संदेश

जनवरी 29, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महंगाई के आंकड़े बनाम ज़िंदगी की हकीकत

चित्र
 महंगाई के आंकड़े बनाम ज़िंदगी की हकीकत: क्यों आम आदमी आर्थिक दबाव में है? सरकारी आंकड़े कहते हैं—महंगाई नियंत्रण में है. रिपोर्टें बताती हैं—खुदरा महंगाई दर घटी है. नीतिगत दावे दोहराए जाते हैं—आर्थिक स्थिति स्थिर है. लेकिन सवाल यह है—अगर महंगाई नहीं बढ़ी, तो आम आदमी की सांसें क्यों फूल रही हैं? आज देश का आम नागरिक किसी आर्थिक रिपोर्ट से नहीं, बल्कि अपनी जेब से सच्चाई को परख रहा है। और यह सच्चाई बेहद कड़वी है. आंकड़ों की दुनिया और रसोई का सच सरकारें महंगाई मापने के लिए सूचकांक बनाती हैं—सीपीआई, डब्ल्यूपीआई, औसत दरें.लेकिन आम आदमी की दुनिया में ये शब्द नहीं होते. वहाँ सिर्फ़ यह देखा जाता है कि—सब्ज़ी कितने की आई,दूध, दाल और तेल का बिल कितना बढ़ा.बच्चों की फीस और किताबें कितनी महंगी हुईं,बिजली, गैस और किराया कितना बढ़ा,महंगाई भले ही “औसत” में स्थिर दिखे, लेकिन ज़िंदगी के ज़रूरी खर्च लगातार बढ़ रहे हैं.यह भी सच है कि कुछ क्षेत्रों में सांख्यिकीय रूप से महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन आंकड़ों और वास्तविक जीवन के अनुभव के बीच की खाई अब भी बनी हुई है. वेतन स्थिर, खर्च बेकाबू पि...