शनिवार, 26 अगस्त 2023

चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देते हैं बी.बी. पाण्डे : कुणाल

विपरीत परिस्थितियों में भी असीम धैर्य के साथ चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देते हैं बी.बी. पाण्डे  : कुणाल 



पटना आज भाकपा-माले राज्य कार्यालय, पटना में पार्टी के केंद्रीय कन्ट्रोल कमीशन के चेयरमैन रहे और 'समकालीन लोकयुद्ध' के पूर्व संपादक का. बृज बिहारी पांडे की दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव का. कुणाल ने कहा कि आज जब भाजपा देश की जनता पर नए तरीके से राजनीतिक- सामाजिक-आर्थिक- साँस्कृतिक गुलामी थोप रही है, लोकतांत्रिक मूल्यों व संस्थाओं को ख़त्म कर फासीवादी शासन स्थापित करने की लगातार कोशिशें कर रही हैं;  इस गम्भीर चुनौती से निपटने में का. बी बी. पांडेय हमारे लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे. 

उन्होंने विषम से विषम परिस्थितयों का भी असीम धैर्य के साथ सामना किया और राजनीतिक-सामाजिक बदलाव के संघर्ष को जारी रखा. उनका यह विशिष्ट पहलू हमें अथाह ऊर्जा से भर देता है और फासीवाद को हराने का विश्वास पैदा करता है. फासीवाद को मुकम्मल तौर पर पराजित करने के लिए हमें बी.बी. पांडेय की ही तरह धैर्य के साथ लगातार आगे बढ़ते रहने का गुण सीखना चाहिए. 

का. बी. बी. पांडे कानपुर में स्कूली शिक्षा खत्म करने के बाद 1966 में दुर्गापुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए थे, तब वियतनाम के मुक्ति संग्राम और नक्सलबाड़ी के किसान विद्रोह का दौर था, जब अधिकांश संवेदनशील छात्रों ने पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में क्रांतिकारी आंदोलन में शामिल होने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी. इसमें का. विनोद मिश्रा, डी.पी. बख्शी और बी.बी. पांडे की मशहूर तिकड़ी ने पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बी.बी. पांडे ने लंबे समय तक 'समकालीन जनमत' और पार्टी के मुखपत्र 'लोकयुद्ध' के संपादक रहने के साथ केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चैयरमैन की बखूबी जिम्मेदारी आखिरी सांस तक निभाई. 

सभा का संचालन समकालीन लोकयुद्ध के उपसंपादक और बी. बी. पांडे के सहकर्मी रहे का. प्रदीप झा ने किया. समकालीन लोकयुद्ध के संपादक संतोष सहर, पटना महानगर के सचिव अभ्युदय, कमलेश शर्मा, समता राय आदि वक्ताओं ने भी बी. बी. पांडे के संस्मरणों को साझा किया. 

मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राजाराम, विभा गुप्ता, संतलाल, मुर्तजा अली, मनमोहन, कुमार दिव्यम, विनय कुमार, प्रमोद यादव, विश्वमोहन, आशीष कुमार, रिया, रूनझुन सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

आलोक कुमार



बदलाव करने में क्या हर्ज है?

 

बदलाव करने में क्या हर्ज है?


केरल.इस समय केरल में बहुत बवाल चल रहा है.धर्माध्यक्ष और पुरोहित अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बात नहीं मान रहे हैं.अपने ही बातों पर अडिग है.एर्नाकुलम -अंगमाली धर्मप्रांत में आज भी पुरोहित बेदी के सामने होकर ही  पूजा करते हैं और उस समय पूजा करते समय पुरोहित का पीठ दर्शकों के सामने रहता है. इसमें बदलाव लाने के लिए रोम से सिरो मालकाना चर्च के एक उच्चस्तरीय दल केरल आया था.उक्त उच्च स्तरीय दल विवाद सलटाने का प्रयास करने लगे परंतु उसमें असफल हो गए और वापस रोम चले गए.

  इस समय एर्नाकुलम -अंगामाली धर्मप्रांत के लोग परंपरागत ढंग से ही मिस्सा करने पर अबादा है.ये लोग सिरो मालकाना चर्च से जुड़े हैं.रोम से सिरो मालकाना चर्च के उच्चस्तरीय दल केरल आया था.विवाद सलटाने के समय विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा.पुलिस ने एर्नाकुलम -अंगामाली धर्मप्रांत के कुछ पुरोहितों को पकड़ कर बाद में छोड़ दिया.

     निर्णय लेनेवाले सर्वोच्च निकाय, धर्माध्यक्षों की धर्मसभा द्वारा अनुमोदित मिस्सा अनुष्ठान की विधि को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं.धर्मसभा- अनुमोदित ख्रीस्तीयाग के अनुसार पवित्र मिस्सा में यूखरिस्त प्रार्थना के दौरान पुरोहितों (अनुष्ठाता) को वेदी की ओर देखना है.इसको लेकर विवाद हो गया है.

 23 अगस्त को सिरो-मालाबार कलीसिया के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘एर्नाकुलम-अंगमाली महाधर्मप्रांत के परमधर्मपीठीय प्रतिनिधि, महाधर्माध्यक्ष सिरिल वासिल, मिशन का पहला दौर पूरा करने के बाद रोम लौट गए.‘

 जी अंग्रेजों के कार्यकाल में मिस्सा करते समय पुरोहित वेदी की ओर मुंह करके पूजा किया करते थे.लोकधर्मी यानी जनता को पुरोहित का पीठ ही देखते थे.इसमें परिवर्तन किया गया.इस परिवर्तन से पुरोहित जनता के सामने मुखातिर होकर मिस्सा करने लगे.अब केरल के पुरोहित और लोकधर्मी चाहते हैं कि मिस्सा के दौरान सभी समय पुरोहित विश्वासियों की ओर मुंह करें.यह 1970 से उनकी परंपरा रही है.

 दूसरी ओर एर्नाकुलम-अंगमाली महाधर्मप्रांत के कुछ पुरोहित एवं विश्वासी, पूर्वी रीति की कलीसिया के  बयान में कहा गया है कि स्लोवाकिया के जेसुइट ‘पोप और पूर्वी रीति की कलीसियाओं के लिए गठित धर्मसंघ के अध्यक्ष को, सिरो-मालाबार धर्मसभा-अनुमोदित मिस्सा-बलिदान के समान तरीके को लागू करने में कठिनाइयों के बारे में अपने आकलन से अवगत कराएंगे.‘

 बता दें कि कलीसिया के सभी 34 धर्मप्रांतों ने धर्मसभा-अनुमोदित मिस्सा विधि को लागू किया है.इसका मतलब पुरोहित विश्वासियों की ओर मुंह करके ही मिस्सा करेंगे.इस विधि को एर्नाकुलम-अंगामाली महाधर्मप्रांत में लागू नहीं किया जा रहा है.सिरो-मालाबार कलीसिया में दशकों पुराने विवाद को निपटाने के लिए नियुक्त वाटिकन प्रतिनिधि, अपनी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की स्थिति बिगड़ने के बाद रोम लौट गये हैं.सिरो-मालाबार कलीसिया के प्रमुख, कार्डिनल जॉर्ज एलेनचेरी का धर्मप्रांत, दुनिया भर में कलीसिया के 5 मिलियन काथलिकों के आधे मिलियन अनुयायियों का घर है.

   असंतुष्ट पुरोहितों का कहना है कि महाधर्माध्यक्ष सिरिल वासिल 4 अगस्त को केरल की कलीसिया के पास पहुंचे थे उन्होंने कहा कि उनका काम धर्मसभा-अनुमोदित खीस्तयाग को लागू करना था और किसी भी बातचीत से इनकार कर दिया.इस बीच 17 अगस्त को धर्माध्यक्ष ने महाधर्मप्रांत के सभी पुरोहितों को 20 अगस्त से धर्मसभा-अनुमोदित सामूहिक प्रार्थना करने का आदेश दिया.उन्होंने उन सभी गिरजाघरों को भी बंद करने का आदेश दिया, जहां विरोध के कारण धर्मसभा-अनुमोदित मिस्सा-बलिदान अर्पित नहीं किया जा सका.महाधर्माध्यक्ष सिरिल वासिल ने उनके आदेश का बचाव करने वाले पुरोहितों को बहिष्कृत करने की भी धमकी दी है.


आलोक कुमार

गुरुवार, 24 अगस्त 2023

जिला के अब तक 23 बच्चों की सर्जरी कर कानपुर में किया गया कॉकलियर इंप्लाट

 *श्रवण श्रुति की मिली मदद, अपने माता—पिता की आवाज सुन सकेगी टेकारी की स्वीटी

*जिला के अब तक 23 बच्चों की सर्जरी कर कानपुर में किया गया कॉकलियर इंप्लाट

*ज़िले के 39 बच्चे को सर्जरी के लिए अंतिम कागजी प्रक्रिया में है, बहुत जल्द ही यह बच्चे भी अपने माता पिता की आवाज सुन सकेंगे

*
कानपुर में टेकारी की स्वीटी का सफलतापूर्वक किया गया सर्जरी

गया.  गया ज़िला के सुदूरवर्ती  क्षेत्र टेकारी की स्वीटी की उम्र 4 साल है. जब वह दो साल की थी तब अक्सर माता—पिता के पुकारे जाने पर वह अपनी प्रतिक्रिया नहीं देती थी. माता पिता को यह लगा कि शायद बच्ची को बोलने में समय लगेगा. इसे लेकर कुछ समय तक तो वे इत्मिनान रहे लेकिन मन में यह बात खटकती रही. उन्होंने महसूस किया कि दूसरे बच्चों की तरह उनकी बच्ची का प्रतिक्रिया नहीं देना  कोई साधारण बात नहीं है. इसे लेकर उन्हें कई अस्पतालों का चक्कर लगाना पड़ा. तब पता चला कि उनकी बच्ची की सुनने की क्षमता प्रभावित है. वह सुन नहीं पाती. स्वीटी का नहीं सुन पाना उसके माता पिता के लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बन गया. ना तो इतना पैसा था कि वह इलाज में खर्च कर सकें ना ही किसी बड़े अस्पताल में जाने के संसाधन.

           इस बीच गांव की आशा दीदी ने उनके इस परेशानी को हल कर दिया. आशा दीदी ने स्वीटी के पिता चंद्र दास को यह बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे बच्चों के कानों की जांच की जाती है और किसी परेशानी होने पर इसका इलाज किया जाता है. उसने बताया कि इसके लिए श्रवण श्रुति कार्यक्रम के तहत कैंप लगाया जाता है. इस जानकारी के बाद चंद्र दास अपनी बच्ची को लेकर टेकारी के मुससी आगनवाड़ी सेंटर पहुंचे और वहां राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिकित्सा दल द्वारा स्क्रीनिंग करवाया गया. फिर बच्ची के कानों की आवश्यक जांच व इलाज की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रारंभ की गयी.  स्वीटी का कानपुर के चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग करवाया गया। बेरा टेस्ट करवाया गया तथा स्वीटी को विशेष जांच के लिए कानपुर भेजा गया। परसो यानी 21 अगस्त  2023 को टेकारी की स्वीटी का सफलतापूर्वक सर्जरी करते हुए कॉकलियर इंप्लाट लगाया गया।

       चंद दास बताते हैं कि वह किसान हैं, खेती करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं. श्रवण श्रुति की मदद से उन्हें काफी लाभ मिला है. उनका कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह बच्ची की सर्जरी कर सके. इस सर्जरी और इलाज में जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की विशेष पहल से स्वास्थ्य विभाग की काफी मदद मिली है और सभी खर्च सरकार द्वारा वहन किये गये हैं. 

   *23 बच्चों को मिली श्रवण श्रुति की मदद

जिला में श्रवण श्रुति कार्यक्रम की मदद से 23 बच्चों के कानों की सफल सज्ररी की जा चुकी है. इन बच्चों के सर्जरी कर कॉकलियर इंप्लाट किया गया है. अब ये बच्चे अपने मां—बाप आवाजें सुन सकेंगे. सर्जरी के बाद इन बच्चों के माता—पिता के चेहरे पर मुस्कान है. उन्हें अब आशा हैं कि वह अपने बच्चों की बोली सुन सकेंगे. बच्चे अपने मातापिता को प्रतिक्रियाएं दे सकेंगे.

           श्रवण श्रुति कार्यक्रम की मदद से कानपुर स्थित मेहरोत्रा ईएनटी अस्पताल में इन बच्चों की सर्जरी की गयी. इनमें बोधगया के तीन, शेरघाटी एक, टेकरी 9, बेलागंज 2, इमामगंज तीन, मोहनपुर दो, मानपुर एक, परैया एक, बांके बाजार एक, गुरुआ के एक और वजीरगंज के एक बच्चे शामिल हैं. 

     *स्वस्थ्य भविष्य की जिलाधिकारी ने की कामना

     श्रवण श्रुति कार्यक्रम का अनुश्रवण जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एस एम द्वारा नियमित रूप से सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करते हैं। साथ ही पहले जितने भी सर्जरी हो चुके हैं उन बच्चों में वर्तमान स्थिति का भी जानकारी लेते हैं।  जिलाधिकारी ने बताया कि श्रवण श्रुति कार्यक्रम की मदद से ऐसे सभी बच्चे जो सही प्रकार से नहीं सुन पाते या पूरी तरह से बहरापन के शिकार है, उनके सर्जरी और इलाज की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जायेगी. उन्होंने सर्जरी हुए बच्चों के स्वस्थ्य भविष्य की कामना करते हुए उनके माता—पिता को बच्चों की नियमित थेरेपी की सलाह दी है. बच्चों के बेहतर खानपान पर भी ध्यान देने के लिए कहा है. 

  *स्क्रीनिंग की संख्या को बढ़ाने का हो रहा काम

        ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि जिला एवं प्रखंड स्तर में कैंप लगाकर बच्चों की स्क्रीनिंग की संख्या को बढ़ाया जा रहा है. अधिक से अधिक ऐसे बच्चों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है जो बहरापन के शिकार हैं. ऐसे बच्चों के माता​पिता अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक से मिलकर इसके बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं. साथ ही जयप्रकाश नारायण अस्पताल में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्व्यक से मिल सकते हैं.

         सिविल सर्जन ने बताया बच्चों की स्क्रीनिंग के बाद आवश्यक जांच किया जाता है. बहरापन के शिकार बच्चों के ईलाज के लिए पूरी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग कर रही है।

         ज़िले में अबतक 325877 बच्चे को स्क्रीनिंग किया जा चुका है। 735 बच्चे को बेरा जांच हेतु रेफर किया गया था। 416 बच्चे बेरा जांच पूर्ण की गई, जिसमे 81 बच्चे बेर पॉजिटिव  तथा 335 बच्चे बेरा निगेटिव पाए गए। कुल 23 बच्चे को सफलतापूर्वक कॉकलियर इंप्लाट मशीन लगा दिया गया है। 39 बच्चे को मशीन लगाने के लिए कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इन्हें भी जल्द ही कॉकलियर इंप्लाट करवाया जाएगा।


 आलोक कुमार

बुधवार, 23 अगस्त 2023

अन्य अनुमंडल में भी आयोजकों को किया जाएगा सम्मानित


* हिलसा अनुमंडल में मुहर्रम के अवसर लाइसेन्स की शर्तों के अनुपालन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम अखाड़ा जुलूस निकालने वाले आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित  व  अन्य अनुमंडल में भी आयोजकों को किया जाएगा सम्मानित


हिलसा। मुहर्रम के अवसर पर  सम्पूर्ण जिला में अनेक अखाड़ों द्वारा जुलूस निकालने के लिए लाइसेन्स लिया गया था। अधिकांश अखाड़ों द्वारा लाइसेन्स की शर्तों का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया। 

ऐसे सभी अखाड़ों एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करने वाले शांति समिति के सदस्यों को अनुमण्डलवार सम्मानित किया जा रहा है। इस क्रम में सबसे पहले आज हिलसा अनुमंडल के 30 अखाड़ा आयोजकों तथा शान्ति समिति के 20 सदस्यों को सम्मानित किया गया। अनुमंडलीय सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हिलसा अनुमंडल में मुहर्रम का जुलूस काफी शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया गया इसके लिए सभी अखाड़ों के आयोजक एवं शांति समिति के स्थानीय सदस्यगण धन्यवाद के पात्र हैं। इन सभी लोगों द्वारा प्रशासन को सक्रिय सहयोग दिया गया जिसके फलस्वरूप यह आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संभव हुआ।

    इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के आयोजकों तथा शान्ति समिति के सदस्यों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।


आलोक कुमार 

बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो के कहा

 

12 दिनों तक नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी चर्च में धार्मिक कार्यक्रम

बेतिया.ईसाई समुदाय का उद्गम स्थल बेतिया में आध्यात्मिक प्रार्थना सभा कार्यक्रम 25 अगस्त से होने जा रहा है.जो तीन दिनों का है, वह 27 अगस्त तक चलेगा.उसके बाद 30 अगस्त से नोवेना प्रार्थना शुरू होगी.वह 7 सितंबर तक जारी रहेगा. 8 सितंबर को धन्य वर्जिन मेरी चर्च (नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी) बेतिया चर्च में महापर्व का मिस्सा पूजा होगा.बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो के कहा कि पल्ली में होने वाले धार्मिक आयोजन में सपरिवार भारी संख्या में भाग ले.लंच और टी सर्व किया जाएगा.

आध्यात्मिक प्रार्थना सभा कार्यक्रम

दिनांक 25 अगस्त दिन शुक्रवार दोपहर 3 बजे आध्यात्मिक प्रार्थना सभा का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से होगा. आध्यात्मिक प्रार्थना सभा संख्या 4ः30 तक, उसके बाद संध्या 5 बजे से मिस्सा बलिदान, उसके बाद पुनः आध्यात्मिक प्रार्थना संध्या 7ः00 बजे तक होगी.26 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः30 तक तथा दोपहर 2 बजे से संध्या 4ः30 तक आध्यात्मिक प्रार्थना, उसके बाद संध्या 5 बजे से मिस्सा बलिदान मिस्सा के बाद पुनः आध्यात्मिक प्रार्थना संध्या 7ः00 बजे तक होगी.27 अगस्त दिन रविवार को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर के 12ः30 बजे तक तथा दोपहर 2ः00 बजे से संध्या 5ः30 बजे तक आध्यात्मिक प्रार्थना उसके बाद संध्या 6ः00 बजे से मिस्सा बलिदान. 

नोवेना प्रार्थना 30 अगस्त से

दिनांक 30 अगस्त संध्या 5ः00 बजे झंडोतोलन के बाद मिस्सा बलिदान एवं नोवेना प्रार्थना.दिनांक 30 अगस्त से 7 सितम्बर तक प्रति दिन संध्या 5ः00 बजे मिस्सा बलिदान एवं नोवेना प्रार्थना. दिनांक 7 सितम्बर को मिस्सा बलिदान एवं नोवेना प्रार्थना के बाद माँ मरियम के आदर में डोली शोभायात्रा.आप पल्ली वासियों से निवेदन यह है कि उस दिन अपने साथ मोमबत्ती लेते आयें.

पल्ली महापर्व 8 सितंबर को

प्रत्येक साल की तरह आठ सितंबर को माता मरियम का पर्व है.इस दिन बेतिया में पल्ली दिवस मनाया जाता है.पल्ली में धार्मिक माहौल बनाने के लिए नौ दिवसीय नोवेना का आयोजन किया गया है.महागिरजाघर का नाम नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी है.जो बेतिया कैथेड्रल के नाम से प्रचारित है.दिनांक 8 सितम्बर को पल्ली का महापर्व है.इस अवसर पर पहला मिस्सा बलिदान सुबह 6ः30 बजे होगा और उस मिस्सा बलिदान में छोटे बच्चे एवं बच्चियों का प्रथम पवित्र परमप्रसाद दिया जायेगा. शाम का मिस्सा बलिदान संध्या 5ः00 बजे होगा और उस दिन सुबह का दूसरा मिस्सा नहीं होगा. इन सभी कार्यक्रमों में आप सभी बेतिया के पल्ली वासियों से अनुरोध है कि सपरिवार भाग लेकर माँ मरियम का आर्शीवाद प्राप्त करें.


आलोक कुमार

 

जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

 * जिला में अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

* विधायकगण के साथ-साथ जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

 हिलसा । जिले में अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति को लेकर  जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में जिला के विधायक एवं जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।बताया गया कि अल्पवृष्टि के कारण भू जल स्तर में  गिरावट हुई  है। हिलसा अनुमंडल में जल स्तर में सर्वाधिक गिरावट हुई है।

       जिला के सभी पंचायत के वार्डों में नल जल योजना का क्रियान्वयन पंचायती राज विभाग एवं पीएचईडी द्वारा किया गया है। अद्यतन जिला के विभिन्न वार्डों के 7223 परिवार नल जल कनेक्शन से वंचित हैं।इनमें से अधिकांश परिवार सामान्य बसावट से कुछ दूरी पर बसे हैं। ऐसे परिवारों को आच्छादित करने के लिए नल जल की नई योजनाएं ली गई है या नए चापाकल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नई ली गई 257 योजनाओं में से 136 योजनाओं का कार्य पूर्ण हुआ है, शेष को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। विगत तीन वर्षों में लगाए गए चापाकल स्थलों की सूची संबंधी विधायकों से साझा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पीएचईडी द्वारा नए चापाकल लगाने के लिए निविदा निकाली गई है। सभी विधायकों को निर्धारित संख्या में नए  चापाकल स्थलों की सूची उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराने को कहा गया। खराब चापाकलों की मरम्मती उच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करने को कहा गया।

        राजकीय नलकूपों के बारे में बताया गया कि जिला में 417 में से अद्यतन 200 नलकूप चालू हैं। चालू होने योग्य सभी नलकूपों की त्वरित मरम्मती सुनिश्चित करने का निर्देश   दिया गया। सभी नलकूपों की  सूची सभी संबंधित विधायकगण से साझा करने को कहा गया।

      जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला में धान रोपनी का आच्छादन लक्ष्य के विरुद्ध 94 प्रतिशत तथा मक्के का आच्छादन 95 प्रतिशत हुआ है। जिला में उर्वरक की उपलब्धता एवं निर्धारित दर पर पारदर्शी ढंग से वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।  

    सभी उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र से संबंधित पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को रखा गया। जिसे संकलित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले तीन दिनों में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा इन सभी समस्याओं से संबंधित स्थल का भ्रमण कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    निर्देश दिया गया कि बिजली के ट्रांसफार्मर के खराब होने पर उसे निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ठीक किया जाए या बदला जाय। कृषि कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति का समय निर्धारित हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पेयजल से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112-233168 पर साझा किया जा सकता है।

          बैठक में विधायक हरनौत, विधायक अस्थावां, विधायक हिलसा,विधायक इसलामपुर, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी आदि अहमिल थे।



आलोक कुमार

लोगों से अपील-आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें

  * रतन माला, बगहा में स्थिति सामान्य, शांति-व्यवस्था कायम

* कई शरारती तत्वों को किया गया है गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी

* लोगों से अपील-आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें


* किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें

* लगातार करायी जा रही है मॉनिटरिंग, संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से रखी जा रही है नजर

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले में है बगहा। बगहा के रतनमाला में आपसी विवाद के पश्चात वर्तमान में वस्तुस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा शांतिपूर्ण है।  इस दौरान कई शरारती तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य चिन्हित शरारती तत्वों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

    शांति-व्यवस्था कायम होने के पश्चात आज रतन माला की स्थिति सामान्य हो गयी है ।   व्यवसायियों द्वारा अपनी दुकान खोली गई। लोगों की आवाजाही सामान्य रही। सभी स्थानीय निवासी अपने-अपने दिनचर्या में मशगुल रहें।

       स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से भी स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी दे दी गयी है ताकि आम जनजीवन सामान्य रहे।

             जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा अपील की गई है कि बगहावासी आपसी सौहार्द, सद्भाव के साथ रहें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अफवाह के कारण ही उक्त घटना हुई थी। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, कई की गिरफ्तारी भी हुई है। उक्त घटना के किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रतन माला, बगहा में स्थिति सामान्य है। शांति-व्यवस्था कायम है। जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं संवेदनशील है।


आलोक कुमार

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

बगहा के रतन माला में आपसी विवाद

 

बगहा में 22 से 24 तक इंटरनेट सेवा बंद

 बगहा ।आज नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार के दौरान बगहा के रतन माला में आपसी विवाद की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

       इस घटना के संबंध में कई प्रकार की अफवाह कतिपय लोगों द्वारा फैलाई जा रही थी। जिसमें मुख्यतः हनुमान जी की प्रतिमा तोड़े जाने से संबंधित था। जाँच के क्रम में प्रतिमा सही पाया गया है। इसके साथ ही अन्य प्रकार के भी अफवाह फैलाये जा रहे थे, जो बिल्कुल सही नहीं थे।इस विवाद में तीन-चार लोगों को मामूली चोटें आयी है, जिसका इलाज कराया गया है। फिलहाल चोटिल व्यक्ति ठीक हैं।

       जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, अमरकेश डी सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों को समझाया गया कि आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

   क्षेत्र के निवासी इरफान अहमद ने कहा है कि डीएम सर रतन माला निवासी डरे हुए हैं.वहां पुलिस कैंप की अति आवश्यक है. दंगाइयों के द्वारा प्लानिंग की जा रही है. वहां के लोगों में बहुत डर बनी हुई है. रतन माला में 2-3 जगहों पर पुलिस कैंप की अति आवश्यकता है.इसलिए इसको कृपया संज्ञान में लिया जाए.


आलोक कुमार

अच्छी हालत में एक एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक दल

  कदाचार मुक्त सम्पन्न करायी जायेगी अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा

24 एवं 25 अगस्त को दो पालियों में जिला मुख्यालय अवस्थित 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा


बेतिया। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-24.08.2023 एवं 25.08.2023 को दो पालियों (प्रथम पाली 10.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 03.30 बजे अपराह्न से 05.30 बजे अपराह्न तक) में सम्पन्न करायी जायेगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में कुल-21 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या-37756 है।

दिनांक-24.08.2023 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन (वर्ग-1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) तथा द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन (वर्ग-1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों के लिए) आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह दिनांक-25.08.203 को प्रथम पाली में भाषा (अर्हता) (महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) तथा द्वितीय पाली में भाषा (अर्हता) (सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए) आयोजित किये जायेंगे।

       अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी, प्रेक्षक, जोनल-सह-गश्तीदल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक आदि उपस्थित रहे।

          अपर समाहर्ता ने कहा कि अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराना है। परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में प्रतिनियुक्त सभी प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करेंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन में इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि छोटी सी भी चूक नहीं होने पाए।

       उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वाच (सामान्य/स्मार्ट) आदि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री भी ले जाने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवार को सचेत किया जाएगा कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। कदाचार करते पाये जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगामी पांच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जायेगा तथा परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा।

              उन्होंने निर्देश दिया कि केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक तथा पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में परीक्षा प्रारंभ होने के ढ़ाई घंटे पूर्व से यथा-07.30 बजे पूर्वाह्न से उम्मीदवारों की सघन तलाशी के साथ प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के ई-एडमिट कार्ड पर छपे क्यूआर/बार कोड की स्कैनिंग करते हुए फोटो एवं पहचान पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। परीक्षा प्रारंभ होने के 01 घंटे पहले अर्थात 09.00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा।

     इसी तरह द्वितीय पाली में भी परीक्षा प्रारंभ होने के 01 घंटे पहले अर्थात 02.30 बजे अपराह्न के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि द्वितीय पाली में महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होने के कारण तलाशी के लिए अलग कक्ष अथवा घेरायुक्त स्थल की व्यवस्था की जाय।

      अपर समाहर्ता ने कहा कि बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम-1981 बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं पर भी लागू है। यदि कोई उम्मीदवार इस अधिनियम के किसी उपबंध का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि क्यूआर/बार कोड स्कैनिंग, बायोमेट्रिक जांच, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी सर्विलांस आदि को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय।

     उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर अबाधित विद्युत आपूर्ति बनाये रखती है। अगर आवश्यकता हो तो जेनरेटर सेट से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इसके साथ ही उम्मीदवारों के बैठक की व्यवस्था, परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए मोबाइल जैमर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्वच्छ जल, पर्याप्त रौशनी सहित अन्य व्यवस्था ससमय कर ली जाय।

       उन्होंने निर्देश दिया कि अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर सभी परीक्षा केन्द्र पर 500 गज के व्यासार्ध में द0प्र0सं0 की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में सुबह से शाम तक के लिए अच्छी हालत में एक एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक दल, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवा/उपकरण एवं जीवन रक्षक दवा के साथ सुनिश्चित करेंगे। अग्निशमन पदाधिकारी अग्निशामक वाहन की प्रतिनियुक्ति सभी साजो सामान के साथ करना सुनिश्चित करेंगे।

      समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला स्तर पर दिनांक-24.08.2023 एवं 25.08.2023 को प्रातः 06.00 बजे से संध्या 06.00 बजे तक समाहरणालय भवन के दूरभाष संख्या-06254-246144 पर जिला नियंत्रण कक्ष फंक्शनल रहेगा।


आलोक कुमार

सोमवार, 21 अगस्त 2023

पप्पू यादव द्वारा किए गए अनर्गल प्रलाप की घोर निंदा

पटना। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के द्वारा बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह के बारे में अमर्यादित भाषा  का इस्तेमाल और ओछी टिप्पणी के खिलाफ आयोजित इस प्रेसवार्ता को पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान पार्षद डॉ० समीर कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्री लाल बाबू लाल एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिलदेव प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने पप्पू यादव द्वारा किए गए अनर्गल प्रलाप की घोर निंदा की एवं अविलंब माफ़ी की मांग की।

इस कांग्रेस प्रतिकार का नेतृत्व करते हुए डॉ. समीर सिंह ने कहा कि हम पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा घोर निन्दा करते हैं और पप्पू यादव से अविलम्ब माफ़ी की मांग करते है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने अपनी ओछी भाषा औरघटिया बयानबाजी से एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है कि वह कभी राजनीतिक व्यक्ति के रूप में नहीं जाने गए।  और वे न राजनेता थे, न आज हैं और न कभी होंगे। पप्पू यादव को भी अच्छी तरह से ज्ञात है कि बिहार की जनता उनको किस रूप में जानती है। बिहार के लोग पप्पू यादव को एक अवसरवादी और भयादोहन करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी को भी राजनीतिक दल बनाने के प्राप्त अधिकार का लाभ उठाकर पप्पू यादव ने अपनी राजनीतिक छवि बनाने के लिए जनाधिकार पार्टी बना रखा है, जबकि इस पार्टी के बैनर का दुरुपयोग सरकारी अधिकारी, ठेकेदार और व्यवसायियों से चंदा वसूली के लिए किया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक राजद और जदयू के नेतृत्व को कोसने के बाद अब लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस सहित राजद और जदयू के नेताओं की चरण वंदना किये फिर रहे हैं। पप्पू यादव एक घोर अवसरवादी व्यक्ति हैं, तभी कभी भाजपा और एनडीए के शह पर सेक्युलर वोटों में बटवारा कराने के लिए साम्प्रदायिक ताकतों के हाथ का खिलौना हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि पप्पू यादव के व्यवहार से कांग्रेसी आक्रोशित हैं और अगर पप्पू यादव ने हमारे अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से अगर माफ़ी नहीं मांगी तो उसके उसके खुले चिट्ठे का उद्भेदन करेंगे, पुरे बिहार उसके करतूत की कहानी बताएँगे।  इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल ने कहा कि यह पप्पू यादव का एक पब्लिसिटी स्टंट है। बड़े लोगों के बारे में ओछी बात करके खबर बनने का कुल्सित प्रयास है।


आलोक कुमार

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की प्रथम बैठक

 मुख्यमंत्री - सह - कुलाधिपति बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में हुई बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की प्रथम बैठक

पटना। मुख्यमंत्री - सह - कुलाधिपति बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की प्रथम बैठक हुई। बैठक में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री विमलेश कुमार झा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने 01 जुलाई, 2022 को बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना कराई है ताकि राज्य में मेडिकल की पढ़ाई और बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारी मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करते रहें। वहां अच्छे ढंग से पढ़ाई और चिकित्सा कार्य की सुविधा बनी रहे, इसका ध्यान रखें। हमलोगों ने राज्य में कई मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की स्थापना कराई है जिससे छात्रों को चिकित्सा की पढ़ाई के साथ-साथ राज्य के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलती रहे। उन्होंने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नये भवन का निर्माण जल्द शुरू कराएं। इस भवन को काफी बेहतर ढंग से बनाएं।

     इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री श्री चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के०के० पाठक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, स्वास्थ्य सह पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० एस० एन० सिन्हा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।


आलोक कुमार

10 दिनों के अंतर्गत निर्धारित स्थल पर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा

 


 बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 14 मामलों की की सुनवाई।

नालंदा। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज 14 मामले की सुनवाई की गई।

        इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।

      नूरसराय के एक परिवादी द्वारा उनको निर्गत पर्चे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में जिलाधिकारी ने अपर समाहर्त्ता को दखल दिहानी के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया।

        नूरसराय की शीला देवी द्वारा उनके दिवंगत पति के मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने से संबंधित परिवाद के संदर्भ में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उनका मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत हो चुका है, जिस पर परिवादी ने भी सहमति व्यक्त किया।

     एकंगरसराय के राहुल रंजन द्वारा कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर लगाने से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल एकंगरसराय द्वारा बताया गया कि 10 दिनों के अंतर्गत निर्धारित स्थल पर ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।

     रहुई के राजेंद्र प्रसाद द्वारा सात निश्चय अंतर्गत जलापूर्ति पंप चालक का मानदेय एवं अनुरक्षण की राशि नहीं मिलने से संबंधित परिवाद के संदर्भ में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट करने को कहा।

       कुछ अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।


आलोक कुमार

सभी वादों के सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने को कहा

  

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत एवं आरटीपीएस की समीक्षा

नालंदा। इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज लोक शिकायत अधिकार अधिनियम एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त मामलों के निष्पादन की समीक्षा की।

      जुलाई माह में लोक शिकायत के कुल 1593 मामलों की सुनवाई जिला एवं सभी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों द्वारा की गई। सुनवाई में लोक प्राधिकार की उपस्थिति शत प्रतिशत दर्ज की गई। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत हिलसा के तत्कालीन अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद वर्मा से कुल 12 हजार रुपये अधिरोपित शास्ति की वसूली की जानी है। वर्तमान में वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं।इस संदर्भ में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से शास्ति की वसूली के  लिए अनुरोध किया गया है।

   जिलाधिकारी ने सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सभी वादों के सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

   आरटीपीएस की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 131 आवेदन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी लंबित हैं। इनमें से करायपरशुराय में 60, सिलाव में 25, नूरसराय में 21 तथा बिहार शरीफ में 12 आवेदन लंबित पाये गए। इन सभी 4 प्रखंडों के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।

 सभी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को भी आरटीपीएस काउंटर का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।

      बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा जिला प्रबंधक आईटी उपस्थित थे।


आलोक कुमार

तीन दिन पत्रकार, शिक्षक सहित आधा दर्जन गवाह मारे गए

 *  राजद के सत्ता में आने से अपराधियों का दुस्साहस चरम पर

*  बालू माफिया, पशु-तस्करों के पुलिस पर हमले तेज , दरोगा की हत्या

*  तीन दिन पत्रकार, शिक्षक सहित आधा दर्जन गवाह मारे गए

*  गवाहों को सुरक्षा देने में नीतीश सरकार विफल

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के राजद से मिलने के कारण राज्य में अपराधियों और माफिया तत्वों का दुस्साहस चरम पर है। यह सरकार गवाहों की भी रक्षा नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि जो सरकार शराब-बालू माफिया की पॉलिटिकल फंडिंग से चल रही हो, वह उन पर कार्रवाई कर भी नहीं सकती।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले तीन दिनों के भीतर राज्य में रानीगंज (अररिया) के पत्रकार विमल यादव और बेगूसराय के रिटायर्ड टीचर जवाहर चौधरी सहित आधा दर्जन गवाहों की हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया में जमीन के विवाद में गवाही देने जा रहे आदिवासियों के वाहन को टक्कर मारी गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

श्री मोदी ने कहा कि गया में बालू माफिया के लोगों ने पुलिस पर हमला किया, जिससे एसएचओ सहित चार जवान जख्मी हुए।

उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण वाली सरकार में पशु तस्करों का मन इतना बढ़ गया है कि इन लोगों ने समस्तीपुर में दरोगा की गोली मार कर हत्या कर दी। पूर्वी चम्पारण में ठेकेदार को गोलियों से भून दिया गया।

श्री मोदी ने कहा कि बिहार की कानून-व्यवस्था चौपट हो रही है, लेकिन सरकार के प्रवक्ता दुनिया भर के मनमाने आँकड़े पेश कर थथरोलॉजी कर रहे हैं।


आलोक कुमार

रविवार, 20 अगस्त 2023

तपती गर्मी हो या कंपकंपा देने वाली ठंड, कुरियर साइकिल से वैक्सीन का बक्सा लेकर टीकाकरण बूथ तक पहुंचता


  पटना.बिहार राज्य वैक्सिन कुरियर संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले वैक्सिन कुरियर 18 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.हड़ताल 33 दिनों से जारी है.इस ओर उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को ध्यान नहीं जा रहा है.जिसके कारण हड़ताल लंबी खिंचने की उम्मीद है.

   बिहार राज्य वैक्सिन कुरियर संयुक्त संघर्ष मंच के महासचिव कौशलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर जारी हड़ताल को प्रभावशाली ढंग से सरकार के समक्ष रखने बिहार के वैक्सीन कुरियर 23 अगस्त 2023 को राजधानी पटना आ रहे हैं.राजधानी में आकर वैक्सीन कुरियर विभिन्न मांगों को लेकर गर्दनीबाग में राज्य स्तरीय वैक्सीन कुरियरों प्रदर्शन में शामिल होंगे.

   बिहार में वैक्सीन कुरियर हड़ताल पर है.उन लोगों के हड़ताल पर रहने के कारण टीकाकरण अभियान संचालित नहीं हो पा रहा है.सही मायने में ठप हो गया है.इस ओर बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पहलकदमी करें.वाजिब दस सूत्री मांग पूरी कर दे.

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मालूम हो कि आशा व आशा फैसिलिटेटर 12 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर थे.उसके 6 दिनों के बाद 18 जुलाई से वैक्सीन कुरियर संघ के आह्वान पर वैक्सीन कुरियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.आशा व आशा फैसिलिटेटर व वैक्सीन कुरियर की हड़ताल के कारण टीकाकरण अभियान ठप पर गया है.हालांकि आशा व आशा फैसिलिटेटर की मांग पूरी होने के बाद हड़ताल खत्म कर दिए. बावजूद,इसके टीकाकरण अभियान ठप है. यानी 36 दिनों से टीकाकरण अभियान प्रभावित है.

       मांगों को लेकर वैक्सीन कुरियर हड़ताल पर है.इसके साथ ही प्रखंड के विभिन्न टीका केंद्रों पर टीका की आपूर्ति का संकट उत्पन्न हो गया है. प्रखंड के वैक्सीन कुरियर बिहार राज्य वैक्सीन कुरियर संघ व बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर चले गये हैं. बताया गया कि संघ चाहता है कि वैक्सीन कुरियर को 30 दिन का काम दिया जाए और उन्हें 500 रुपये रोजाना की दर से भुगतान किया जाए.

साथ ही इनकी दुर्घटना या फिर अन्य कारणों से मौत होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा व हरेक कुरियर का 12 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया जाए. साथ ही हर एक हजार की आबादी पर एक पद स्वीकृत करते हुए वैक्सीन कुरियर की तैनाती की जाए.इस दौरान कुरियर कर्मी नीतीश कुमार, कपिल देव साह, प्रेम कुमार यादव, प्रमोद साह ,मनोज दास, अनिल पासवान, मनोज , महेंद्र दास, राजेंद्र मंडल, राजेश दास, प्रमोद मंडल आदि मौजूद रहे.

 बताते चले कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत वैक्सीन कुरियर की हड़ताल के समर्थन में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन गुरुवार को किया. प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विनोद यादव एवं संयुक्त मंत्री सुमन कुमारी ने किया.वैक्सीन कुरियर संघ अपनी मांगों को लेकर 18 जुलाई से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.चिकित्सा संघ ने इनके हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि वैक्सीन कुरियर 10 मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.

इनके हड़ताल पर चले जाने से आरोग्य दिवस पर होने वाले नियमित टीकाकरण कई स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई है. सरकार इनके वाजिब मांग पर विचार कर जन हित में हड़ताल को वापस करावे, अन्यथा बाध्य होकर चिकित्सा संघ भी आंदोलन करेगा.हड़ताली कुरियर ने बताया कि वैक्सीन के प्रत्येक बक्से पर 90 रुपए ही मिलता है.इस महंगाई में यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. पारिश्रमिक राशि वृद्धि करने का समझौता विगत हड़ताल में किया गया था, जो आज तक लागू नहीं किया गया है.राज्य सरकार वैक्सीन कुरियर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.राज्य सरकार के वादाखिलाफी के कारण हम सभी को हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ा है.

टीकाकरण को सफल बनाने में वैक्सीन कुरियर की अहम भूमिका बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री सुबेश सिंह ने कहा कि, राज्य के अंदर टीकाकरण को सफल बनाने में वैक्सीन कुरियर की अहम भूमिका है.इनकी सेवाओं का ही प्रतिफल है कि राज्य में टीकाकरण राष्ट्रीय मानक के करीब पहुंच चुका है.

तपती गर्मी हो या कंपकंपा देने वाली ठंड, कुरियर साइकिल से वैक्सीन का बक्सा लेकर टीकाकरण बूथ तक पहुंचता है, किन्तु प्रति बक्सा मात्र नब्बे रुपए उन्हें मजदूरी मिलती है.स्वास्थ्य विभाग में चलने वाले विभिन्न योजनाओं, अभियानों, कार्यक्रमो में वैक्सीन कुरियर को कार्य की उपलब्धता की गारंटी एवं स्कीम वर्कर मजदूर के रूप में इन्हें मान्यता मिलनी चाहिए.



आलोक कुमार

कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की

 पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री स्व. चन्द्रशेखर सिंह की 95वीं जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

           बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में उनको याद करते हुए कहा कि स्व. चन्द्रशेखर सिंह में गजब की निर्णय क्षमता और प्रशासन पर  उनकी पकड़ और सूझबूझ चकित करनेवाली थी। हर रूप में चाहे वो मुख्यमंत्री के तौर पे हो या सांसद अथवा केन्द्रीय मंत्री की तरह हो चन्द्रशेखर बाबू पार्टी और सरकार दोनों के लिए वेशकीमती थे।  

       डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य प्रशासन में वित्तीय प्रबन्धन की थ्योरी अपनाकर आर्थिक दूरदर्शिता के साथ प्रशासनिक पहलू को नई दृष्टि दी। इतना ही नहीं वे एक संवेदनशील राजनेता भी थे जिन्होंने बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिये अपने कार्यकाल में कई आधुनिक योजनाएँ चलायीं। 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुबोध कुमार, मिडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल, संजीव कुमार कर्मवीर, डॉ. संजय यादव, अनुराग चन्दन, राज किशोर सिंह, मिर्नाल अनामय, राजेश कुमार मिश्र, प्रदुमन यादव, असफर अहमद, राजनन्दन कुमार, संतोष श्रीवास्तव, शशि रंजन,  राहुल पासवान, शारीफ रंगरेज, रवि गोल्डन, नीतू सिंह निषाद, विश्वनाथ बैठा, अविनाश प्रसाद सिंहम, अशोक कुमार, मोहम्मद अब्दुल बाकी, जवाहर लाल चौधरी के अलावे अन्य कांग्रेसजनों ने भी चन्द्रशेखर बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


आलोक कुमार 

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज हवाई सर्वेक्षण कर अल्पवृष्टि से प्रभावित विभिन्न प्रखंडों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया

  

' मुख्यमंत्री ने अल्पवृष्टि से प्रभावित औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई एवं नालंदा जिले का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश'


पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज हवाई सर्वेक्षण कर अल्पवृष्टि से प्रभावित औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई एवं नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

      इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये । सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति पर पूरी नजर रखें। डीजल अनुदान योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए डीजल अनुदान के रूप में सहायता दी जा रही है, सभी जरूरतमंद किसानों को तेजी से इसका लाभ दिलाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके। किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखें।

      मुख्यमंत्री ने अल्प वर्षापात के कारण धान की रोपनी की स्थिति की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने का अधिकारियों को निर्देश दिया । कृषि विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अल्प वर्षापात वाले जिलों में वैकल्पिक फसल के लिये किसानों के बीच निःशुल्क मक्का के बीज का वितरण किया गया ।

    मुख्यमंत्री ने इच्छुक किसानों को आकस्मिक फसल योजना के तहत निःशुल्क बीज उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह मौजूद थे। 

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post