एक समर्पित, शांत और सेवाभावी व्यक्ति थे जोसेफ फ्रांसिस
युवावस्था से ही जोसेफ फ्रांसिस सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे पटना के सामाजिक और धार्मिक जीवन में कुछ ऐसे व्यक्तित्व होते हैं, जो किसी पद, पहचान या नाम के मोहताज नहीं होते। ऐसे ही एक समर्पित, शांत और सेवाभावी व्यक्ति थे जोसेफ फ्रांसिस। उनका जीवन इस बात का प्रमाण था कि सच्ची सेवा और निष्ठा के लिए किसी विशेष मंच या प्रचार की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने अपने कर्म, व्यवहार और त्याग से जो पहचान बनाई, वह उन्हें एक विशिष्ट स्थान प्रदान करती है। युवावस्था से ही जोसेफ फ्रांसिस सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। वे संत मेरी स्कूल में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन करते थे। यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समुदाय को जोड़ने और आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ाने का माध्यम होता था। उनके नेतृत्व में ये कार्यक्रम अनुशासन, सादगी और समर्पण का उदाहरण बनते थे। पटना के बांकीपुर क्षेत्र में ईसाई समुदाय के लिए बनी पैरिश थ्रिफ्ट एवं क्रेडिट सोसाइटी में उन्होंने पदेन सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए कार्य करती थी। जोसेफ फ...