संदेश

जून 22, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पितृपक्ष मेला पूरे विश्व में एक अलग छवि प्राप्त किया

चित्र
   गया. ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में इस वर्ष आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला महासंगम 2023 की तैयारी के संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों विष्णुपद केक पुरोहितों के साथ बैठक की गई जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 28 सितंबर से प्रारंभ होते हुए 14 अक्टूबर तक पितृपक्ष मेला प्रस्तावित है.         उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पितृपक्ष मेला में आप सभी तमाम पदाधिकारियों पुरोहितों एवं मेला क्षेत्र के वार्ड पार्षदों के साथ-साथ तमाम स्टेकहोल्डर स्वयंसेवी संस्था द्वारा काफी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया गया जिसके कारण पितृपक्ष मेला पूरे विश्व में एक अलग छवि प्राप्त किया है. इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर आयोजन किया जाए इसे लेकर अभी सही तैयारियां आवश्यक है.         उन्होंने कहा कि 08 सरोवर एवं 52 पिंड वेदियां हैं जहां तर्पण कार्यक्रम होता है. पिछले वर्ष घाट का विस्तार होने के बाद और अधिक संख्या में तीर्थ यात्री तर्पण करने पहुंचे थे घाट पर अत्यधिक भीड़ देखी गई है.         इस वर्ष तैयारियों के संबंध में उन्...

एएनएम की आपसी वरीयता आयोग द्वारा निर्धारित मेधा सूची के अनुसार निर्धारित की जाएगी

चित्र
   पटना.बिहार सरकार ने बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संवर्ग नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी है. यह स्वीकृति स्वास्थ्य विभागीय अधिसूचना संख्या-904 (6),दिनांक 01.06.2023 द्वारा दी गयी है.इस अधिसूचना को ठेंगा दिखाकर बड़े पैमाने पर ए.एन.एम.का स्थानांतरण का मोटी रकम डकार ली गयी.जून माह में ए.एन.एम.का स्थानांतरण से संबंधित कई परिवाद बिहार के नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक प्रमुख प्राप्त हो रहे हैं.उसे  कर इसकी सूचना से विभाग को अवगत कराने का आदेश निर्गत किया गया है.          बता दें कि ए.एन.एम.बहाली की 2018 में बनाई गई थी.उक्त नियमावली को निरस्त करते हुए इसके स्थान पर बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संवर्ग नियमावली 2023 के गठन की स्वीकृति दी है.इस संदर्भ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य में अब तक ए.एन.एम. की बहाली अंकों के आधार पर होती थी. यही नहीं इनका कैडर भी जिला कैडर होता था. इसमें संशोधन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस हो रही थी.बिहार में ए.एन.एम. (ऑक्जिलरी नर्स मिडवाइफ) की बहाली अब...

बिहार कांग्रेस में खासा उत्साह

चित्र
    पटना.महागठबंधन की बैठक भले ही मुख्यमंत्री निवास में हो रही हो लेकिन असली रौनक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में देखने को मिल रहा है.कांग्रेस के सर्वमान्य नेता श्री राहुल गाँधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव श्री के0सी0 वेणुगोपाल के पटना आगमन पर बिहार कांग्रेस में खासा उत्साह है.     कांग्रेसजन इसे एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में तब्दील करना चाहते हैं.इसी को ध्यान में रखते हुए आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी नेताओं के हुजूम के साथ पटना हवाई अड्डे से लेकर सदाकत आश्रम तक तैयारियों का जायजा लिया.    आज सदाकत आश्रम में बन रहे विशाल पंडाल का स्थल निरीक्षण किया एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए. गौरतलब है कि श्री राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्षस्थ नेतृत्व महागठबंधन की बैठक से पहले प्रदेश पार्टी मुख्यालय आयेंगे और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संबोधित भी करेंगे.    इस अवसर पर डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि तैयारी में कोई कोर कसर बाकी न रह जाय यह सुनिश्चित...