मुसहर समुदाय की जमीन को जबरन कब्जा करने का रामदीप प्रसाद कर रहे हैं
गया.अत्यंत गरीब 35 साल का कारू मांझी को टी.बी.बीमारी हो गयी है.उसकी पत्नी का दिमागी हालत ठीक नहीं है.वह बोध गया में भीख मांगती है.एक बेटा है.इस तरह की पारिवारिक हालात का फायदा दबंग रामदीप प्रसाद उठा लिया है. पूरा प्रकरण यह है कि महादलित मुसहर समुदाय की जमीन को जबरन कब्जा करने का रामदीप प्रसाद कर रहे हैं.एक आवेदन लिखकर पीड़ित कारू मांझी ने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, गया को दिया है.उसका विषय है कि खाता न० 535 (पुराना) प्लौट (पुराना) 1689 एवं 1351 (पुराना) नया खाता न० 1127 प्लौट न० 3594 और 3595 में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करके चारदीवारी किया जा रहा है.उसे रोकने का आग्रह किया गया है. स्वः रामस्वरूप मांझी का पुत्र कारू मांझी है.ग्राम मोचारीम रहते हैं. थाना बोधगया थाना न0 424 और जिला गया के निवासी है. कारू मांझी कहते हैं कि वर्ष 1970-71 मेरे दादा स्व० तिला मांझी पिता स्वः ऐतवार मांझी के नाम से बिहार सरकार के द्वारा भूमि वितरण के समय परवाना से प्राप्त हुआ है.कारू मांझी कहते है कि नीज ग्राम निवासी रामदीप प्रसाद पिता तुलसी महतो एवं अन्य ...