संदेश

मई 19, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

चित्र
पटना .आज प्रगति भवन पटना में आवासीय भूमिहीन महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया.        आवासीय भूमिहीन महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दरम्यान प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता कंचन बाला ने महिलाओं के भूमि अधिकार के संदर्भ में मुद्धा उठाते हुए कहा कि आज की दौड़ में महिला को सशक्त होना और आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है.खासकर ग्रामीण परिवेश में रहने वाले भूमिहीन दलित महिलाएं जो खेतिहर मजदूर हैं उनको अपने घर की जमीन की बहुत जरूरी है क्योंकि जमीन ना सिर्फजीने का साधन है बल्कि जमीन इंसान के अस्तित्व और पहचान का प्रतीक भी है. यह सर्वविदित है कि हमारी पहचान हमारी जमीन से ही होती है और महिलाओं पर अत्याचार रोकने में जमीन की हकदारी बहुत जरूरी  है .             सामाजिक कार्यकर्ता कंचन बाला ने  कहा कि जमीन हमें इज्जत देती है जमीन हमें बराबरी का दर्जा देती है और जमीन हमारे अस्तित्व को समझ में बनती है. इसलिए सरकार को चाहिए की सही ढंग से बिहार का भूमिहीन परिवारों का सर्वेक्षण...