संदेश

मार्च 14, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ जेम्स शेखर पवित्र सप्ताह का कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे

चित्र
 चालीसा काल का अन्तिम सप्ताह 24 मार्च से शुरू शाहपुर.बक्सर धर्मप्रांत में शाहपुर पल्ली है.इस पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर विजय भास्कर बोज्जा काफी सक्रिय है.ईसाई समुदाय का चालीसा काल का अन्तिम सप्ताह 24 मार्च से शुरू होगा,उसके दस दिन पहले 14 मार्च को पवित्र सप्ताह का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है.यही नहीं शाहपुर पल्ली में एमेरिटस आर्चबिशप विलियम डिसूजा और बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ जेम्स शेखर पवित्र सप्ताह का कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे.          मालूम हो कि प्रभु येसु ख्रीस्त का दुखभोग 14 फरवरी को राख बुधवार से आरम्भ हुआ था.यह चालीस दिन चलता है.इसके अंत में पास्का पर्व होता है.30 मार्च को मध्य रात्रि पास्का जागरण मिस्सा के साथ समाप्त होता है. पल्ली पुरोहित फादर विजय भास्कर बोज्जा ने कहा कि इस साल का चालीसा काल का अन्तिम सप्ताह 24 मार्च से लेकर 31 मार्च तक है.इसे ईसाई समुदाय पुण्य सप्ताह के रूप में मनाते हैं. इस सप्ताह का प्रतिदिन पवित्र होता है.खीस्तीय विश्वासी भक्ति भावना से उपवास, परहेज करते हुए ईसा मसीह के दुखभोग में शामिल होते हैं. रविवार 24 मार्च क...