स्थानीय स्तर पर लोगों के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए
मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी महोदय ने 102 फरियादियों की फरियाद सुन समस्याओं का त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश दिया.जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए.साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे है.उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने अनुमंडल में जनता दरबार लगाकर स्थानीय स्तर पर लोगों के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों के समस्याओं का निष्पादन के लिए जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें. साथ ही पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, जिला विकास शाखा पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी, सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ आईसीडीएस,...