केंद्र और राज्य सरकारों से हस्तक्षेप करने की अपील
नई दिल्ली.जब कोई हादसा होता है,तब ही ईसाई समुदाय गोलबंद होते है.आज गोलबंदी दिल्ली में दिखा.सभी छत्तीसगढ़ में सताए गए आदिवासी ईसाइयों के समर्थन में दिल्ली में आए और सभी ईसाई समुदायों ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा का आयोजित किया. दिल्ली के ईसाई समुदायों ने रविवार, 8 जनवरी, 2023 को सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ में अपने विश्वास के लिए सताए जा रहे आदिवासी ईसाइयों के लिए मोमबत्ती की रोशनी में प्रार्थना सभा का आयोजन किया.छत्तीसगढ़ में आदिवासी ईसाइयों के खिलाफ हिंसा के अपराधियों के लिए प्रार्थना करने के लिए हिंदू धर्म, इस्लाम, बौद्ध धर्म, यहूदी धर्म, बहाई और ईसाई धर्म के धार्मिक नेता एक मंच पर आए.सभी धर्मगुरुओं ने अपनी प्रार्थना में ईसाइयों पर हमलों में शामिल लोगों से नफरत का रास्ता छोड़ने और अपनी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया. दिल्ली कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष अनिल कूटो ने उन आदिवासी ईसाइयों को याद किया जिन्हें उनके विश्वास के लिए सताया जा रहा था.आर्चबिशप अनिल ने कहा कि ईसाई समुदाय क्...