गुरुवार, 14 जुलाई 2022

गीला कचरा को वैज्ञानिक तरीके से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा

 

सीतामढ़ी: सक्षम बिहार स्वाबलंबी बिहार अंतर्गत स्वच्छ गांव समृद्ध गांव के उद्देश्य प्राप्ति के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से गांव में साफ सफाई में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव बनाना है. इस  कार्य के लिए स्वच्छ भारत मिशन लोहिया और स्वच्छ बिहार अभियान के तहत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ गांव समृद्ध गांव की परिकल्पना को साकार किया जाना है. सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में इस कार्य के लिए सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा खुद फावड़ा लेकर साफ सफाई के इस अभियान में जुटे दिखाई दिए और सुरसंड के बनौली पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की नींव रखने का काम किया.

यह परिकल्पना बेहतर तरीके से साकार हो सके और आम लोगों में स्वच्छता का संदेश बेहतर तरीके से जा सके इसके लिए  खुद  कुदाल लेकर कार्य में करते दिखाई दिए. जिला पदाधिकारी के इस पहल को देखते हुए  लोगों में स्वच्छता को लेकर एक बेहतर संदेश गया.

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत बनौली पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की शुरुआत करने के बाद डीएम ने स्थानीय लोगो से भी बात की और उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में लोगों से जानकारी ली. इतना ही नहीं उनको अपने आस पास के इलाके को साफ सुथड़ा रखने की अपील की  इस अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की लागत 7 लाख रुपये है. जो मनरेगा द्वारा निर्माण कराया जायेगा , जिसमें एक

ऑफिस के साथ एक स्टोर रूम एक बाथरूम तीन मॉडल टैंक की व्यवस्था कराई गई है. इस व्यवस्था अंतर्गत गीला कचरा को वैज्ञानिक तरीके से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा साथ में अलग-अलग स्टोरेज चेंबर का निर्माण किया जाएगा जिसमें प्लास्टिक, शीशा,लोहा , टीना आदि रखे जायेंगे ।इतना ही नहीं दो अलग अलग प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाना है जहा गीला और सुखा कचड़ा अलग अलग रखने का काम किया जायेगा.

मौके पर पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि ,उप विकास आयुक्त विनय कुमार , ओएसडी प्रशांत कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ,अंचलाधिकारी संजय कुमार के साथ पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे.                                          


आलोक कुमार

धान की रोपाई 10 प्रतिशत भी नहीं हो पाई


 


पटना: बिहार किसान कांग्रेस उत्तर बिहार के चेयरमैन हिमांशु कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बावजूद जो धान रोपनी का सबसे उपयुक्त समय होता है बिहार के सभी जिलों में वर्षा का नगण्य होने के कारण किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है.

एक तो धान की रोपाई 10 प्रतिशत भी नहीं हो पाई है. दूसरी ओर रोपे गए धान और बिचरा तेज धूप के कारण पानी के अभाव में झुलस के बर्बाद हो गया है. खेतों की दरारें किसानों की दिल की दर्द बनकर रह गई है.सरकार द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दिया जाना चिंता का विषय है सुखार की ऐसी भीषण स्थिति में बिहार सरकार को किसानों के बारे में सोचने और इसके सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.

 बिहार किसान कांग्रेस बिहार सरकार से मांग करती है की सुखार के ऐसी भयावह स्थिति में खेती और किसानी को बचाने के लिए किसानों को डीजल अनुदान के साथ-साथ बिजली बिल माफ करने नलकूपों पर त्वरित गति से निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराने ,कृषि ऋण माफ कर नए सिरे से किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने , 90 प्रतिशत अनुदान पर नलकूप किसानों को देने, वैकल्पिक खेती की व्यवस्था करने जैसा कदम उठाना चाहिए.


आलोक कुमार

मुख्य अतिथियों को बुके व पौधा देकर स्वागत किया

 

सीतामढ़ी: ’75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सीतामढ़ी वन प्रमंडल के द्वारा सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर के प्रांगण में 73 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ अपर समाहर्ता मनीष शर्मा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, डीपीआरओ विजय कुमार पांडे द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

दीप प्रज्वलित के उपरांत वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को बुके व पौधा देकर स्वागत किया गया.तत्पश्चात सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की छात्राओं द्वारा, कैसा पावन सुहावन समय आज है आप आए अतिथियों के सरताज है के स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई.


आर ओ एफ सीतामढ़ी शुभम कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा वन महोत्सव के बारे में तथा इसे मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया गया साथ ही पौधा लगाने व इसकी रक्षा करने को आगे आने तथा लोगों में जागरूकता फैलाने की बात कही गई. जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष सीतामढ़ी वन प्रमंडल द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में पौधरोपण एवं वितरण का लक्ष्य 1122875 रखा गया है. जिसकी प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. डीपीआरओ विजय कुमार पांडे ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी लोगों को वन महोत्सव की हार्दिक बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है उन्होंने जिले के नदियों के बांधों एवं कटाव वाले क्षेत्रों में मिट्टी को बांधकर रखने वाले पौधरोपण करने का अनुरोध  वन प्रमंडल पदाधिकारी से किया. जिससे कटाव एवं बाढ़ के प्रभाव को रोका जा सकता है.उन्होंने कहा कि किसी भी हरे भरे पौधों को नहीं काटे इससे हमारे वायुमंडल प्रतिकूल असर पड़ता है.साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिन या अपनी शादी के सालगिरह पर एक पौधा जरूर लगाएं इससे हमारे जल जीवन हरियाली अभियान को बढ़ावा दिया जा सकता है एवं प्रचार प्रसार कर जागरूकता फैलाया जा सकता है.


वहीं अपर समाहर्ता मनीष शर्मा ने वन महोत्सव को सभी को बधाई देते हुए बताया की नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य के अंतर्गत पर्यावरण संतुलन के लिए एक आयाम के रूप में पौधरोपण का भी लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने विस्तृत रूप से मृदा संरक्षण, जल संरक्षण के बारे में विशेष रूप से जानकारियां दी उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाएं आने वाले समय में वातावरण बहुत ही बदल रहा है. पौधरोपण कितना जरूरी है इसकी विशेषता पर बल दिया सभी को एक पौधा जरुर लगाना चाहिए  पौधरोपण नहीं करने से जमीन बंजर पड़ जाती है सीतामढ़ी जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है जहां पौधरोपण बहुत जरूरी है. साथ ही आम जनता एवं स्कूल के प्राचार्य विद्यार्थियों को भी सुझाव दिया गया कि अपने स्तर से भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण के लिए प्रचार प्रसार एवं पौधरोपण करें। कार्यक्रम के अंत में सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में सभी मुख्य अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया.

आलोक कुमार                                           

2 अक्टूबर से कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा

                                                * कांग्रेस शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा


                           *3500 किमी की पदयात्रा कर कांग्रेस करेगी भारत जोड़ो यात्रा

पटना : कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के क्रियान्वयन की योजना को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) और फ्रंटल संगठनों के सभी अध्यक्षों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.भारत जोड़ो कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व पार्टी महासचिव जयराम रमेश हैं.

भारत जोड़ो यात्रा के लिए केंद्रीय योजना समूह की पहली बैठक 12 जुलाई को हुई थी. राहुल गांधी भी बैठक में शामिल हुए थे. गांधी के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, भवर जितेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद और दिल्ली के एआईसीसी प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी भाग लिया था.

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के उदयपुर के नव संकल्प चिंतन शिविर के अंतिम दिन 16 मई को “भारत जोड़ो” के नारे के साथ ध्रुवीकरण की राजनीति का मुकाबला करने के लिए इस जन अभियान की घोषणा की गई थी कि भारत जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर 2022 को शुरू होगी. इस यात्रा में पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं शामिल होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल होंगे. मोदी सरकार तथा भाजपा द्वारा हमारे लोकतंत्र, हमारे देश के संविधान, राष्ट्र की संस्थाओं और हमारे समाज के सामाजिक ताने-बाने पर बार-बार और उग्र रुप से हो रहे हमलों को समक्ष रखते हुए, कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को निर्धारित तिथि से पहले शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है.यदि ऐसा होता है, तो जैसे ही प्रदेश कांग्रेस समितियाँ अपनी तैयारियों के संबंध में प्रत्युत्तर देंगी, वैसे ही यात्रा को आरंभ करने की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा लगभग 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए करीबन 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह सारी दूरी पदयात्रा के रुप में तय की जाएगी. इस पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व और कार्यकर्ता भाग लेंगे. देश के कोने-कोने से कई अन्य यात्राएं इस पदयात्रा में शामिल होंगी. यात्रा के मार्ग का विशिष्ट विवरण की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी.

स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी को कोटिशः श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, और जिन्होंने फूट डालो और राज करो की राजनीति को पराजित किया, विभाजन के गहरे घावों पर मरहम लगाया तथा जो देश को इसका महान संविधान देने के लिए एक साथ आए और भारत को प्रगति, समृद्धि और सद्भाव के पथ पर आगे बढ़ाया.

आज, जबकि नफरत की राजनीति का अनुपालन उन लोगों के द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने कभी भी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया और जिनकी विचारधारा के परिणाम स्वरुप राष्ट्रपिता की हत्या हुई, इन परिस्थितियों में भारत जोड़ो यात्रा उन सभी भारतीयों को एकसूत्र में बांधने का एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है -

*  जो महात्मा गांधी के नेतृत्व में हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अंतर्निहित मूल्यों की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रतिबद्ध है;

*   जो नफरत, कट्टरवाद और ध्रुवीकरण की राजनीति से लड़ने के प्रति समर्पित है;

*  जो ये मानते हैं कि सरकार का ध्यान विभाजनकारी राजनीति की अपेक्षा करोड़ों युवाओं को उत्पादक रोजगार प्रदान करने, हमारे करोड़ों परिवारों को आवश्यक वस्तुओं में हो रही असहनीय मूल्य वृद्धि से निजात दिलाने, किसान और खेत मजदूर का कल्याण और सुख-सुविधा सुनिश्चित करने तथा करोड़ों आदिवासियों, दलितों एवं समाज के अन्य कमजोर वर्गों की आजीविका और सम्मान की रक्षा के लिए हमारे जल जंगल और जमीन की रक्षा करना होना चाहिए;

*  जो सभी विपरीत परिस्थितियों के समक्ष देश के संविधान की मर्यादा को बनाए रखने के प्रति दृढ़ संकल्प हैं और जाति, वर्ग, आस्था, लिंग या भाषा की भावना से ऊपर उठकर सभी के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित करने में विश्वास रखते हैं.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों, नागरिक समाज समूहों, व्यापारिक और व्यावसायिक संघों और उपरोक्त उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध सभी भारतीयों से अपील करती है कि वे सब एकजुट होकर इस भारत जोड़ो यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हों.

आलोक कुमार

बाबा सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती की गई

 
मोतिहारी: अरेराज अनुमंडल में बाबा सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर के प्रांगण में  जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, माननीय विधायक अरेराज, श्री सुनील मणि तिवारी, माननीय विधायक हरसिद्धि, श्री कृष्ण नंदन पासवान, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष, श्रीमती ममता राय के द्वारा श्रावणी मेला 2022 का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.सभी माननीय अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया.सभी माननीय अतिथि द्वारा बाबा सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती की गई.

जिलाधिकारी महोदय द्वारा श्रावणी मेले में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने संबंधी सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर समिति के सदस्यों, प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया.श्रावणी मेला में भीड़ पर नियंत्रण के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

श्रद्धालुओं के लिए पीने की पानी, शौचालय, साफ सफाई, चिकित्सा सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था की गई है.महिला श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए महिला पुलिस बल को तैनात किया गया है.भूले बिछड़े श्रद्धालुओं के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है.


इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मोतिहारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ-साथ  सोमेश्वर नाथ मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.


आलोक कुमार


बुधवार, 13 जुलाई 2022

विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

बेहतरीन और आकर्षक व्यू के लिए इनोवेटिव स्ट्रक्चर का करें निर्माण,वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को लेकर अमवा मन में विकसित किये जा रहे विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा




बेतिया: इंगेजमेंट प्वाइंट, क्राउड मैनेजमेंट, प्रोमिनाड, वॉकवे, प्रीफैब गजीबो, चेंजिंग रूम, मेन गेट, सेल्फी प्वाइंट, थीमेटिक वॉल, किड्स स्पोर्ट्स, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, मॉड्यूलर शौचालय आदि की व्यवस्था करने का निर्देश.डीएफओ को नेशनल, इंटरनेशनल कयाकिंग स्पर्धा में भाग लेने के लिए अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करने का निर्देश. अमवा मन को शीघ्र ही पर्यटन स्थल, वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर विभिन्न आधारभूत संरचनाओं को डेवलप करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है.

जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज उक्त कार्यों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य है. अब तक की कार्य प्रगति संतोषजनक है. अमवा मन में इनोवेटिव स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य को और अधिक तेजी के साथ करते हुए सितंबर माह के अंत तक पूर्ण करने का प्रयास किया जाय. उन्होंने कहा कि स्ट्रक्चर का निर्माण इस तरीके से हो कि बेहतरीन एवं आकर्षक व्यू प्रदर्शित हो.


जिलाधिकारी द्वारा अमवा मन वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में पर्यटकों की सुविधाओं के मद्देनजर किये जा रहे विभिन्न स्ट्रक्चर निर्माण का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया तथा कार्यपालक अभियंता, पर्यटन विभाग, आर्किटेक्ट सहित संवेदक को इंगेजमेंट प्वाइंट, क्राउड मैनेजमेंट, प्रोमिनाड, वॉकवे, प्रीफैब गजीबो, चेंजिंग रूम, मेन गेट, सेल्फी प्वाइंट, थीमेटिक वॉल, किड्स स्पोर्ट्स, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, मॉड्यूलर शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया. उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा। सभी कार्य उच्च गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए तथा पर्यटकों को आकर्षित करने वाला होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि टूरिस्ट स्पॉट बन जाने के उपरांत आस पास के बेरोजगार लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी को अमवा मन के आसपास क्षेत्र के वैसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया जो क्यॉक में दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों को नेशनल/इंटरनेशनल कयाकिंग स्पर्धा में भाग लेने के लिए अच्छे तरीके से प्रशिक्षित कराया जायेगा। साथ ही इन युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में उपलब्ध विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स को संचालित करने के लिए भी प्रशिक्षित कराने की व्यवस्था की जाय.


इस क्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रीफैब मेन गेट के अलावे तीन अन्य गेट का निर्माण कराया जा रहा है. प्रयास ऐसा किया जा रहा है कि वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स में हर जगह सेल्फी प्वाइंट का नजारा दिखे. अमवा मन के दोनों साइड में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. प्रशासनिक भवन का निर्माण 30 प्रतिशत कम्पलीट हो चुका है. पार्किंग एवं वॉकवे में पेवर ब्लॉक का अधिष्ठापन कराया जायेगा. इसको बेहतरीन लुक देने के लिए इनोवेटिव आइडिया पर कार्य किया जा रहा है.    

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, राजकुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे.



आलोक कुमार

निरीक्षण के दौरान दिवस के अनुरूप बेड पर चादर लगाने का निर्देश दिया

 

किशनगंज:  श्री श्रीकांत शास्त्री भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा ‘आपका प्रशासन आपके द्वार ‘ कार्यक्रम के तहत पोठिया प्रखण्ड सह अंचल का भ्रमण किया गया.

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा भ्रमण के क्रम में कौशल विकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया. कौशल विकास केन्द्र में मई, 2022 एवं जून, 2022 के लिए निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था.जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आर.टी.पी.एस. काउंटर का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में आर.टी.पी.एस. केन्द्र पर आमजन उपस्थित नहीं थे. केंद्र में कार्यरत कर्मी उपस्थित थे.


भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोठिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आज मरीजों की जांच दन्त चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा था. आज ओ.पी.डी. में एम.बी.बी.एस. चिकित्सक कार्यरत नहीं थे.

निरीक्षण के क्रम में रोस्टर ड्यूटी चार्ट एक छोटे से कागज के टुकड़े पर दीवाल पर चिपका पाया गया. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इसे बड़े अक्षरों में सुलभ प्रदर्श के लिए प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया.मरीज वार्ड में बेड पर चादर की जगह कपड़ा बिछा हुआ पाया गया जबकि विभाग द्वारा दिवस के अनुरूप अलग-अलग रंगों के चादर बेड पर लगाने का निर्देश है. निरीक्षण के दौरान दिवस के अनुरूप बेड पर चादर लगाने का निर्देश दिया गया.


जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आपका प्रशासन आपके द्वार के तहत आयोजित कार्यक्रम में बिजली बिल, नल-जल योजना से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें आम जनों द्वारा बताया गया कि विद्युत विपत्र सामान्य से अधिक आता है.साथ ही नल जल योजना में पानी ठीक से नहीं आने की शिकायत की सुनवाई की गई तथा संबंधितों को निर्देशित किया गया कि वे आम जनों द्वारा किये गये शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें.

आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त किशनगंज, अपर समाहर्त्ता किशनगंज,वरीय प्रभारी पदाधिकारी पोठिया प्रखंड,जिला पंचायत राज पदाधिकारी किशनगंज, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पोठिया, अंचलाधिकारी पोठिया तथा संबंधित प्रखण्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

जिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया

 


मोतिहारी:  एम .जे .के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मोतिहारी में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में  ‘वन महोत्सव -2022 ‘ के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.एमजेके, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मोतिहारी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया.

पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किए गए.आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर कॉलेज के प्रांगण में 75 पौधे लगाए गए.जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वन महोत्सव का महत्व अतुलनीय है.


उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत मनरेगा के द्वारा जीविका दीदी के पौधशाला एवं वन विभाग के पौधशाला से जिले भर में लगभग 7 लाख से अधिक पौधे लगाने का कार्य प्रगति पर है.उन्होंने कहा कि दिनोंदिन धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। पृथ्वी पर ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को संरक्षित कर एवं वृक्षारोपण करके ही इस समस्या से निजात पाई जा सकती है.उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर पृथ्वी को ग्रीन कवर में मदद कर सकती हैं.

इस अवसर पर सुश्री श्वेता कुमारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी, लालबाबू साह, प्राचार्य, एमजेके राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,श्री सुशील कुमार, गौरैया संरक्षण एवं प्राकृतिक प्रेमी, संगीत शिक्षिका, रीना झा, आरती रानी, अमृता कुमारी  के साथ-साथ कॉलेज की  छात्राएं आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा


मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन भवन में जिला विकास समन्वय समिति की जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले भर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि आरटीपीएस में लंबित मामले का निष्पादन शीघ्र सुनिश्चित किया जाए.जल जीवन हरियाली अंतर्गत सोख्ता  निर्माण, सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार , सामुदायिक शौचालय निर्माण,अमृत सरोवर , पौधारोपण जैसे कार्य लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए.ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य को शीघ्र शुरू करने का निर्देश उन्होंने दिया.उन्होंने कहा कि सभी घरों में शत-प्रतिशत नल जल योजना को पूर्ण रूप से आच्छादित करें.


 इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विधि शाखा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जीविका प्रबंधक, डीपीओ मनरेगा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

युवाओं को निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं

 


पटना: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यसमिति की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल ने किया.

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और युवाओं को उचित भागीदारी देने के लिए कृतसंकल्पित है. युवाओं को निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है. देश के युवाओं की लड़ाई, गरीबों,मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर थी और हमेशा रहेगी.

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सन्नी ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘‘यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो’’ कार्यक्रम के माध्यम से हर बूथ को सुदृढ़ करने के लिए सभी जिला अध्यक्षों, विधान सभा अध्यक्षों की कमिटी यथा शीघ्र बनाने का निर्देश दिया गया.

मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर चर्चा हुई और उसको जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से अमलीजामा पहनाने के लिए आह्वान किया गया. (1) यूथ जोड़ों-बूथ जोड़ो, (2) अग्निपथ योजना के विरोध में मशाल जुलूस, (3) महंगाई (4) सरकारी उपक्रमों.

वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव लोकेश वशिष्ट ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने ‘‘अग्निपथ योजना’’ का विरोध किया सरकार ने उन लोगों पर झूठा मुकदमा किया. उन जैसे तमाम लोगों (जिन पर केस) हुआ है युवा कांग्रेस कानूनी मदद करेगी.

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल ने कहा कि निवाला छिनने वाली भाजपा सरकार युवाओं के पीठ पर खंजर भोंकने का काम ‘‘अग्निपथ योजना’’ के माध्यम से कर रही है उसे युवा कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी. ये क्या बात हुई कि 17 साल में नौकरी और 4 साल में रिटायर? इस योजना के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रत्येक जिले में तिरंगा यात्रा/मशाल जुलूस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करेगी.

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित, श्रीकृष्ण हरि, राजबाला रशिम, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर अबू तनवीर, चंदन राय, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, मंजीत आनन्द साहू, शिव प्रकाश गरीब दास, अखिलेश दयाल, विकास झा, मुदस्सिर शम्स, निशांत सिंह, अरफराज साहिल, मुकुल यादव, खुशबू कुमारी, पूनम यादव, रविन्द्र कुमार, विवेक चौबे, आरिफ नवाज,ईशा यादव, प्रमोद मंडल, सुजीत चौधरी, आसिफ इकबाल, विनोद यादव, जयवर्द्धन सिंह, प्रभात कुमार, कुंदन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, शेख सद्दाम, विशाल कुमार सिंह,रूपम कुमारी, अखलाखुर रहमान सिद्दीकी,रवि कुमार,आलोक आनंद,मनीष चौबे, के अलावे संख्या में युवा कांग्रेस जन उपस्थित थे.


आलोक कुमार 

पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को व्यक्तिगत रूप से मिलकर विभिन्न मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा

पटना के जिलधिकारी चंद्रशेखर सिंह से मिले बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ,विक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह एवं पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा 

पटना: आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, विक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह एवं पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा ने पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को व्यक्तिगत रूप से मिलकर विभिन्न मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा ,जिसमें विक्रम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश शर्मा और गुड्डू को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजना ,कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना, जिले में भीषण सुखाड़ की स्थिति, पेयजल की गंभीर समस्या, 1000 नलकूपों की मांग से संबंधित जिलाधिकारी से विशेष वार्ता की गयी. 

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना पर आपत्ति दर्ज करते हुए गंभीर चिंता प्रकट की, वही विक्रम के विधायक सिद्धार्थ सिंह ने प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शर्मा उर्फ गुड्डू की गिरफ्तारी पर घोर आपत्ति दर्ज करते हुए जिलाधिकारी महोदय से कहा कि अविलंब इस केस की समीक्षा की जाए तथा गंभीर आरोपों से बरी किया जाए, अन्यथा हम आंदोलन करने पर विवश होंगे.

विक्रम विधायक सिद्धार्थ सिंह ने क्षेत्र में गंभीर पेयजल की समस्या पर चिंता जिलाधिकारी महोदय को अविलंब एक टीम गठित कर क्षेत्र की स्थिति को देखने का आग्रह किया तथा  पटना जिला को एक सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुए विशेष अनुदान की मांग की, पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने क्षेत्र में अभिलंब 1000 नलकूपों की व्यवस्था करने की मांग की, क्योंकि वर्तमान में नल जल की स्थिति काफी खराब है, नलकूपों के कमी के कारण लोगों को पानी की भीषण संकट से जूझना पड़ रहा है ,जिलाधिकारी महोदय ने इन बातों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है.


आलोक कुमार


 

मंगलवार, 12 जुलाई 2022

लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश

 

नालंदा: सचिव ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार श्री पंकज कुमार पाल ने आज हरदेव भवन सभागार में विभागीय पदाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की.

विभाग के विभिन्न सड़क निर्माण की योजनाओं से संबंधित जमीन मापी के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. अधिकांश योजनाओं से संबंधित जमीन मापी का कार्य पूरा हो चुका है, शेष मामलों में मापी का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया गया.

विगत मार्च एवं अप्रैल माह में माननीय मुख्यमंत्री के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा ग्रामीण पथ/पुल निर्माण एवं मरम्मती से संबंधित कई आवेदन किए गए थे. विभागीय प्रावधान के अनुरूप इनमें से उपयुक्त पाए गए मामलों में विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है.इस संदर्भ में बैठक में उपस्थित विभाग के मुख्य अभियंता को एक-एक मामले की समीक्षा कर विभागीय प्रावधान के अनुसार सभी उपरोक्त मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.सड़क संपर्कता से छूटे हुए एवं विभाग द्वारा सर्वेक्षित ग्रामीण बसावटों के संपर्क पथ निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए तुरंत विभाग में भेजने का निर्देश दिया गया.

अनुरक्षण नीति के तहत सड़क मरम्मती से संबंधित सभी उपयुक्त मामलों में अविलंब डीपीआर तैयार कर सक्षम स्तर (अधीक्षण अभियंता/ मुख्य अभियंता) से स्वीकृति प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश सभी कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया.बैठक में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, विभाग के मुख्य अभियंता श्री राजीव नयन सिंह, अधीक्षण अभियंता कार्य अंचल नालंदा सभी कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहायक अभियंता आदि मौजूद थे.

आलोक कुमार


किशनगंज अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया.

 


किशनगंज  : आज दिनांक - 12.07.2022 को श्री श्रीकांत शास्त्री भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा जिला अभिलेखागार, किशनगंज का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में नमी पाये जाने के कारण खिड़कियों में जाली लगवाने तथा अभिलेखागार में हो रहे रिसाव को ठीक कराने के लिए मौके पर उपस्थित भवन प्रमंडल के अभियंता को निर्देशित किया गया.

अभिलेखागार में अग्निशमन यंत्र काफी पुराना होने के कारण उसे नवीकरण करने के लिए निर्देशित किया गया तथा अभिलेखागार में संरक्षित अभिलेखों में नियमित अंतराल पर कीटनाशक पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया. अभिलेखागार में प्रतिदिन प्राप्त हो रहे आवेदकों को पंजी में संधारित करने के लिए निर्देशित किया गया.

निरीक्षण के दौरान मौके पर अपर समाहर्त्ता किशनगंज, प्रभारी पदाधिकारी जिला अभिलेखागार किशनगंज, भवन प्रमंडल के अभियंता एवं अभिलेखागार के कर्मीगण उपस्थित थे.


आलोक कुमार

जिले के लिए वरदान साबित होंगी एंबुलेंस



किशनगंज : आज 12.07.2022 को श्री श्रीकांत शास्त्री भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा 06 नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा प्राप्त 102 एंबुलेंस सेवा के तहत 03 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं 03 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रवाना किया .

ज्ञात हो की जिले में पूर्व से 19 एंबुलेंस संचालित हैं. वहीं पूर्व में संचालित एंबुलेंस के जर्जर होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र को पुरानी एंबुलेंस के स्थान पर एक नई एंबुलेंस आवंटित की गई हैं. उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत दिनों 534 एंबुलेंस गाड़ियों को सूबे के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया था .

इस दौरान जिलापदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री  ने बताया स्वास्थ्य केन्द्रों को नई एंबुलेंस मिलने से अब मरीजों व सड़क हादसों में घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा. जिला पदाधिकारी  को रवाना करने के पूर्व एंबुलेंस के अंदर की व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज आम लोगों को बेहतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 06 नई एम्बुलेंस का आम लोगों को सुपुर्द  किया जा रहा है.उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर , एसीएमओ डॉ सुरेश प्रसाद , जिला योजना समन्वयक विस्वजित कुमार , एवं एनी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

जिले के लिए  वरदान साबित होंगी एंबुलेंस


आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने  बताया की  जिले को कुल 06 एम्बुलेंस आवंटित किया गया है  इसमें से 03 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जिला सदर अस्पताल , ठाकुरगंज और बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए  है. इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सुविधा के साथ-साथ वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर-सह-कार्डियक मॉनिटर, सेन्ट्रल वेन कैथेटर आदि की सुविधा उपलब्ध होती है. इस प्रकार एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस चलंत गहन चिकित्सा कक्ष की तरह कार्य करता है.शेष 03 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं जिसे पोठिया , कोचाधामन एवं तेधागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को दिया गया है जो ऑक्सीजन सुविधायुक्त वैसे एंबुलेंस होते हैं जिनका उपयोग सामान्य रोगियों के परिवहन में किया जाता है.उक्त एम्बुलेंस एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली से संचालित जननी एवं 102 एवं 112  एंबुलेंस एप के माध्यम से घर में बुलाई जा सकती हैं. यह उन लोगों के लिए वरदान साबित होंगी जो सड़क दुर्घटना में घायल हो जाते हैं साथ ही ऐसे मरीज जिन्हें जिला या स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर रेफर किया जाता है. पूर्व में जो गाड़ियां थीं वे पुरानी हो गई थी. अब यह नई गाड़ियां मरीजों के लिए वरदान होंगी. इनमें से कुछ गाड़ियों में आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के उपकरण लगाए गए हैं जिनमें तत्काल मरीज को मदद मिल सकेगी.

गर्भवती, शिशुओं, गंभीर रूप से बीमारों को होगा फायदा

सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर  ने कहा कि इन एम्बुलेंसों के परिचालन से आपात कालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा में गुणात्मक सुधार होगा और आम लोगों को इसका काफी लाभ प्राप्त होगा.उन्होंने कहा कि यह जो काम हुआ है, वह बहुत ही अच्छा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों के मरीजों को समय सीमा के अंदर आपातकालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत होगी. इस पहल से मरीजों को उच्चतर इलाज की सुविधा वाले अस्पतालों में ले जाने काफी सुविधा होगी. ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती माताओं, बीमार शिशुओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की इससे तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध हो सकेगी.

आलोक कुमार

कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू की 106 वीं जयंती

 श्रद्धा से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू


कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू की 106 वीं जयंती


पटना. बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की 106वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी के अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार को विकास के राह पर अग्रसर करने के लिए सत्येंद्र बाबू ने असीमित प्रयास किये. उनके द्वारा बिहार में उद्योग कारखानों के स्थापना को लेकर दूरदर्शी सोच थी, जिसे उन्होंने मूर्त रूप दिया. बिहार के राजनैतिक इतिहास के नायक के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है. उन्होंने सत्येंद्र बाबू को कांग्रेस के आदर्श पुरुष की संज्ञा दी और कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलना होगा.

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने सत्येंद्र बाबू के जयंती पर उनके द्वारा बिहार के विकास के लिए उठाए गए उनके कदमों पर प्रकाश डाला और कहा कि पंचायतीराज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया जाएगा.

सत्येंद्र बाबू के 106वीं जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, ज्ञान रंजन, अरबिंद लाल रजक, डॉ. आशुतोष शर्मा, राकेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रदुमन कुमार यादव, उदय शंकर पटेल, निधि पाण्डेय, सत्येन्द्र पासवान, डॉ. ब्रज मोहन सिंह, संजय कुमार मिश्रा, विश्वनाथ बैठा, निरंजन कुमार, मसूद जफ़र, वीर बहादुर सिंह, बिरेन्द्र कुमार सिंह, आयुष भगत, पंकज कुमार सिंह, संजय कुमार सहित दर्जनों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें.



आलोक कुमार

पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत


गयाः इस जिले के जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में गया ज़िले में वर्षा के अभाव में संभावित सुखाड़ के स्थिति को देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.

सर्वप्रथम जिला सांख्यिकी पदाधिकारी गया ने बताया कि 1 जून 2022 से 11 जुलाई 2022 तक सामान्य वर्षापात 240.59 मिलीमीटर होना था परंतु 72.72 वास्तविक वर्षापात मापा गया है.उन्होंने यह भी बताया कि 1 जुलाई 2022 से 11 जुलाई 2022 तक कुल 25.02 मिली मीटर वास्तविक वर्षापात हुई है.

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्षा नहीं होने के कारण किसान धान की खेती लगभग 0.57 प्रतिशत ही किसान धान बोए हैं. उन्होंने बताया कि गया जिले में धान की खेती के लिए 181832 हेक्टेयर में से 1030 हेक्टेयर ही मात्र आच्छादित हुए हैं. उसी प्रकार मक्का की खेती के लिए 7059 हेक्टेयर के विरुद्ध 1877 हेक्टेयर मात्रा आच्छादित हुए हैं जो 26.60 प्रतिशत है. उसी प्रकार दलहन की खेती के लिए अरहर दाल के लिए 4379 हेक्टेयर के विरुद्ध मात्र 1004 हैक्टेयर ही अच्छा गीत किया गया है जो 22.92ः है इसके साथ ही उरद 280 हेक्टेयर, कुल्थी 416 हेक्टेयर, मूंग दाल 61 हेक्टेयर तथा अन्य दलहन 63 हेक्टेयर  के लिए  लक्ष्य प्राप्त है परंतु आच्छादन शून्य है.

बैठक में लघु सिंचाई प्रमंडल के अभियंता द्वारा बताया गया कि गया जिले में कुल 181 नलकूप है जिनमें 69 नलकूप चालू तथा 112 नलकूप विभिन्न कारणों से बंद है. बैठक में बताया गया कि 25 नलकूप विद्युत दोष के कारण बंद है. अभियंता ने यह भी बताया कि 71 वैसे नलकूप है जिन्हें वर्तमान में मुखिया को राशि हस्तांतरण किया जा चुका है. जिला पदाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग को 1 सप्ताह के अंदर 25 नलकूप जो विद्युत दोष के कारण बंद है उसे चालू करने का निर्देश दिए. जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया है कि लघु सिंचाई के 181 नलकूप के विरुद्ध शत-प्रतिशत नलकूप को चालू करवाने के लिए बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी तय करावे.

बैठक में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा बताया गया कि 30 जून 2021 को औसतन भूगर्भ जल स्तर 22.44 फीट दर्ज किए गए थे परंतु 30 जून 2022 को औसतन भूगर्भ जलस्तर 32.02 फीट अंकित किए गए हैं. जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को सख्त हिदायत दिया कि जिले के वैश्य क्रिटिकल वार्ड जहां अभी भी पानी की समस्या है वह निरंतर रूप से टैंकर चल बाय तथा लगातार मॉनिटरिंग करते रहें. उन्होंने यह भी कहा कि जिले में पीएचडी के कुल 202 वैसे अक्रियाशील योजनाएं थी, उसे गुणवत्तापूर्ण रिव्यू/ जांच करते हुए पेयजल व्यवस्था को चालू करवाएं.

गंगा उद्धव प्रोजेक्ट के समीक्षा के दौरान बताया गया कि 31 जुलाई तक राजगीर से मोहरा प्रखंड के तेतर में बने डैम में पानी आने की संभावना है. जब ट्रैक्टर डैम में लगभग 30 प्रतिशत पानी जमा होने के पश्चात अर्थात 15 अगस्त तक तेतर से अफगिल्ला में पानी लाने का कार्य किया जाएगा.इसके पश्चात 1 सप्ताह के बाद अफगिल्ला से विभिन्न ब्रह्म योनि तथा भूसूंडा के ओवरहेड टैंक में पानी सप्लाई किया जाएगा. यह प्रक्रिया वर्तमान में ट्रायल मोड में रखा जाएगा.

गंगा उउद्धव  प्रोजेक्ट देख रहे अभियंता ने यह भी बताया कि अफगिल्ला से ब्रह्मयोनी पहाड़ के ओवरहेड टैंक  तक कुल 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाया जा रहा है, जिसमें लगभग 3रू30 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है शेष 20 दिनों के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा.

रबर डैम के कार्यों की समीक्षा में यह बताया गया कि 31 अगस्त तक रबड़ डैम के कार्य पूर्ण किए जाएंगे तथा साथ ही साथ घाट का निर्माण भी पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है. घाट निर्माण के क्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अस्थाई ढांचे में निर्मित स्नानागार बीच में पड़ने के कारण उसे किसी अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करवाने का अनुरोध किया गया. जिला पदाधिकारी ने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता तथा जल संसाधन के अभियंता को आपस में समन्वय करते हुए स्थल निरीक्षण कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिए.

इसके उपरांत तिलैया नहर प्रमंडल वजीरगंज, उत्तर कोयल नहर प्रमंडल गया, सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल कुर्था, उत्तर कोयल नहर प्रमंडल मदनपुर के कार्यपालक अभियंता से बारी-बारी से नहर में पानी की उपलब्धता तथा सिंचाई से संबंधित वस्तु स्थिति से अवगत करवाया. बैठक में संबंधित पदाधिकारी से लगभग यह स्पष्ट हो रहा है कि वर्षा के अभाव में नहर में लगभग 15 से 20 प्रतिशत ही पानी उपलब्ध है. जिसके कारण किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.


आलोक कुमार

गया जिले को कुल 21 वाहन प्राप्त हुए

 राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा गया जिले को कुल 21 नए एंबुलेंस उपलब्ध कराए गए हैं

क्रिटिकल मरीजों को इन एम्बुलेंस के माध्यम से आसानी से अब अस्पताल में कराए जाएंगे भर्ती’


गया: इस जिले के जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज समाहरणालय परिसर में (102) नए आतुर वाहन जो राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना द्वारा बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना के द्वारा गया जिले को कुल 21 वाहन प्राप्त हुए हैं, उसे हरी झंडी दिखाकर जिला पदाधिकारी द्वारा रवाना किया गया. इसके पूर्व जिला पदाधिकारी ने एंबुलेंस के अंदर जाकर विस्तार से जानकारी देते हुए एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं वेंटिलेटर कैसे कार्य करता है इत्यादि के बारे में उपस्थित चिकित्सक से जानकारी लिया.

जिला पदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कुल 21 एंबुलेंस जिले को प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व के पुराने एंबुलेंस जो कार्यरत नहीं थे उसे हटाते हुए नये एंबुलेंस दिया जा रहा है.यह एंबुलेंस विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजी जा रही है.उन्होंने बताया कि 21 एंबुलेंस में 12 एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से उपर्युक्त है इसमें वेंटिलेटर सहित अन्य अत्याधुनिक मशीनों से लैस है, जिससे मरीजों को काफी बेहतर तरीके से अस्पताल पहुंचाया जा सकता है. इसके साथ ही 09 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस है.

आमस, मगध मेडिकल, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, डोभी,  डुमरिया, कोच, शेरघाटी, टेकारी, वजीरगंज तथा प्रभावती अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दिया गया है.

इसके साथ ही अतरी, मगध मेडिकल, गुरारू, गुरुआ, मोहनपुर, मोहरा, नीमचक बथानी, परैया एवं टनकुप्पा में बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दिया गया है.

आलोक कुमार

सोमवार, 11 जुलाई 2022

माले विधायक दल प्रधानमंत्री को सौंपेगा अपना ज्ञापन

 ◆ बिहार में स्वतंत्रता आंदोलन म्यूजियम की स्थापना करने की भी करेगा मांग


पटना: भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल और विधायक दल नेता महबूब आलम ने आज संयुक्त प्रेस बयान जारी करके कहा है कि कल 12 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पटना आगमन पर माले विधायक दल पटना जंक्शन का नामकरण भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त के नाम पर किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाएगा.

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष और आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में उक्त मांग के साथ-साथ बिहार में किसान आंदोलन के महान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा रेलवे स्टेशन और महात्मा गांधी की जान बचाने वाले बतख मियां के नाम पर मोतिहारी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का नामकरण किए जाने की भी मांग की जाएगी.

प्रधानमंत्री से बिहार में चले आजादी के आंदोलन की विरासत के दस्तावेजीकरण के लिए स्वतंत्रता आंदोलन म्यूजियम की भी स्थापना की मांग की जाएगी.

राजद्रोह और यूएपीए जैसे कानूनों को खत्म करने, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न, देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे हमले, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ घृणा प्रचार आदि मांगों को भी माले विधायक दल अपने ज्ञापन में शामिल करेगा.

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, देशविरोधी अग्निपथ योजना की वापसी, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा, युवाओं के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था आदि मांगें भी शामिल हैं.

माले विधायक दल नेता महबूब आलम ने कहा कि यह आयोजन बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के मौके पर हो रहा है, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मौके पर जो स्मारक बन रहा है, उसमें राजकीय चिन्ह के साथ खिलवाड़ किया गया है. उर्दू में लिखे बिहार शब्द को हटाना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है. हम प्रधानमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को भी उठाएंगे. बिहार विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हैं कि राजकीय चिन्ह के साथ की गई इस सुनियोजित छेड़छाड़ को अविलंब ठीक करवाया जाए.

आलोक कुमार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण लाभुकों के बीच जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से समय करने का निर्देश

 


किशनगंजः श्री श्रीकांत शास्त्री भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में वर्चुअल मोड़ में ‘जिला आपूर्ति टास्क फोर्स” एवं “धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स” की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई.

समीक्षात्मक बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी / प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण लाभुकों के बीच जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से समय करने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा उक्त दोनों योजना गरीबों के कल्याण के लिए चलाया जा रहा है, ऐसी स्थिति में हर जरूरतमंद को इसका लाभ शत-प्रतिशत प्राप्त हो .

बैठक में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, किशनगंज को निर्देश दिया गया कि समय रहते भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से खाद्यान्न राज्य खाद्य निगम के गोदामों में समय प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे.

समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान का प्रत्येक माह शत-प्रतिशत निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया.

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, ठाकुरगंज को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत आ रही शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित कराएंगे.

इसी क्रम में “धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स” की बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी किशनगंज एवं जिला प्रबंधक रा० खा० निगम किशनगंज को निर्देश दिया गया कि वे दिनांक 15.07.2022 तक अचूक रूप से निगम के सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र पर सी०एम०आर० जमा कराना सुनिश्चित करेंगे.

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी किशनगंज अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज, जिला प्रबंधक रा० खा० निगम किशनगंज, जिला सहकारिता पदाधिकारी किशनगंज, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक रा० खा० निगम किशनगंज, परिवहन अभिकर्ता मुख्य एवं डी. एस. डी. आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया


किशनगंजः किशनगंज जिले के जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री भा0प्र0से0, की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन एवं नीलाम पत्र से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई.उक्त बैठक में किशनगंज जिलांतर्गत सभी अंचलाधिकारी वर्चुअल मोड में वीसी से जुड़े.

सभी अंचलाधिकारियों के साथ बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की गई. बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में में एसओपी के अनुसार दवाई की आपूर्ति, बिलिचिंग का छिड़काव नियमित रूप से कराने का निर्देश देते हुए प्रगति की समीक्षा की गई. सभी अंचलाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी शिकायत का स्थानीय स्तर पर निष्पादन हो सके.

सभी अंचल अधिकारियों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में चिकित्सा व दवाई की व्यवस्था आम जनों को उपलब्ध हो सके.

बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सड़कों की मरम्मति से संबंधित समीक्षा की गई. अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित विभाग के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता से समन्वय कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति कराकर परिवहन योग्य बनाने का निर्देश दिया गया.

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि ठाकुरगंज अंचल का संपूर्ति पोर्टल पर प्रविष्टि के लिए अधिक डाटा लंबित पाया गया. संबंधित को निर्देश दिया गया कि वे संपूर्ति पोर्टल पर डाटा की प्रविष्टि कर अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे.

बैठक में यू.सी. / डी.सी. के लंबित विपत्रों की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिया गया कि जिन यू.सी./ डी.सी. विपत्रों का समायोजन लंबित है, शीघ्र ही समायोजन के लिए महालेखागार पटना को यू.सी. / डी.सी. विपत्र भेजना सुनिश्चित करेंगे.

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंकों के प्रतिनिधिगण एवं नीलाम पत्र पदाधिकारी के साथ नीलाम पत्र वादों की समीक्षा की गई. समीक्षा बैठक में नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बैंकों के द्वारा दायर वाद में पंजी - - IX एवं X  का मिलान करने में बैंक प्रतिनिधि द्वारा अभिरूची नहीं ली जाती है, जिससे वादों की निष्पादन की स्थिति का पता नहीं चल पाता है. बैंक प्रतिनिधियों के पास नीलाम पत्र वाद के अद्यतन स्थिति उपलब्ध नहीं था, जिससे संबंधित नीलाम पत्र की अद्यतन स्थिति की समीक्षा नहीं हो पायी. सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे आगामी बैठक में नीलाम पत्र वाद से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहेंगे. समीक्षा के क्रम में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को आवंटित वादों का निष्पादन करने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया तथा उन्हें अगली बैठक में प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

बैठक में अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन किशनगंज,  जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी किशनगंज जिला, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में कुल 60 हजार 747 आवेदन

 


नालंदाः जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई.कुशल युवा कार्यक्रम के संदर्भ में बताया गया कि जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में कुल 60 हजार 747 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 60 हजार 694 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से अब तक श्रम संसाधन विभाग को 60 हजार 168 आवेदन ऑनलाइन हस्तांतरित किए गए हैं. मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से अब तक 55 हजार 451 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 9545 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 3439 युवाओं का सफल प्लेसमेंट भी किया गया है.

 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 850, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना के तहत 760 तथा मुख्यमंत्री अति पिछड़ी जाति उद्यमी योजना के तहत 188 लाभुकों को स्वरोजगार का अवसर मिला है.आपूर्ति की समीक्षा के क्रम में राशन कार्ड से संबंधित आरटीजीएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. नूरसराय, बिंद, बिहार शरीफ, वेन, गिरियक एवं हरनौत प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर पर अधिक आवेदन लंबित पाए गए. संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को इसका सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया.

आईसीडीएस की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत जन्म प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण कुछ आवेदन स्वीकृति के लिए लंबित हैं.इन सभी आवेदनों के संदर्भ में सक्षम स्तर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का निर्देश सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया.

आईसीडीएस एवं मनरेगा के अभिसरण से जिला में 200 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है. इनमें से 100 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया की गई है. जिनमें से 80 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है. 14 स्थलों पर स्थानीय समस्या के कारण निर्माण कार्य बाधित है। जिलाधिकारी ने समस्या का निराकरण कर अविलंब सभी स्थानों पर निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया तथा निर्माणाधीन योजनाओं को तेजी से पूरा कराने को कहा.

स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के निर्माण के लिए अंचल अधिकारी के माध्यम से जमीन से संबंधित प्राप्त विवरण के आलोक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को स्वयं स्थल भ्रमण कर जमीन की उपयुक्तता के प्रति आश्वस्त होने के उपरांत ही प्रस्ताव जिला में भेजने का निर्देश दिया गया.

सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला में विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण का कार्य 97.8 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है.लगभग 13 हजार लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य शेष है. जीवन प्रमाणीकरण के लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित है. उक्त तिथि तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभार्थियों का पेंशन स्वतः अवरुद्ध हो जाएगा.

कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मी बाई पेंशन योजना, बिहार राज्य निशक्त पेंशन योजना आदि के सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया.

 मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत प्राप्त 17 आवेदन में से 15 स्वीकृत एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना में प्राप्त 17 आवेदन में से 13 स्वीकृत किए गए हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि इन दोनों योजनाओं में बहुत कम आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करा कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के तहत ‘संबल‘ योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस योजना के तहत 8 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है.जिला में अब तक लगभग 220 आवेदन आ चुके हैं. इस योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ सिद्धांत के आधार पर लाभ दिया जाना है. इसलिए अधिक से अधिक पात्र लोगों से आवेदन कराने का निर्देश दिया गया. निःशक्तता प्रमाण पत्र बनाने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया गया.

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिला में सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण की 368 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है.जिनमें से 339 योजनाओं का कार्य प्रारंभ हुआ, उसमें 296 का कार्य पूर्ण हो चुका है. निर्माणाधीन 44 योजनाओं का निर्माण कार्य यथा शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया. जहां भी राशि की आवश्यकता हो, अविलंब मांग करने का निर्देश दिया गया.

एलएसबीए के द्वितीय चरण के तहत जिला के 50 पंचायतों में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है. इन सभी चिन्हित पंचायतों में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कराया जाना है. 39 पंचायतों में स्थल चिन्हित कर एनओसी प्राप्त हो चुका है, जिसमें से 13 जगह निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है. 26 में लेआउट का कार्य किया जा चुका है. शेष 11 पंचायतों के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया  सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया. इस प्रणाली के तहत आवश्यक उपकरणों के क्रय के लिए 37 पंचायतों द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रियाधीन है. जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत आवश्यक उपस्करों का क्रय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.इन सभी पंचायतों में स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता मित्र आदि के चयन की रिक्तियों को अविलंब भरने का निर्देश दिया गया.

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2021-22 के लिए जिला के लिए 32566 आवास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसमें से अब तक 31675 की स्वीकृति दी जा चुकी है. लक्ष्य के विरुद्ध स्वीकृति के लिए लंबित उपयुक्त मामलों में अविलंब स्वीकृति की प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया गया. स्वीकृति प्राप्त लाभुकों में से 30444 को प्रथम किस्त, 24018  को द्वितीय किस्त तथा 7491 को तृतीय किस्त का भुगतान किया जा चुका है. इनमें से 184 आवास का निर्माण पूर्ण किया गया है. जिलाधिकारी ने सभी पात्र लाभुकों को अगली किस्त की देय राशि का भुगतान करते हुए 15 अगस्त तक आवास निर्माण कार्य पूरा कराने पर विशेष बल देने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया.

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना (क्लस्टर हाउस) के तहत जिला के एकंगरसराय, गिरियक, सिलाव, रहुई एवं हिलसा प्रखंड में 111 आवास के निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध 105 का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है. जिलाधिकारी ने शेष 6 आवास का निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया.

पंचायत की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला में चिन्हित 2687 कुओं में से 2284 के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसमें से 1704 कुओं के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण हो चुका है. इसके साथ ही अब तक 1263 सोख्ता का निर्माण भी किया गया है.

पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित नल जल की योजना के संदर्भ में बताया गया कि जिला में 523 योजनाओं में जलमीनार निर्माण का कार्य नहीं हुआ है. इनमें से जिन योजनाओं में राशि की निकासी की गई है परंतु जल मीनार का निर्माण नहीं हुआ है, वहां संबंधित डब्ल्यू आईएमसी को नोटिस निर्गत कर निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने अन्यथा प्राथमिकी दर्ज करते हुए वसूली के लिए कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया. विगत महीनों में विभिन्न स्तरों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर 151 अक्रियाशील योजनाओं को चिन्हित किया गया था. इनमें से अधिकांश योजनाओं में आवश्यक कार्य कराकर योजना को क्रियाशील किया गया है. 

वर्तमान में 6 योजनाओं का कार्य होना शेष है. जिलाधिकारी ने इन सभी योजनाओं का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इसी क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित वार्डों में से 109 वार्डों में अतिरिक्त योजना की आवश्यकता का आकलन किया गया था. इनमें से 27 में कार्य पूर्ण किया गया है तथा अन्य 71 में कार्य प्रगति पर है. जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं का कार्य उच्च प्राथमिकता देते हुए पूरा कराने का निर्देश दिया.

विगत पंचायत चुनाव के बाद सभी वार्डों में नए स्तर से डब्ल्यू आईएमसी का गठन किया जा रहा है.जिला के 3105 वार्डों में से अब तक 2936 वार्डों में नए डब्ल्यू आईएमसी का गठन किया जा चुका है तथा 2325 वार्डों में नए डब्ल्यू आईएमसी को दस्तावेजों का हस्तांतरण सुनिश्चित किया गया है. जिलाधिकारी ने शत प्रतिशत वार्डों में नए डब्लू आईएमसी का गठन कराते हुए नए डब्ल्यू आईएमसी को आवश्यक दस्तावेजों का हस्तांतरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

जिला में वर्तमान में 73 पंचायत सरकार भवन क्रियाशील हैं. नए लक्ष्य के अनुरूप 89 नए पंचायत सरकार भवन का निर्माण ‘पहले आओ पहले पाओ‘ के आधार पर किया जाना है. इसके लिए अब तक 28 पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजा गया है. शेष लक्ष्य के लिए भी जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी आवश्यक सहयोग लेने को कहा गया.

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रोग्राम पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जिले भर में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक मनाया जा रहा है

मोतिहारीः आज विश्व जनसंख्या दिवस है. इस अवसर पर पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा समाहरणालय परिसर, मोतिहारी से विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिलेभर में परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार के लिए सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.सारथी रथ द्वारा सभी प्रखंडों में परिवार कल्याण कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर इच्छुक व्यक्तियों को स्थाई एवं अस्थाई विधि का जानकारी दिया जाएगा.जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जिले भर में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक मनाया जा रहा है.इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,  डीआईओ, डीपीएम एवं यूनिसेफ, केयर के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.

वहीं पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में जिला टास्क फोर्स (एईएस/जेई ) से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि एईएस खतरे से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधा के साथ डॉक्टर्स एलर्ट मोड में रहें. रक्सौल क्षेत्रों में सूकरो के संक्रमण पर निगरानी  के लिए, नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया.उन्होंने कहा कि संक्रमित सुकरो का डंपिंग सही तरीके से करें साथ ही उन क्षेत्रों को सैनिटाइजेशन भी करना सुनिश्चित करें.उन्होंने कहा कि जिले भर में कोरोना टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य में प्रगति लाएं.इस अवसर पर सिविल सर्जन, डी पीएम, डीआईओ, यूनिसेफ, केयर,डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीएम जीविका आदि उपस्थित थे.

इस जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के तत्वावधान में प्रयोजन एवं देखरेख योजना अन्तर्गत 08 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. जिला बाल संरक्षण इकाई अन्तर्गत संचालित प्रायोजन एवं देखरेख  योजना अंतर्गत इन लाभुकों को स्वीकृति की तिथि से आगामी 03 वर्ष तक अथवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो पहले हो) 2000 रुपये प्रतिमाह आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजे जायेंगे.स्वीकृत्यादेश प्राप्त करने वाले बच्चों में हिमांशु कुमार, शोषिता कुमारी, अभिनंदन कुमार, अभिमन्यु कुमार, दीपक कुमार, आदित्य कुमार, प्रिंस कुमार एवं पल्लवी कुमारी शामिल है.


आलोक कुमार

रविवार, 10 जुलाई 2022

सभी संबंधित योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी सरकार,आपके द्वार

 


सहरसाः इस जिले के ज़िलाधिकारी श्री आनंद शर्मा के आदेश पर कोशी बाँध के अन्दर बसे पंचायतों के आम नागरिकों को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देने एवं सभी संबंधित योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी सरकार,आपके द्वार, हर बुधवार के तहत चिन्हित नवहट्टा प्रखंड के बकुनियाँ,महिषी प्रखंड के मनौवर एवं सलखुआ प्रखंड के उटेशरा पंचायतों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय संचालित किया गया.

आलोक कुमार

पल्ली परिषद की ओर पल्ली पुरोहित ने जारी कर दिए

  * शुक्रवार को पल्ली पुरोहित ने वाट्सएप पर दो संदेश जारी किये

 


पटनाः राजधानी पटना के दीघा क्षेत्र में रोमन कैथोलिक समुदाय की कुर्जी पल्ली है. इसे कुर्जी पैरिश भी कहा जाता है. कुर्जी पल्ली में पुरोहित रहते हैं.एक प्रधान पल्ली पुरोहित होते हैं और शेष सहायक पल्ली पुरोहित कहलाते हैं. इन दोनों स्तर के पुरोहितों को परामर्श देने के लिए पल्ली परिषद गठित है. पल्ली परिषद के पार्षद मोहल्लों से जीतकर आते हैं.पल्ली परिषद के पदेन अध्यक्ष पल्ली पुरोहित होते हैं.केवल परामर्श देने वाले परिषद होने से लोग पार्षद बनना नहीं चाहते हैं.तो ऐसी परिस्थिति में अपने चहेते लोगों को मनोनीत कर लेते हैं. यह वास्तव में पूर्णतः परामर्शदात्री परिषद है.जो केवल परामर्श ही दे सकते हैं और नियम नहीं बना सकते हैं. खुद एक कुर्जी पल्ली परिषद के पूर्व पार्षद ने कहा कि पल्ली परिषद परामर्शदात्री परिषद है.हां, पल्ली परिषद के पार्षदों के परामर्श अथवा अपने मन से पल्ली पुरोहित नियम बनाकर पल्ली परिषद के माथे मढ़ देते हैं.

बताया जाता है कि शुक्रवार को पल्ली पुरोहित ने वाट्सएप पर दो संदेश जारी किये है. एक में पल्ली परिषद की ओर पल्ली पुरोहित द्वारा जारी किया गया है. यहां पर उल्लेख होना चाहिए था कि पल्ली परिषद के पदेन अध्यक्ष.चूंकि जगजाहिर है कि पल्ली परिषद कानून नहीं बना सकता है.इसलिए दूसरे संदेश में खुद पल्ली पल्ली पुरोहित ही जारी कर दिये है.अगर पल्ली परिषद को कानून बनाने का अधिकार होता तो दूसरे संदेश में भी पल्ली परिषद का नाम उल्लेख होता. मगर ऐसा न करके अपने ही जाल में पल्ली पुरोहित फंस गए हैं.यहां के पल्ली पुरोहित ने कुछ नियम बनाये हैं.पल्ली परिषद की ओर पल्ली पुरोहित ने जारी कर दिए है.


सभी पल्लीवासी कृपया ध्यान देंः-

ख्रीस्तीय समाज से स्वयं जुड़कर रहना और अपने बच्चों को जोड़कर

रखना सभी माता-पिता की जिम्मेदारी है.कलीसिया में अपनी उपस्थिति

और सक्रियता से हम सब समाज को कुछ देते और उसे मज़बूत बनाते

हैं.इसी को ध्यान में रखकर पल्ली परिषद ने कुछ नियम बनाए हैं, जो

निम्नलिखित हैं: - यदि भक्तों पल्ली से किसी प्रकार की (एडमिशन,

नौकरी, विवाह) आदि के लिए सिफारिशी पत्र चाहते हैं तो कृपया ध्यान

रखें-

1. प्राईमरी में भर्ती के लिए बप्तिस्मा संस्कार का प्रमाण पत्र ज़रूरी है.

2. सातवीं के बाद बच्चे के लिए किसी भी पत्र के लिए पहले परम

प्रसाद का प्रमाण पत्र जरूरी है.

3. ग्यारहवीं में एडमिशन के लिए पल्ली से तभी कोई सिफारिशी पत्र

दिया जाएगा जब उस बच्चे का पहला परम प्रसाद और दृढ़ीकरण

संस्कार हो गया होगा.

4. सिफारिशी पत्र के लिए मात्र संस्कारों का प्रमाण पत्र दिखाना काफी

नहीं होगा.यह आवश्यक है कि आप अभी पल्ली में कार्यरत किसी

पुरोहित को जानते हैं और पुरोहित भी आपको जानते हैं.

5. पल्ली से किसी भी पत्र के लिए आवेदक अपने क्षेत्र के पल्ली परिषद्

के सदस्य से एक पत्र ज़रूर लायें.

6. यदि आप कहीं दूसरी जगह मिस्सा के लिए जाते हैं तो वहाँ के

पुरोहित से वहाँ की कलीसिया में अपनी सहभागिता का पत्र लेकर

आयें.

सभी भक्तों से आग्रह है कि उपरोक्त के अभाव में सिफारिशी पत्रों के

लिए पल्ली पुरोहित और दूसरे पुरोहितों पर बेवज़ह दबाव न बनाये.

पल्ली परिषद की ओर से पल्ली पुरोहित.


प्रथम परमप्रसाद समारोह 2022 का कार्यक्रम को  खुद पल्ली पुरोहित जारी किए है.पल्ली परिषद क्यों दरकिनार कर दिया गया

 

पल्लीवासी कृपया ध्यान दें:-

1. पल्ली कार्यालय से दिनांक 10 जुलाई से पहले परमप्रसाद

के लिए आवेदन पत्र दिया जाएगा.

2. 28 अगस्त 2022 सही एवं स्पष्ट रूप से भरे गये आवेदन

पत्रों को पल्ली में जमा करने की अंतिम तिथि होगी.

3. दिनांक 28 अगस्त 2022 के बाद कोई आवेदन स्वीकार

नहीं किया जाएगा.

4. दिनांक 04 सितम्बर 2022 को प्रथम परमप्रसाद के

उम्मीदवारों के माता-पिता की बैठक दूसरे मिस्सा के बाद

होगी. इसमें माता-पिता का भाग लेना ज़रूरी है.

5. दिनांक 5 - 29 सितम्बर 2022 तक बच्चों के पास ऑन

लाईन प्रार्थना भेजी जायेंगी और माता-पिता सुनिश्चित

करेंगे कि बच्चे इन प्रार्थनाओं को याद कर लिखना सीखते

हैं.

6. दिनांक 01 अक्टूबर को बच्चों की लिखित परीक्षा होगी

और केवल इसमें पास होने वाले बच्चों को ही परमप्रसाद

के अगले प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा.

7. चुने गये बच्चों का दिनांक 02 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक

यहां पल्ली में प्रशिक्षण होगा.

8. 16 अक्टूबर को प्रथम परमप्रसाद समारोह 2022 संपन्न

किया जाएगा.

आपके सहयोग के लिए आपको धन्यवाद.

पल्ली पुरोहित


इसका जोरदार विरोध किया जा रहा है.कहा जाता है कि इस तरह की मांग नहीं होनी चाहिये थी.एक ने कहा कि उफ्! यह बहुत ज्यादा हो रहा है.Uff, this is too much

* it is not required in participative catholic community

सहभागी कैथोलिक समुदाय में इसकी आवश्यकता नहीं है      

* it is a concept of keralians way of doing things

यह केरलवासियों के काम करने के तरीके की अवधारणा है                                      

*it is attitude and practice of acquiring power out of it            

  यह कैसे शक्ति प्राप्त करने का दृष्टिकोण और अभ्यास है      

*holy father said there is no such power other than the power of service and the power of cross                            

पवित्र पिता ने कहा सेवा की शक्ति और क्रॉस की शक्ति के अलावा ऐसी कोई शक्ति नहीं है         

* Talk to them with a delegation to bishop

एक प्रतिनिधिमंडल बिशप के साथ  बात करें


आलोक कुमार


मोतिहारी में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 1 से 15 जुलाई तक

 


मोतिहारीः पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के धरती पर आए श्री श्रीकांत माधव, अध्यक्ष, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का भव्य स्वागत जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा किया गया.प्रातः में अतिथि गृह, मोतिहारी से गांधी संग्रहालय ,मोतिहारी तक स्कूली छात्र/ छात्राओं के साथ उन्होंने साइकिल रैली में भाग लिया.

गांधी संग्रहालय, मोतिहारी में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 1 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक संपन्न कराने संबंधी  शपथ कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया.गांधी संग्रहालय मोतिहारी में उन्होंने पौधारोपण भी किया.


भ्रमण के दौरान रोइंग क्लब पहुंचकर मोती झील में नौका विहार का भी उन्होंने आनंद उठाया.कचहरी चौक, मोतिहारी के पास स्थित नवनिर्मित प्रेक्षागृह एवं खेल भवन के निरीक्षण के क्रम में बेहतर निर्माण कार्य की उन्होंने सराहना की.

इस अवसर पर श्री निखिल दीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (रिटेल सेल्स) बिहार, श्री विभाष कुमार, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, बिहार, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर के अलावे अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post