संदेश

जून 18, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वार्ड पार्षद रानी कुमारी के द्वारा बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए उनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया

चित्र
 *              19 जून,2017 को पटना नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ था. पटनाः पटना नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण 19 जून 2017 को हुआ था.इस तरह पटना नगर निगम का पांच वर्षीय कार्यकाल शनिवार को समाप्त होने वाला है.कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व पटना नगर निगम की 26 वीं साधारण बोर्ड की बैठक बांकीपुर अंचल कार्यालय के सभागार में हुई. इस बैठक में मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रजनी देवी और अन्य पार्षद उपस्थित थे. इस अंतिम बैठक में वार्ड संख्या- 27 की वार्ड पार्षद रानी कुमारी के द्वारा बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए उनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.उनके अलावे अन्य सभी माननीय पार्षदों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.वहीं पटना नगर निगम के 75 पार्षदों का दुर्भाग्य रहा कि बिहार सरकार नियम समय में निकाय का चुनाव कराने में असफल हो गयी.इसके आलोक में पार्षदों का कार्यकाल 19 जून को समाप्त होने वाला है. बता दें बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के तहत किसी भी नगरपालिका का आम निर्वाचन कराना अगर संभव नहीं हो तो कार्यकाल समाप्त होने के बा...

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों को के विरुद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी

चित्र
 मुजफ्फरपुर: जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने कहा है कि विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रशासन का आसूचना संग्रह तंत्र पूर्णतः  सक्रिय है‌. उपद्रवियों पर सरकार की पैनी नजर है. गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल करने वाले, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों को के विरुद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही अपील किया है कि अफवाहों से बचें ,अफवाहों पर ध्यान न दें. सरकारी संपत्ति पब्लिक संपत्ति है उसकी रक्षा करना सब की जिम्मेवारी है.किसी भी प्रकार की संपत्ति यथा सड़क, रेलवे स्टेशन,ट्रेन, बस, निजी वाहन इत्यादि को असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी युवाओं से अपील है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं होवे. भड़काने वाले लोगों से सावधान रहें और वैसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को सूचना दें. असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा और साथ ही सरकार के द...

शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर फ्लैग मार्च किया

चित्र
  मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री कुमार आशीष द्वारा शहर के शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर  फ्लैग मार्च किया गया.शहर के विभिन्न स्थलों पर विधि-व्यवस्था के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है. वही भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों से की बातचीत. शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर  आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.जिले में चप्पे चप्पे पर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है.उक्त मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी सहित पुलिस के जवान मौजूद थे. आलोक कुमार

उपद्रवी तत्व के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी

चित्र
  नालंदा.इस जिले में शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात किये गए है.प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है.स्वयं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी लगातार भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं.  कुछ दलों द्वारा आज किये गए बिहार बंद के आह्वान के आलोक में जिला में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्पूर्ण जिला में सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.साथ ही वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग करते हुए विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है.कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी तत्व के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. स्वयं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक लगातार भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. अधिकारी द्वय द्वारा बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन, सरकारी बस स्टैंड, रामचंद्रपुर बस स्टैंड, कारगिल चौक, पावापुरी रेलवे स्टेशन आदि स्थलों का भ्रमण किया गया है. सभी स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकार...

15 जून को समर्पित प्राथमिकी आवेदन पर आखिर 17 जून की रात में प्राथमिकी दर्ज क्यों?

चित्र
दाउदनगर: बिहार के जाने माने आरटीआई एक्टिविस्ट हैं शिव प्रकाश राय. एक्टिविस्ट शिवप्रकाश राय सूचना के अधिकार पर 2013 के आगे से ही काम कर रहे हैं.शानदार कार्य करने के उपरांत प्राप्त अनुभवों से कार्य का दायरा बढ़ाते हुए व्यापक नागरिक हितों की पूर्ति के लिए अपने सक्रिय साथियों से विचार विमर्श के उपरांत नागरिक अधिकार मंच के गठन की योजना बनायी. इस नागरिक अधिकार मंच के माध्यम से विविध तरीके से व्यापक नागरिक हितों की पूर्ति के लिए संघर्ष किया जा रहा है.इसी क्रम में शुक्रवार को दाउदनगर अंचल कार्यालय में सेवारत अंचलाधिकारी के साथ घटित गंभीर आपराधिक कृत्य करने वालों पर न तो प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई ही हुई. कार्रवाई के दरम्यान अपराधियों के आर्म्स का लाइसेंस निरस्त करने तथा उन्हें उपलब्ध कराए गए सरकारी सुरक्षा गार्ड हटाए जाएं.   एक्टिविस्ट शिव प्रकाश राय ने कहा कि मुख्यालय स्तरीय वरीय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को ही देर रात में प्राथमिकी दर्ज हो पाई है. जिला स्तरीय सभी अधिकारी केवल इसके लिए प्रयासरत रहे थे कि किसी तरह भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने ...

बिहार विभूति डा0 अनुग्रह नारायण सिंह की 134 वीं जयंती

चित्र
 पटना: बिहार विभूति डा0 अनुग्रह नारायण सिंह की 134 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा की अध्यक्षता में मनायी गयी.  इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने डा0 अनुग्रह बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के संग्राम में महात्मा गांधी के नेतृत्व में डा0 राजेन्द्र प्रसाद, स्व0 ब्रजकिशोर प्रसाद, मौलाना मजहरूल हक, डा0 श्रीकृष्ण सिंह जैसे नेताओं के साथ अनुग्रह बाबू ने कंधे-से-कंधे मिलाकर देश की स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी. डा0 झा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह के साथ डा0 अनुग्रह नारायण सिंह बिहार के विकास की नींव रखी.उन्होंने कहा कि अनुग्रह बाबू स्पष्ट वक्ता थे तथा सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे. उनका दरबाजा गरीबों, पिछड़ों तथा असहायों के लिये हमेशा खुला रहता था। आज कृतज्ञ राज्य अनुग्रह बाबू के योगदान को स्मरण कर उनके चरण में शत-शत नमन कर रहा है.इसके पूर्व डा0 अनुग्रह नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस ...