मेरे घरवाले मेरे साथ मारपीट कर पुत्र को छीन लिया
नालंदा। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 19 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बिहारशरीफ महल पर के आवेदक रिया देवी द्वारा बताया गया कि मेरे घरवाले मेरे साथ मारपीट कर पुत्र को छीन लिया गया है तथा खाने पीने को भी नहीं दिया जाता है एवं पुत्र मांगने पर ससुराल वालों के द्वारा रुपयों की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा समस्या निवारण के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिहार शरीफ को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। देकवाहा ग्राम के आवेदक आशीष कुमार द्वारा बताया गया कि द्वितीय अपीलीय प्राधिकार में सुनवाई होने के उपरान्त भी परिवादी द्वारा तालाब में पानी जाने से रोक दिया है तथा चारों तरफ कंटीले तारों से घेराबंदी कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा समस्या निष्पादन के लिए अपर समाहर्ता,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया है। जलालपुर, सोहसराय के आवेदक मोंटी कुमारी द्वारा बताया गया कि मेरे बटवारे में जो हिस्सा मिला है उसे जबरन अव...