कतरीसराय में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी आम लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू
* कतरीसराय में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी आम लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू * जनता दरबार में कुल 29 आवेदन प्राप्त * संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश नालंदा: आज कतरीसराय प्रखंड सभागार में आयोजित जनता दरबार में 29 आवेदन प्राप्त हुए. जिलाधिकारी ने स्वयं एक-एक आवेदक के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. पुराने राजकीय नलकूपों की मरम्मती,बिजली लाइन/ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने, पुराने चापाकलों की मरम्मती एवं नए चापाकल लगाने, नल जल योजना में जलापूर्ति बाधित रहने आदि विषयों से संबंधित आवेदन लोगों द्वारा दिये गए.छाछू बीघा से लोहराजपुर पथ की मरम्मती के लिए कार्रवाई की मांग की गई. कतरीसराय के वार्ड नम्बर 15 में जल निकासी की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया गया. प्रखंड कार्यालय के पीछे से भी जल निकासी के लिए व्यवस्था की बात स्थानीय लोगों द्वारा की गई. जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता से जमीन उपलब्धता की जांच कराकर कार्रवा...