संदेश

अप्रैल 27, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नीतीश भाजपा के गुंडाराज में पुलिस असुरक्षित : राजेश राम

चित्र
सूबे में पुलिस व सत्तारूढ़ दल के नेता पर हो रहे हमले दे रहे हैं गुंडाराज के स्पष्ट संदेश:  राजेश राम नीतीश भाजपा के गुंडाराज में पुलिस असुरक्षित :  राजेश राम’ पटना. विगत चौबीस घंटों में बिहार में स्थापित नीतीश भाजपा राज के गुंडाराज को सत्ता संरक्षित अपराधियों ने और मजबूत किया है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि कार्रवाई करने गई पुलिस को बंधक बनाने से लेकर उसके साथ मारपीट तक सूबे के विभिन्न हिस्सों में की जा रही है। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कही.               बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में अपराधियों के द्वारा सूबे के विभिन्न हिस्सों में किए गए अपराध की फेहरिस्त उठा के देख लीजिए कि कैसे उन्होंने नीतीश भाजपा के गुंडाराज में आम लोगों के रक्षार्थ लगी पुलिस को निशाना बनाया है तो वहीं सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड के नेता तक को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। गनीमत रहा कि गोलियां उन्हें नहीं लगी लेकिन अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से बाइक पर जाते...