संदेश

जनवरी 5, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“बेनेडिक्ट, दुल्हे (ख्रीस्त) के विश्वासी मित्र, आपका आनन्द उनकी आवाज सुनकर पूर्ण हो जाए, अब और अनन्त काल तक ”

चित्र
    वेटिकन.5 जनवरी को कैथोलिक कलीसिया ने अपने पूर्व परमाध्यक्ष ससम्मान सेवानिवृत संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें को अंतिम विदाई दी.संत पापा फ्राँसिस ने समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित कर संत पापा फ्राँसिस ने समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित कर दिवंगत आत्मा को ईश्वर के हाथों सौंप दिया. संत पापा ने एक ट्वीट में लिखा, “बेनेडिक्ट, दुल्हे (ख्रीस्त) के विश्वासी मित्र, आपका आनन्द उनकी आवाज सुनकर पूर्ण हो जाए, अब और अनन्त काल तक.”   पोप फ्राँसिस के साथ मिलकर पूरी कलीसिया ने पोप बेनेडिक्ट 16 वें की आत्मा की आनन्द शांति के लिए प्रार्थना की एवं उन्हें अंतिम विदाई दी.अंतिम संस्कार के बाद संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें के पार्थिव शरीर को संत पेत्रुस महागिरजाघर में दफनाया गया. वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के नेतृत्व में पोप बेनेडिक्ट सोलहवें (95) के अंतिम संस्कार में दुनिया भर के नेताओं समेत हजारों लोग कतार में खड़े हैं. 600 वर्षों में यह पहली बार है कि किसी मौजूदा पोप ने किसी पूर्व पोप के अंतिम संस्कार की अध्यक्षता की है.     बेनेडिक्ट XVI का मकबरा सेंट पीटर बेसिलिका के क्रिप्ट म...
 *अनुसूचित जाति-जनजाति समिति की बैठक में माले विधायकों ने उठाया बेदखली व दलितों के उत्पीड़न का मुद्दा *बेदखली, दलित उत्पीड़न व दलित छात्रावासों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा पटना.अनुसूचित जाति-जनजाति बिहार राज्य समिति की बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विगत 4 जनवरी को हुई बैठक में भाकपा-माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, फुलवारी विधायक गोपाल रविदास और अगिआंव विधायक मनोज मंजिल ने हिस्सा लिया. माले विधायकों ने पूरे राज्य में जल-जीवन हरियाली योजना के तहत दलितों-गरीबों पर चलाए जा रहे बुलडोजर के मसले को पूरी मजबूती के साथ उठाया. माले विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि सरकार कहती है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी गरीब का घर तोड़ा नहीं जाएगा, लेकिन कहीं भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है. सरकार के बारंबार आश्वासन के बाद भी राज्य के कई जिलों में बरसो बरस से बसे दलित-गरीबों पर बुलडोजर की मार पड़ रही है. उन्हें उजाड़ दिया गया है या उजाड़ने की नोटिस थमा दी गई है. सरकार इसपर रोक लगाए और नया सर्वे कराकर दलितों-भूमिहीनों के लिए नया वास-आवास कानून बनाए.  उन्होंन...

राज्य कर्मी ए.एन.एम. को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं

चित्र
    पटना.बिहार सरकार की उदासीनता के कारण राज्य कर्मी ए.एन.एम. को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है.आज गुरूवार को कड़ाके की सर्दी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया. इस सर्द वातावरण में परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो गई.      परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता एएनएम का वेतन भुगतान विगत 5 महीनों से नहीं हो रहा है.जबकि सभी सरकारी सेवक गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी विभाग के सभी निर्देशों का पालन करते हुए 24 x 7 सेवा प्रदान कर रहे हैं.बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा पटना प्रमंडल, पटना के बैनर तले दिनांक 5 जनवरी 2023 अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार पटना के समक्ष अपनी मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय धरना गर्दनीबाग, पटना में दिया गया. धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, पटना प्रमंडल के प्रमंडल अध्यक्ष लाल बाबूराम ने की.        सभा को पटना प्रमंडल के प्रमंडल मंत्री विनोद यादव,बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मान...