संदेश

मई 13, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिल्डरों-भूमाफिया के दबाव में गरीबों को उजाड़ने की साजिश नहीं चलेगी, बुलडोजर राज नहीं चलेगा- गोपाल रविदास

चित्र
              *मसले पर एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला, गरीबों के अधिकारों की रक्षा करे प्रशासन पटना.सोन नहर के चार्ट में लंबे समय से बसे खगौल के शबरी नगर के गरीबों को उजाड़े जाने के फरमान के खिलाफ आज भाकपा-माले के बैनर तले वहां के गरीब-गुरबों ने पटना के जिलाधिकारी के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद भाकपा-माले के फुलवारी से विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना के डीएम से मुलाकात कर दलितों-गरीबों को विस्थापित करने के फरमान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. प्रदर्शन कारिगल  चौक से शुरू हुआ, जिसमें माले नेताओं के साथ-साथ शबरी नगर के महादलित समुदाय केे गरीब-गुरबे बड़े पैमाने पर शामिल थे. महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय थी. प्रतिनिधिमंडल में गोपाल रविदास के साथ पटना नगर के सचिव अभ्युदय, राज्य स्थायी समिति के सदस्य रणविजय कुमार, राज्य कमिटी सदस्य जितेन्द्र कुमार, माले के पटना जिला कमिटी सदस्य सत्येंद्र शर्मा, शबरी नगर के निवासी बालेश्वर पासवान और रत्नेश कुमार शामिल थे. डीएम से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद विधायक गोपाल ...

10000 परीक्षार्थी शामिल होंगे

चित्र
  मोतिहारी.पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया.कदाचार मुक्त परीक्षा, विधि व्यवस्था संधारण , स्वच्छ एवं पारदर्शिता पूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिला अंतर्गत 15 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जाएगी ,जिसमें 10000 परीक्षार्थी शामिल होंगे.सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकरियों की प्रतिनियुक्त की गई है.किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में कैल्कुलेटर,मोबाइल,ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट,इलेक्ट्रॉनिक पेन, साधारण कलाई घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी,स्मार्ट वॉच, पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे.किसी भी वीक्षक कर्मी के पास भी परीक्षा अवधि में मोबाइल नहीं रहेगा.परीक्षा केंद्र पर प्रतिन...