पटना.अभी तक ईसाई समुदाय समझते हैं कि एक धार्मिक परिवार से केवल भाई और बहन ही धर्म समाज में जा सकते है.जहां भाई फादर और बहन सिस्टर बन सकते हैं.जैसे कुर्जी क्रिश्चियन कॉलोनी के रहवासी व कुर्जी पल्ली के सदस्य जोसेफ फ्रांसिस के पुत्र ब्रदर क्लारेंस जोसेफ और पुत्री सिस्टर रेश्मी जोसेफ धर्म समाज में सेवारत हैं. वहीं मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के मरफा पल्ली में रहने वाले फादर रेमंड केरोबिन और उनकी बहन सेक्रेड हार्ट की सिस्टर हैं.बक्सर धर्मप्रांत के फादर प्रेम प्रकाश और उनके अनुज फादर ज्ञान प्रकाश धर्म समाज हैं.हालांकि जेसुइट में देखा जा सकता है कि एक ही परिवार के दो भाई स्व.फादर केरोबिन साह और फादर रेमी साह, स्व.फादर जैकब साम्पिकल और फादर जोसेफ साम्पिकल, स्व.फादर एडमंड रिवेरो और स्व.फादर सिरिल रिवेरो आदि भाई धर्म समाज में थे. गोवा दमन महाधर्मप्रांत के कैमूरलिम सालसेटे पल्ली में जोवाकिम मस्कारेन्हास और मारिया जोवाकिना बैरेटो रहते हैं.दोनों के तीन पुत्र और एक पुत्री है.इस आदर्श धार्मिक परिवार में सेबस्टिय...