मोदी सरकार एवं आयकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी
केन्द्र की ‘कर आतंकवाद’ के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पटना। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश में हो रही प्रजातंत्र की हत्या एवं ‘कर आतंकवाद’ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आज पहला दिन था। इसके तहत प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार एवं आयकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही दृश्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में देखने को मिला। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी का खाता पिछले महीने सील कर दी थी एवं दो रोज पहले एक नया नोटिस थमा कर करीब 1823 करोड़ रूपया अलग से जमा करने का आदेश दिया है। इसके खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से दो दिवसीय देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत शनिवार को बिहार प्रदेश मुख्यालय एवं जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आचार संहिता लागू होने के कारण विशाल जन-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई और इसीलिए विरोध प्रदर...