संदेश

मई 14, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज सुबह फादर जोसेफ थडावनल का निधन

चित्र
   48 साल की खुशी 14 मई 2023 को गम में तब्दील पुरोहिताभिषेक 14 मई 1975 और मृत्यु 14 मई 2023 को विधि के विधान के सामने नतमस्तक अंतिम संस्कार 15 मई को 04ः30 बजे से एक्सटीटीआई,पटना में पटना.राजधानी पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के छह साल तक रेक्टर रहे फादर जोसेफ थडावनल का निधन हो गया.उन्होंने आज एक्सटीटीआई दीघा में स्थित आवास पर सुबह साढ़े चार बजे अंतिम सांस ली.फादर जोसेफ थडावनल 68 वर्ष के थे.     केरल के रहने वाले फादर जोसेफ थडावनल ने 10 अप्रैल 2023 को अंतिम बार 68 वां जन्मदिन मनाया.बताया गया कि येसु समाज में प्रवेश करने का 61 साल का जश्न 01 जुलाई 2023 को मनाने वाले थे.सबसे दुखद पहलू यह है कि फादर जोसेफ थडावनल का पुरोहिताभिषेक 14 मई 1975 को हुआ था. 48 साल की खुशी 14 मई 2023 को गम में बदल गया.जेसुइट पुरोहित बनने के दिन ही प्रभु के प्यारे हो गए.इसी को विधि का विधान कहा जाता है.     आज सुबह फादर जोसेफ थडावनल का निधन होने से शान्ति में आराम करने चले गए.फादर जोसेफ एक सोसाइटी ऑफ़ जीसस के मजबूत खंभे के रूप में 1962 से 2023 तक यानी 60 ...

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वाति सिंह को पहला, धीरज कुमार को दूसरा और अजमेर करीम को तीसरा स्थान

चित्र
   यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का  प्रदेश स्तरीय आयोजन राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में संपन्न पटना. भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 14 मई दिन रविवार को बिहार की राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में संपन्न हुआ. जिसमें प्रदेश भर के सभी जिलों से आए 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, उन्होंने बेबाकी के साथ प्रतियोगिता के तीनों फॉर्मेट में भाषण,वाद-विवाद एवं कविता/व्यंग्य में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन जज के पैनल के रूप में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, प्रवक्ता ज्ञानरंजन, पूर्व प्रवक्ता राज छवि राज ने किया. यंग इंडिया के बोल सीजन 3 की विस्तृत जानकारी देते हुए बिहार राज्य प्रभारी एवं सह प्रभारी यंग इंडिया के बोल के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान एवं रत्नेश मिश्रा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपने संगठन का विस्तार करते हैं, जिसके अंतर्गत चुनाव की प्रक्रिया भारतीय युवा कांग्रेस से लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस और जिला से लेकर विधान...