संदेश

सितंबर 3, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चार अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति डेंगू वार्ड के लिए करें

चित्र
 नालंदा : जिला पदाधिकारी नालन्दा श्री शशांक शुभंकर द्वारा अनुमंडल अस्पताल राजगीर का निरीक्षण किया गया।उन्होंने अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और इलाजरत रोगियों के परिजनों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन नालन्दा को आदेश दिया कि प्लेटलेट्स जांच के लिए नए मशीन के लगने तक सैंपल पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजें। चार अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति डेंगू वार्ड के लिए करें।इसके साथ-साथ 8 जी एन एम की भी प्रतिनियुक्ति करें। जिला पदाधिकारी ने डेंगू के रोगियों के लिए अतिरिक्त 20 बेड तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ?  का काउंटर भी लगाकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य चुनावों की तरह नगरपालिका चुनाव भी अत्यंत ही महत्वपूर्ण

चित्र
  नगरपालिका आम निर्वाचन बेहद महत्वपूर्ण, राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत करें अनुपालन रू जिला निर्वाचन पदाधिकारी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगरपालिका की अध्यक्षता में सभी कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा... बेतिया: नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफल संचालन के निमित की जा रही तैयारियों की आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य चुनावों की तरह नगरपालिका चुनाव भी अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इसके सफल संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने पाए। कार्मिक कोषांग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदान एवं मतगणना के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों का डाटा बेस ससमय अपडेट कर लिया जाय। इसके साथ ही टेक्निकल कार्मिकों का डाटा बेस भी अपडेट कर लिया जाय। जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा आईटी प्रबंधक ...