रोम में पोंटिफिकल अर्बन यूनिवर्सिटी में कैनन लॉ के प्रोफेसर फादर एलियास फ्रैंक
बैंगलोर.रोम में पोंटिफिकल अर्बन यूनिवर्सिटी में कैनन लॉ के प्रोफेसर फादर एलियास फ्रैंक (61साल) को सोमवार 3 जुलाई 2023 को परम पावन पोप फ्रांसिस ने आसनसोल धर्मप्रांत का बिशप नियुक्त किया है. नवनियुक्त बिशप फादर एलियास फ्रैंक का जन्म 15 अगस्त 1962 को मैंगलोर धर्मप्रांत के शिशु जीसस पैरिश के बंटवाल में हुआ था. मोदनकैप के पैरिश स्कूल में स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद, शिलांग के सेंट एंथोनी कॉलेज से उच्च माध्यमिक की पढ़ाई, 1983 में कोलकाता महाधर्मप्रांत (कलकत्ता) में शामिल हो गए.उनका माइनर सेमिनरी फॉर्मेशन बारासात में सेंट जॉन मैरी वियाननी सेमिनरी में हुआ था, दर्शनशास्त्र बैरकपुर में मॉर्निंग स्टार रीजनल सेमिनरी और रोम में पोंटिफिकल अर्बनियाना यूनिवर्सिटी में धर्मशास्त्र. उन्हें 23 अप्रैल 1993 को हावड़ा के आवर लेडी ऑफ हैप्पी वॉयेज चर्च में पुरोहित नियुक्त किया गया था. अपने पुरोहित अभिषेक के बाद, 1993 से 1995 तक, फादर इलियास फ्रैंक बर्दवान के सेक्रेड हार्ट चर्च में एक विकर पुरोहित थे.1995-1996 तक वह क्रिस्टो ज्योति चर्च, बसिंडा के प्रभारी पुरोहित थे, और...