संदेश

जवाबदेही लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

India : नेताओं की गलती ‘मानवीय भूल’ और कर्मचारियों की गलती ‘लापरवाही’ क्यों

चित्र
  लोकतंत्र की मूल भावना यह है कि सभी नागरिक कानून और व्यवस्था की दृष्टि में समान हैं लोकतंत्र की मूल भावना यह है कि सभी नागरिक कानून और व्यवस्था की दृष्टि में समान हैं। लेकिन व्यवहारिक स्तर पर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या गलतियों का मूल्यांकन भी सभी के लिए समान मानकों पर किया जाता है? विशेष रूप से तब, जब किसी नेता और किसी सामान्य कर्मचारी की गलती पर समाज तथा व्यवस्था की प्रतिक्रिया अलग-अलग दिखाई देती है। हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक सार्वजनिक बयान को लेकर चर्चा हुई। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उत्तराखंड राज्य के गठन का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रीत्व काल में वर्ष 2022 में उत्तराखंड का निर्माण हुआ। यह बयान सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि ऐतिहासिक तथ्य इससे भिन्न हैं। वास्तविकता यह है कि उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ था। उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार थी। वहीं राजनाथ सिंह उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। यह भी सर्वविदित है कि अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हो चुका था। ऐसे ...