायक वजीरगंज सहित सभी जनप्रतिनिधियों का बैठक में स्वागत करते हुए उनके क्षेत्र में पेयजल समस्या के वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त किए. उन्होंने सभी पंचायतों में संचालित नल जल योजना एवं सार्वजनिक चापाकल मरम्मती एवं अन्य योजनाओं की जानकारी पंचायतो के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से बारी बारी से वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.  

         जिला पदाधिकारी ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र रहने के कारण जल संकट में पड़ता है गर्मी भी यहां औसतन 1 से 2 डिग्री अधिक टेंपरेचर रहती है. इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है जिसे लेकर आम लोगों को पेयजल की समस्या ना हो इस उद्देश्य से सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में क्षेत्रवार बैठक करवाई जा रही है तथा जिस स्थान से पेयजल समस्या की शिकायतें मिल रही है उन स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है.

    उन्होंने कहा कि नल जल योजना में जो कार्य छूटा हुआ है या काम बंद है वैसी योजनाओं का सर्वेक्षण पंचायत राज विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट द्वारा निरंतर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वैसा वार्ड जहां पानी का डिस्चार्ज कम है मोटर खराब है तथा कोई अन्य छोटी-छोटी खराबी के कारण पेयजल बंद है वैसे योजनाओं को प्राथमिकता पर 24 घंटे के अंदर चालू करवाने का निर्देश दिया गया है.

         उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि गया जिले में कुल 1400 के आसपास टूटा हुआ टोला सर्वेक्षण किया गया है. उन सभी टोला में नल जल योजना कार्य हो इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा गया है. इसके साथ ही साथ कुछ वक्त पहले पीएचडी द्वारा मिनी जलापूर्ति योजना के तहत कुछ हस्ताक्षर निर्माण करवाया गया था परंतु मेंटेनेंस अवधि समाप्त होने के कारण पुरानी मिनी जलापूर्ति योजना बंद है उसे चालू कराने के लिए पीएचडी द्वारा समन्वय करवाया जा रहा है.

         बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत कुल 17 पंचायत है जिसमें 244 वार्ड हैं. 154 वार्ड में पंचायती राज विभाग द्वारा नल जल योजना का कार्य किया गया है तथा 69 वार्ड में पीएचडी द्वारा नल जल योजना का कार्य किया गया है.जिलाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्याओं को सुना.

        खराब चापाकल के मरम्मत के संबंध में उन्होंने पीएचईडी के अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अविलंब सभी खराब चापाकल की मरम्मती कराई जाय. इसके लिए जितने भी सामग्रियों की जरूरत पड़ती है उसका उपयोग करें, पीएचईडी के जिला भंडार कक्ष में सभी प्रकार की सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

         नल जल में खराबी की सूचना पर उन्होंने बताया कि पंचायत राज के अधीन संचालित योजनाओं को दुरुस्त रखने के लिए सभी वार्ड क्रियान्वयन समिति के कोष में चौबीस हजार रुपये हस्तांतरित किया जा चुका है. उसका उपयोग करें और ध्यान रहे कि एक भी व्यक्ति को पानी के लिए कहीं भटकना नहीं पड़े.      

             उन्होंने कहा कि पीएचइडी के देखरेख में संचालित सभी योजनाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित संवेदको पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है. नल जल योजना चाहे पीएचईडी  का हो या पंचायत राज का किसी को भी खराब होने पर दो दिनों के अंदर उसे ठीक करवा लिया जाय. किसी भी स्तर की खराबी होने पर किसी भी हाल में दो दिनों से अधिक आपूर्ति बंद नहीं होनी चाहिए. जहां भी जरूरत पड़े तत्काल वैकल्पिक रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करावे.

              तरवां, कारी, महुवेत, पतेड़ सहित कई पंचायत के प्रतिनिधियों ने नल जल योजना के कार्यों को लंबे समय से अधूरा छोड़ने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित प्रभारी को संवेदक के ऊपर प्राथमिकी करते हुए अविलंब राशि वसूली की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया.

               अमेठी, सहिया, बिशुनपुर एवं नगर पंचायत के भरेती सहित अन्य कई पंचायतों में फिलहाल नल जल योजना से पानी नहीं पहुंचने की स्थिति में वैसे सभी जगहों को चिन्हित कर नए चापाकल लगाने का भी निर्देश पंचायत सचिवों एवं पीएचडी के अभियंताओं को दी. उन्होंने कहा कि पूरे गया का तापमान  औसत से दो डिग्री अधिक रह रहा है ,जबकि जून का महीना और भी भयावह होने की संभावना है. इसके लिए हमें पेयजल के प्रति अधिक सजग रहना है तथा सभी प्रकार के आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेनी है .उनके सामने चापाकल मरम्मत में लगे संवेदको एवं उनके कर्मियों पर लापरवाही का मामला भी उठाया गया, जिस पर लापरवाह संवेदक को  तुरंत हटाए जाने की कार्रवाई करने का निर्देश कनीय अभियंता को दिया.

               बैठक में शामिल वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र के एक भी आदमी को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लिए हर जरूरी कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए. जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के वार्ड संख्या दस (भरेती) एवं वार्ड संख्या एक एवं दो (पुनावां) में तत्काल टैंकर से पानी आपूर्ति का भी निर्देश दिया.



आलोक कुमार


कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

  कुश्ती महिला खिलाडियों के समर्थन में पटना में एकजुटता सभा

आइसा ऐपवा आर वाई ए ने किया एकजुटता सभा


पटना. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर  दिल्ली में धरना दे रहे महिला पहलवानों के समर्थन में पटना में आइसा ऐपवा एवं आरवाईए के द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क,पटना के समीप एकजुटता सभा किया गया.

   सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि जब देश की महिला पहलवान जो देश के लिए मेडल जीती वो आज भाजपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं और मोदी जी चुप्पी साधे हुए हैं.भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ अभी तक एफ आई आर तक दर्ज नहीं किया गया है. भाजपा बलात्कारियों का समर्थन करने वाली पार्टी है. दिल्ली पुलिस एवं नरेंद्र मोदी बृजभूषण सिंह को बचा रही है. कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया जाए.

ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन भाजपा के लोग देश की बेटियों का बलात्कार करते हैं.कठुआ से ले कर उन्नाव तक और अब बृजभूषण सिंह को भाजपा संरक्षण दे रही है. अंतराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी जो देश के लिए ओलंपिक में पदक जीत कर देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया उनके साथ हुए बालात्कार पर मुकदमा दर्ज अभी तक नहीं  किया गया.

    सभा को आइसा राज्य अध्यक्ष विकास यादव ने भी संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के महिला पहलवानों के साथ देश के नौजवान एवं छात्र समुदाय है. उनके आंदोलन का समर्थन करता है. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं छः बार के भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो. सभा की अध्यक्षता ऐपवा नेत्री अनीता सिन्हा ने किया.

   प्रदर्शन में आइसा के कुमार दिव्यम, अनिमेष चंदन, प्रीति रॉय, विशाल विनायक, आशीष कुमार  राखी मेहता, विभा गुप्ता ,आर वाई ए से पुनीत पाठक,अनिल अंशुमान सहित दर्ज़नो लोग शामिल थें.

आलोक कुमार

76 साल की अवस्था में इलाहाबाद धर्मप्रांत के एमेरिटस बिशप इसिडोर फर्नांडीस का निधन

 


बैंगलोर.हाल ही में उत्तरप्रदेश सरकार ने अपने प्राचीनतम शहरों में से एक इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने को मंज़ूरी दी थी. मगर ईसाई समुदाय का इलाहाबाद धर्मप्रांत के नाम से ही धर्मप्रांत संचालित है. इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप इसिडोर फर्नांडीस (76) बिशप एमेरिटस का बुधवार 26 अप्रैल 2023 को शाम 5.30 बजे नाज़रेथ अस्पताल, इलाहाबाद में बड़े पैमाने पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. अंतिम संस्कार विवरण की प्रतीक्षा है. वह 4 अगस्त 1988 से 31 जनवरी 2013 तक इलाहाबाद के बिशप थे.

   उनका जन्म 2 जनवरी 1947 को शिरवा (अवर लेडी ऑफ हेल्थ चर्च), कर्नाटक में हुआ था, जो पहले मैंगलोर के धर्मप्रांत में और वर्तमान में उडुपी के धर्मप्रांत में है. उनके माता-पिता श्री कास्मिर फर्नांडीस और श्रीमती लुसी फर्नांडीस थे. वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं.उसके दो भाई और इतनी ही बहनें हैं. उनकी बहन फ्लोरिन फर्नांडिस मैरी के फ्रांसिस्कन मिशनरीज के कांग्रेगेशन में एक नन हैं.

उन्होंने कर्नाटक के उडुपी के शिरवा में सेंट मैरी हाई स्कूल में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वे 1 जुलाई 1963 को लखनऊ में सेंट पॉल माइनर सेमिनरी में शामिल हुए और फिर उन्हें पापल सेमिनरी, पुणे भेजा गया, जहाँ उन्होंने दर्शन और धर्मशास्त्र का अध्ययन किया. उन्हें मोस्ट द्वारा इलाहाबाद धर्मप्रांत के लिए पुरोहित के रूप में नियुक्त किया गया था 29 अक्टूबर 1972 को पूना के तत्कालीन बिशप रेव विलियम गोम्स.


पुरोहित के रूप में उन्होंने होली रोज़री चर्च, प्रतापगढ़ में सहायक पल्ली पुरोहित के रूप में, सेंट जोसेफ कॉलेज, इलाहाबाद में वाइस प्रिंसिपल के रूप में, नज़ारेथ अस्पताल, इलाहाबाद के निदेशक के रूप में, डायोकेसन प्रोक्यूरेटर के रूप में, सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में कार्य किया। इलाहाबाद धर्मप्रांत के विकर जनरल और बाद में इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप बने.

    जब बिशप बैपटिस्ट मुदर्थ, फादर की सेवानिवृत्ति के बाद यह दृश्य खाली हो गया. इसिडोर फर्नांडीस को 41 वर्ष की आयु में 5 मई 1988 को पोप सेंट जॉन पॉल द्वितीय द्वारा इलाहाबाद के बिशप के रूप में नियुक्त किया गया था. उनका एपिस्कोपल समन्वय 4 अगस्त 1988 को सेंट जोसेफ कैथेड्रल, इलाहाबाद में आगरा के तत्कालीन आर्चबिशप मोस्ट रेव सेसिल डी’एसए द्वारा किया गया था.

 उन्होंने आगरा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने नेतृत्व के गुणों का प्रदर्शन किया. वह राष्ट्रीय युवा कार्यालय (CBCI) के साथ-साथ राष्ट्रीय संवाद और सार्वभौमिकता आयोग (CBCI) के सदस्य थे. वे ईसाई प्रचार के लिए सीसीबीआई आयोग के सदस्य भी थे. आगरा क्षेत्रीय स्तर पर वे युवा आयोग के अध्यक्ष थे. वे सेंट जोसेफ रीजनल सेमिनरी, इलाहाबाद के लगातार पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष भी रहे.

  31 जनवरी 2013 को, पोप बेनेडिक्ट सोलहवें ने इलाहाबाद  धर्मप्रांत   के देहाती देखभाल से बिशप इसिडोर फर्नांडीस के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया. वह 50 साल से पादरी हैं और 34 साल से बिशप हैं.


आलोक कुमार


Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...