पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित एक मिलन समारोह
भाजपा के बहुत सारे लोग कांग्रेस में आना चाहते हैं : डा0 अखिलेश पटना। कभी-कभी शिकारी खुद शिकार बन जाता है। तोड़फोड़ की जो सियासत भाजपा ने शुरू की उसका शिकार खुद भाजपा बन रही है। बहुत लोग मेरे सम्पर्क में हैं जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आना चाहते हैं। लेकिन मैंने यह शर्त रख दिया है कि कांग्रेस में वगैर शर्त ही प्रवेश संभव होगा। भाजपा ने प्रजातंत्र को मंडी समझती है इसका खामियाजा उसको भुगतना होगा। उक्त बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित एक मिलन समारोह में कही। मिलन समारोह में भाजपा नेता मंटू शर्मा ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके अलावा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अचला सिंह ने भी हाथ के साथ चलने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मंटू शर्मा बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और पूर्व में कांग्रेस के पटना ग्रामीण जिला के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि इन दोनों के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी। अधिवक्ता...