’आगामी लोकसभा चुनाव 2024’ की तैयारी
गया जिलें कुल-मतदाताओं की संख्या-3037947 गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में ’आगामी लोकसभा चुनाव 2024’ की तैयारी को लेकर सभी निर्वाची पदाधिकारी एव निर्वाचन कार्य से जुड़े जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। गया जिलें कुल-मतदाताओं की संख्या-3037947 है, जिसमें पुरूष-1578310 एवं महिला- 1459582 अन्य-55 है। जिसमें गया जिलें में कुल-87073 नये मतदाता का नाम जोड़ा गया है। जिले में 3254 बूथ हैं। कार्मिक कोषांग गया द्वारा जिले के कुल 393 कार्यालयों के शाखाओं से कुल 23178 सरकारी कर्मियों का डाटा एकत्रित किया गया है। शेष और विभागों से कर्मियों का नाम प्राप्त किया जा रहा है, ताकि चुनाव के विभिन्न कार्यों में उनसे सहयोग लिया जा सके।जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाचि पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि इलेक्शन मोड में आकर पूरी अच्छी तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि सभी तैयारियां समय पर पूर्ण होते हुए निर्वाचन का कार्य सफलता पूर्वक कराया जा सके। उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थ जितने भी तंत...