🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा 16 विभागों के 188 भवनों का उद्घाटन

 बेतिया.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा 16 विभागों के 188 भवनों का उद्घाटन एवं 16 विभागों के 56 भवनों का शिलान्यास किया गया. पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत 8269.19 लाख रुपये के भवन का उद्घाटन हुआ एवं 17204.6500 लाख रुपये भवन का शिलान्यास किया गया.नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे बिहार में समेकित रूप से 16 विभागों के 188 भवनों का उद्घाटन (कुल राशि-120239.93 लाख रुपये) एवं 16 विभागों के 56 भवनों का शिलान्यास (कुल राशि-69715.95 लाख रुपये) किया गया. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, श्री तारकिशोर प्रसाद, श्रीमती रेणु देवी, भवन निर्माण मंत्री, श्री अशोक कुमार चौधरी समेत कई विभाग के माननीय मंत्रीगण एवं वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे.


उक्त कार्यक्रम में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत 8269.19 लाख रुपये की लागत से विभिन्न भवनों का उद्घाटन एवं 17204.6500 लाख रुपये की लागत से विभिन्न भवनों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया. जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रेक्षागृह में किया गया.इस कार्यक्रम में माननीय सांसद, श्री सुनील कुमार सहित माननीय विधायक, श्री राम सिंह, श्री वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्री उमाकांत सिंह, श्री विनय बिहारी सहित जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे.


उद्घाटित होने वाले भवनों में पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय, बेतिया में 2000 क्षमतायुक्त प्रेक्षागृह भवन, जिला उत्पाद कार्यालय, बेतिया का कार्यालय भवन, बैरक, हाजत, मालखाना, महिला आईटीआई, बेतिया, आईटी सेन्टर, बैरिया, जिला अतिथिगृह, पश्चिम चम्पारण, अल्पसंख्यकों के बहुक्षेत्रक विकास कार्य के तहत पश्चिम चम्पारण जिला में प्रखंड मुख्यालय लौरिया में सद्भाव मंडप, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, लि0 द्वारा प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय सहित योगापट्टी अंचल के सिसवा मंगलपुर पंचायत, बगहा-01 अंचल के चखनी रजवटिया पंचायत, पिपरासी अंचल के सेमरा लबेदाहा पंचायत, भितहां अंचल के भुईधरवा पंचायत, ठकराहां अंचल के मोतीपुर पंचायत, चनपटिया अंचल के उतरी घोघा पंचायत, मझौलिया अंचल के हरपुर गढ़वा पंचायत, नरकटियागंज अंचल के हरदीटेढ़ा पंचायत एवं सिकटा अंचल के पुरैना पंचायत में बाढ़ आश्रय स्थल शामिल है.

इसी तरह शिलान्यास होने वाले भवनों में वाल्मीकिनगर में बहुउदेशीय सभागार (500 सीटर) एवं 04 ब्लॉक के 102 कमरों का अतिथिगृह, बेतिया के ऑफिसर्स कॉलोनी में डी0 टाईप आवासीय भवन (न्यू मॉडल) सहित बेलसंडी, रामनगर में 720 क्षमता आवासीय विद्यालय भवन शामिल है.प्रेक्षागृहः- 2000 क्षमतायुक्त प्रेक्षागृह, बेतिया का शिलान्यास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चम्पारण आने के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, श्री नीतीश कुमार द्वारा महात्मा गांधी की याद में किया गया.इसके निर्माण कार्य के लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा कुल राशि-41.191 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी. इस कार्य का कार्य प्रारंभ की तिथि 27.05.2019 एवं कार्य पूर्ण होने की तिथि 30.03.2022 है.


प्रेक्षागृह की आकृति दीर्घ वृत्ताकार है. यह 5.17 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है. इसकी कुल ऊंचाई 19.60 मीटर है. इसका फ्रंट व्यू 44.46 मीटर है.इसका रिव्यू 53.54 मीटर है. इसमें कुल 09 सीढ़िया है. इस भवन में दो वीआईपी इन्ट्रेस एवं दो पब्लिक इन्ट्रेस है.इसकी छत स्टील ट्रस्ट्ड बेस ग्लमुनियम धातु से निर्मित है.इस प्रेक्षागृह में एक समय में 2000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं.यह भवन पूर्णतः वातानुकूलित है. यह भवन सभी आधुनिक तकनीकी सुविधाओं (उच्च कोटि के माईक, वीडियो स्क्रीन, प्रोजेक्टर स्क्रीन) से युक्त है.इस भवन में पब्लिक के लिए अलग वेटिंग हॉल एवं वीआईपी के अलग वेटिंग हॉल है. इस भवन में मेन ऑडिटोरियम के अलावे ग्राउंड फ्लोर में प्रदर्शनी क्षेत्र, रिसेप्शन, सुरक्षा पोस्ट, कंट्रोल ऑफिस आदि है.इस भवन में उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरा लगा है.मेन ऑडिटोरियम का फर्श बम्बू फ्लोरिंग का बना हुआ है.ऑडिटोरियम का दिवाल एकॉस्टिक पैनल से बना हुआ है.भवन के पीछे पार्किंग की व्यवस्था है. भवन के सामने लैंडस्कैपिंग है.इस भवन का डिजाईन स्थानीय वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, वाल्मीकिनगर-पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में गंडक बराज के दक्षिण-पूर्व में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार जी के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है.यह पूर्णरूपेण प्रकृति की गोद में अवस्थित है.यह पहाड़, बराज एवं खुली वातावरण में समाया हुआ है.120.21 करोड़ की लागत से बनाया जाने वाला यह अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर 25 एकड़ भू-भाग में आच्छादित होगा. इसमें मुख्य रूप से 500 व्यक्तियों के लिए एक सभागार भवन है, 04 अलग-अलग बॉक्स में कुल-102 कमरे का अतिथिगृह है, एक विद्युत सब स्टेशन, सुरक्षा बैरक, गार्ड रूम, रोड पार्किंग एवं परिसर का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है.

 सभी भवनों का कुल क्षेत्रफल 16396 वर्ग मीटर है.पार्क, वैन्कवेट हॉल, थीम गार्डन, आउटडोर, एक्जिवीशन एरिया, वेटिंग एरिया और लॉबी इसकी खूबसूरती को चार-चांद लगाते हैं.इस चिर-प्रतिक्षित कन्वेंशन सेंटर के बनने से पश्चिम चम्पारण  में बड़े आयोजनों के लिए सुलभ स्थल उपलब्ध हो पायेगा. इसके निर्माण हो जाने से यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साथ यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जायेंगे.यही तो है माननीय मुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार जी की दूरदृष्टि एवं बिहार को विकसित करने का संकल्प.

आलोक कुमार 

प्रत्येक दिन कम से कम 4 योजनाओं का स्थल निरीक्षण अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करे

गया.समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा जिले के सभी टोलों में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन कम से कम 4 योजनाओं का स्थल निरीक्षण अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करे.साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि तकनीकी सहायक की मदद से हर दिन अपने क्षेत्र में पानी की समस्याओं की जानकारी लेते रहें.

बैठक में प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ वार्डों में स्टार्टर तथा मोटर खराब होने के कारण पेयजल अवरुद्ध होने की सूचना मिली है. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया की छोटी-छोटी समस्याओं के कारण यदि किसी टोले में अब तक पेयजल आपूर्ति बंद है, उसे चिन्हित करते हुए तेजी से मरम्मती का काम करवाएं और पेयजल व्यवस्था सुचारू करावे.

 प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण होने के दौरान कुछ नल जल योजना की पाइप क्षतिग्रस्त हुई है, जिसके कारण जलापूर्ति बंद है. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित नल जल योजना का स्थान तथा संबंधित पंचायत में निर्माणाधीन सड़क के संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ताकि पथ निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए नल जल योजना की मरम्मती कराई जा सके.

इसके उपरांत उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सख्त हिदायत दिया कि आवास योजना में किसी प्रकार का बिचैलिया का हस्तक्षेप नहीं किया जाए, इसे सुनिश्चित कराएं.यदि किसी प्रखंड में आवास योजना के पात्र लाभुकों को योजना का लाभ देने के क्रम में यदि अवैध तरीके से पैसे की मांग की जाती है, तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करावे. साथ ही उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पूर्व में आवास सहायकों के विरुद्ध किए गए प्राथमिकी दर्ज का प्रतिवेदन उपलब्ध करावे ताकि संबंधित आवास सहायकों पर कारवाई की जा सके.

आलोक कुमार 

जिले में कई आश्रय स्थल बनाया जा रहा है


◆ ’शहरी क्षेत्र एवं सभी प्रखंडों के बाजार क्षेत्र के 1-1 भवनों को चिन्हित कर आम जनों को लू से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में लगाए कूलर’


गया. बढ़ती गर्मी अर्थात हीट वेब/लू को देखते हुए जिले में कई आश्रय स्थल बनाया जा रहा है, जिसमें मजदूर लोग, ठेला चालक, रिक्शा चालक या जो व्यक्ति लगातार गर्मी में काम करते हैं, वैसे लोगों के लिए शहर के बाजार क्षेत्र में जगह चिन्हित कर उन लोगों के लिये लू से थोड़ा निजात पाने के लिए यह बनाया गया है.ताकि लोग यहाँ पर रुक कर थोड़ी देर आराम कर सके, ठंडा शुद्ध पानी पी सके.वर्तमान में अभी पांच जगह लू/हीट वेब से बचाव के लिए शहरी क्षेत्र में आश्रय स्थल बनाया गया है तथा हर प्रखंड के बाजार क्षेत्र में 1-1 आश्रय स्थल, भवन चिन्हित कर बनाया जा रहा है तथा वहाँ हीटवेव/लू से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में पंखे/कूलर, ठंडा शुद्ध पेयजल इत्यादि व्यवस्था कराई जा रही है.


इसी क्रम में जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा गया क्लब में बनाए गए आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया. उन्होंने वहां कुर्सी की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया.साथ ही 2 अतिरिक्त कूलर लगवाने का निर्देश दिया ताकि और अधिक संख्या में लोगों को यहां लू से राहत पहुंचाया जा सके.इसके उपरांत उन्होंने गांधी मैदान स्थित 4 रैन बसेरा आश्रय स्थल का निरीक्षण किया.नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गांधी मैदान के रैन बसेरा में हर दिन लगभग 20 से 25 लोग ठहरते हैं.उन्होंने बताया कि दिन के अपेक्षा रात में अधिक लोग यहां आराम करते हैं.लोगों की सुविधा के लिए ठंडा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है. साथ ही पंखा, कूलर एवं अन्य व्यवस्थाएं लोगों के सुविधा के लिये किया गया है.

जिला पदाधिकारी ने सभी आश्रय स्थल को पूरी साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया.इसके उपरांत उन्होंने कहा कि पंचायती अखाड़ा तथा बैरागी डाक स्थान के रैन बसेरा में अतिशीघ्र कूलर की व्यवस्था करते हुए फंक्शनल बनाये ताकि वहां भी आम जन हीट वेब से बचाव के लिए आराम दिया जा सके.

आलोक कुमार 

युवाओं को जिला,प्रदेश व राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद के लिए चुना जायेगा

पटना.आप ऐसे भारतीय युवा कांग्रेस का प्रवक्ता बन सकते हैं.आज से कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में प्रवक्ता चयन के लिए ‘यंग इंडिया के बोल‘ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.इस अवसर पर बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि ये एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है.जो सभी प्रदेशों एवं क्रमशः जिलों में लांच किया जाएगा ,जिसका लक्ष्य युवाओं को अपनी बात सशक्त माध्यम से रखने का मंच प्रदान करना है.जिसके माध्यम से 18 से 35 वर्ष के युवाओं को जिला,प्रदेश व राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद के लिए चुना जायेगा.यह पूरी प्रक्रिया तीन चरणों मे होगी.

मौके पर उपस्थित चयन प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने बताया कि गुगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई होगी.राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का फाइनल महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर होगा.पहला चरण - जिला स्तरीय प्रतियोगिता, दूसरा चरण - राज्य स्तर प्रतियोगिता तीसरा चरण - राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होगी.प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गुगल फॉर्म भरने होंगे जिसके लिए 100 रु का शुल्क भी रखा गया है.

जो 5 प्रतिभागी जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विजेता होंगे उन्हें जिला प्रवक्ता बनाया जाएगा.उसके पश्चात दूसरे चरण में उन्ही 5-5 जिला प्रवक्ताओं के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी. जो 10-10 प्रतिभागी विजेता होंगे उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाएगा और तीसरे चरण में जो सभी राज्यों से 10 प्रदेश प्रवक्ता होंगे. उनके बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी. जो लोग उसमें विजेता होंगे उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया जाएगा.

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, शिवप्रकाश गरीब दास, अभिषेक राज, श्रीकृष्ण हरि, विकास झा, मुकुल यादव, चौधरी  चरण सिंह, ईशा यादव. पूनम यादव,विशाल कुमार उपस्थित थे.


आलोक कुमार 

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...