🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

साल के समापन पर विशेष श्रृंखला


साल के समापन पर विशेष श्रृंखला

वर्ष के समापन अवसर पर पाठकों के लिए 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एक विशेष श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है। इस श्रृंखला के अंतर्गत हर दिन एक प्रमुख विषय पर वर्षभर की घटनाओं, उपलब्धियों और परिस्थितियों का विश्लेषणात्मक आकलन किया जाएगा।


श्रृंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है—
🔹 26 दिसंबर : वर्ष में राजनीति
🔹 27 दिसंबर : वर्ष में आर्थिक स्थिति
🔹 28 दिसंबर : वर्ष में खेल जगत
🔹 29 दिसंबर : वर्ष में कांग्रेस की स्थिति
🔹 30 दिसंबर : वर्ष में बीजेपी की स्थिति
🔹 31 दिसंबर : वर्ष में राजद की स्थिति

नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर लोगों की तैयारियों और पर्यटन स्थलों की रौनक पर भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

पाठक इस विशेष श्रृंखला से जुड़े रहें.


आलोक कुमार

Publisher ID: pub-4394035046473735

Site: chingariprimenews.blogspot.com

वैश्विक क्रिसमस धूमधाम से संपन्न

 वैश्विक क्रिसमस धूमधाम से संपन्न


पटना. प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला वैश्विक क्रिसमस पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के संदेश के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस अवसर पर दुनिया भर के चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं, पवित्र मिस्सा और मध्यरात्रि आराधनाएं आयोजित की गईं. ईसाई समुदाय ने बड़ी संख्या में चर्च पहुंचकर प्रभु यीशु के जन्म का स्मरण किया और मानवता, प्रेम व शांति का संकल्प लिया.

क्रिसमस मास के दौरान पुरोहितों ने पवित्र मिस्सा संपन्न कराई और श्रद्धालुओं के बीच परमप्रसाद का वितरण किया। मिस्सा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को विभिन्न भाषाओं और परंपराओं में शुभकामनाएं दीं. झारखंडी अभिवादन में “खुश जनम पर्व”, हिंदी में “बड़ा दिन मुबारक हो” और अंग्रेज़ी में “हैप्पी मैरी क्रिसमस” कहकर लोगों ने आपसी सौहार्द का परिचय दिया.

चर्च परिसरों को आकर्षक रोशनी, क्रिसमस ट्री और जन्म-झांकियों से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और कैरोल गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

मिस्सा के उपरांत लोग अपने घरों को लौटे, जहां परिवार के साथ केक काटकर खुशी मनाई गई। घरों में पारंपरिक व्यंजन—ठेकुआ, नीमकी और पूरी—बनाए गए और परिजनों के साथ अल्पाहार किया गया. इस तरह वैश्विक क्रिसमस प्रेम, विश्वास और आपसी सद्भाव के संदेश के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ.

आलोक कुमार

Publisher ID: pub-4394035046473735
Site: chingariprimenews.blogspot.com


Jharkhand : निष्पक्ष जांच, पीड़ित के उपचार और संस्थानों की सुरक्षा पर जोर

  फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला: पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद, अब न्याय और सुरक्षा की बारी  खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधा...