माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
कर्मियों के लिए प्रथम स्तरीय अंतिम प्रशिक्षण मोतिहारी. आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 के प्रथम स्तरीय मतदान दल के कर्मियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए मतदान दल के कर्मी जो पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किए थे, उनके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण ,मोतिहारी के आदेशानुसार उक्त कर्मियों के लिए प्रथम स्तरीय अंतिम प्रशिक्षण का आयोजन सी एस डी ए भी पब्लिक स्कूल, मोतिहारी के प्रांगण में आयोजित किया गया. इसमें सभी स्तर के मतदान डालकर्मी जैसे- पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी प्रथम ,मतदान पदाधिकारी द्वितीय ,मतदान पदाधिकारी तृतीय, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर इत्यादि के साथ-साथ माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. जिसमें मतदान दल के कर्मियों के लिए मौक पोल ड्रिल के साथ-साथ चुनाव में होने और आने वाली कठिनाइयों का निवारण भी जिला मास्टर ट्रेनरों के द्वारा किया गया. उन्हें आश्वस्त किया गया कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया ज...