पटना विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में निकले हुए छात्र नेताओं को मुख्यधारा की राजनीति में
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पदों पर छात्र जेडीयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की पटना. पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में छात्र जेडीयू ने अपना झंडा गाड़ा. आनंद मोहन सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष बने. अध्यक्ष समेत चार पदों पर छात्र जेडीयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच सेंट्रल पैनल के कुल 5 पदों में 4 पदों पर छात्र जदयू ने जीत हासिल की है जबकि एक सीट पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है. अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के आनंद मोहन की जीत हुई है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी छात्र जदयू के ही विक्रमादित्य सिंह ने जीत हासिल की है. इसके साथ ही संयुक्त सचिव पद की बात करें तो इस पद पर भी छात्र जदयू की ही उम्मीदवार संध्या कुमारी की जीत हुई है और कोषाध्यक्ष पद भी छात्र जदयू के ही खाते में आया है. पटना विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में निकले हुए छात्र नेताओं को मुख्यधारा की राजनीति में सबसे ज्यादा तवज्जो जनता दल यू ने ही दिया है. छात्र जदयू से समर्थित अध्यक्ष आनंद मोहन,संयुक्त सचिव पद की...