शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022

शिल्पी कुमारी से कहने पर ही तीनपहिया गाड़ी मिल सका

  पटना.पटना जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार-प्रसार का शोर शुक्रवार यानी आज शाम पांच बजे थम गया. अगर कोई उम्मीदवार प्रचार-प्रसार करेंगे तो वह आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और उसपर कार्रवाई होगी. पहले चरण का मतदान 18 दिसंबर को है. रविवार को मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी. जिले के 12 नगर निकायों में मतदान होना है. जिसमें 10 नगर परिषद और दो नगर पंचायत शामिल है.जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से प्रत्येक नगर निकाय के लिए निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है. 

    बिहार नगर निकाय चुनाव में पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद के लिए वोटिंग होनी है. इसलिए अलग-अलग पदों के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर तीन ईवीएम का उपयोग होगा. वोटिंग के लिए तीन वोटिंग कंपार्टमेंट भी बनाये जायेंगे. ऐसे में मतदाताओं को एक बार नहीं तीन बार ईवीएम पर बटन दबाना होगा. एक मतदाता को वोट डालने में 30 सेकेंड का समय लगेगा. तीनों पद का बीयू भी अलग-अलग वोटिंग कंपार्टमेंट में रहेगा. नगर परिषद बाढ़, मोकामा एवं मसौढ़ी के मुख्य पार्षद , नगर परिषद बिहटा के उप मुख्य पार्षद व नगर परिषद संपतचक के वार्ड संख्या 24 के पार्षद पद के लिए दो-दो बीयू वोटिंग कंपार्टमेंट में रखे जायेंगे.

  पटना जिले में चुनाव प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर हिन्दी भवन के सभागार में नियंत्रण कक्ष बनाया है.यह नियंत्रण कक्ष शुक्रवार से काम करने लगेगा, जो मतदान प्रक्रिया की समाप्ति तक कार्य करेगा.नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रहेगा. 

    इन नगर निकायों में 18 को है मतदानसंपतचक नगर परिषद, मसौढ़ी नगर परिषद, बाढ़ नगर परिषद, खगौल नगर परिषद, दानापुर निजामत नगर परिषद, मोकामा नगर परिषद, फुलवारी शरीफ नगर परिषद, फतुहा नगर परिषद, बख्तियारपुर नगर परिषद, बिहटा नगर परिषद, पालीगंज नगर पंचायत, पुनपुन नगर पंचायत में  पहले चरण में मतदान होगा.

  पहले चरण में 18 दिसंबर को पटना जिले के 776 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. इसमें 42 ऐसे मतदान केंद्र चयनित किए गए हैं जहां लाइव वेबकास्टिंग होगी. यहां के मतदान केंद्रों की व्यवस्था को सीधे तौर पर प्रसारित किया जाएगा.इससे इन बूथों पर जिला स्तरीय अधिकारी नजर रख सकेंगे. पटना जिले में 151 चलंत मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें पहले चरण में 75 ऐसे केंद्र शामिल किए गए हैं.

  18 दिसंबर को वोटिंग शुरू होने के दो घंटा पहले पीठासीन पदाधिकारी को ईवीएम, ग्रीन पेपर, सील, स्ट्रीप सील, स्पेशल टैग आदि उपलब्ध कराया जायेगा. सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने के 90 मिनट पहले सुबह साढ़े पांच बजे एजेंटों की उपस्थिति में मॉकपोल होगा. सेक्टर पदाधिकारी चुनाव प्रचार थमने के बाद भी किसी चुनाव अभ्यर्थी द्वारा प्रचार-प्रसार करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करेंगे. संबंधित मतदान वार्ड में परिचालित वाहन का सघन जांच कर आपत्तिजनक सामग्री (शराब, पैसा आदि) प्राप्त होने पर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.सभी सेक्टर पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी को निर्गत आदर्श आचार संहिता से संबंधित निर्देशों का पालन करना है.

तीनपहिया गाड़ी पर बैठकर दिव्यांग कहते हैं कि सबकी सेवा और सबको सम्मान,शिल्पी कुमारी की यही पहचान. आने वाली 18 तारीख को क्रम संख्या 10 चारपाई छाप पर बटन दबाए एवं शिल्पी कुमारी को दानापुर नगर परिषद् का अध्यक्ष बनाए.आगे कहते हैं कि दानापुर की जनता की जुबां पर बस एक ही नारा,शिल्पी कुमारी ही हो अध्यक्ष हमारा.इसका कारण बताते हैं कि शिल्पी कुमारी से कहने पर ही तीनपहिया गाड़ी मिल सका है.वह शहीद दीपक कुमार मेहता जी के सपनो को साकार करने में अपना योगदान दे रही है.

आलोक कुमार


लेमनग्रास जैसी फसलों का क्षेत्र विस्तार किया जाय़

 चतुर्थ कृषि रोड मैप के सूत्रण के लिए जिला पदाधिकारी गया की अध्यक्षता में प्रगतिशील किसानों से विचार-विमर्श एवं उनके सुझाव लेने के लिए कार्यशाला हुई आयोजित.गया जिले में पानी की समस्या रहती है सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को प्रोत्साहित किया जाय.फसल विविधिकरण को बढ़ावा दिया जाय लेमनग्रास जैसी फसलों का क्षेत्र विस्तार किया जाय़.....

गया. डा॰ त्यागराजन एस॰एम॰, जिला पदाधिकारी, गया की अध्यक्षता में चौथे कृषि रोड मैप के सूत्रण के लिये समाहरणालय, गया के सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में गया जिला के सभी प्रखंडों से प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित कर उनके विचार-विमर्श कर उनके सुझावों प्राप्त किया गया.कार्यशाला में श्री सुदामा महतो, जिला कृषि पदाधिकारी, गया के अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र मानपुर एवं आमस के प्रधान, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, उप परियोजना निदेशक, सहायक निदेशक, उद्यान, सहायक निदेशक, शष्य, भूमि संरक्षण, गया, सभी अनुमण्डल, कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे.    

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि चौथे कृषि रोड मैप के लिये किसानों को सुझाव एवं सलाह बहुत महत्वपूर्ण है.इसी आधार पर कृषि विकास की योजनाओं को बनाया जायेगा.जिससे आने वाले 10-15 वर्षों के लिये कृषि कार्य निर्धारित होंगे. गया को कृषि उत्पाद के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने की आवश्यकता है इसके लिये गया की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुये कम पानी में उगने वाली फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये जैसे लेमनग्रास की खेती, तिल की खेती, मोटे अनाज मड़ुआ की खेती आदि को बढ़ावा दिया जाना के लिए प्रस्ताव दिया जाना चाहिये. फसल अवशेष के उचित उपयोग के लिए मशरुम उत्पादन के साथ प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाना चाहिये. इसके लिये महिलाओं के समूहों को कम अवधि का प्रशिक्षण देकर घर के आसपास उपलब्ध संसाधनों से मशरुम उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देना चाहिये. गया जिला में अधिक से अधिक किसान सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे टपक सिंचाई के लक्ष्य को बढ़ाकर अधिक से अधिक किसानों तक इस योजना का लाभ पहुॅचाने का प्रयास किया जाय.

    कौंच के किसान आदित्य ने गया जिला में मछली के बीज के लिये उच्च क्षमता के हैचरी को लगाने की मांग किया. मानपुर के किसान अजय कुमार मेहता ने मीठे पानी में मोती की खेती पर अनुदान की व्यवस्था किया जाए.बाराचट्टी के किसान विजय कुमार मौर्य ने जिला स्तर पर मुर्गी के रोग के इलाज के लिये निदान लैब लगाने एवं टीकाकरण की व्यवस्था किये जाने का सुझाव दिया. गुरारु के किसान अमित प्रकाश ने गया जिला में लम्बे दाने वाले सुगन्धित बासमती की खेती को बढ़ावा दिये जाने के लिये रबर राईस मिल लगाने को सुझाव दिया जिससे धान से चावल गया जिला पर ही तैयार हो सके अभी यह धान हरियाणा और गुजरात के व्यापारी खरीद कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. किसानों ने पराली प्रबंधन के लिये 60 एच॰पी॰ से अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर अनुदान दिये जाने की मांग किया.

आलोक कुमार

राज्यस्तरीय मेडिकल टीम द्वारा मझौआ पंचायत में दिव्यांगता के कारणों की जांच

  राज्यस्तरीय मेडिकल टीम द्वारा मझौआ पंचायत में दिव्यांगता के कारणों की जांच की गयी.हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर, परसौनी में दिव्यांगों की मेडिकल टीम ने की विस्तृत जांच. जांच   शिविर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा.दिव्यांगों को समुचित इलाज से किया जा सके दुरुस्त, अन्य व्यक्ति दिव्यांग के नहीं हो शिकार, इसके लिए जिला प्रशासन है संवेदनशील.सर्किट हाउस में जिलाधिकारी के साथ संपन्न हुई बैठक...


बेतिया.राज्यस्तरीय मेडिकल टीम द्वारा आज बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत मझौआ पंचायत का भ्रमण कर दिव्यांगता के कारणों की जांच की गई. साथ ही हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर, परसौनी में दिव्यांगता से प्रभावित हुए व्यक्ति, बच्चों से बातचीत कर उनकी विस्तृत जानकारी ली गयी. उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. उनसे यह जाना गया कि आखिर किन कारणों से इस क्षेत्र में दिव्यांगों की अधिकता है.

   


राज्यस्तरीय टीम में डॉ0 सुनील झा, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, बिहार, डॉ0 विजय प्रकाश राय, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, शिशु, बिहार, डॉ0 अनिल कुमार, विभागाध्यक्ष, शिशु रोग, बिहार सहित डॉ0 कुमार सौरभ, डॉ0 वरुण कुमार, डॉ0 बी0 के0 शर्मा, सिविल सर्जन, पश्चिमी चम्पारण, डॉ बी0 के0 चौधरी, एसीएमओ, डॉ0 आर0 चंद्रा, डॉ0 आरस मुन्ना, श्री सलीम जावेद आदि शामिल रहे.

    हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर, परसौनी में आयोजित मेडिकल कैम्प में राज्यस्तरीय मेडिकल टीम द्वारा दिव्यांग से प्रभावित व्यक्तियों से बारी-बारी से मिला गया. उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. प्रभावित व्यक्तियों से  खान-पान, रहन-सहन, ली जा रही दवाई आदि से संबंधित गहन पूछताछ की गई.

     जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देशित किया कि वे इस क्षेत्र में विकलांगों के लिए घर-घर सर्वेक्षण करावें, ताकि सटीक पहचान हो सके. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जिससे शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा मिलता है, को शत-प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिया.

    इसके पूर्व सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय मेडिकल टीम के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि एक-एक जान कीमती है. सभी व्यक्ति निरोगी रहें, इसके लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास लगातार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मझौआ पंचायत में दिव्यांगता के कारणों की जाँच अच्छे तरीके से करें तथा इसकी रोकथाम के लिए कारगर उपाय करें.

    ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में शिविर लगाकर पीड़ितों का ईलाज तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है. इसी क्रम में जुलाई माह में मझौआ पंचायत में आयोजित मेडिकल शिविर में दिव्यांगता से पीड़ित व्यक्तियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया.

     तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को सभी प्रभावित व्यक्तियों को अच्छे तरीके से स्वास्थ्य जांच करने, दवा उपलब्ध कराने एवं अविलंब दिव्यांगता प्रमाण पत्र मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया. इसके साथ ही उक्त पंचायत में जिलास्तरीय मेडिकल टीम तथा कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को जांच की जिम्मेदारी दी गयी.

    कार्यपालक अभियंता द्वारा प्रभावित क्षेत्र में उपयोग किये जाने वाले पेयजल जल नमूनों का संग्रह करते हुए राज्यस्तरीय जल जाँच प्रयोगशाला से जल की जांच करायी गयी. जाँच में उक्त क्षेत्र के पेयजल में आर्सेनिक एवं आयरन की मात्रा सामान्य से ज्यादा पायी गयी.

     जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से वार्ता की गई और मझौआ पंचायत अंतर्गत दिव्यांग से प्रभावित व्यक्तियों को सही इलाज करके ठीक करने तथा इसकी रोकथाम के लिए कारगर उपाय करने का अनुरोध किया गया. उक्त के आलोक में आज राज्यस्तरीय मेडिकल टीम द्वारा मझौआ पंचायत के प्रभावित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.


आलोक कुमार

वरीय पुलिस अधीक्षक के मुख्य गेट को जामकर जमकर नारेबाजी किया

 लहेरियासराय.भाकपा (माले ) व इंसाफ  मंच के बैनर  तले  आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन भाकपा (माले ) के राज्य कमिटी  सदस्य अभिषेक कुमार, इंसाफ  मंच के  प्रदेश  उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, पप्पू पासवान, इंसाफ मंच  के जिलाध्यक्ष अकबर  रजा, धर्मेश यादव, ललन पासवान, शिवन यादव, देवेंद्र कुमार आदि के नेतृत्व में लहेरियासराय पोलो मैदान से सैकड़ो की संख्या में जुलुस निकला जो लहेरीसराय टावर, लहेरियासराय  थाना  होते हुये वरीय  पुलिस अधीक्षक के मुख्य गेट  को जामकर  जमकर  नारेबाजी किया. 

बता दे कि रजवाड़ाकांड में निर्दोष माले नेता पप्पू खा, अशोक  पासवान को दोष  मुक्त करने, कमतौल  थाना  के क्षेत्र में जगतनाथ  राम के हत्या के न्याय के सवालों  को उठाने  पर ग्रामीणों पर  लादे गये मुकदमे 148/22 और  150/22 में ग्रामीणों को राहत देने,  माले नेता शिवन यादव पर  जानलेवा हमला करने  वाले आरोपियों  की गिरफ़तारी करने, कमतौल  थाना  कांड संख्या 237/22 में  बलात्कारियों को गिरफ्तार करने सहित, महिला थाना 66/22 में जमीन विवाद में झूठा  मुकदमा  वापस लेने, गरीबों पर  बुलडोजर  चलाने पर  रोक लगाने सहित  17 सूत्री मांगपत्र पर पिछले  12 दिसम्बर 2022  से भीषण ठंड चल में  रहे अनिश्चितकालीन  धरना पर थे.   

प्रशासन के निष्क्रियता के खिलाफ सड़क घंटो  जाम रहने  के बाद सदर  एस डी पी ओ ने आकर वार्ता किया और  उनसे सकारात्मक वार्ता हुई  और  उन्होंने कल  वरीय  पुलिस अधीक्षक से वार्ता करके  सभी  मामले को  हल करने का आश्वासन दिया. उसके बाद आंदोलन को स्थगित किया. 

       मुख्य गेट  पर  धर्मेश  यादव की अध्यक्षता में आयोजित  सभा  को सम्बोधित  करते  हुये अभिषेक  कुमार और  नेयाज अहमद ने कहा कि दरभंगा  पुलिस को अपनी कार्यशैली  को बदलना  होगा और  पब्लिक फ्रेंडली  होना होगा. और  भीषण  ठण्ड  में पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए  एस एस पी से चार  दिन से गुहार लगा रहे थे लेकिन कोई  सुनने  वाला नहीं हैं. इसके खिलाफ जनता  की गोलबंदी  करना होगा. सभा  को लक्ष्मण पासवान, अनुपम  कुमारी, बसंत  साह, शिवान यादव, चन्दन  शर्मा, मो अली मोहम्मद आदि  ने संबोधित  किया.


आलोक कुमार

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई


* राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी समुचित व्यवस्था

* माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई,  सरस्वती कुंड/घाट के जीर्णोद्धार,कुण्ड क्षेत्र में प्रतीक्षा हॉल एवं श्रद्धालुओं के लिए शेड के निर्माण के लिए कवायद शुरू, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू


नालंदा.जुलाई-अगस्त 2023 में राजगीर में मलमास मेला का आयोजन निर्धारित है.मेला का शुभारंभ 18 जुलाई 2023 को निर्धारित है.मलमास मेला की पूर्व तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) के सभागार में संबंधित पदाधिकारियों, स्थानीय पंडा समिति एवं राजगीर के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक किया.

     पंडा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्व के अनुभवों के आधार पर आवश्यक फ़ीडबैक एवं सुझाव दिया गया. पंडा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा मलमास मेला की अवधि में एकादशी, महाशिवरात्रि आदि जैसे महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी गई तथा इन तिथियों को श्रद्धालुओं के अधिक भीड़ होने की संभावना के आलोक में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया.

   

मेला अवधि में कुण्ड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध रखने के लिए ज़िग-जैग क्यू मैनेजर की व्यवस्था, वर्षा ऋतु को देखते हुए वाटरप्रूफ़ टेंट/पंडाल की व्यवस्था आदि बातें संज्ञान में लाई गई.भरत कुण्ड, शालिग्राम कुण्ड एवं दुखहरणी कुण्ड के लिए सुगम पहुंचपथ के लिए भी अनुरोध किया गया.सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था, भवनों का रंग रोगन आदि कराने का भी अनुरोध किया गया.श्रद्धालुओं एवं संतों के आवासन के लिए टेंट आदि की व्यवस्था की जाएगी.

   मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में सरस्वती नदी की साफ सफाई एवं सरस्वती कुण्ड तथा घाट के जीर्णोद्धार के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कुण्ड क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षालय हॉल तथा शेड के निर्माण के लिए भी भवन निर्माण विभाग द्वारा कवायद शुरू की गई है. कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को इन संरचनाओं के निर्माण एवं कुण्ड क्षेत्र के पूर्व निर्मित संरचनाओं के मरम्मती कार्य के लिए अविलंब प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया.

कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को संपूर्ण मेला क्षेत्र में पाइपलाइन जलापूर्ति को व्यवस्थित एवं क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया. मेला आयोजन के अवसर पर विभिन्न कार्यों के लिए निविदा के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना के साथ पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया.उप विकास आयुक्त अपने पर्यवेक्षण में निविदा संबंधी कार्य का निष्पादन कराएंगे. मेला अवधि में मेला सैरात मैदान की बंदोबस्ती का कार्य अपर समाहर्ता अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएंगे.

जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत वांछित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.जिलाधिकारी ने कहा कि मेला अवधि में विभिन्न कार्यों के सफल क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया जाएगा.मेला आयोजन को लेकर पूर्व तैयारी के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के लिए निरंतर अवधि पर बैठक की जाएगी.

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन/ पीएचइडी/ग्रामीण कार्य विभाग/ पथ निर्माण विभाग, पंडा समिति के सदस्यगण तथा राजगीर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे.

आलोक कुमार

मतदान केंद्र क्षेत्र में निर्वाचन तिथि से पूर्व लगातार फ्लैग मार्च करेंगे

  * नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के अवसर पर प्रथम चरण में 18 दिसंबर को जिला के 7 नगर निकायों में 209 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

* स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर 7 सुपरज़ोनल दंडाधिकारी, 20 जोनल दंडाधिकारी एवं 42 ज़ोनल दण्डाधिकारी किये गए हैं प्रतिनियुक्त

*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग


नालंदा. नगरपालिका आम निर्वाचन -2022 के अवसर पर प्रथम चरण में जिला के 7 नगर निकायों में 18 दिसंबर को मतदान होगा.नगर परिषद हिलसा, नगर पंचायत एकंगरसराय, नगर पंचायत चंडी, नगर पंचायत हरनौत,नगर पंचायत नालंदा, नगर पंचायत सिलाव एवं नगर पंचायत गिरियक के 115 वार्डों में कुल 209 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर 7 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 20 जोनल दंडाधिकारी एवं 42 सेक्टर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं.

     आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका-सह- जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं सम्बद्ध पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई.सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सम्बद्ध  मतदान क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने को कहा गया. सभी पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में निर्वाचन तिथि से पूर्व लगातार फ्लैग मार्च करेंगे.


सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सम्बद्ध मतदान केंद्र के मतदान दल पदाधिकारी, संबंधित निर्वाची पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया.

      राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त जोनल/सेक्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बुधवार, 14 दिसंबर 2022

6 दशक पुरानी परियोजना का समग्र रिव्यू जरूरी

 * 22-23 दिसंबर को रिव्यु कमिटी की होने वाली बैठक के लिए मांग पत्र तैयार करने पर चर्चा



मुजफ्फरपुर.लंबे चले आंदोलनों के बाद दशकों पुरानी बागमती बांध परियोजना के रिव्यू हेतु बिहार सरकार ने कमिटी का गठन किया था. हालांकि इस कमिटी को अपना सुझाव बहुत पहले दे देना था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है. आगामी 22-23 दिसंबर को एक बार फिर से कमिटी की बैठक है. 

          इसके मद्देनजर चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा की पटना में एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साथी देवेंद्र कुमार ने की. बैठक में मांगपत्र तैयार करने पर चर्चा हुई. और इस बीच जलसंसाधन मंत्री और विभागीय सचिव से एक प्रतिनिधिमंडल के मिलने का निर्णय हुआ.

      मोर्चा के संयोजक जितेन्द्र यादव के अलावा बैठक में खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा, नवल किशोर सिंह, जगरनाथ पासवान, मोनाजिर अहसन, रामलोचन सिंह,राम इकबाल राम, विवेक कुमार आदि शामिल हुए. वाटर एक्टिविस्ट रंजीव कुमार को पटना में कामकाज की जिम्मेवारी दी गई. 

धीरेन्द्र झा ने कहा कि 6 दशक पुरानी परियोजना का समग्र रिव्यू जरूरी है क्योंकि नदियों की संरचना-बहाव में भारी बदलाव आए हैं. अपस्ट्रीम में जहां तटबंध बने हैं, उससे तबाही और बर्बादी बढ़ी है. बैठक से निर्णय लिया गया कि आंदोलन के दायरे का विस्तार दरभंगा-समस्तीपुर की ओर तक किया जाएगा क्योंकि योजना अब इन जिलों में भी लागू हो रही है. 

       जितेन्द्र यादव ने कहा कि बिहार की जनता, जल विशेषज्ञों और बुद्धिजीवियों ने इस विनाश्कारी योजना का लगातार विरोध किया है.  यह पुरानी योजना अब अप्रासंगिक हो गई है. मुजफ्फरपुर जिले में जिस बागमती पर तटबंध बनाये जा रहे हैं, उन तटबंधों के दोनो ओर बागमती की कई छारण धराएं बह रही हैं. इस तरह तटबंध लाभ पहुंचाने के बदले अतिरिक्त परेशानी पैदा कर रहे हैं.

        अतः हमारी मांग रही है कि बागमती परियोजना के तहत चल रहे तटबंध निर्माण पर तत्काल रोक लगाते हुए मौजूदा भौगोलिक स्थिति के आधार पर नए सिरे से परियोजना की समीक्षा का रिव्यू हो, जिसमें नदी विशेषज्ञ तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए.


आलोक कुमार

2022 में दीवार को गिरा दिया गया

 बर्लिन की दीवार की कुल लंबाई 155 किलोमीटर थी.लेकिन 1989 में इस दीवार को गिरा दिया गया.पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 22 बी में स्थित बालूपर शक्ति नगर मोहल्ला की दीवार की लंबाई 60 फीट थी. 2022 में इस दीवार को गिरा दिया गया...


पटना.पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 22 बी में है बालूपर शक्ति नगर मोहल्ला.यहां पर दबंग लोग राह बंद कर दिये थे.यहां के लोग 12 साल से परेशान थे.इस पर समाजसेवी पप्पू राय कहते है कि यहां के लोगों की परेशानी को देखते हुए अपने सहयोगियों के साथ आए और गैंता चलाकर दीवार ढाहने की शुरूआत कर दिये.देखते ही देखते बारह साल से खड़ी दीवार को तोड़ दिया गया.और तो और संपर्क पथ भी बना दिया गया.

    समाजसेवी पप्पू राय ने कहा कि हमलोग जनसंपर्क के दरम्यान बालूपर शक्तिनगर मोहल्ला में गये थे.यहां के लोगों के साथ बैठक की गयी.लोगों ने अपने व्यथा व्यक्त करने लगे.इसी दरम्यान लोगों ने एक स्वर से कहा कि दबंग लोगों के द्वारा राह बंद कर दिया गया है.और तो और इस राह पर दीवार भी खड़ा कर दिये.इस दीवार को हटाकर राह खोलने पर बल देने लगे.

    आगे समाजसेवी पप्पू राय ने कहा कि यहां के लोगों की भावना को देखते हुए कहा गया कि इस दीवार को ढाह कर तीन दिनों के अंदर आवाजाही करने के लिए राह खोल देंगे.जो कहा सो पप्पू राय ने कर दिखाया.अपने सहयोगियों के साथ आए और गैंता चलाकर दीवार ढाहने की शुरूआत कर दिये.देखते ही देखते बारह साल से खड़ी दीवार को तोड़ दिया गया.और तो और संपर्क पथ को बना दिया गया.

 यहां के लोगों का कहना है कि इस राह को खुलते ही हमलोग कुर्जी मोड़ और पाटलिपुत्र कॉलोनी रोड से जुड़ गए है.आसानी से टेम्पों घर तक आ जा रही है.बीमार लोगों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी घर तक पहुंच जा रहा है.

  यहां पर रश्मि अपार्टमेंट में एक प्रोफेसर रहते हैं.उक्त प्रोफेसर का नाम जोन आलबर्ट हैं जो मैनेजमेंट कॉलेज में इंग्लिश के प्रोफेसर हैं.जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रोफेसर साहब की मुलाकात समाजसेवी पप्पू राय से हो गयी.उनको देखते ही प्रोफ़ेसर साहब बोलने लगे कि आपको तो पटना नगर निगम की मेयर की प्रत्याशी रजनी देवी के पक्ष में कैंपेन करने की जरूरत ही नहीं हैं.आपने जो बंद राह को खोलवा दिए हैं.इसके चलते मेयर पद पर रजनी देवी की जीत निश्चित है.आप तो जन समस्या का समाधान करते चल रहे हैं तो आप ऐसे ही जीत जाएंगे!


आलोक कुमार

नए कर्मियों को राजगीर अंचल में किया गया पदस्थापित

  

प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजगीर अंचल कार्यालय के लिपिक,कार्यपालक सहायकों, डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं  SWANs  (NSA )  का किया गया स्थानांतरण, नए कर्मियों को राजगीर अंचल में किया गया पदस्थापित....

राजगीर. राजगीर अंचल के पुनर्नियोजित राजस्व कर्मचारी (प्रभारी अंचल निरीक्षक) आनंद कुमार द्वारा सरकारी भूमि के दाखिल खारिज की स्वीकृति देने तथा लोदीपुर स्थित वैसे भूमि के दाखिल खारिज की अनुशंसा करने, जिससे संबंधित मामला सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है, की जांच भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर से कराई गई थी. उनके जांच प्रतिवेदन के आधार पर आनंद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया था, जो उनके द्वारा समर्पित नहीं किया गया.

       उनका उक्त कृत्य उनके पदीय दायित्वों के प्रतिकूल, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला एवं कर्तव्यहीनता का द्योतक पाया गया. उक्त आलोक में कार्रवाई करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आनंद कुमार ,पुनर्नियोजित राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय, राजगीर के संविदा के आधार पर पुनर्नियोजन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है.

         विगत दिनों अंचल कार्यालय राजगीर में पाई गई अनियमितता के आलोक में तत्कालीन अंचल अधिकारी को विभाग द्वारा निलंबित किया गया, साथ ही तत्कालीन राजस्व कर्मचारी संजय कुमार सिन्हा एवं शैलेंद्र कुमार को भी निलंबित किया गया.प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिलाधिकारी द्वारा राजगीर अंचल के लिपिक, कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं State Wide Area Networks (SWANs)  (NSA) का स्थानांतरण अन्य कार्यालय में करते हुए उनकी जगह नए कर्मियों  का पदस्थापन किया गया है.

     अंचल कार्यालय राजगीर के लिपिक धर्मवीर प्रसाद को अनुमंडल कार्यालय हिलसा में पदस्थापित करते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता हिलसा के कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. उनके स्थान पर अनुमंडल कार्यालय हिलसा में पदस्थापित एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय हिलसा में प्रतिनियुक्त लिपिक अमरेंद्र कुमार ओंदवार तथा प्रखंड कार्यालय बिहारशरीफ के लिपिक अरुण चौधरी को राजगीर अंचल में पदस्थापित किया गया है.

राजगीर अंचल के कार्यपालक सहायक श्री कुमार को प्रखंड कार्यालय बिंद तथा कार्यपालक सहायक कुंदन कुमार को अंचल कार्यालय हिलसा स्थानांतरित किया गया है. उनकी जगह विकास कुमार कार्यपालक सहायक अंचल कार्यालय हिलसा तथा रोशन कुमार सिंह कार्यपालक सहायक प्रखंड कार्यालय बिंद को अंचल कार्यालय राजगीर में पदस्थापित किया गया है.

   राजगीर अंचल के डाटा एंट्री ऑपरेटर( बेल्ट्रान) राहुल कुमार को अंचल कार्यालय एकंगरसराय में प्रतिनियुक्त किया गया तथा उनकी जगह अंचल कार्यालय एकंगरसराय के डाटा एंट्री ऑपरेटर (बेल्ट्रान) गोपाल कुमार को अंचल कार्यालय राजगीर में प्रतिनियुक्त किया गया है.

प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजगीर के SWANs  (NSA )राहुल कुमार को कतरीसराय प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त करते हुए वहां के कर्मी समीर कुमार को राजगीर अंचल-सह- प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.


आलोक कुमार

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

सबूतों के साथ सच को सामने लाने के लिए और सद्भावना वाले सभी लोगों का आभार

 

नई दिल्ली. जेसुइट्स फादर स्टेन स्वामी की विरासत समिति के संयोजक डॉ. फादर. जोसेफ जेवियर एस जे ने कहा है कि नई फॉरेंसिक रिपोर्ट से पता चलता है कि फादर स्टेन स्वामी को मनगढ़ंत सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जेल में डाल दिया गया और उनकी मृत्यु हो गई.

   आर्सेनल कंसल्टिंग, एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध डिजिटल फोरेंसिक फर्म ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भीमा-कोरेगांव मामले में वरिष्ठ मानवाधिकार रक्षक फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार करने के लिए इस्तेमाल किए गए डिजिटल सबूत उनके कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव पर लगाए गए थे. यह रिपोर्ट पिछली रिपोर्ट का अनुसरण करती है जिसमें सह-प्रतिवादी रोना विल्सन और सुरेंद्र गाडलिंग के उपकरणों पर लगाए गए डिजिटल साक्ष्य का दस्तावेजीकरण किया गया था. फोरेंसिक विश्लेषण से पता चला है कि जिन हैकर्स ने फादर स्टेन के कंप्यूटर पर हमला किया, वे वही हैं जिन्होंने विल्सन और गाडलिंग पर हमला किया था.

    कई निष्कर्ष भारतीय राज्य को मानवाधिकार रक्षकों की इस हैकिंग से जोड़ते हैं.साइबर सुरक्षा फर्म Sentinel One ने पहले इस हमलावर की जांच की थी और निष्कर्ष निकाला था कि उनकी गतिविधि भारतीय राज्य हितों के साथ तेजी से संरेखित होती है.‘आर्सेनल की रिपोर्ट में कहा गया है, हमलावर फादर से समझौता करने के लिए जिम्मेदार है. स्वामी के कंप्यूटर में व्यापक संसाधन (समय सहित) थे और यह स्पष्ट है कि उनका प्राथमिक लक्ष्य निगरानी और दस्तावेज़ वितरण को कम करना था. आर्सेनल ने प्रभावी रूप से हमलावर को रंगे हाथ (फिर से) पकड़ा है, फ़ाइल सिस्टम लेनदेन, एप्लिकेशन निष्पादन डेटा और अन्य में पीछे छोड़ी गई उनकी गतिविधि के अवशेषों के आधार पर.                  

   जून 2022 में,वायर पत्रिका ने बताया कि  Sentinel One को पुणे पुलिस को हैकर्स से जोड़ने के सबूत मिले थे. फोरेंसिक निष्कर्षों से यह भी संकेत मिलता है कि हैकर्स को पुणे पुलिस द्वारा फादर स्टेन पर की गई छापेमारी की अग्रिम जानकारी थी. रिपोर्ट में हैकर्स द्वारा 11 जून, 2019 की रात को उनकी गतिविधियों के सबूतों को मिटाने का प्रयास करने का विस्तृत सबूत दिया गया है. पुणे पुलिस ने अगले ही दिन, 12 जून को फादर स्टेन का कंप्यूटर जब्त कर लिया. हैकर्स ने पहली बार 19 अक्टूबर, 2014 को नेटवायर नामक रिमोट एक्सेस ट्रोजन आरएटी का उपयोग करके फादर स्टेन के कंप्यूटर पर हमला किया. आरएटी एक हमलावर को किसी के कंप्यूटर का दूरस्थ रूप से सर्वेक्षण करने और कंप्यूटर से और कंप्यूटर पर फ़ाइलों को स्थानांतरित करने की अनुमति देता है. फादर स्टेन के मामले में, उनके द्वारा टाइप की गई हर एक चीज को ‘ कीलॉगिंग‘ नामक एक प्रक्रिया का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया था. रिपोर्ट में हैकर्स द्वारा उनके पासवर्ड को पढ़ने में सक्षम होने के उदाहरण दिखाए गए हैं, साथ ही साथ अन्य दस्तावेज़ और ईमेल भी.हैकर ने फादर स्टैन के डिवाइस की 24,000 फाइलों का भी सर्वेक्षण किया.

   निगरानी के अलावा, जुलाई 2017 से शुरू होने वाले और जून 2019 तक जारी रहने वाले दो हैकिंग अभियानों में फादर स्टेन की हार्ड ड्राइव पर डिजिटल फाइलों को लगाया गया था. माओवादी विद्रोह। फादर स्टेन पर छापे से एक सप्ताह पहले 5 जून, 2019 को फादर स्टेन के कंप्यूटर पर अंतिम आपत्तिजनक दस्तावेज लगाया गया था. इन दस्तावेजों के आधार पर ही फादर स्टेन को पहली बार भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार किया गया था, जबकि विशेषज्ञों ने दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर गंभीर संदेह जताया था.

    फादर स्टेन के कंप्यूटर का विश्लेषण आर्सेनल कंसल्टिंग द्वारा किया गया था, जो एक यूएस-आधारित डिजिटल फोरेंसिक फर्म है, जिसने तुर्की ओडीएटीवी मामले और बोस्टन मैराथन बम विस्फोट मामले सहित ऐतिहासिक डिजिटल फोरेंसिक मामलों पर काम किया है. आर्सेनल के पिछले निष्कर्षों को एमनेस्टी टेक और टोरंटो विश्वविद्यालय की सिटीजन लैब द्वारा दोहराया गया है, और वाशिंगटन पोस्ट और एनडीटीवी द्वारा रिपोर्ट किया गया है. आर्सेनल का कहना है कि इसके निष्कर्षों को किसी भी सक्षम डिजिटल फोरेंसिक विशेषज्ञ द्वारा दोहराया जा सकता है.                   

    आर्सेनल कंसल्टिंग के अध्यक्ष, मार्क स्पेंसर ने कहा, ‘फादर के साथ जो हुआ उसका पैमाना. स्वामी और उनके कुछ सह-प्रतिवादी, अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आक्रामक निगरानी के संदर्भ में, जो कि वर्षों के दौरान दस्तावेज़ वितरण को समाप्त करने में परिणत हुआ, वास्तव में अभूतपूर्व है.

हिरासत में फादर स्टेन स्वामी की मृत्यु की ब्रिटिश संसद सहित, अमेरिकी विदेश विभाग और संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया भर में निंदा की गई थी. मनमानी हिरासत पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह ने सहमति व्यक्त की कि हिरासत में फादर स्टेन की मृत्यु ‘हमेशा के लिए भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर एक धब्बा बनी रहेगी‘. जुलाई 2022 में, अमेरिकी कांग्रेस में फादर स्टेन के जीवन और कार्यों के सम्मान में एक प्रस्ताव पेश किया गया था.सत्य इतना कड़वा क्यों हो गया है, विरोध इतना असहनीय, न्याय इतना अप्राप्य - स्टेन स्वामी

   भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तारी के दौरान जुलाई 2021 में प्रसिद्ध मानवाधिकार रक्षक फादर स्टेन स्वामी का निधन हो गया. भीमा कोरेगांव मामले में 11 सह-प्रतिवादी अभी भी जेल में हैं और गौतम नवलखा घर में नजरबंद हैं.

मैं आर्सेनल कंसल्टिंग के प्रेसिडेंट मार्क स्पेंसर और उनकी टीम का सबूतों के साथ सच को सामने लाने के लिए और सद्भावना वाले सभी लोगों का आभारी हूं जो सच्चाई, अंतिम और सबसे कम न्याय और शांति के लिए खड़े हैं.

हम, भारत के जेसुइट, गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए विभिन्न जेलों में सड़ रहे लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, विशेष रूप से जिन्हें बीके16 मामले में झूठा फंसाया गया है और गरीबों और हाशिए पर रहने वालों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं और उनके साथ चलते हैं गरिमा, स्वतंत्रता और स्वतंत्रता के लिए उनकी खोज.


आलोक कुमार


मैं साक्ष्य के साथ मौजूद रहूँगा:सुमन सौरभ

 


*  प्रसव वार्ड में नर्स का प्रसूता के साथ होता है अमानवीय व्यवहार


*  नर्स को दिया जाए सॉफ़्ट स्किल का प्रशिक्षण


* यहां घूस के बिना हीमोग्लोबिन से लेकर अन्य किसी भी प्रकार की जांच करवाना है मुश्किल


* घावों पर टांका लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाला धागा (सूचर) भी उपलब्ध नहीं


*  प्रसव वार्ड में रात्रि पहर चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहने के कारण मजबूरी में मरीज  जाते है निजी अस्पताल के शरण में


जमुई. प्रबोध जन सेवा संस्थान के सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने एक शिकायत पत्र के माध्यम से सदर अस्पताल की तमाम व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए सोमवार को सिविल सर्जन को एक शिकायत पत्र सौंपा है. उस शिकायत पत्र में उन्होंने स्पष्ट तौर पर लिखा है जब भी सदर अस्पताल में आपका निरीक्षण होता है तो एक उम्मीद जगती है अब किसी प्रकार की समस्या आम लोगों को नहीं होगी पर बड़े ही दुःख के साथ कहना पड़ रहा है आपके निरीक्षण का असर कुछ घंटे तक ही सीमित रहता है.

   


वर्तमान में सदर अस्पताल का शायद ही कोई ऐसा विभाग है जहां बगैर पैसे (घूस) की काम होता नहीं है.यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो शायद आपका निरीक्षण अधूरा है. प्रसव वार्ड की बात करें तो हीमोग्लोबिन से लेकर किसी भी प्रकार के जांच में कुछ ना कुछ पैसा (घूस) लिया ही जाता है. यदि पैसा ना दिया जाए तो उन्हें जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर मजबूर होकर जांच बाहर से करवाना होता है.

 यदि आप सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड का निरीक्षण किए होंगे तो आपको यह भी ज्ञात होना चाहिए जब सदर अस्पताल में जांच से लेकर अन्य सारी सुविधा उपलब्ध है तो आवश्यक जांच मरीज बाहर (प्राइवेट) से क्यों करवाते हैं. उसकी एकमात्र वजह है समय पर जांच कर्मी का उपलब्ध ना होना या फिर समय पर पैसा (घूस) ना देने पर जांच कर्मी की नाराजगी. यह सभी बातें मुझे पहले से ज्ञात थी पर दिनांक 9/ 12/2022 को सुबह लगभग 5ः00 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक मेरी उपस्थिति में ये सारा खेल प्रसव वार्ड में चलता रहा जो मेरे लिए तनिक भी आश्चर्य का विषय नहीं था.

  जांच कर्मी से लेकर रोस्टर के अनुसार जिन डॉक्टर की ड्यूटी थी वह भी अनुपस्थित थी. प्रसव के दर्द को जूझ रही कई महिलाएं डॉक्टर के इंतजार में तड़प रही थी. बेतहाशा दर्द को झेल रही दो प्रसव पीड़िता जो कई घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रही थी पर डॉक्टर की मौजूदगी ना होने के कारण व मौजूद कुछ नर्सों का व्यवहार प्रसूता के प्रति जहाँ सहानुभूति पूर्ण होना चाहिए वहीं उनका व्यवहार प्रसूता के साथ अमानवीय रहा जिससे आहत होकर उन्हें निजी अस्पताल के लिए जाना पड़ा. वहीं जो आर्थिक रूप से विपन्न परिवार की प्रसूता थी उनकी मजबूरी रही उस डॉक्टर के इंतजार में रहना.

   वैसे भी प्रसव वार्ड में प्रसूता बच्चे को जन्म देने के दौरान जितना दर्द झेलती है उस से कहीं ज्यादा आपके सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में कार्यरत नर्स व डॉक्टर का व्यवहार उन्हें अंदर से तोड़ देता है. मेरा मानना है विशेष तौर पर प्रसव वार्ड में कार्यरत नर्सें गर्भवती महिलाओं के सबसे ज्यादा संपर्क में रहती हैं ऐसे में उन्हें सॉफ़्ट स्किल का प्रशिक्षण दिया जाना बहुत ही जरुरी है क्योंकि डिलीवरी के दौरान होने वाले बर्ताव से प्रसव वार्ड में इलाजरत प्रसूता खौफ में रहती है. उसी दौरान जब विभाग के अधिकारियों से इन सभी परेशानियों को लेकर मेरी बात हुई तो डॉक्टर साहिबा का आगमन सुबह लगभग 6ः 30 बजे हुआ लेट ही सही पर डॉक्टर साहिबा का आगमन हुआ पर आते के साथ उन्होंने नाराज होकर इलाजरत मरीज के परिजनों से कह दिया 8 बजे हम चले जायेंगे और वो चली भी गई.

  आश्चर्य है रोस्टर के अनुसार अस्पताल पहुंचने का समय निश्चित नहीं है पर जाने का समय निश्चित होता है। खैर मुझे खुशी है आप समय-समय पर सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड का निरीक्षण करते है तो क्या आपको यह ज्ञात नहीं घावों पर टांका लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाला धागा (सूचर) भी बीते कई दिनों से प्रसव वार्ड में उपलब्ध नहीं है जिसे परिजनों को बाहर से खरीदकर लाना होता है. वहीं जो प्रसव वार्ड में खाद्य सामग्री परोसी गई उसे बस मजबूरी बस ही इंसान खा सकता है.

    सुमन सौरभ ने आगे कहा शिकायत पत्र के माध्यम जितनी भी शिकायतें दर्ज कराई है उसका पूरा प्रमाण मेरे पास सुरक्षित है उन्हें ने सिविल सर्जन से आग्रह किया है शिकायतों की जांच निष्पक्ष तरीके से कर दोषी पर करवाई करें जिस से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए वहीं इस जांच में किसी भी प्रकार की यदि सहयोग की आवश्यकता है तो मैं साक्ष्य के साथ मौजूद रहूँगा.


आलोक कुमार


अंतिम संस्कार सेंट ऑगस्टाइन फोराने चर्च, प्रविथानम, पाला में किया गया

  


पटना.बिहार की राजधानी पटना है.पटना के बगल में ही हाजीपुर है. केरल से आकर ए.वी. जोसेफ ने हाजीपुर में स्कूल खोले.उक्त स्कूल का नाम संत जोंस एकेडमी है.संत जोंस एकेडमी के संस्थापक निदेशक ए.वी.जोसेफ थे.वे ए.वी.जोस से विख्यात थे.उनका निधन 11 दिसंबर को केरल में हो गया था.वे 69 साल के थे.अपने पीछे मारिया जोस,रोनी जोस, सोनी जे हर्ष,सिद्धार्थ हर्ष,नील जे हर्ष आदि को छोड़ गए.

     उनका घर केरल में है.श्री ए वी पृथ्वीदाथिल हाउस, नजंदुपारा, उरलीकुन्नम, पाला है.आज मंगलवार 13 दिसंबर को घर पर सुबह 10.00 बजे से अंतिम प्रार्थना करने के बाद पार्थिव शरीर को दोपहर 12.00 बजे से अंतिम संस्कार सेंट ऑगस्टाइन फोराने चर्च, प्रविथानम, पाला में किया गया.

       
पटना महाधर्मप्रांत में धार्मिक कार्य करने वाले ए.वी.जोस का अंतिम संस्कार में शामिल होने पटना महाधर्मप्रांत के विकर जनरल फादर जेम्स जौर्ज और फातिमा सुसमाचार केंद्र के निदेशक फादर सत्य प्रकाश गए थे.वहीं संत जोंस एकेडमी से जुड़े लोग भी गए थे.

  एक लोकधर्मी होने के कारण धार्मिक कार्य में सर्वाधिक योगदान जोस देते थे.इसके आलोक में पटना महाधर्मप्रांत के विकर जनरल फादर जेम्स जॉर्ज और फादर सत्य प्रकाश केरल गए थे.


आलोक कुमार


नवीन तकनीक के इंटरेक्टिव पैनल द्वारा क्लास लिए जाएंगे

 


बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी द्वारा आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए लाइव क्लास का शुभारंभ किया गया.उन्नयन, बिहार के अंतर्गत स्टेट ऑफ द आर्ट डिजिटल लर्निंग स्टूडियो का उद्घाटन किया गया.नवीन तकनीक के इंटरेक्टिव पैनल द्वारा क्लास लिए जाएंगे.

     विपिन हाई स्कूल अवस्थित डिजिटल स्टूडियो से कक्षा 9 एवं 10 के लिए क्रैश कोर्स सहित रेगुलर क्लासेज तथा राज इंटर कॉलेज अवस्थित डिजिटल स्टूडियो से कक्षा 11 एवं 12 के लिए क्रैश कोर्स तथा रेगुलर क्लास का संचालन किया जायेगा. लिंकः- 09 वीं एवं 10 वीं लाइव क्रैश कोर्स के लिए-https://www.facebook.com/unnayanbiharwc?mibextid=ZbWKwL

10 वीं एवं 11वीं लाइव क्रैश कोर्स के लिए- https://www.facebook.com/profile.php?id=100088672240121...


जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के लिए क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास (फेसबुक लाइव के माध्यम से) का शुभारंभ किया गया. साथ ही विपिन हाई स्कूल अवस्थित अत्याधुनिक डिजिटल लर्निंग स्टूडियो का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया.क्रैश कोर्स एवं ऑनलाइन क्लास का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

   विपिन हाई स्कूल अवस्थित डिजिटल स्टूडियो से कक्षा 9 एवं 10 के लिए क्रैश कोर्स सहित रेगुलर क्लासेज तथा राज इंटर कॉलेज अवस्थित डिजिटल स्टूडियो से कक्षा 11 एवं 12 के लिए क्रैश कोर्स तथा रेगुलर क्लास का संचालन किया जायेगा.पिछले वर्ष भी कक्षा 09 एवं 10 के लिए क्रैश कोर्स चलाया गया था. इस वर्ष इसे आगे बढ़ाते हुए कक्षा 11 एवं 12 के लिए भी क्रैश कोर्स प्रारंभ किया गया है एवं इसके लिए राज इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियों तैयार किया गया है.

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती पूर्णिमा कुमारी, सुश्री सुभाषिणी प्रसाद, श्री रवि प्रकाश, एएसडीएम, बेतिया, श्री अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण, डीपीओ, श्री योगेश कुमार सहित उन्नयन पश्चिम चम्पारण की पूरी टीम उपस्थित रही.

    इस अवसर पर जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि बेहतरीन तरीके से बनाये गये स्टेट ऑफ द आर्ट डिजिटल लर्निंग स्टूडियो को देखकर बहुत खुशी हो रही है. आज एक नई शुरुआत की जा रही है. पहले सिर्फ 09 एवं 10 के क्रैश कोर्स संचालित किये जाते थे लेकिन अब 11 एवं 12 वी के क्रैश कोर्स भी संचालित किये जायेंगे.

उन्होंने कहा कि उन्नयन बिहार के तहत पश्चिम चम्पारण जिले में विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है.उन्नयन पश्चिम चम्पारण के सभी टीचर गुरू की भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जिले के प्रत्येक बच्चे तक निरंतर पहुंचाते रहें.

    जिलाधिकारी ने कहा कि गुरू छात्र-छात्राओं को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं, सभी शिक्षक टेक्नोलॉजी के माध्यम से बच्चों की जिन्दगी बदलें, उन्हें आगे बढ़ायें. उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों में बड़े सपने दें और उसे पूरा करने एवं उनके भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षक, अभिभावक सहित सभी को अपनी-अपनी सहभागिता देनी होगी.

    उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर भविष्य देना है. पीढ़ियों से चली आ रही समस्याओं का सामना आने वाली पीढ़ी नहीं करें, इसके लिए सभी को समन्वित प्रयास करना होगा. जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन जुड़े सभी बच्चों का आह्वान किया गया कि जिला प्रशासन की इस मुहिम ऑनलाइन क्लास एवं क्रैश कोर्स का लाभ उठायें तथा निरंतन आगे बढ़ते रहें तथा औरो को भी जोड़ें.

   कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण द्वारा भी संबोधित किया गया. सभी के द्वारा उन्नयन पश्चिम चम्पारण की पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा कहा गया कि ऑनलाइन क्लास से ज्यादा से ज्यादा बच्चे लाभान्वित हों.


आलोक कुमार

जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत दिया

 


गया. इस जिले के जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने मानपुर के पटवाटोली का निरीक्षण किया.उन्होंने बुनकरों के बीच जाकर किए जा रहे कपड़ा बुनाई के कार्याे को बारीकी से देखा.बुनकरों के बीच उन्होंने पहुंचकर मशीनों का भी जायजा लिया.उद्योगों को किस तरह बढ़ावा दिया जाए उस पर विस्तार से बुनकरों के साथ विचार-विमर्श किया.कपड़ा बुनाई के हो रहे कार्य को देखकर उन्होंने काफी खुशी जाहिर किया.कपड़ा बुनाई के सभी प्रोसेस का भी जायजा लिया.लगभग कपड़ा बुनाई में 8 से 10 अलग अलग प्रोसेस है, उन सभी को घूम घूम कर उन्होंने देखा.

   

टैक्सटाइल पार्क के बारे में जानकारी लेने पर अध्यक्ष वस्त्र उद्योग बुनकर सेवा समिति श्री प्रेम नारायण पटवा द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में पटवाटोली में अपने अपने घरों में 980 यूनिट, जो लगभग 12500 पावर लूम मशीन से कपड़ा बुनाई का कार्य कर रहे हैं जिसमें लगभग 30 से 35 हजार कामगार/ श्रमिक कार्य कर रहे हैं.इसके अलावा इसमें लगभग 50%महिला कामगर कार्य कर रहे हैं.वर्तमान में साधारण कपड़े बनाने का कार्य किया जा रहा है.

        इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा शादीपुर बालू घाट के समीप लगभग 23 एकड़ जमीन पूर्व से चिन्हित है जो पावरलूम उद्योग टैक्सटाइल पार्क के रूप में विकसित किया जाना है, का निरीक्षण किया. महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु में टैक्सटाइल पार्क के तर्ज पर गया जिला के शादीपुर पंचायत के चिन्हित जमीन में विकसित किया जाएगा टैक्सटाइल पार्क.इसने टैक्सटाइल पार्क निर्माण में अत्याधुनिक 435 यूनिट लगाने का योजना बनाई जा रही है जिसमें कोट पेंट सहित अन्य नए-नए प्रकार के अत्याधुनिक कपड़े का निर्माण किया जाएगा.टेक्सटाइल पार्क निर्माण होने से लोकल स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर अधिक संख्या में रोजगार मिलेगा.यह क्षेत्र भविष्य में काफी विकसित हो जाएगा.

       

जिला पदाधिकारी ने अध्यक्ष बुनकर सेवा समिति को कहा कि विभिन्न बैंकों के साथ बैठक कर वस्त्र उद्योग तथा अत्याधुनिक मशीन खरीदने के लिए ऋण वितरण में सहयोग तथा हर संभव प्रयास के लिए प्रेरित किया जाएगा.

        वर्तमान में उक्त शादीपुर बालू घाट के समीप चिन्हित जमीन में अवैध अतिक्रमण को हटाने का सख्त निर्देश अंचलाधिकारी मानपुर को दिया गया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि अच्छे तरीके से उस जमीन को सर्वे कराएं तथा 1 माह के अंदर सर्वे पूर्ण करते हुए अतिक्रमणवाद चलाकर अवैध अतिक्रमण को मुक्त करावे तथा पर्चा धारी व्यक्तियों को किसी अन्य दूसरे स्थान पर शिफ्ट करा दें. जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत दिया कि किसी भी स्थिति में अब इस स्थान पर एक भी नया कोई अवैध निर्माण कार्य नहीं हो, यह सुनिश्चित करावे साथ ही दो चौकीदार की प्रतिनियुक्ति इस स्थान पर सुनिश्चित करावे.


आलोक  कुमार

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व

 बेतिया.ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व रविवार 11 दिसंबर को बेतिया शहर के पादरी दुसैया में माता मरियम की शोभा यात्रा निकाली गई.नगर से सटे पादरी दुसैया में धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया.पर्व की धूम नगर के मुख्य चर्च से लेकर पादरी दुसैया के चर्च तक रही. मां मरियम के तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाने वाला पादरी दुसैया में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. 

   


हालांकि पर्व की आगाज तो दिसंबर से ही शुरू हो गई थी.दो दिसंबर को बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने नोवेना प्रार्थना कर झंड़ोतोलन के साथ शुरू किया गया था.9 दिवसीय नोवेना प्रार्थना की गई.जिसमें बहुत सारे श्रद्धालु आते रहे और नोवेना प्रार्थना करते रहे.जो कि अलग-अलग पल्ली से आए हुए पुरोहितों द्वारा संचालित किया जाता था. इस दौरान पूर्व वार्ड सदस्य एवं वार्ड नंबर 33 के भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी पति - रवि माइकल सिंह ने कहा कि रविवार को बेतिया धर्मप्रांत में हर्ष व उल्लास है.बेतिया से पदयात्रा कर धर्मी पादरी दुसैया आ रहे.यहां पर चमत्कारी ग्वादालूपे माता मरियम की प्रतिमा स्थापित है.यहां के यूथ पादरी दुसैया पहुंच मार्गों की सफाई की गयी.ईसाई समुदाय के युवा- हिमांशु, आशीष, प्रेम जॉन, सुमित बेनतुरा, सोनू विक्टर, प्रिंस अलेक्जेंडर, अमित डेविड , प्रकाश दीपक ,विकी विक्टर ,विशाल विक्टर, चंदन पीटर, एवं ईसाई समुदाय के युवा अध्यक्ष- रोहित मुकुल और ईसाई समुदाय के पूर्व युवा अध्यक्ष-आंजिलो एस जैकब, सभी ने शोभायात्रा को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई.

       

रविवार को ईसाई समुदाय ने ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व मनाया. बेतिया चर्च से भक्तगण चलकर सात किलोमीटर तय करके पादरी दुसैया पहुंचे.दुसैया और बेतिया से मिलाकर चार हजार की संख्यां में उपस्थित भक्तगण धूमधाम व उत्साह के साथ पर्व मनाया.राह में प्रार्थना की गयी.सब संतों से हमारे लिए प्रार्थना का गुहार लगाया गया.सफेद वस्त्र पहनकर ग्वादालूपे मां मरियम की प्रतिमा के सामने फूलों की वर्षा करते रहे.बच्चों की तैयारी सुश्री शालू सुरूर ने की थी.इस बीच पादरी दुसैया के चर्च तक चहलकदमी बढ़ गयी. बताते चले कि मां मरियम के तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाने के कारण पादरी दुसैया में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. फादर क्लोड कोर्दा संचालनकर्ता हैं.

   बता दें कि इस शोभायात्रा में दूर-दूर से सभी जाति- धर्म के श्रद्धालु अपने भक्ति के साथ यहां पर दर्शन एवं मन्नत मांगने के लिए आते हैं और उनकी जरूरतें पूरी होती है.यह शोभायात्रा बेतिया क्रिश्चियन क्वार्टर के श्रद्धालुओं द्वारा माता मरियम के डोली के साथ प्रार्थना करते हुए शहर मार्ग से पादरी दुसैया के ग्वादालूपे माता मरियम गिरजाघर में आते हैं.

    उसके बाद सभी श्रद्धालुओं द्वारा इस डोली को लेकर पादरी दुसैया में शोभायात्रा निकाली गयी.शोभायात्रा के बाद प्रार्थना सभा का संचालन बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस एवं अन्य पुरोहितों द्वारा संचालित किया गया.इस अवसर पर भक्तों के बीच परमप्रसाद वितरण किया गया.

    पादरी दुसैया का पल्ली पुरोहित ने अन्य पल्लियों से आने वाले भक्तों के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था किए थे.

  आलोक कुमार



नाबालिग द्वारा वाहन परिचालन पर 25 हजार रुपये जुर्माना का है प्रावधान


* सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए नियमित रूप से कराएं वाहनों की जांचः जिलाधिकारी

* हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई

* लेन मार्किंग, कैट्स आई, डेलीनेटर, रिफ्लेक्टर, ब्लींकर्स, सड़क सुरक्षा चिन्ह, बैरियरर्स आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश


बेतिया. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

      जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में कोहरे एवं धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभागीय निर्देशों का अक्षरशः अनुपापलन सुनिश्चित किया जाय. इसके लिए कोहरे एवं धुंध में वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से परिचालन करने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने की कार्रवाई अविलंब प्रारंभ की जाय.

    उन्होंने कहा कि पूर्व के वर्षों में ठंड के महीनों में कोहरे एवं धुंध कारण कुछेक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं.परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन के फलस्वरूप इस तरह की दुर्घटनाओं पर काफी हद तक कमी लायी जा सकती है. इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी सभी आवश्यक कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित करें.

     उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए दुपहिया वाहन चालकों का नियमित हेलमेट जांच किया जाय. अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश दुर्घटनाएं दुपहिया वाहनों से होती है. दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण नहीं करने से दुर्घटनाओं के समय गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति बनती है. इसी प्रकार चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने से घायल होने से बचा जा सकता है. सीट बेल्ट की भी लगातार जांच करायी जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए.

     उन्होंने कहा कि अधिक कोहरे एवं धुंध की स्थिति में सड़कों पर वाहनों का परिचालन नहीं हो, इसे सुनिश्चित किया जाय. फॉग को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट रहें. आरसीडी, आरडब्ल्यूडी, बीडीओ, सीओ, एसएचओ सभी कलेक्टिव रूप से कार्य करें. हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया.

    पथ निर्माण से जुड़े कार्यपालक अभियंताओं से निर्देश दिया गया कि सड़कों के मध्य बनने वाले पुल-पुलिया वाले स्थल पर जहां डायवर्सन बनाया गया है, वहां विशेष सतर्कता बरतनी है. डायवर्सन वाले स्थल से कुछ मीटर पूर्व ही बड़ा से बैनर जो स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो, का अधिष्ठापन कराया जाय. साथ ही रिफ्लेक्टर का भी अधिष्ठापन कराया जाय ताकि वाहन चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

     पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि सभी एसएचओ कोहरे एवं धुंध को लेकर सतर्क रहेंगे तथा नियमित रूप से वाहनों की जांच कराना सुनिश्चित करेंगे.यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा. नाबालिग द्वारा वाहन परिचालित किये जाने पर 25 हजार रुपये जुर्माना का भी प्रावधान है.


आलोक कुमार




एनआइए की गतिविधियों पर बिहार सरकार लगाम लगाए

* संविधान विरोधी सवर्ण आरक्षण को रद्द करने संबंधी प्रस्ताव विधानसभा से लेने की मांग उठाएगा माले

* दलितों-पिछड़ों के आरक्षण के दायरे को बढ़ाने की भी करेगा मांग

* जनता के ज्वलंत सवालों पर महागठबंधन सरकार से सार्थक हस्तक्षेप को भी बनाएगा मुद्दा


पटना.बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर भाकपा-माले विधायक दल ने अपनी बैठक की. बैठक में माले राज्य सचिव कुणाल, विधायक दल के प्रभारी राजाराम सिंह, विधायक दल के नेता महबूब आलम, पोलित ब्यूरो के सदस्य अमर सहित कई विधायक उपस्थित थे.

अन्य उपस्थित लोगों में सचेतक अरूण सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गोपाल रविदास, मनोज मंजिल, महानंद सिंह, संदीप सौरभ, रामबलि सिंह यादव, सुदामा प्रसाद, अजीत कुशवाहा आदि थे.

बैठक के हवाले से माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने बताया कि 13 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर माले विधायक दल ने अपनी कार्यनीति बना ली है. हमारा मुख्य जोर संविधान विरोधी सवर्ण आरक्षण के खिलाफ बिहार विधानसभा से प्रस्ताव लेने की मांग पर होगा. कई दूसरे राज्यों की विधानसभा ने ऐसे प्रस्ताव लिए भी हैं, बिहार विधानसभा से भी ऐसा प्रस्ताव लिया जाना चाहिए. 

वहीं, हम दलितों-पिछड़ों के आरक्षण के दायरे को बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव लेने की भी मांग करेंगे. विदित हो कि हाल ही में झारखंड सरकार ने ऐसा एक प्रस्ताव अपने यहां लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मामले में वक्तव्य दिया था, समय है कि उसे अमलीजामा पहनाया जाया.

इसके साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट व राज्यों के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की बहाली में आरक्षण व्यवस्था को लागू करने की भी मांग की जाएगी. न्यायिक प्रणाली पर भाजपा द्वारा किए जा रहे हमले तथा उसकी स्वायत्तता नष्ट करने की साजिशों को हम एजेंडा बनायेंगे.

एनआइए के जरिए मुसलमानों को आतंकित व प्रताड़ित करने की लगातार जारी कार्रवाइयों पर रोक लगाने की भी मांग की जाएगी. आज पूरे राज्य में मुसलमान समुदाय भय व आतंके साए में जी रहा है. एनआइए कोई स्वायत्त संस्था की तरह नहीं बल्कि भाजपा के इशारे पर काम करने वाली एक संस्था बन गई है. हम मांग करेंगे कि एनआइए की ऐसी गतिविधियों पर बिहार सरकार लगाम लगाए.

माले विधायक दल ने महसूस किया है कि महागठबंधन सरकार को जनता के ज्वलंत सवालों के प्रति गंभीर रूख दिखलाना चाहिए और उसपर कारगर हस्तक्षेप करना चाहिए. आज पूरे राज्य में गरीबों-दलितों-फुटपाथ दुकानदारों पर बुलडोजर चल रहे हैं. बरसो से बसे गरीबों को उजाड़ने की प्रक्रिया बदस्तूर जारी है. हाइकोर्ट के आदेश की आड़ में पटना शहर के फुटपाथ दुकानदारों पर बुलडोजर चल रहे हैं. गरीबों के वास-आवास व रोजगार की रक्षा के लिए महागठबंधन सरकार को हर मोर्चे पर मुस्तैदी दिखानी होगी. न्यायालयों मे उसे जनता का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए.

शिक्षक अभ्यर्थी अपनी बहाली की मांग पर लगातार आंदोलनरत हैं. उनके भीतर निराशा भी बढ़ रही है. सातवें चरण की शिक्षक बहाली अविलंब चालू हो. अतिथि शिक्षकों को अचानक हटा देने पर रोक लगाई जाए. शराबबंदी कानून के जरिए दलितों व कमजोर वर्ग पर दमन अभियान पहले से कहीं बढ़ गया है. हम बार-बार कहते आए हैं कि शराबबंदी कानून अपने उद्देश्यों में कामयाब नहीं हो सका है. शराब माफियाओं पर तो कार्रवाई नहीं होती, लेकिन दलित-गरीबों पर इसकी गाज लगातार गिर रही है. यह कहीं से जायज नहीं है.

राज्य में अपराध की भी घटनाओं में वृद्धि हो रही है. बेगूसराय की घटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. धान की खरीद नहीं हो रही है. किसानों की घोर तबाही है. गांव के गांव बिजली कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं. ये सब मुद्दे हम महागठबंधन के विधायकों की बैठक और विधानसभा सत्र के दौरान उठायेंगे.


आलोक कुमार


एटीएम समेत प्रमुख बाजार का किया जाना है डेवलपमेंट

  


बेतिया. मास्टर प्लान 2041 के तहत बेतिया आयोजना क्षेत्र में नौतन, मझौलिया, चनपटिया एवं बेतिया प्रखंड तथा बगहा आयोजना क्षेत्र में बगहा-01, बगहा-02 एवं सिधाव को शामिल किया गया है.जीआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है.

         फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत सड़क, बिजली, पानी, जलजमाव एवं ट्रैफिक की समस्या का निदान, कचरा प्रबंधन, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत हेल्थ केयर सेंटर, स्कूल, कॉलेज, पार्क, स्टेडियम, कम्युनिटी सेंटर, लाइब्रेरी, पुलिस स्टेशन, इकोनोमिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत उद्योग, पर्यटन, बैंक, एटीएम समेत प्रमुख बाजार का किया जाना है डेवलपमेंट.

          मास्टर प्लान 2041 के तहत बेतिया एवं बगहा आयोजना क्षेत्र (प्लानिंग एरिया) को डेवलप किया जाता है. यह कार्य मे0 टेक एवं मेक इंटरनेशनल प्रा0 लि0 एवं शेपिंग स्पेस कंसल्टेंसी एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है. इस के लिए आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्लानिंग टीम द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया गया. प्लानिंग एवं प्रेजेंटेशन टीम में नई दिल्ली के अर्बन प्लानर श्री मृदुल कुमार, सुश्री अर्पणा कुमारी एवं श्री प्रत्युष कुमार, सीनियर आर्किटेक्ट, बेतिया शामिल रहे.

         प्लानिंग टीम द्वारा बताया गया कि बेतिया आयोजना क्षेत्र में नौतन, मझौलिया, चनपटिया एवं बेतिया प्रखंड तथा बगहा आयोजना क्षेत्र में बगहा-01, बगहा-02 एवं सिधाव को शामिल करते हुए मास्टर प्लान तैयार किया जाता है. मास्टर प्लान तैयार करने के लिए जीआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है. साथ ही डेटा कलेक्शन का कार्य भी किया जा रहा है.सर्वे कार्य में जिला प्रशासन अधीन विभिन्न विभागों द्वारा सूचनाएं उपलब्ध करायी जानी है.

     प्लानिंग टीम द्वारा बताया गया कि मास्टर प्लान के तहत आयोजना क्षेत्र में शामिल प्रखंडों में शहर की तर्ज पर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जाना है।.शहरी क्षेत्र में जो सुविधाएं आमजनों के लिए मुहैया करायी जाती है, उसी प्रकार इन प्रखंडों में भी सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी है.

    उन्होंने बताया कि फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत सड़क, बिजली, पानी, जलजमाव एवं ट्रैफिक की समस्या का निदान, कचरा प्रबंधन, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत हेल्थ केयर सेंटर, स्कूल, कॉलेज, पार्क, स्टेडियम, कम्युनिटी सेंटर, लाइब्रेरी, पुलिस स्टेशन, इकोनोमिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत उद्योग, बैंक, एटीएम समेत प्रमुख बाजार का डेवलपमेंट आदि किया जाना है.

     जिलाधिकारी द्वारा प्रेजेंटेशन के उपरांत संतोष प्रकट करते हुए प्लानिंग टीम को यह निर्देश भी दिया गया कि उपरोक्त कार्यों के अलावे अन्य कार्यों को भी इसमें शामिल करने की आवश्यकता है.उन्होंने कहा कि आयोजना क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा उद्योगों का अधिष्ठापन, ज्यादा से  ज्यादा लोगों को रोजगार, क्षेत्रीय प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट आदि कार्य कैसे हो, इस पर भी विशेष ध्यान देना है.उन्होंने कहा कि प्लानिंग टीम को इन सभी बिंदुओं पर कार्य करते हुए पुनः प्रेजेंटेशन देना होगा.

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.


आलोक कुमार

रविवार, 11 दिसंबर 2022

एक आदर्श ख्रीस्तीय परिवार के सदस्य को खो दिये: फादर सत्यप्रकाश

  

* कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल से नर्सिंग कर स्टाफ नर्स  मारिया   के पतिदेव थे ए वी जोसेफ


* मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी की सिस्टर लुसी की छोटी बहन है  मारिया 

पटना. पटना महाधर्मप्रांत में करिश्माई आंदोलन का चिराग जलाने वालों में जेसुइट फादर जॉर्ज करमैयिल अग्रणी थे.उनके साथ लोकधर्मी ए वी जोसेफ भी थे.उन लोगों के प्रयास से पटना में पोट्टा टीम आकर 1993  में फादर थोमस के नेतृत्व में पटना में भव्य करिश्माई प्रार्थना आयोजित की गयी.वह भी एक बार नहीं दो बार करिश्माई प्रार्थना आयोजित की गयी.इस आयोजन में भक्तों का आहार की व्यवस्था करने में ए वी जोसेफ लगे थे.

उसके बाद करिश्माई आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने के लिए फातिमा सुसमाचार केंद्र के पूर्व डायरेक्टर जौर्ज करमैयिल के साथ कमिटी में मिलकर त्रैमासिक ‘वचनधारा‘ पत्रिका प्रकाशित करवाने में अहम भूमिका निभाएं.बाद में एवी जोस ने स्वयं ‘प्रकाश हो जाय‘ पत्रिका प्रकाशित करने लगे.इस पत्रिका का संपादक थे.

फादर सत्यप्रकाश ने बताया कि बाइबिल का प्रचार - प्रसार से जुड़े.25 लाख रूपए का ट्रक क्रय किये थे.केरल में बाइबिल से संबंधित लेखन साम्रगी प्रकाशित कर बिहार लाते थे.उन्होंने कहा कि फातिमा सुसमाचार केंद्र के पूर्व डायरेक्टर जौर्ज करमैयिल के साथ मिलकर कार्य किये.अब मेरे साथ मिलकर मौन साधना में कार्य करते थे.उन्होंने कहा कि एक धार्मिक वक्ता थे.उनका अंतिम प्रवचन मोकामा में हुआ था.हमलोगों ने एक महान धार्मिक व्यक्ति खो दिए.एक आदर्श ख्रीस्तीय परिवार के सदस्य को खो दिये.

मारिया जोस ने कहा कि मेरे पतिदेव ए वी जोसेफ का जन्म 14.1.1953 को हुआ था.और आज से 11.12.2022 को निधन हो गया.उनका अंतिम संस्कार सेवा मंगलवार 13 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी.अर्थदथिल हाउस, नजंदुपारा, उरलीकुन्नम, पाला में सुबह 10.00 बजे अंतिम संस्कार प्रार्थना सेवा की जाएगी.दोपहर 12.00 बजे अंतिम संस्कार सेवा सेंट ऑगस्टाइन फोराने चर्च, प्रविथानम, पाला में दफन होगा. हमलोग प्यार से याद कर रहे हैं.रोनी जोस, सोनी जे हर्ष ,सिद्धार्थ हर्ष और नील जे हर्ष .


आलोक कुमार

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, डॉ अखिलेश ने ग्रहण किया पदभार

  *नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का हुआ भव्य स्वागत, ग्रहण किया पदभार

*अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आगमन पर डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

*कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की मजबूती के लिए करूँगा काम: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह



पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार बिहार आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.

पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार के मुख्य स्वागत कार्यक्रम तक पहुंचने में पूरे रास्ते में भव्य स्वागत के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन और रोड शो भी किया गया. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बापू सभागार पहुंचने से पूर्व जवाहरलाल नेहरू पथ पर नेहरू पार्क में अवस्थित पंडित  जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण  करने के बाद, हड़ताली मोड़, हाईकोर्ट मोड़, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे के रास्ते गांधी मैदान स्थित बापू सभागार पहुंचें.इस स्वागत समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने किया.

       नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने स्वागत समारोह में कहा कि मेरे जैसा आम राजनीतिक कार्यकर्ता को ऐसा खास पद केवल कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है. मैं किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आता हूँ बल्कि ऐसे परिवेश से आया हूँ जिसने संघर्ष से रास्ता बनाया. मैं दल को मजबूत करूँगा और कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करूंगा.अपने घटक दलों से भी कहता हूं कि कांग्रेस को गठबंधन में पूरी भागीदारी देने का काम करेंगे तभी हम भाजपा को हराने के अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे. भाजपा के खिलाफ उन्होंने एक एक कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर  संघर्ष के लिए तैयार होने को कहा.उन्होंने राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील कार्यकर्ताओं से की.उन्होंने पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को बहुत अच्छे से संभाला. उन्होंने संगठन के सभी मंच मोर्चा को मजबूत करने की बात भी की.

    लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत उम्मीदों को संजोकर किसी को अध्यक्ष पद पार्टी द्वारा दिया जाता है और नवनियुक्त अध्यक्ष उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। नए अध्यक्ष पार्टी को मजबूती के साथ एक नई ऊर्जा देंगे.

       बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने अभिनंदन करते हुए कहा कि जिस तरह आज नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत में पूरी पटना की सड़कें जाम हो गयी उसे देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में पार्टी और मजबूत होगी.उन्होंने कहा कि आगामी 28 दिसम्बर को कांग्रेस स्थापना दिवस से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसमें मजबूती से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करना होगा.

      निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि दल की मजबूती के लिए केवल अध्यक्ष ही नहीं एक-एक कार्यकर्ता अपनी ताकत लगाएं तभी हमारी पार्टी वापस से मजबूती से उभर के आएगी.

     अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पूरे भरोसे और जिम्मेदारी के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष को नेतृत्व सौंपा है और यह कांटों का ताज है उसको संभालना है. इस पद की गरिमा को निवर्तमान अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा की तरह ही स्थापित रखेंगे.

     बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव अजय कपूर ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि अखिलेश बाबू मजबूत नेता है और उनके अध्यक्ष बनने से बिहार में पार्टी और मजबूत होगी.कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि पार्टी के मजबूती के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष से काफी उम्मीदें हैं.पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा कि पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं ने दिल खोलकर हमारे नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया वो काबिले गौर है.

    बापू सभागार में स्वागत समारोह के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को निवर्तमान अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कार्यालय हस्तांतरित करते हुए शुभकामनाएं दी.मंच संचालन का कार्य पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह ने किया.

    इस अभिनंदन कार्यक्रम सह पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव  तारिक़ अनवर, बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व राज्यपाल श्री निखिल कुमार, पूर्व अध्यक्ष व विधानपरिषद में कांग्रेस के नेता डॉ मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, प्रभारी सचिव अजय कपूर, बिहार सरकार के मंत्री अफाक आलम, मंत्री मुरारी गौतम, पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची, अनिल शर्मा, शकील अहमद, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्र, डॉ. चन्दन यादव, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सांसद डॉ. मो. जावेद, विधायक विजय शंकर दूबे, शकील अहमद खान, राजेश कुमार, आनन्द शंकर सिंह, संजय कुमार तिवारी, छत्रपति यादव, संतोष मिश्र, प्रतिमा कुमारी दास, पूनम पासवान, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, विश्वमोहन शर्मा, नरेन्द्र कुमार, डॉ. श्रीमती ज्योति, शकील उजामा अंसारी, वीणा शाही, लाल बाबु लाल, जमाल अहमद भल्लु, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवीण सिंह कुशवाहा, बंटी चौधरी, अजय सिंह टुन्नू, धनञ्जय शर्मा, प्रभात सिंह, अजय चौधरी, राज कुमार राजन, आसिफ गफूर, कुमार आशीष, इरशाद हुसैन, अम्बुज किशोर झा,  शमीमुल्लाह, सहित पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, सभी विधायकगण, कई पूर्व सांसद व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गण, प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गण, मोर्चा संगठन के  अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता  एवं कार्यकर्ता शामिल रहें.


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post