पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश
जिलाधिकारी ने रहुई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक । जन संवाद में प्रखंड से संबंधित बताई गई समस्याओं/आवश्यकताओं के आलोक में योजना को लेकर की गई चर्चा, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश... नालंदा।आज रहुई प्रखंड के देकपुरा एवं हुसैनपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों द्वारा प्रखंड से संबंधित मुख्य समस्याओं/आवश्यकताओं के बारे में बताया गया। इन समस्याओं के समाधान तथा अन्य आवश्यकताओं से संबंधित योजनाओं की फिजिबिलिटी को लेकर जिलाधिकारी ने प्रखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। सभी पात्र एवं वंचित लोगों का राशन कार्ड बने, इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। विद्युत संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति ग्रामीण को दिया गया। विद्युत दोष के कारण बंद राजकीय नलकूपों के संदर्भ में तुरंत निकटतम ट्रांसफॉर्मर से कनेक्शन लेकर क्रियाशील करने का न...