महागठबंधन के द्वारा चुनाव में युवा को दस लाख रोजगार देने का वादा को पूरा करने के संकल्प
मुख्यमंत्री की पलटी मार नीति के कारण आम जनता आक्रोशित पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटी मार है। मुख्यमंत्री की पलटी मार नीति के कारण आम जनता आक्रोशित हैं। यह सब बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का कहना है। बिहार के युवा अब इस पलटी मार सरकार से निराश होकर विपक्ष से उम्मीद लगाए बैठी है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ही अब उनके सपने को पूरा कर सकते हैं। जिस तरह पिछले सत्रह महीने के महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में महागठबंधन के द्वारा चुनाव में युवा को दस लाख रोजगार देने का वादा को पूरा करने के संकल्प को लेकर लगभग दो लाख से अधिक सरकारी नौकरी की भर्ती करते हुए पूरे देश में रिकॉर्ड स्थापित किया। विदित हो कि वर्तमान नई बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जनादेश लेकर सरकार बनाई थी जिसका नेतृत्व वर्तमान मुख्यमंत्री ही कर रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री ने स्वतंत्र निर्णय लेकर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी तथा रोजगार के अवसर का सृजन करने में विफल थे जिसके बाद मुख्यमंत्री जी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के ...