संदेश

मई 8, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विनाशकारी बागमती तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई वर्षों से जारी संघर्ष

चित्र
मुजफ्फरपुर.विनाशकारी बागमती तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई वर्षों से जारी संघर्ष के दबाव में 4-5 साल पूर्व नीतीश सरकार ने नदी विशेषज्ञों को लेकर रिव्यू कमिटी का निर्माण किया था.लेकिन रिव्यू कमिटी को संसाधन मुहैया कराने व अधिकार संपन्न बनाने पर सरकार ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है और तटबंध निर्माण के काम को आगे बढ़ाने के लिए फिर से करोड़ों की राशि आवंटित कर दिया है. इसके विरोध में चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा की ओर से आज 8 मई को मुजफ्फरपुर के बेनीबाद-गायघाट में जनसभा का आयोजन किया गया.सभा को माले विधायक का.सुदामा प्रसाद सहित अन्य नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.सभा में बड़ी संख्या में बागमती क्षेत्र के किसानों, मजदूरों व आमलोगों ने भाग लिया.सभा में  बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी हुई.संचालन मोर्चा के संयोजक व चर्चित किसान व माले नेता का.जितेंद्र यादव ने किया. आलोक कुमार 

7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई

चित्र
*अवैध रूप से आदतन शराब का कारोबार करने वाले 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई नालंदा.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा है. अब इस जिले में शराब का कारोबार करने वालों पर बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत नकेल कसा जाएगा. शराब के अवैध कारोबार में आदतन संलिप्त जिला के 7 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है. अस्थावां निवासी महावीर चौधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के अंतर्गत अस्थावां थाना में तीन अलग-अलग कांड दर्ज हैं. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने पश्चात पुनः अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में महावीर चौधरी को एक महीना तक अपनी उपस्थिति प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सारे थाना में दर्ज करानी होगी.इस अवधि में थाना क्षेत्र से किसी कारणवश बाहर जाने की आवश्यकता होने पर संबंधित थानाध्यक्ष से...

लोक नृत्य कार्यक्रम आदि कलाकारों द्वारा की जाएगी प्रस्तुति’

चित्र
  ■ ’जिले में 10 से 12 मई को  मनाया जाएगा सीतामढ़ी महोत्सव’ ■ ’सीतामढ़ी महोत्सव में उदित नारायण (बॉलीवुड संगीतकार), लोक गायिका कल्पना पटवारी,सुश्री प्रिया वेंकटरामन दल द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत संस्थान पटना द्वारा लोक नृत्य कार्यक्रम आदि कलाकारों द्वारा की जाएगी प्रस्तुति’                                         सीतामढ़ी. इस जिले के जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में सीतामढ़ी महोत्सव की तैयारियों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.उन्होंने समीक्षा में बताया गया कि जिले में सीतामढ़ी महोत्सव 10 से 12 मई तक मनाया जायेगा. जिसमें  बॉलीवुड संगीतकार उदित नारायण, कल्पना पटवारी (लोक गायिका) , श्री जितेंद्र चौरसिया सुरांगनदल द्वारा बिहार गौरव गान, सुश्री प्रिया वेंकटरामन दल द्वारा भरतनाट्यम, नालंदा संगीत संस्थान पटना द्वारा लोक नृत्य कार्यक्रम, कार्यक्रम के तीनों दिन स्थानीय कलाकारों का प्रदर्शन आदि कलाकारों द्वारा कला एवं मनोरंजन का अदभुत...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नाला उड़ाही कार्य एवं नालों से अवैध कब्जा हटाने की हुई समीक्षा

चित्र
*नाला उड़ाही में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, दर्ज हुई प्राथमिकी * नाला उड़ाही एवं नालों पर अतिक्रमण करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा, की जायेगी नियमानुकूल कड़ी कार्रवाई *जल निकासी में बाधक बने व्यक्ति स्वयं हटा लें अतिक्रमण, अन्यथा पेनाल्टी के साथ होगी कार्रवाई बेतिया. पूर्वी चम्पारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा नगर निगम, बेतिया में जलजमाव से मुक्ति के लिए चलाये जा रहे नाला उड़ाही एवं अवैध कब्जा हटाने का विशेष अभियान की समीक्षा की गयी.अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में बरसात के पूर्व शहर के सभी बड़े-छोटे नालों की अच्छे तरीके से साफ-सफाई करवा ली जाय ताकि शहरवासियो को जलजमाव की समस्या से निजात दिलायी जा सके. जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां भी जल निकासी में समस्या आ रही है वहां अस्थायी कच्चे नाले की खुदाई कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय.उन्होंने निगम आयुक्त को नाले पर बने अवैध निर्माण करने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी कर निर्माण को तोड़ने का निर्देश दिया.आयुक्त, नगर निगम, बेतिया द्वारा बताया गया...

एफआरए कानून से वंचित ग्रामीण परिवारों को वन अधिकार प्राप्त करने में समस्या

चित्र
            * एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रनसिंग परमार कल सरदारपुर में                       धार. मामाजी के राज्य मध्य प्रदेश में है धार जिला.मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है धार.धार जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है.यह इंदौर संभाग का एक भाग है.धार का कुल भौगोलिक क्षेत्र 8153 वर्ग किमी है और इस प्रकार यह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से एक है.इसी जिले में एकता परिषद जन संगठन व महात्मा गांधी सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण हो रहा है. मध्य प्रदेश वन अधिकार अभियान के अंतर्गत धार जिले के सरदारपुर गायत्री  कालोनी में स्थित श्री कृष्ण बालक   आश्रम में एकता परिषद जन संगठन व महात्मा गांधी सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 08 मई से दो दिवसीय ग्रामीण मुखिया नेतृत्व  विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है.यह सोमवार 09 मई को जारी रहेगा.इसमें सरदारपुर और बाग ब्लाक के कुल 60 गांव के 150 मुखियाओं (महिला व पुरुष ) सहभागी शामिल हुए.  इस शिविर क...