धूमधाम से कांग्रेस ने मनाया 74 वां गणतंत्र दिवस, संविधान की रक्षा का संकल्प लिया
’धूमधाम से कांग्रेस ने मनाया 74 वां गणतंत्र दिवस, संविधान की रक्षा का संकल्प लिया ’देश को एकता के सूत्र में पिरोने निकले राहुल गांधी के साथ खड़े रहें कांग्रेसजन : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ’लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़े हो कांग्रेसजन : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया.झंडोत्तोलन के उपरांत राष्ट्र गान के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि देश विगत नौ वर्षों से ऐसे शासन के अधीन आ गया है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का अस्तित्व संकट में आ गया है. ऐसे में कांग्रेस के प्रत्येक सदस्यों को लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा के लिए आगे आकर देश को एकजुट रखने के हमारे नेता राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाकर चलना होगा. संविधान की रक्षा इस दौर में सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि देश को नफरत, द्वेष और वैमनस्यता के चंगुल से छुड़ाने के लिए हमारे नेता राहुल गा...