32 महापौर प्रत्याशियों में रजनी देवी भी शामिल हैं

 

पटना.बिहार में आदर्श चुनाव संहिता लागू है.आरक्षण रोस्टर में बदलाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के फैसले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया है.लेकिन जिन क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव होना है अभी भी आदर्श आचार संहिता एवं निषेधाज्ञा लागू है.   

     चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन अभी भी करना पड़ रहा है. माननीय न्यायालय के फैसले के बाद नगर निकाय चुनाव स्थगित कर दिया गया है तो आदर्श आचार संहिता और निषेधाज्ञा भी समाप्त हो गया है.     

      बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता तथा निषेधाज्ञा हटाए जाने को लेकर अब तक कोई गाइडलाइन नहीं आया है. प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए चुनावी अधिसूचना भी अभी कायम है.     

    दीघा विधानसभा वार्ड नंबर 02 के लालू नगर में अपने समर्थकों के साथ समाजसेवी पप्पू राय जनसंपर्क अभियान जारी रखा है.जनसंपर्क के दरम्यान पटना नगर निगम की निवर्तमान उप महापौर रजनी देवी को अपार जनसमर्थन मिल रहा.32 महापौर प्रत्याशियों में रजनी देवी भी शामिल हैं.   

    दीघा विधानसभा वार्ड नंबर 02 के लालू नगर में बीजेपी के बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय राय की अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा की गयी.इस अवसर पर संजय राय ने कहा कि कोरोना काल में निवर्तमान पार्षद रजनी देवी और उनकी टीम के द्वारा काफी कार्य किया गया. 

    समाजसेवी पप्पू राय ने कहा कि पटना नगर निगम के महापौर पद के 32 प्रत्याशी मैदान में है.सभी लोग लुभावने नारा और वादा करते होंगे.यह जरूर ही मुर्गा और भात भी खिलाते होंगे.इसमें वार्ड नंबर-2 के निवर्तमान पार्षद भी है.जो आपकी समस्याओं का समाधान न करा सकें. देखिए मैं आपके समक्ष आग्रह करने आए हैं जो आपके दुख और दर्द में राउंद द क्लॉक खड़ा रहता है और खड़ा रहेगा.उसे ही वोट दें.आपको यकीन नहीं है कि वार्ड नम्बर-22 सी में दो हजार की संख्या में झोपड़पट्टी है.वहां से लोगों से पूछताछ कर सकते हैं. मैं ज्यादा बोलने में यकीन नहीं करता हूं वरण कार्य करने में विश्वास करता हूं.इसलिए सबकी पसंद रजनी देवी हैं.जो पटना नगर निगम के महापौर पद की प्रत्याशी हैं.


समाजसेवी पप्पू राय ने कहा कि जब भी आवश्यकता हो बुलावा देकर देखे.अब अपनी समस्याओं को बताएं.एक महिला ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या है.इस पर उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम में दस हजार पद है. परंतु पूर्व के मेयर ने आउटसोर्सिंग बहाली करने का प्रावधान बना रखा है. बाहर के एजेंसी बहाल करते हैं और स्थानीय उपेक्षित हो जाते है.उन्होंने वादा किया कि अगर आप लोगों की शक्ति से महापौर रजनी देवी बनती हैं तो आउटसोर्सिंग बहाली करने के प्रावधान को खत्म करा देंगे.एक व्यक्ति ने कहा कि दबंग लोग आने जाने के लिए रास्ता नहीं देते हैं.इस पर समाजसेवी पप्पू राय ने कहा कि यह चुटकी में हो जाएगा.संभव हो तो चुनाव के पहले ही रास्ता का समाधान हो जाए.एक ने कहा कि हम लोग गैरमजरूआ जमीन पर रहते हैं परंतु सीओ वासगीत पर्चा नहीं देते हैं. आप लोगों का सहयोग से चुनाव जीतने के बाद सीओ को बुलाकर वासगीत पर्चा बनवा देंगे. अब आपको किसी के दरवाजे पर जाकर गिड़गिड़ाना नहीं पड़ेगा.आठ माह के उप महापौर कार्यकाल में रजनी देवी ने यादगार कार्य किया है.हम लोग देखते चलते हैं कि कही कच्ची गली तो नहीं रह गया है.सब गली को पक्कीकरण कर दिया गया है.इस समय बिहार में आदर्श चुनाव संहिता लागू है.ज्यादा नहीं बोलूंगा.


आलोक कुमार


युवा जो पहले जॉब सीकर थे अब जॉब क्रिएटर बन गये : जिलाधिकारी

 बेतिया. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी  कुंदन  कुमार बेकार लोगों को रोजगार देने को कृतसंकल्प हैं.इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अव्वल नियोजन- सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजित किया गया. इसके पहले 1359 बेरोजगार युवक- युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शॉर्ट लिस्टेड किया गया था.

जिला प्रशासन के द्वारा नाम शॉर्ट लिस्टेड होने व लिस्ट में नाम आते ही खुशी से युवा झूम उठे.इन लोगों का हाथ धन्यवाद करने के लिए उठा. बता दें कि 2439 बेरोजगार युवक-युवतियों ने रोजगार के लिए आवेदन दिया, सभी को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास होगा.


जिलाधिकारी का मानना और चाहना है कि अनुशासनात्मक तरीके एवं सकारात्मक सोच के साथ जिंदगी में आगे बढ़े और अपने माता-पिता, जिला एवं राष्ट्र का नाम रौशन करें. आगे कहा कि स्वरोजगार की ओर बढ़े युवाओं को हर संभव जिला प्रशासन द्वारा मदद की जायेगी.

बता दें कि श्रम संसाधन विभाग विभाग, जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में 15 नवंबर 2022 को आईटीआई परिसर में जिलास्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजित किया गया था. उक्त कार्यक्रम का जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किये थे.

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता, श्री रवि प्रकाश, जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, एएसडीएम, बेतिया, श्री अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

नियोजन मेले के माध्यम से 1359 बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शॉट लिस्टेड किया गया.कंपनी द्वारा फाइनली इंटरव्यू लेने के उपरांत रोजगार उपलब्ध करा दिया जायेगा. रोजगार मेले में 2439 युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन दिया था. जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि जितने भी युवाओं के द्वारा रोजगार के लिए आवेदन दिया गया है, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके.


नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला में कुल 40 काउंटर बनाये गये थे ताकि युवक-युवतियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. नियोजन मेला में लगभग 30 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की एचसीएल टेक, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, पीपील ट्री वेन्चर्स, एसबीआई लाइफ, एलआईसी, इस्कॉर्ट क्यूवोटा, मिंडा कैपरो मारूति, यजाकी इंडिया, एसआईएस सिक्योरिटी, आरोहण माइक्रोफाइनेंस, शिवकाशी बायोटेक, नवभारत फर्टिलाइजर, फेम इन्डस्टीज, पॉली मेडिक्योर आदि कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया. साथ ही नियोजन मेले में अन्य विभागों यथा-मद्य निषेध, मुद्रा योजना, जीविका, सामाजिक सुरक्षा, श्रम एवं कल्याण विभाग के द्वारा भी स्टॉल लगाए गये थे तथा युवाओं को जानकारी दी जा रही थी तथा उनका मार्गदर्शन किया जा रहा था.

नियोजन मेला का विधिवत उद्घाटन करने के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा युवाओं एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया गया.जिलाधिकारी ने कहा कि नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन करने वाले नियोजनालय सहित अन्य विभागों का कार्य सराहनीय है.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में लगातार यह प्रयासरत है कि जितने भी हमारे बेरोजगार युवा हैं, उनको कैसे रोजगार उपलब्ध कराया जाय. इस दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है.राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है. डीआरसीसी में सिंगल विंडो सिस्टम भी फंक्शनल है. इसके साथ ही जिला उद्योग केन्द्र में भी स्वरोजगार करने वाले युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है. कंपनियों में रोजगार करने के अतिरिक्त स्वरोजगार शुरू करने को भी युवाओं को प्रेरित होना होगा.जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव मदद मुहैया करायी जायेगी.

उन्होंने कहा कि जिले के बहुत सारे युवा जो पहले जॉब सीकर थे अब जॉब क्रिएटर बन गये हैं, अन्य बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं. आप भी पूरे अनुशासनात्मक तरीके से सकारात्मक सोच के साथ जिंदगी में आगे बढ़े और अपने माता-पिता, जिला एवं राष्ट्र का नाम रौशन करें. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाना है.


जिलाधिकारी द्वारा कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि पश्चिम चम्पारण जिले के युवा काफी मेहनती है, कोई भी कार्य काफी लगन एवं कर्मठता के साथ करते हैं. आपका कार्य ये अच्छे तरीके से करेंगे जिससे कि आपको लाभ प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि जॉब प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखना है.

जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न कंपनियों के एक-एक काउंटर का निरीक्षण किया गया और उपस्थित कंपनी हेड से जानकारी ली गयी.

आलोक कुमार


बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. केसरी

  


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व . सीताराम केसरी का व्यक्तित्व प्रेरणादायक रू डॉ मदन मोहन झा


पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की 103वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की.जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की.

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने स्व. सीताराम केशरी को बिहार की धरती से राष्ट्रीय राजनीति में सबसे बड़े दल के अध्यक्ष तक के सफर को अभूतपूर्व बताया. उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. केसरी ने कांग्रेस के विभिन्न पदों को सुशोभित किया.कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों में उनके प्रति विशेष सम्मान था. स्व. केसरी ने जीवनपर्यंत कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया और गांधीवादी जीवनशैली के पक्षधर रहें.

स्व.केसरी 13 वर्ष की आयु में ही राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गये थे और भारत के भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनों में भाग लेने लगे थे. केसरी को 1930 से 1942 तक उनके राजनीतिक कार्यों के लिए कई बार गिरफ्तार किया गया. उन्हें वर्ष 1973 बिहार कांग्रेस समिति का अध्यक्ष और 1980 में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा कोषाध्यक्ष चुना गया.

स्व. सीताराम केसरी  की 102वीं जयंती कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के अलावे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, सदस्यता अभियान के प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधायक अमिता भूषण,लाल बाबू लाल, सौरभ सिन्हा,ज्ञान रंजन, सुनील कुमार सिंह, मृणाल अनामय,प्रद्युम्न कुमार, निधि पांडेय मिहिर झा, वसी अख्तर, धनंजय शर्मा,मंजीत आनन्द साहू,रिपुदमन शर्मा, रामकलेवर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अनिता राम, अखिलेश पासवान,निरंजन कुमार, प्रो0 रामजी सिंह  सहित अन्य प्रमुख नेतागण उपस्थित रहें.

आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...