शनिवार, 17 फ़रवरी 2024

पुण्य तिथि के अवसर पर स्मरण सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्य तिथि के अवसर पर स्मरण सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्कूल के प्रांगण में आयोजित


समेली.कटिहार जिले में समेली प्रखंड है. कटिहार नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार)सह यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन एवं रेसिडेंशियल द ग्लोरियस इंग्लिश स्कूल खैरा के संयुक्त तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्य तिथि के अवसर पर स्मरण सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया.

    इस अवसर पर पर विद्यालय का उदघाटन सांसद दुलारचंद गोस्वामी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, सत्येन्द्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, पंचायती राज पदाधिकारी, जदयू के मनोज मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता द ग्लोरियस इंग्लिश स्कूल की  निदेशक पूजा कुमारी, संचालन की सराहनीय भूमिका सह निदेशक अमरदीप कुमार ने किया. कार्यक्रम में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के तेल चित्र पुष्पांजलि अर्पित किया गया.


    सांसद ने सामाजिक न्याय के पुरोधा के पर विस्तृत विचार को रखा. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने अपना विचार व्यक्त किया.इस अवसर पर लोककला संस्कृति पर आधारित बेहतरीन गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई. विद्यालय में उपस्थित खचाखच भरे भीड़ ने बाल कलाकारों की गई प्रस्तुति पर  तालियां बजाकर बच्चों का अपाजाही की.

            इस अवसर पर डूमर के मुखिया मनीष कुमार ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा, बीके प्रभा,वीके अमन, हरदेव मंडल यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल आदि वार्ताओं ने उनके जीवन व व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.


आलोक कुमार

फादर फ्रांसिस तिर्की पूर्णिया के नये बिशप होंगे


 

संत पिता फ्रांसिस ने पूर्णिया सामाजिक सेवा केंद्र के निदेशक फ्रांसिस तिकी को  बिशप के रूप में नियुक्त किया 

पूर्णिया.पूर्णिया धर्मप्रांत के बिशप मिल गया है.अभी तक पूर्णिया धर्मप्रांत के प्रशासक पद पर फादर सहायराज कॉन्स्टेंटाइन कार्यरत थे.उनके पदस्थापन के 801 दिनों के बाद बिशप की घोषणा की गयी है.मगर उक्त प्रशासक को बिशप के पद पर पदोन्नत नहीं किया गया.इस बीच संत पिता फ्रांसिस ने पूर्णिया सामाजिक सेवा केंद्र के निदेशक फ्रांसिस तिकी को  बिशप के रूप में नियुक्त किया है.इस तरह पटना महाधर्मप्रांत के सभी धर्मप्रांतों में बिशप बहाल हो गये हैं.

   बता दें कि फादर फ्रांसिस तिर्की का जन्म 24 जुलाई 1961 को कोलोदिया में हुआ था.रांची के सेंट अल्बर्ट कॉलेज में दर्शनशास्त्र और मैंगलोर के सेंट जोसेफ इंटरडियोसेसन सेमिनरी में धर्मशास्त्र का अध्ययन करने के बाद, उन्होंने कनाडा के हैलिफैक्स में कोडी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से सामाजिक सेवाओं में डिप्लोमा प्राप्त किया. उन्हें 17 मई 1993 को दुमका के पुरोहित के लिए एक पुरोहित नियुक्त किया गया था, जो धर्मप्रांत के विभाजन के बाद पूर्णिया धर्मप्रांत में शामिल हो गए थे.उन्होंने तिनपहाड़ में सहायक पल्ली पुरोहित, दुमका धर्मप्रांत (1993-1994) दुमका के सामाजिक विकास केंद्र के प्रशासक (1994-1997),रांची में सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ सोशल सर्विस में अध्ययन (1998-1999) 1999 से, निदेशक 2004तक थे.पूर्णिया के समाज सेवा केंद्र,पूर्णिया के डायोसेसन प्रशासक (2004-2007), पूर्णिया के विकर जनरल (2007-2021), 2007 से, एसटी-एससी (अनुसूचित जनजाति-जाति) के लिए श्रम आयोग के प्रमुख और पूर्णिया धर्मप्रांत के जनसंपर्क अधिकारी के प्रमुख, 2013  2015 तक रहे.

आलोक कुमार

किसानों से डरी मोदी सरकार अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों की याद दिला रही

कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाएगी

दस साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने अपनी गलत नीतियों से सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया

पटना। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाएगी। इससे 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित होगी। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है। डॉ. उदित राज (पूर्व सांसद), राष्ट्रीय चेयरमैन, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस द्वारा जारी वक्तव्य  ।

हम शांतिपूर्वक दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए मोदी सरकार द्वारा रास्ते रोकने और बल प्रयोग की कड़ी भर्त्सना करते हैं। हमारा सीधा आरोप है कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे पर किसानों से झूठ बोला एवं वादाखिलाफी की, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश से माफी माँगनी चाहिए।

मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया

दस साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है। मोदी सरकार का पिछले दस साल का कार्यकाल देश पर अन्याय काल रहा। आज महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी चरम पर है। हर साल दो करोड़ नौकरियों के वादे के विपरीत केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों की संख्या घटी है, करीब 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या यूपीए सरकार में 33 28,027 थी, जो आज मोदी सरकार में घटकर 31,67,143 रह गई है। कोरोना महामारी आने से पहले ही बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर दर्ज की गई थी। लोगों की आय में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, जिसका नतीजा है कि 2022-23 में घरेलू बचत को खर्च कर जीवनयापन कर रहे हैं और घरेलू बचत घटकर 50 साल के निचले स्तर पर आ गई। अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले भारतीय रुपये का मूल्य रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सकल एनपीए लगभग सात गुना बढ़ गया है। यूपीए सरकर में 2004-2014 के बीच यह आठ लाख करोड़ रूपये था, मोदी सरकार में 2014-2023 के बीच यह साढ़े पचपन लाख करोड़ रूपये हो गया है। यही हाल बट्टे खाते में डाले गए बैंक ऋणों का भी है। यूपीए सरकार में 2.2 लाख करोड़ रूपये के बैंक ऋण माफ किए गए थे, जो मोदी सरकार में 14.56 लाख करोड़ रूपये हो गए।  

भाजपा द्वारा जीडीपी के आंकड़ों में फेरबदल के बावजूद यूपीए कार्यकाल में वृद्धि दर ज्यादा तेज थी। 2004-2014 के बीच औसत वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत थी, जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में यह 2014-2024 के बीच 5.9 प्रतिशत  थी। नोटबंदी और ख़राब जीएसटी कार्यान्वयन जैसी गलत आर्थिक नीतियों के परिणामस्वरूप 2016 से जीडीपी वृद्धि में लगातार गिरावट आई और 2019 में कोरोना महामारी से पहले ही वृद्धि दर गिरकर 3.9 प्रतिशत पर आ गई। मध्यम वर्ग और गरीबों द्वारा किए जाने वाले उपभोग में कमी आई। कम खपत का सीधा मतलब आय का न बढ़ना है। निजी कॉर्पोरेट निवेश यूपीए के समय की तुलना में बहुत कम है। भारत की जीडीपी के प्रतिशत के रूप में सकल एफडीआई प्रवाह 2023-24 की पहली छमाही में घटकर केवल एक प्रतिशत रह गया, जबकि शुद्ध एफडीआई गिरकर 0.6 प्रतिशत हो गया। पिछले चार वर्षों के दौरान 33 हजार से अधिक एमएसएमई बंद हो गए हैं, छोटे और मध्यम उद्यमों का पंजीकरण तेजी से कम हुआ है। सार्वजनिक ऋण 2014 में 58.6 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 में 173.3 लाख करोड़ रुपये हो गया। यूपीए कार्यकाल के अंतिम वर्ष में शिक्षा बजट सकल घरेलू उत्पाद का 4.6 प्रतिशत था, जो अब घटकर जीडीपी का मात्र 2.9 प्रतिशत रह गया है। भूख और कुपोषण में वृद्धि बेहद चिंता का विषय है ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 125 देशों में से 111 वें स्थान पर आ गया है।

  यूपीए सरकार में पेट्रोल की कीमत 71 रुपये प्रति लीटर थी, वहीं कच्चे तेल के सस्ते हो जाने के बावजूद मोदी सरकार में पेट्रोल की कीमत 96 रुपये प्रति लीटर के पार है। यूपीए सरकार में डीजल की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर थी, वह आज 90 रुपये पर पहुंच गई है। यूपीए सरकार में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी आज सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपये के पास है। आज किसान की औसत आय मात्र 27 रुपये प्रतिदिन है। किसान उर्वरक, कीटनाशक व कृषि उपकरण पर जीएसटी और महंगे डीजल का बोझ झेल रहे हैं।

      तीन काले कानून वापस लेते समय मोदी सरकार ने किसानों से एमएसपी के लिए कानून बनाने का जो वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया। आज किसान अपने हकों के लिए आंदोलन करना चाह रहे हैं तो सरकार उन्हें दमनपूर्वक रोक रही है। भाजपा की केंद्र सरकार तथा हरियाणा-राजस्थान-उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली को इस प्रकार पुलिस छावनी में तब्दील कर रखा है, जैसे कि किसी दुश्मन ने दिल्ली की सत्ता पर हमला बोल दिया हो। मोदी सरकार का यह रवैया आंदोलन को दबाने के लिए अंग्रेजी शासन द्वारा अपनाए जाने वाली दमनकारी नीतियों की याद दिला रहा है। हमारा सवाल है कि देश के अन्नदाता प्रधानमंत्री और देश की सरकार से न्याय न मांगे, तो कहां जाएं। जब किसान आंदोलन पूरी तरह शांतिप्रिय है तो फिर किसान की राह में कीलें और कंटीली तारें क्यों बिछाई गई हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित थे।

आलोक कुमार

 

पश्चिमी चंपारण के बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर

 

21 फरवरी को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन

हेल्प सेन्टर के दूरभाष संख्या-06254-295737 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं

बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में श्रम संसाधन विभाग है. विभाग के जिला नियोजनालय, पश्चिम चंपारण, बेतिया के प्रांगण में 21.02.2024 को जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है.इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है.

      जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैंप, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में पुनः 21 फरवरी 2024 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

     उन्होंने बताया कि डिसेट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा टेक्नीशियन के पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक कुल-20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 15600-17000 रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी. इस पद पर कार्य करने  के लिए   अभ्यर्थियों को इंटर/आईटीआई/डिप्लोमा पास होना जरूरी है.कार्यस्थल फरीदाबाद पलवल होगा.

     उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेंटर बनाया गया है. अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं.


आलोक कुमार

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024

संवाद और समझ को बढ़ावा देना वक्त की मांग : पीवी राजगोपाल

 इस समय नेपाल में ‘गांधी से बुद्ध तक अभियान‘चल रहा है


नेपाल.इस समय नेपाल में ‘गांधी से बुद्ध तक अभियान‘चल रहा है.प्रख्यात गांधीवादी नेता पीवी राजगोपाल का कहना है कि हम लोग एक साथ मिलकर समुदायों में सामाजिक समन्वय और एकजुटता को बढ़ावा ला सकते है. इस तरह के संवाद और समझ को बढ़ावा देना वक्त की मांग है.

उन्होंने कहा कि हम मिलकर एक निष्पक्ष समाज का निर्माण कर सकते हैं जहां हर व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान हो और दुनिया शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलती है.एकता परिषद के संस्थापक और शांतिवाहक कार्यकर्ता पी वी राजगोपाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विकास के नाम पर हम दुनिया भर में भूमि अधिकारों और भूमि संरक्षण, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर नीति सुधार की वकालत कर रहे हैं जो भूमिहीन किसानों और आदिवासियों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं.उन्होंने वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के कल्याण के लिए प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए चिंता दिखाई.

     विश्व शांति सभी देशों और लोगों के बीच और उनके भीतर स्वतंत्रता, शांति और खुशी का एक आदर्श है. विश्व शांति पूरी पृथ्वी में अहिंसा स्थापित करने का एक विचार है, जिसके तहत देश या तो स्वेच्छा से या शासन की एक प्रणाली के जरिये इच्छा से सहयोग करते हैं, ताकि युद्ध को रोका जा सके. हालांकि कभी-कभी इस शब्द का प्रयोग विश्व शांति के लिए सभी व्यक्तियों के बीच सभी तरह की दुश्मनी के खात्मे के सन्दर्भ में किया जाता है. संभावना जबकि विश्व शांति सैद्धांतिक रूप से संभव है, कुछ का मानना है कि मानव प्रकृति स्वाभाविक तौर पर इसे रोकती है. यह विश्वास इस विचार से उपजा है कि मनुष्य प्राकृतिक रूप से हिंसक है या कुछ परिस्थितियों में तर्कसंगत कारक हिंसक कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे. तथापि दूसरों का मानना है कि युद्ध मानव प्रकृति का एक सहज हिस्सा नहीं हैं और यह मिथक वास्तव में लोगों को विश्व शांति के लिए प्रेरित होने से रोकता है. विश्व शांति के सिद्धांत विश्व शांति कैसे प्राप्त की जा सकती है, इसके लिए कई सिद्धांतों का प्रस्ताव किया गया है. इनमें से कई नीचे सूचीबद्ध हैं. विश्व शांति हासिल की जा सकती है, जब संसाधनों को लेकर संघर्ष नहीं हो. उदाहरण के लिए, तेल एक ऐसा ही संसाधन है और तेल की आपूर्ति को लेकर संघर्ष जाना पहचाना है.इसलिए, पुनः प्रयोज्य ईंधन स्रोत का उपयोग करने वाली प्रौद्योगिकी विकसित करना विश्व शांति हासिल करने का एक तरीका हो सकता है.लोकतांत्रिक शांति सिद्धांत विवादास्पद डेमोक्रेटिक शांति सिद्धांत के समर्थकों का दावा है कि इस बात के मजबूत अनुभवजन्य साक्ष्य मौजूद हैं कि लोकतांत्रिक देश कभी नहीं या मुश्किल से ही एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध छेड़ते हैं. 


आलोक कुमार

कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश

 जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 18 आवेदकों की समस्याओं को सुना

नालंदा.दैनिक जनता दरबार में नालंदा जिले के जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 18 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला के निवासी शांति देवी द्वारा बताया गया कि मेरे गोतिया पड़ोसी के द्वारा मेरे संपत्ति हड़पने के लिए तंग किया जाता है एवं अज्ञात तीन अन्य लोगों के साथ घर में प्रवेश कर मुझे पीटा गया.

  जिलधिकारी महोदय द्वारा  समस्या निष्पादन के लिए  पुलिस अधीक्षक, नालंदा को निर्देशित किया गया.वरडीह के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि जमाबन्दी में प्रविष्ट खाता, खेसरा, चौहद्दी एवं रकबा की प्रविष्टि में सुधार करने के लिए ऑनलाइन खाता संख्या कंप्यूटर पर चढ़ाने के लिए हल्का कर्मचारी द्वारा उनसे दस हजार रुपया का मांग किया गया जो उनसे नहीं हो पा रहा है.

     जिलाधिकारी महोदय ने आवश्यक कार्रवाई के लिए लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.आवेदक रामकृत प्रसाद द्वारा बताया गया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप तरीके से भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है जो कि गलत है.यह सरकारी जमीन का खाता संख्या 332, प्लॉट संख्या 5278 है.

      जिलाधिकारी महोदय ने नगर आयुक्त को मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.हरनौत प्रखंड के आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे भतीजे द्वारा मार -पीटकर घर से भगा दिया है एवं उन्हें जमीन जायदाद से बेदखल कर दिया गया है.जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस मामले को अंचलाधिकारी हरनौत तथा थाना प्रभारी हरनौत को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है.अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है.

आलोक कुमार

एक दिवसीय बचपन बचाओ आंदोलन के ऊपर कार्यशाला संपन्न

 पंचायत एवं वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के लिए एक दिवसीय कार्यशाला 

सीतामढ़ी.एक दिवसीय बचपन बचाओ आंदोलन के ऊपर कार्यशाला संपन्न हो गया. इसका आयोजक जिला बाल संरक्षण ईकाई ,सीतामढ़ी एवं प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति,बथनाहा थे.बथनाहा प्रखंड कार्यालय में स्थित सभागार में कार्यशाला चला. इस कार्यशाला में पंचायत एवं वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ने भाग लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद के निर्देशन में किया गया.


   इस कार्यशाला का उद्घाटन विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीमा कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद ने  प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बथनाहा प्रखंड बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र है. जिला प्रशासन, जिला पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से निरंतर बाल शोषण पर  प्रखंड क्षेत्र में पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए पहल किया जा रहा हैं.कार्यशाला का लाभ उठाकर बाल संरक्षण समिति के सदस्य प्रत्येक माह वार्ड एवं पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक निर्धारित तिथि को करना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करेंगे.

     सीडीपीओ रीमा कुमारी ने कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध कानून  एवं बाल विवाह के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए एक भी बाल विवाह किसी भी वार्ड में न हो यह सुनिश्चित करने के लिए बाल संरक्षण समिति का ज्ञानवर्धन किया गया. इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार ने बाल श्रम निषेध कानून, बाल श्रम के दुष्परिणाम एवं बाल श्रम से मुक्त बच्चें के पुनर्वास की योजनाओं की जानकारी दी.

          प्रशिक्षण कार्यशाला में बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि  ने बाल संरक्षण समिति के कर्तव्य दायित्व में बच्चों के सुरक्षा के लिए संवेदनशीलता से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं बाल दुर्व्यवहार , बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनों की जानकारी दी. कार्यशला में रूपौली रूपहारा एवं हरनहिया पंचायत के सभी महिला प्रवेक्षिका , वार्ड सदस्य,आंगनवाड़ी सेविका, जीविका के प्रतिनिधी, बाल समिति के प्रतिनिधि गांव के बाल संरक्षण समिति के सदस्य सहित प्रतिभागी शामिल थे.


आलोक कुमार


गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024

जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 21 आवेदकों के समस्याओं की सुनवाई

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 21 आवेदकों के समस्याओं की सुनवाई 


नालंदा। जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा 21 आवेदकों के समस्याओं की सुनवाई की गई , समस्या निवारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों  को उन्होंने आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी, श्री शशांक शुभंकर ने आज 21  आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

         आवेदक धुरी पासवान ग्राम विशुनपुर कोरियारी द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा आगमन रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद एवम लड़ाई-झगड़ा, गाली गलौज होने से सम्बन्धित विवाद का निपटारा के लिए उन्होंने  अंचलाधिकारी, बिहारशरीफ तथा थाना प्रभारी मानपुर को आवश्यक  कारवाई के लिए निर्देश दिए । आवेदिका पुष्पा कुमारी ग्राम अस्थावां द्वारा बताया गया कि मेरे घर से निकलने वाले मुख्य मार्ग को अवैध तरीके से घेराबंदी कर लिया गया है।

     जिलाधिकारी महोदय द्वारा अंचल अधिकारी अस्थावां एवम थाना प्रभारी अस्थावां को आवश्यक करवाई  के लिए  निर्देशित किया गया। आवेदिका अंजू देवी ग्राम गोखुलचक मिल्की द्वारा बताया गया कि  अंकित चौड़ाई के अनुसार मापी नहीं किया गया है। उन्होंने मापी शुल्क अंचल, हिलसा में जमा करने के उपरान्त फाइनल नापी प्रमाण पत्र अमीन द्वारा अभी तक निर्गत नहीं किया गया है। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित आवेदन निष्पादन के लिए लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों द्वारा त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

आलोक कुमार


नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

 29- नालंदा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र


नालंदा। आज शशांक शुभंकर , जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में आगामी आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के सफल आयोजन के लिए सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

             आगामी लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के अवसर पर  पूर्व तैयारी के लिए 29- नालंदा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र यथा 171- अस्थावां , 172- बिहारशरीफ ,173- राजगीर (अनुसूचित जाति ) ,174 -इस्लामपुर ,175- हिलसा, 176 -नालंदा एवं 177 -हरनौत में शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भय रहित वातावरण में मतदान, मतगणना कार्य सम्पादन के लिए संबंधित कोषांग के वरीय, नोडल पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

            समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन विभाग द्वारा गठित कोषांग यथा- कार्मिक कोषांग, स्वीप कोषांग, वाहन एवं सुगम कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, विधि व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, बिजली, संचार योजना, रूट चार्ट कोषांग, मतपत्र -सह- बज्र गृह कोषांग, अभ्यर्थी व्यय, निर्वाचन व्यय, लेखा अनुश्रवण कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग, ईवीएम कोषांग, जिला निर्वाचन कोषांग, नाम निर्देशन कोषांग, अर्द्ध सैनिक बल कोषांग, डिजिटल कैमरा एवं बेव कास्टिंग कोषांग, जन शिकायत समाधान कोषांग कार्मिक कल्याण कोषांग, माइक्रो आब्जर्वर कोषांग, मतगणना कोषांग, सिंगल विंडो कोषांग आदि विषयों पर चर्चा करते हुए सभी कोषांग के संबंधित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का समय निर्वहन के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए।

         कार्मिक कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पे लेबल के अनुसार मजिस्ट्रेट ,प्रेजाइडिंग तथा अन्य मतदान कर्मियों का वर्गीकरण दो दिनों के अंदर सुनिश्चित करें । वाहन कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यकतानुसार वाहन का प्रकार, संख्या सहित रूट चार्ट शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । प्रशिक्षण कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्य के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के क्रम में अन्य कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

          इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी,आईटी मैनेजर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे ।


आलोक कुमार

बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

आज से ईसाई समुदाय का दुख भोग शुरू

 आज राख बुध

 पटना. आज राख बुध है.आज से ईसाई समुदाय का दुख भोग शुरू हो गया है.प्रेरितों की रानी ईश मंदिर,कुर्जी में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.आज सुबह साढ़े छह बजे प्रथम मिस्सा और आठ बजे द्वितीय मिस्सा अर्पित किया गया.दोनों मिस्सा के दौरान भक्तों के माथे पर पुरोहित ने राख से क्रूस का चिंह बनाया,यह एहसास दिलाया कि आप मिट्टी हो और मिट्टी में मिल जाओंगे.इसके आलोक में प्रभु येसु ख्रीस्त के हमराही बन जाए.

   इन दोनों मिस्सा में भाग लेने वाले भक्तों के लिए क्रूस का रास्ता साढ़े तीन बजे से किया गया.उसके बाद फिर पांच बजे से क्रूस रास्ता किया गया.इसमें शामिल होने वाले को भी पुरोहित ने माथे पर राख से क्रूस से चिंह बनायी.इसके बाद पवित्र मिस्सा शुरू हुआ.मिस्सा का नेतृत्व फादर दिनेश टोप्पो ने किया.उनके नेतृत्व में फादर लौरेंस पास्कल,फादर मथियस जोशी आदि पुरोहित शामिल थे.

    बताया जाता है कि विश्वासियो के माथे पर राख लगाई जाती है.ख्रीस्तियों और कैथोलिक कलीसिया के लिए आज का दिन यानी राख बुधवार बड़ा महत्व का दिन होता है.कैथोलिक कलीसिया के पूजन विधि कलेंडर के अनुसार आज से उनके चालीसा की शुरूआत हो जाएगी. यह दिन पुण्य काल का द्वार है. जहां हर विश्वासी, अगले चालीस दिनों में विशेष प्रार्थना, त्याग, तपस्या, पुण्य का काम और खुद के जीवन का मूल्यांकन करते हुए यीशु ख्रीस्त के प्यार, बलिदान, दुख भोग, मरण के रहस्यों को समझ कर ईस्टर की तैयारी करते है.

  आगे बताया गया कि माथे पर लगाए जाने वाले राख का निर्माण बीते वर्ष आशीष की गई खजूर के पत्तों से तैयार किया जाता है.मालूम हो कि प्रतिवर्ष खजूर की डालियों को आशीष, पास्का पर्व के ठीक एक सप्ताह पहले रविवार के दिन किया जाता है. जरूरत के अनुसार राख की आशीष और उसका वितरण बिना मिस्सा के भी किया जा सकता है.राख, ख्रीस्त विश्वासियों के आंतरिक पश्चाताप का बाहरी चिन्ह है. शरीर का निर्माण मिट्टी से हुआ और एक दिन यह पुनः मिट्टी में मिल जाएगा.इस राख को धारण कर ईसाई यह प्रण लेते हैं कि उपवास, प्रार्थना, पुण्य का काम और दान-धर्म के द्वारा यीशु ख्रीस्त के शिक्षा का पालन करेंगे और उसके अनुसार अपना जीवन बिताएंगे.

    इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल, बिहार,पटना के महासचिव  एस.के. लॉरेन्स के नेतृत्व में चैदहवीं बार प्रभु येसु के दुखभोग (प्राण दण्ड की आज्ञा होने के उपरांत सूली पर चढ़ाये जाने तक की प्रभु येसु की कष्ट मय यात्रा ) से संबंधित ‘मुसीबत‘ नामक भक्तिमय गीत तथा प्रार्थना का धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ.आज सर्व प्रथम यह भक्तिमय कार्यक्रम स्वर्गीय रिचर्ड अब्राहम के निवास स्थान चश्मा सेंटर गली, कुर्जी में संपन्न हुआ।जिसमें काफी संख्या में भक्त जन शामिल हुए.इस विशेष गीत को गाने वाले मुख्य रूप से एस .के लॉरेन्स के साथ-साथ क्लारेंस हेनरी, सुजित ओस्ता,प्रदीप केरोबिन, प्रकाश अब्राहम,अलका पौल,रीता अगस्टीन, संध्या ओस्ता,सिरिल मरांडी,कमल डेविड,रोड्रिक पीटर,प्रवीण साह तथा स्वर्गीय रिचर्ड अब्राहम के परिवार के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में भक्त जन शामिल हुए। यह भक्तिमय ‘मुसीबत‘ नामक कार्यक्रम ईसाई बहुल इलाकों तथा चर्चों में गुडफ्रायडे के दिन तक प्रत्येक बुधवार तथा शुक्रवार को कराया जाएगा.            


आलोक कुमार

अब लखनऊ धर्मप्रांत के फादर डोमनिक पिंटो को गिरफ्तार कर लिया

धर्मांतरण के नाम पर इलाहाबाद धर्मप्रांत के फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस बाबू  गिरफ्तार


लखनऊ. क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी ने ईसाई धार्मिक नेताओं को घर पर बुलाकर क्रिसमस की शुभकामनाएं और बधाई दी थी. इस अवसर पर ईसाई धार्मिक नेताओं ने ईसाई समुदाय की समस्याओं को प्रधानमंत्री के समक्ष नहीं उठाने से ईसाई धार्मिक नेताओं के बीच मनमुटाव और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया.

   उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर चुनिंदा चर्च के प्रमुखों को क्रिसमस पर्व के अवसर पर 25 दिसंबर, 2023 को निमंत्रण दिया था.इसमें भाग लेने वालों में मुंबई के आर्चबिशप सह कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस, दिल्ली  के आर्चबिशप अनिल जोसेफ थॉमस कूटो आदि प्रमुख थे.मौके पर देश और कलीसिया की समस्याओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष नहीं रखने पर जेसुइट्स के दो पुरोहितों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया था.इसका आईएमएस के दो पुरोहितों ने जमकर विरोध किया है.

      प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी को लेकर पुरोहितों के बीच द्वंद जारी है.फादर सेड्रिक प्रकाश, फादर प्रकाश लुइस, दोनों जेसुइट्स और जॉन दयाल द्वारा लिखे गए एक नोट का समर्थन करने वाले लगभग 3,000 ईसाइयों से पहले ,  प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी के साथ ईसाई नेताओं की बैठक के एक वर्ग की निंदा करते हुए, समुदाय के प्रतिनिधियों को समर्थन न करने के लिए मनाने का प्रयास किया गया था. प्रधान मंत्री मोदी के चुनिंदा चर्च प्रमुखों को क्रिसमस निमंत्रण (25 दिसंबर, 2023) के बाद भारतीय कैथोलिक पादरियों के बीच विवेक और शक्तिशाली शब्दों का युद्ध छिड़ गया है, जिन्होंने तब नेता की घोर प्रशंसा में झुकते हुए वीडियो प्रसारित किए थे. एक सार्वजनिक अभियान ‘नॉट इन अवर नेम‘ को कुछ पुजारियों द्वारा कम करने की मांग की गई, जिसके परिणामस्वरूप वाराणसी में फादर आनंद का एक शक्तिशाली खुला पत्र आया.


चुनिंदा चर्च प्रमुखों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और श्रद्धांजलि अर्पित करने का वीडियो, पृष्ठभूमि गायन संगीत और उच्च प्रशंसा, उभरी हुई, भौहें, चिंता और तीखी आलोचना के शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद दौर. तत्काल तीन प्रमुख ईसाई आवाजों, फादर सेड्रिक प्रकाश, फादर प्रकाश लुइस, दोनों जेसुइट्स और जॉन दयाल ने एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जो एक सप्ताह तक चला और 3 जनवरी, 2024 को इसके समापन पर 3,100 हस्ताक्षर प्राप्त हुए.संक्षिप्त नोट में संघ की घोर विफलता को रेखांकित किया गया मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी नागरिकों, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के जीवन की रक्षा करनी, चाहे वह मणिपुर में हो या देश के बाकी हिस्सों में.


इस बीच धर्मांतरण  के नाम पर इलाहाबाद धर्मप्रांत के फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस बाबू और अब लखनऊ धर्मप्रांत के फादर डोमनिक पिंटो को गिरफ्तार कर लिया गया. फादर पिंटो लखनऊ धर्मप्रांत के देहाती केंद्र नविनथा के निदेशक हैं, जिसका उपयोग प्रोटेस्टेंट पादरी और लगभग 100 ख्रीस्त भक्त (मसीह के अनुयायी) अपनी नियमित प्रार्थना सभा के लिए करते थे.कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि डायोसेसन पैस्टोरल केंद्र नविनथा में एक सामूहिक धर्म परिवर्तन सभा आयोजित की गई थी.

     लखनऊ धर्मप्रांत के चांसलर और प्रवक्ता फादर डोनाल्ड डिसूजा ने कहा, ‘आरोप में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है‘.राजधानी लखनऊ कैथोलिक धर्मप्रांत  , अपने रेंडुवा पल्हारी (देवा रोड) बाराबंकी जिले में स्थित पैस्टोरल केंद्र, नवीनता, के निर्देशक श्रद्धेय फादर डोमिनिक पिंटो की गिरफ्तारी और कारावास के संबंध में उन सभी तथ्यों पर स्पष्टीकरण देना चाहता है जिनकी व्याख्या हाल ही में प्रकाशित की गई हैं. लखनऊ धर्मप्रांत पुनः अपनी बात दोहराता है कि फादर डोमिनिक की गिरफ्तारी और कारावास, गलत सूचना और वास्तविकताओं की सरल विकृति के कारण हुई है, इसमें एक निर्दोष व्यक्ति को आरोपी करार देकर जेल में डाल दिया गया है। फादर डोमिनिक पिंटो, नवीनता पैस्टोरल   केंद्र के निदेशक  हैं,जहां स्थानीय, क्षेत्रीय और राज्य के कई व्यक्ति या समूह आते हैं और विभिन्न सेमिनार, अध्ययन सत्र या बैठकें आयोजित करते हैं.

   नवीनता पैस्टोरल केंद्र, जिसमें सभी सुविधाओं के साथ-साथ सेमिनार के लिए पर्याप्त स्थान उपस्थित है, विभिन्न समूहों के अनुरोध पर उन्हें प्रदान किया जाता है.इस केस में भी लोगों के एक समूह ने अपने पास्टर के साथ, 5 फरवरी 2024 को एक सेमिनार का आयोजन करने के लिए हमसे नवीनता की सुविधा उपयोग करने का अनुरोध किया और हमने उन्हें अपना केंद्र प्रदान किया. हालाँकि बैठक के बारे में पूरे क्षेत्र में झूठी सूचना फैल गई और कुछ कट्टरपंथी धार्मिक गुटों ने, अपने लीडरों के नेतृत्व में, परिसर में धावा बोल दिया और केंद्र पर हिंदुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का आरोप लगाया, यह आरोप पूरी तरह से गलत था.

    इस केंद्र के निदेशक  के रूप में फादर  डोमनिक पिंटो, इस बैठक के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं थे, बल्कि वे केवल उन सदस्यों को भोजन और रहने की सुविधा प्रदान कर रहे थे, जो बैठक में भाग लेने के लिए बाहरी शहरों से आए थे, जैसा कि पिछले वर्षों में सामान्य रूप से होता आया है. लेकिन दुख की बात है कि फादर डोमनिक पिंटो पर स्वयं बैठक आयोजित करने का आरोप लगाया गया और उन पर बैठक के लिए एकत्र हुए लोगों के धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगाया गया. हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह तथ्यों की पूरी तरह से गलत व्याख्या है और तथ्यों का पूर्ण रूप से मिथ्याकरण है.

    हम यह घोषणा करते हैं कि फादर डोमनिक पिंटो किसी भी तरह से लोगों को बैठक के लिए बुलाने या उसके संचालन में शामिल नहीं थे, बल्कि समूह के सदस्यों के रहने और खाने की आवश्यकताओं और बाहरी व्यवस्था के लिए केवल, वे निदेशक  के रूप में, जिम्मेदार थे. किसी भी समय किसी भी प्रकार के धर्मांतरण के लिए इस केंद्र का उपयोग नहीं किया गया है और न किया जाएगा. हम अनुरोध करते हैं कि शिकायत पत्र से धर्मांतरण और अन्य सभी झूठे आरोपों को वापस लिया जाए और उन लोगों द्वारा संबंधित अदालत के समक्ष सच्चाई बताई जाए जिन्होंने फादर पर गलत और झूठे तथ्यों का आरोप लगाया है. सत्य और न्याय का शासन कायम रहे और निर्दोष व्यक्तियों पर झूठा आरोप न लगाया जाए, जिसके परिणामस्वरूप फादर डोमनिक पिंटो और अन्य लोगों के मन और आत्मा को गंभीर पीड़ा का सामना करना पड़े.

आलोक कुमार

दूसरे कार्यकाल के लिए आज डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपना नामांकन भरा

 

अपने घर से करीब 500 गाड़ियों के काफिला के साथ डा0 सिंह विधान सभा पहुंचे


पटना। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्यसभा के अपने दूसरे कार्यकाल के लिए आज अपना नामांकन भरा। आज सुबह नामांकन पत्र भरने के लिए अपने घर से करीब 500 गाड़ियों के काफिला के साथ डा0 सिंह विधान सभा पहुंचे और अपने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। नामांकन दो सेट में भरा गया। नामांकन भरने से पूर्व डा0 सिंह विधान सभा स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।  

   आज ही सुबह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए श्रीमती सोनिया गाँधी और अभिषेक मनु सिंघवी के नाम के साथ डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नाम की घोषणा की। नामांकन के अवसर पर महागठबंधन की ओर से सी0पी0आई0एम0एल0 के विधायक दल के नेता महबूब आलम एवं राजद की ओर से पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव ने उपस्थिति दर्ज करायी। 

     वहीं पर कांग्रेस आलाकमान की ओर से कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य तारिक अनवर एवं बिहार प्रभारी सचिव अजय कपूर खास रूप से मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद डा0 सिंह पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे जहां उनके मनोनयन पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गयी। प्रदेश कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस अवसर पर डा0 सिंह के साथ उपस्थित रहा, जिसमें शामिल हैं-कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, डा0 मदन मोहन झा, कौकब कादरी,  कृपानाथ पाठक, विजय शंकर दूबे, अजित शर्मा, बिजेन्द्र चैधरी, अजय कुमार सिंह, नीतू सिंह, मुन्ना तिवारी, नरेन्द्र कुमार, आकाश कुमार सिंह, बंटी चैधरी, मुन्ना शाही, राजेश राठौड़, आई0पी0 गुप्ता, हरखु झा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, संजय पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, कपिलदेव यादव, राजकुमार राजन, डा0 विनोद शर्मा,  नागेन्द्र विकल, शशि भूषण पाण्डेय, राजनन्दन कुमार, यशवंत चमन,  मिन्नत रहमानी, अरविन्द ठाकुर,  आनंद माधव, संजय यादव, अमरेश कुमार, मंटन सिंह, नलिनी रंजन झा, रीता सिंह, सुधा मिश्रा, कुन्दन गुप्ता, इं. संजीव, धर्मवीर शुक्ला, पप्पू सिंह, अलोक हर्ष, नवनीत जयपुरयार, उदय शंकर पटेल, अखिलेश्वर सिंह, कमल देव नारायण शुक्ल,  सुदय शर्मा, दिलीप सिंह, दीपू सिन्हा, मनोज मिश्र, विजय कृष्ण झा।  

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा०अखिलेश प्रसाद सिंह जी को राज्य सभा चुनाव में बिहार से प्रत्याशी घोषित किए जाने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार तथा माननीय डा० अखिलेश प्रसाद सिंह जी को उनकी सुनिश्चित जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग  के उपाध्यक्ष सेसिल साह दी है।

आलोक कुमार

एनडीए के तीनों राज्यसभा प्रत्याशियों को सुशील मोदी ने दी जीत की अग्रिम बधाई


 विधानसभा से उच्च सदन तक, चारों सदनों का सदस्य बनाने पर जताया पार्टी का आभार

15 साल विधायक, 13 साल नेता प्रतिपक्ष और 10 साल उपमुख्यमंत्री रहे

33 साल के संसदीय जीवन में उठाये जनता से जुड़े अनेक मुद्दे, कभी नहीं तोड़ी मर्यादा

पटना। बिहार भाजपा के सबसे कद्दावर नेता माने जाने वाले सुशील कुमार मोदी की एक जमाने में तूती बोलती थी , लेकिन आज स्थिति यह हो गई है कि सुशील कुमार मोदी को अभी तक ना तो सरकार में जगह मिली और ना ही राज्यसभा भेजा गया।  पिछली बार भी जब एनडीए की सरकार बनी थी उसे वक्त एवं उम्मीद की जा रही थी कि सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन उसमें भी उन्हें जगह नहीं मिली थी बाद में उन्हें राज्यसभा भेजा गया लेकिन अब राज्यसभा से भी उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। बिहार से राज्यसभा की तीन सीटों पर एनडीए प्रत्याशी डॉ. भीम सिंह, धर्मशिला गुप्ता और संजय झा के नामांकन के समय उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तीनों प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई दी।

श्री सुशील मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में उनके जैसे कम ही कार्यकर्ता होंगे, जिन्हें 33 साल के सार्वजनिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधान सभा सहित सभी चार सदनों का सदस्य रहने का सौभाग्य मिला हो।

उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी समाज के डा. भीम सिंह और तेली समाज की श्रीमती धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा भेजने का निर्णय अतिपिछड़ा और महिला को सम्मान देने की भाजपा की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

श्री मोदी 10 साल बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रहे। वित्त मंत्री रहते उन्हें राज्यों के वित्त मंत्रियों की प्राधिकृत समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।

श्री सुशील मोदी लालू-राज के कठिन दौर में 8 साल तक विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। उस समय सत्तारूढ़ दल के लोग विपक्ष को बोलने नहीं देते थे और सदन के भीतर हाथ से कागज तक छीन लेते थे। उन्होंने 5 साल तक विधान परिषद में भी नेता-प्रतिपक्ष का दायित्व निभाया।

जेपी आंदोलन में सक्रियता और आपातकाल में 19 महीने की जेल काटने के बाद सुशील मोदी जब मुख्यधारा की राजनीति में आए, तब लगातार 15 साल विधायक और 9 साल विधान परिषद के सदस्य रहे। उन्होंने लोकसभा में भागलपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। राज्य सभा सदस्य बनने पर वे सदन की विधि एवं न्याय समिति के अध्यक्ष रहे।

श्री मोदी ने अपने लंबे संसदीय जीवन में जनता से जुड़े अनेक मुद्दे उठाये, लेकिन कभी सदन की गरिमा के विपरीत आचरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे अंतिम क्षण तक अपनी पार्टी के माध्यम से समाजिक जीवन में योगदान करते रहेंगे।

आलोक कुमार

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

महागठबंधन के द्वारा चुनाव में युवा को दस लाख रोजगार देने का वादा को पूरा करने के संकल्प

मुख्यमंत्री की पलटी मार नीति के कारण आम जनता आक्रोशित 


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटी मार है। मुख्यमंत्री की पलटी मार नीति के कारण आम जनता आक्रोशित हैं। यह सब बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  शिव प्रकाश गरीब दास का कहना है। बिहार के युवा अब इस पलटी मार सरकार से निराश होकर विपक्ष से उम्मीद लगाए बैठी है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ही अब उनके सपने को पूरा कर सकते हैं। जिस तरह पिछले सत्रह महीने के महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में महागठबंधन के द्वारा चुनाव में युवा को दस लाख रोजगार देने का  वादा को पूरा करने के संकल्प को लेकर  लगभग दो लाख से अधिक सरकारी नौकरी की भर्ती करते हुए पूरे देश में रिकॉर्ड स्थापित किया।

      विदित हो कि वर्तमान नई बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जनादेश लेकर सरकार बनाई थी जिसका नेतृत्व वर्तमान मुख्यमंत्री ही कर रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री ने  स्वतंत्र निर्णय लेकर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी तथा रोजगार के अवसर का सृजन करने में विफल थे जिसके बाद मुख्यमंत्री जी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव के लोकप्रियता एवं उनके युवा जोश में संभावनाएं को देखते हुए महागठबंधन के साथ आकर तेजस्वी यादव के सहयोग से उन्होंने बिहार के विकास की गति देने की दिशा में कदम तो बढ़ाया और सफलता भी प्राप्त किया।

       केंद्र सरकार के दबाव में आकर मुख्यमंत्री ने समाजवादी विचारधारा से मुंह मोड़ कर लोकतंत्र के हत्यारे तानाशाही विचारधारा को गले लगाने का काम किया जो कि बिहार के हित में नहीं है लेकिन आने वाले चुनाव में युवा नौजवान साथी के साथ ही आम-आवाम नीतीश जी को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने की संकल्प लेकर देशभर में विपक्षी एकता को एकजुट कर प्रधानमंत्री बनने की सपना पाले बैठे थे। बिहार के युवा के साथ ही आम-आवाम अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाने के लिए तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना नेता चुनकर बिहार को विकसित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने का ठान लिया है।वर्तमान समय में युवा, नौजवान, किसान के साथ ही आम-आवाम ने तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हैं और अपना समर्थन महागठबंधन को देने का मन बना चुकी है।

      मालूम हो कि पलटी मार मुख्यमंत्री ने पहली बार 3 मार्च 2000 बीजेपी,दूसरी बार 24 नवंबर 2005 बीजेपी,तीसरी बार 27 नवंबर 2010 बीजेपी,चौथी बार 22 फरवरी 2015 अकेले,पांचवीं   बार 20 नवंबर 2015 आरजेडी,छठी बार 27 जुलाई 2017 बीजेपी,सातवीं बार 16 नवंबर 2020 बीजेपी,आठवीं बार 10 अगस्त 2022 आरजेडी और नौवीं बार 22 जनवरी 2024 बीजेपी मुख्यमंत्री बने।


आलोक कुमार

सोमवार, 12 फ़रवरी 2024

हाथीपांव एक गंभीर बीमारी


यह क्यूलेक्स नामक मादा मच्छर के काटने से होता है

गया. हाथीपांव एक गंभीर बीमारी है. यह क्यूलेक्स नामक मादा मच्छर के काटने से होता है.मच्छर के माध्यम से शरीर में फाइलेरिया परजीवी प्रवेश कर जाते हैं. फाइलेरिया का असर पांच से दस साल बाद दिख सकता है.  फाइलेरिया का असर पैर के अलावा हाथ में भी होता है. फाइलेरिया की वजह से महिलाओं में स्तन का सूज जाना तथा पुरुषों में हाइड्रोसील का होता है. फाइलेरिया हो जाने पर इसका कोई इलाज नहीं है. फाइलेरिया को दवा सेवन से रोका जाता है. यानी फाइलेरियारोधी का दवा सेवन करने से माइक्रो फाइलेरिया के परजीवी मर जाते हैं और हम इससे सुरक्षित रहते हैं. साल में एक बार अभियान चला कर दवा का सेवन कराया जाता है.  

इसी उद्देश्य से आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान में लक्षित योग्य लाभार्थियों को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराया जायेगा. इस अभियान का उद्देश्य दवा सेवन करा कर लोगों को फाइलेरिया से बचाना है.

        इस वर्ष एमडीए अभियान के दौरान 3002972 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्य के लिए 1388 टीम लगाया गया है जिले के विद्यालयों में 10 फरवरी से 13 फरवरी तक या अभियान चलाया जाएगा इसके अलावा 15 फरवरी से 28 फरवरी तक घर-घर में दवा खिलाया जाएगा.यह अभियान जिले के 16 प्रखंड में करवाया जाएगा इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य केंद्र की संख्या तीन है जहां या अभियान चलाया जाएगा. आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी स्वयं उक्त दवा को खाकर आम जनों को संदेश दिया है कि आप भी फाइलेरिया का दावा हर हाल में खाएं.

         डॉ एम ई हक ने बताया कि फाइलेरियारोधी दवाओं में एल्बेंडाजोल, डीईसी के साथ आइवरमेक्टिन शामिल किया गया है. सभी लोगों से अपील किया कि वे स्वास्थ्यकर्मियों, आशा तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं के सामने ही दवा का सेवन करें. दवा सेवन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है. फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जा सके इसके लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी के समीप एक बूथ लगाया जायेगा. यहां पर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराने के लिए चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेंगे. फाइलेरियारोधी दवा सेवन से शरीर में मौजूद माइक्रोफाइलेरिया नष्ट होता है. आमतौर पर फाइलेरिया रोधी दवा खाने के बाद किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता है लेकिन ऐसे लोग जिनके अंदर फाइलेरिया के जीवित परजीवी होते हैं, दवा खाने के बाद कुछ प्रतिक्रियाएं जैसे बुखार, सिरदर्द, चक्कर आदि देखा जाता है. दवा सेवन के उपरांत फाइलेरिया परजीवियों के मरने के कारण ये प्रतिक्रिया होती है. इसे एडवर्स ड्रग रिएक्शन या एडीआर कहा जाता है. इससे घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में इसकी सूचना आशा, एएनएम या अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को दें.


आलोक कुमार

रविवार, 11 फ़रवरी 2024

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन किया

24 कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया

गया। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपूर्ण कार्यों सुव्यवस्थित ढंग से समय सीमा के अंदर संपन्न कराने एवं निर्वाचन के कार्यों का सफल संचालन के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया है।

    कार्मिक कोषांग सह कार्मिक कल्याण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिका


री अपर समाहर्ता राजस्व श्री अंजनी कुमार को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला स्थापना उप समाहर्ता,  जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।

  प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एव जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।

    निर्वाचन संचालन कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री शशि शेखर को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री द्वारिका रविदास को नामित किया गया है।

    सामग्री कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम गया श्री अनुग्रह नारायण सिंह को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर एवं वरीय उप समाहर्ता संतान कुमार को नामित किया गया है।

      ईवीएम वीवीपैट कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी शशि शेखर को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर को नामित किया गया है।

     वाहन कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम अनुग्रह नारायण सिंह को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी को नामित किया गया है।

     कंप्यूटराइजेशन साइबर सिक्योरिटी, आई०टी० एवं कम्युनिकेशन प्लान कोषांग के  वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सुश्री आसना, वरीय उप समाहर्ता सुश्री टोनी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर को नामित किया गया है।

     स्वीप कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को नामित किया गया है।

      विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी श्री शशि शेखर को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में विशेष कार्य पदाधिकारी को नामित किया गया है।

      निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में राज्य कर संयुक्त आयुक्त आंचल 01, राज्य कर आयुक्त आंचल 02 एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर को नामित किया गया है।

     मतपत्र कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व अंजनी कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को नामित किया गया है।

     पोस्टल बैलेट एव मजचइउे सेल कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता राजस्व अंजनी कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्त्ता संतन कुमार, वरीय उप समाहर्ता आशना एव जिला योजना पदाधिकारी को नामित किया गया है।

     AMF/EMF   कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता सुश्री टोनी कुमारी, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है।

    मीडिया व जिला मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति  paid news   कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को नामित किया गया है।

    आदर्श आचार संहिता, c- vigil  , सुविधा, समाधान, सुगम, काउंटिंग एप्लीकेशन एंड वेरियस आईटी एप्लीकेशन कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी को नामित किया गया है।

    प्रेषक, माइक्रो आब्जर्वर एवं प्रोटोकॉल कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी नगर आयुक्त गया नगर निगम श्रीमती अभिलाषा शर्मा को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला नजारत उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन एवं निदेशक डीआरडीए को नामित किया गया है।

    लाइव वेबकास्टिंग, एसएमएस आधारित निर्वाचन सूचना प्रबंधन वीडियोग्राफी, डैशबोर्ड अनुश्रवण कोषांग एवं आईटी एसएमएस निगरानी सह संचार योजना कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में नजारत उप समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम को बनाया गया है।

     नियंत्रण कक्ष सह वोटर हेल्पलाइन शिकायत निवारण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में श्रम अधीक्षक गया को नामित किया गया है।

     वज्रगृह सह मतगणना कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता लोक शिकायत सुबोध कुमार को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय कोषागार पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, निदेशक डीआरडीए को नामित किया गया है।

     केंद्रीय पुलिस बल  CPMF   कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता नजारत, डीसीएलआर टिकारी, डीसीएलआर सदर, डीसीएलआर शेरघाटी, डीसीएलआर नीमचक बथानी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है।

        PwDs   मतदाता सुविधा कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को नामित किया गया है।

    सिंगल विंडो कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को नामित किया गया है।

  निर्वाचन सूची कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता आरती कुमारी को नामित किया गया है।

    DEMP   कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को नामित किया गया है।

     जिला पदाधिकारी ने तमाम सभी कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी कोषांग तत्काल प्रभाव से अपना कार्य प्रारंभ करें। कोषांग के सभी पदाधिकारी कर्मचारी सामूहिक रूप से निर्धारित समय सीमा के अंदर अपने कार्यों दायित्वों को त्रुटि रहित निष्पादन सुनिश्चित करें। सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी प्रतिदिन अपने प्रशाखा में प्रतिनियुक्ति कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे साथ ही अपने-अपने कोषांग को आवंटित कार्यों को समय संपादित करने हेतु कार्य विवरणी तिथि वार तैयार कर जिला पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित भी करेंगे।



आलोक कुमार



The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post