इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं
* मुख्यमंत्री ने बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण करने के लिए राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण करने के लिए राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के सामने बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बिहार की जनता के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य लगातार किये जा रहे है. प्रभावी अग्निशमन कार्य को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आज 34 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया.ये अग्निशमन वाहन 5 हजार लीटर वाटर टैंक क्षमता के है. इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं जिनका आवश्यकतानुसार अग्निशमन कर्मी अग्निकांड की स्थिति में उपयोग करेंगे. इन अग्निशमन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में सम्मिलित किये जाने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक, गृह रक्ष...