संदेश

जुलाई 4, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संभावित बाढ़ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक

चित्र
  नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज संभावित बाढ़ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर आपदा प्रबंधन की बैठक की.जिला में स्थानांतरण के फलस्वरूप नव पदस्थापित सभी बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र का त्वरित स्थल भ्रमण कर सभी बांध तटबंध का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. वर्त्तमान में जारी सभी  बाढ़ निरोधी कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराने का निर्देश सभी अभियंताओं को दिया गया.पूर्व में विभिन्न बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं को तटबंध/जमींदारी बांध की मरम्मती से संबंधित कार्य के लिए 17 महत्वपूर्ण चिन्हित स्थल की विवरणी उपलब्ध कराई गई थी. कराए गए कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई. लगभग सभी कार्य पूर्ण कराए गए हैं. जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को इन सभी योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्य के स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आपदा प्रबंधन से संबंधित पूर्व की बैठक में जिला के माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा भी बाढ़ निरोधी कार्यों के लिए कुछ स्थलों की सूची उपलब्ध कराई ...

परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त

चित्र
   बेतिया. वज्रपात से हुई मृत्यु पर आश्रित को दिया गया अनुग्रह अनुदान का लाभ.जिलाधिकारी द्वारा मृतक की आश्रित पत्नी को दिया गया चार लाख रूपये का चेक.लोटन गदी, पिता-स्व0 पर्वत गदी, साकिन-उतरी पटजिरवा, अंचल-बैरिया की मृत्यु 01 जुलाई 2022 को वज्रपात से हो गयी थी. जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा उक्त मृतक की आश्रित पत्नी हसन तारा खातुन को अनुग्रह अनुदान के तहत आज चार लाख रुपये की राशि प्रदान की गयी. जिलाधिकारी ने मृतक की आश्रित पत्नी तथा अन्य परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार एवं जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ है. वज्रपात से मृत्यु होने के उपरांत अनुग्रह अनुदान के तहत चार लाख रुपये की राशि दी जा रही है.सभी रुपये आपके हैं, इसका सदुपयोग कीजिए तथा अच्छे से जीविकोपार्जन कीजिए. जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, श्री अनिल राय द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व नौतन प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर गुदरिया वार्ड नंबर-02 के नारायण महतो, नौतन खाप टोला के सुबोध कुमार तथा मझौलिया रतनमाला की  रूखी देवी की मृत्यु के उपरांत चार-चार लाख रूपये...

युवाओं के बड़े सपनों को हकीकत में बदलेगा डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब

चित्र
  बेतिया.युवाओं के बड़े सपनों को हकीकत में बदलेगा डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब.लोगों को आइडिया जनरेशन से लेकर बिजनेस विकसित करने तक के अवसर प्रदान करेगा. आई0आई0एम0, विशाखापत्तनम के साथ जिला प्रशासन, पश्चिमी चंपारण, बेतिया द्वारा किया जा रहा प्रारंभ.इच्छुक व्यक्ति अपने नये और इनोवेटिव बिज़नेस आईडियाज और प्रपोजल ईमेल आईडी district startup hub.wc@gmail.com पर अधिकतम एक हजार शब्दों में भेज सकते हैं. युवाओं के लिए गुणवत्ता और बाजार-प्रासंगिक प्रशिक्षण तक पहुंच बढ़ाने व कौशल विकास के लिए संस्थागत तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्टार्टअप हब क्रियाशील है. डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब लोगों को आइडिया जनरेशन से लेकर बिजनेस विकसित करने तक के अवसर प्रदान करेगा. जिलाधिकारी द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी.उन्होंने कहा कि आइआइएम के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं के बड़े सपने को सार्थक किया जाना है. डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब के तहत बड़े आईडियाज का इम्प्लीटेशन जिले में कराना है. इसके लिए फंडिंग तक की भी व्यवस्था की गयी है. आईआईएम क...

बिहार सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के पितृ शोक

चित्र
पटना.बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह का पटना में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुराने साथी तथा मंत्रिमंडल के पूर्व सहयोगी श्री नरेन्द्र सिंह जी के निधन से मर्माहत हैं. वे 1974 के जे०पी० आंदोलन के प्रखर सेनानी थे. उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद दुःख पहुंचा है. वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे.उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें.  समाजवादी नेता नरेंद्र सिंह जमुई के भोड़ के रहने वाले थे. पटना के अपोलो हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे बिहार सरकार में स्वास्थ्य और कृषि मंत्री रह चुके थे. उनका जन्म 23 नवंबर 1947 को हुआ था. उनका अंतिम संस्कार जमुई के पकरी स्थित किऊल नदी तट पर होगा. सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार की राजनीति में छात्र जीवन से सक्रिय औ...