आगामी गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन
आगामी गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन साफ-सफाई ,प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान , खेलकूद कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार चर्चा सीतामढ़ी । आगामी गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में मुख्य समारोह स्थल तथा अन्य स्थलों पर साफ-सफाई ,प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान , खेलकूद कार्यक्रम को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समय पर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डुमरा परेड मैदान(मुख्य कार्यक्रम स्थल) 9ः00 बजे पूर्वाह्न में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड के साथ साथ मार्च पास्ट कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें जिला सशस्त्र पुलिस ,जिला गृह रक्षा वाहिनी सहित बीएमपी ,सशस्त्र सीमा बल, महिला बल के प्लाटून के द्वारा परेड तथा मार्च पास्ट किया जाएगा। 9ः40 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय सीतामढ़ी में झंडोत्तोलन किया जाएगा। ...