संदेश

जनवरी 9, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पार्थिव शरीर को संत जोंस चर्च मेंं रखकर पल्ली पुरोहित फादर डॉल्फि ने मिस्सा किए

चित्र
   असेंबली ऑफ गॉड चर्च आसनसोल की पूर्व प्रिंसिपल बीट्राइस साह का निधन लेफ्टिनेंट स्व.उमेश पीटर साह की धर्मपत्नी थीं वह पटना के स्व.लाजरूस पीटर साह की पुत्रवधु थी आसनसोल.पूर्व प्रिंसिपल बीट्राइस साह के पिता जैकब टोबियास और माता लिली टोबियास हैं.दोनों ने बताया कि मेरी सुपुत्री असेंबली ऑफ गॉड चर्च आसनसोल की पूर्व प्रिंसिपल थीं.किडनी रोग से पीड़ित थीं.किडनी बीमारी जानलेवा साबित हुई.आज तड़के 0:03 बजे मेरी सुपुत्री प्रभु की प्यारी हो गयी.वे 67 साल की थीं. जन्म तिथि- 14.05.1955 है. उन्होंने कहा कि हमलोग आसनसोल धर्मप्रांत के संत जोंस पल्ली के चेलीडंगा में रहते हैं.यहीं पर पार्थिव शरीर को रखा गया है.सोमवार को अंतिम संस्कार होगा.अंतिम मिस्सा पार्थिव शरीर के साथ पवित्र मिस्सा दोपहर 2:30 बजे से होगा.    राजधानी पटना के रहवासी स्व.लाजरूस पीटर साह के प्रथम पुत्र चार्ली पीटर साह हैं.द्वितीय स्व. उमेश पीटर साह थे.लेफ्टिनेंट स्व.उमेश की पत्नी बीट्राइस साह थीं.    बताया गया कि पटना से चार्ली लाजरूस,पिंकी अंथोनी,पिंकी सिंह,डेजी और एवन दीदी आसनसोल गयी.असेंबली ऑफ गॉड चर्च आसनसो...

जिलाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

चित्र
 * राजकीय मकर मेला के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के  पदाधिकारियों के साथ की बैठक नालंदा.पर्यटन विभाग के सौजन्य से राजकीय मकर मेला का आयोजन 14 जनवरी से 21 जनवरी की अवधि में राजगीर में किया जा रहा है.मेला के आयोजन को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आरआईसीसी सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोगों तथा जिला/स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक किया था.      बैठक में मकर मेला में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया गया था. रंगोली प्रतियोगिता के लिए डीपीओ आईसीडीएस एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कृषि उत्पाद प्रदर्शनी एवं दुधारू मवेशी प्रदर्शनी के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को जिम्मेदारी दी गई है.      पतंग उत्सव के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर तथा एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि खेल प्रतियोगिताओं के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर एवं जिला ख...

लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया

चित्र
    * बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 15 मामलों की की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण नालंदा. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 15 मामले की सुनवाई की गई. इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.      सरगांव नूरसराय के मुरारी सिंह द्वारा रैयती जमीन में नाली का पानी जमने के संबंध में दायर परिवाद में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी नूरसराय को स्थानीय लोगों से बात कर आम सहमति के आधार पर पानी के निकासी के लिए निकटतम पाइन तक नाली के निर्माण  के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया गया. बिहारशरीफ के हरगांव के आमोद कुमार द्वारा पंचायत में जल जीवन हरियाली एवं नाला के निर्माण को लेकर कराए गए कार्य के लंबित भुगतान के संदर्भ में दायर वाद के आलोक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा जांच की गई. उनके द्व...

विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जायेगी झांकी

चित्र
  * महाराजा स्टेडियम में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह * विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जायेगी झांकी बेतिया. गणतंत्र दिवस को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी.गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय महाराजा स्टेडियम में कराया जाना है. गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्रभारी जिलाधिकारी, श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी.    इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती पूर्णिमा कुमारी, श्री रवि प्रकाश, श्रीमती मयंक सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.      इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को अपने-अपने कार्यों का निष्पादन ससमय कराना होगा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की सभी तैयारियों को नियमित अनुश्रवण की आवश्यकता है, वरीय अ...

सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत लाभुकों को ससमय भुगतान करने का निर्देश

चित्र
    विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लाएं तेजी: प्रभारी जिलाधिकारी आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित गति से कराएं निष्पादन कन्या उत्थान योजना में प्रगति लाने के लिए प्रत्येक सप्ताह आधार पंजीकरण कैंप का आयोजन करने का निर्देश सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत लाभुकों को ससमय भुगतान करने का निर्देश बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के प्रभारी जिलाधिकारी, श्री अनिल कुमार ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तीव्रता लायी जाय. योजनाओं/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही बरतने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन कराना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही लंबित मामलों का निष्पादन त्वरित गति से सुनिश्चित किया जाए. प्रभारी जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे.       प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि कन्या उत्थान योजना की उपलब्धि अपेक्षाकृत कम है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता ह...