संदेश

जून 19, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुछ संगठनों द्वारा 20 जून को भारत बंद के आह्वान

चित्र
पटना.केंद्र की ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने कल यानी सोमवार (20 जून) को कथित तौर पर भारत बंद का आह्वान किया है. केंद्र सरकार की अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना (Agneepath Scheme) का बिहार,झारखंड, यूपी सहित कई राज्यों में भारी विरोध हो रहा है.  इधर अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन और कुछ संगठनों द्वारा 20 जून को भारत बंद (Bharat Bandh) के आह्वान किया गया है. केंद्र सरकार ने जिस दिन से इस योजना की घोषणा की, उसके दूसरे दिन से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया. सबसे पहले विरोध का स्वर बिहार से शुरू हुआ, फिर देखते-देखते देश कई राज्यों में प्रदर्शनकारी सकड़ पर उतर गये. सोमवार को भारत बंद के मद्दे नजर कई राज्यों में सुरक्षा के कारण स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि कुछ संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर, झारखंड में सभी स्कूल 20 जून को बंद रहेंगे. उन्होंने आगे बताया एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है. इसी तरह बिहार में भी स्कूल बंद कर दिया गये हैं. मालूम हो कि 20 जून से गर्मी...

कार्यकर्ताओं में पार्टी में टूट का भय भी उत्पन्न हो गया

चित्र
पटना. बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) में चल रहे शीत युद्ध के सतह पर आने के बाद अब कार्यकर्ताओं में पार्टी बिखरने का भय सताने लगा है. पार्टी नेतृत्व की ओर से जिस तरह केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह और उनके समर्थकों को साइड लाइन (हाशिये) पर डाला जा रहा है, उससे कार्यकर्ताओं में पार्टी में टूट का भय भी उत्पन्न हो गया है.इसमें कोई दो मत नहीं कि पार्टी में कभी आर सी पी सिंह दूसरे नंबर के नेता रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी भी माने जाते थे. ऐसे में पार्टी पर इनकी अपनी पकड़ को नकारा नहीं जा सकता है. जिस तरह, आरसीपी सिंह को पहले राज्यसभा का टिकट काटा गया और उसके बाद फिर पटना स्थित उनके सरकारी आवास से बेदखल किया गया, उससे उनके समर्थकों में नाखुशी है. कहा जा रहा है कि सिंह के कार्यकर्ता भले ही अभी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन समय आने पर यह पार्टी के खिलाफ आवाज भी बुलंद कर सकते हैं. पार्टी नेतृत्व भी सिंह के ऐसे समर्थकों से बचने का उपाय ढूंढ लिया है. पार्टी नेतृत्व हाल में ही सिंह के नजदीकी माने जाने वाले पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक तथा दो महासचिवों...

कुछ छात्रों द्वारा आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है एवं धरना प्रदर्शन किया जा रहा

चित्र
◆ ’कल जिले के संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर ड्रोन के माध्यम से रखी जाएगी निगरानी’ ◆ ’विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में लगाए गए हैं वीडियोग्राफर’ ◆ ’सरकार की संपत्तियों को क्षति पहुंचाने वालों हुड़दंगियों के खिलाफ सख्ती से किया जाएगा पेश.’ गया. केंद्र सरकार के अग्निपथ भर्ती योजना के विरुद्ध सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे कुछ छात्रों द्वारा आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है एवं धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. साथ ही सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का प्रयास भी किया जा रहा है.सोमवार को अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में विभिन्न माध्यमों से भारत बंद की मिल रही सूचना  देखते हुए मुख्य सचिव बिहार श्री आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग बिहार, डीजीपी बिहार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने बिहार के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला पदाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने जिलों में विधि व्यवस्था संधारित रखने के लिए उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिए. उक्त परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिका...

जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया

चित्र
  मोतिहारी.आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू हुआ.इस अवसर पर पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया.पल्स पोलियो अभियान 19 जून से 23 जून तक चलेगा. इस अभियान में 5 वर्ष से कम वय के बच्चों के बीच में पोलियो की दो बूंद पिलाया गया.मौके पर सिविल सर्जन, जिला सूचना, जनसंपर्क पदाधिकारी एवं यूनिसेफ के एसएमसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के 10 अन्य देशों के साथ भारत को 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त प्रमाणित किया गया था. देश में पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी 2011 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सामने आया था. वैश्विक स्तर पर, पोलियो का अभी भी दो देशों, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अस्तित्व बना हुआ है. हालांकि भारत को "पोलियो-मुक्त" प्रमाणित किया गया है, लेकिन जंगली पोलियो वायरस के इंपोर्टेशन या वैक्सीन से उत्पन्न पोलियो वायरस के उभरने का जोखिम वैश्विक उन्मूलन तक बना रहता है, जो देश में उच्च जनसंख्या प्रतिरक्षा और संवेदनशील निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता रेखांकित करती है. अ...

शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश दिये

चित्र
  *विवेक रंजन कहते हैं कि इंटरनेट बैन कब खुलेगा जिला में महोदय बहुत परेशानी हो रही है मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री कुमार आशीष द्वारा शहर की शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया.शहर के विभिन्न स्थानों पर जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया.वही भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई.राज्य की विधि व्यवस्था शांतिपूर्ण माहौल को बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.उक्त समीक्षा में जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० श्री कुमार आशीष सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. आलोक कुमार

युवाओं और राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह मार्च को पुलिस ने सदाकत आश्रम गेट पर रोका

चित्र
 * अग्निवीर योजना और ईडी के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च, पुलिस ने मुख्य द्वार पर रोका पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा केंद्र सरकार के अग्निवीर योजना पर युवाओं के समर्थन और केंद्र सरकार के दबाव में ईडी की कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रही राजनीतिक साजिश के खिलाफ आयोजित सत्याग्रह मार्च को पुलिस द्वारा सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर ही हल्की झड़प के बाद रोक दी गयी. बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ समीर कुमार सिंह और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस के सैंकड़ों नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर निकला यह सत्याग्रह मार्च केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के साथ अन्याय और ईडी द्वारा लगातार कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं को राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही कार्रवाईयों के खिलाफ थी. पुलिस द्वारा बलपूर्वक रोके जाने के बाद सदाकत आश्रम मुख्य द्वार पर ही कांग्रेस नेता धरना देने लगे.धरने को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों क...