संदेश

मई 19, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वाल्मीकिनगर से डिस्चार्ज पानी लेवल की जानकारी लगातार देने की व्यवस्था करें

चित्र
 बेतिया.संभावित बाढ़ एवं कटाव के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में फ्लड फाईटिंग मेटेरियल का चिन्हित स्थलों पर भंडारण  करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिये हैं.उन्होंने कहा कि नेपाल के नारायण घाट एवं देव घाट से छोड़े जाने वाले पानी के लेवल की लगातार मॉनिटरिंग करना आवश्यक है.गंडक बराज, वाल्मीकिनगर से डिस्चार्ज पानी लेवल की जानकारी लगातार देने की व्यवस्था करें.संवेदनशील घाटों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिये हैं. आसन्न बाढ़ एवं कटाव के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा की गयी.जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने के लिए सभी तैयारियां ससमय कर ली जाय ताकि विषम परिस्थिति में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनुमंडलाधिकारी पिछले पांच वर्षों के फ्लड का स्टडी करें तथा भंडारण स्थल चिन्हित करें.उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में फ्लड फाईटिंग मेटेरियल का भंडारण सुनिश्चित करायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित गति से कार्रवाई की जा सके.उन्होंने कहा कि 25 मई तक फ्लड फाईटिंग मेटेरियल चिन्हित स्थ...

3 अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास

चित्र
* जिला में आज 44 अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास नालंदा.देश की आजादी के 75 वें वर्षगांठ वर्ष में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाना है.इसके तहत सार्वजनिक पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार/सार्वजनिक नए तालाबों का निर्माण किया जाना है.इस क्रम में आज जिला में 44 स्थानों पर अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.पूर्व में 3 अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास विगत सप्ताह में किया गया था.                                     आलोक कुमार     

एक फोन काॅल से आपकी पेयजल की समस्या दूर करने का प्रयास होगा:जिला पदाधिकारी

चित्र
सीतामढ़ी.आप सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं! पेयजल की समस्याओं से जूझ रहे हैं! तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप जिले के सरकारी चापाकल के बंद होने अथवा पेयजल समस्या की सूचना सीतामढ़ी जिला के पी0एच0ई0डी0 कंट्रोल रूम के नंबर 06226- 251818 पर सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक फोन करके सूचना दे सकते हैं.एक फोन काॅल से आपकी पेयजल की समस्या दूर करने का प्रयास होगा.                                           इस जिले के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के आदेशानुसार जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए चलंत मरम्मती दलों द्वारा प्रतिदिन 20 से 30 चापाकलों की मरम्मती कराया जा रहा है.अब तक जिला के कुल 1603 चापाकलो की मरम्मती कराकर चालू करा दिया गया है.किसी भी सरकारी चापाकल के बंद होने अथवा पेयजल समस्या की सूचना सीतामढ़ी जिला के पी0एच0ई0डी0 कंट्रोल रूम के नंबर 06226-251818 पर सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक फोन कर सूचना दिया जा सकता है. पेयजल से संबंधित किसी प्रकार क...

प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक

चित्र
जिला पदाधिकारी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया...                                       सीतामढ़ी. इस जिले के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक की गयी.  बैठक में उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारी की स्थिति की जांच को लेकर सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर अपने प्रखंड में जांच करें कि पिछले वर्ष की बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती की स्थिति, अंचल में उपलब्ध सरकारी नाव एवं उसकी मरम्मती की स्थिति, निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा की स्थिति, मानव शरण स्थल एवं पशु शरण स्थल की भौतिक जांच एवं आवश्यक व्यवस्था (पेयजल,शौचालय, बिजली आदि की उपलब्धता), बाढ़ आपदा से बचाव हेतु प्रखंड स्तरीय माइक्रोप्लानिंग (शरण स्थली, सामुदायिक किचेन आदि) में मानव बल की प्रतिनियुक्ति एवं उनके वैक्सीनेशन की स्थ...