संदेश

अक्टूबर 12, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिलाधिकारी ने सरथा पंचायत के चैनपुर में शून्य अपशिष्ट पर आधारित अनंतजीत फूड्स के प्लांट का किया अवलोक

चित्र
   * जिलाधिकारी ने सरथा पंचायत के चैनपुर में शून्य अपशिष्ट पर आधारित अनंतजीत फूड्स के प्लांट का किया अवलोकन नालंदा। आज हरनौत प्रखण्ड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने सरथा पंचायत के चैनपुर में अनंतजीत फूड्स के प्लांट का अवलोकन किया। इस प्लांट का वर्त्तमान सालाना टर्नओवर लगभग 6 करोड़ रुपये का है। इस प्लांट में आम, अनानास, लीची आदि जैसे फलों का जूस  किसी प्रिजर्वेटिव के उपयोग किये बिना तैयार किया जाता है। बिहार सरकार के उद्योग विभाग की योजना के माध्यम से इस उद्योग को ब्याज सब्सिडी सहित अन्य प्रकार का लाभ दिया गया है। इस उद्यम का संस्थापन सेवानिवृत्त अभियंता श्री मृत्युंजय सिंह  द्वारा किया गया है। इसका संचालन उनकी पुत्री स्मिता सिंह के सहयोग से किया जा रहा है। श्री  मृत्युंजय सिंह द्वारा हॉर्टिकल्चर, मत्स्य पालन, डेयरी आदि के रूप में इंटीग्रेटेड फार्मिंग भी किया जा रहा है।  जिलाधिकारी ने उनके उद्यम को और वृहद बनाने के लिए उद्योग विभाग एवं अन्य विभागों की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कार्रवाई को कहा। इस अवसर पर उप विकास ...

दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम नगरनौसा पंचायत में आयोजित

चित्र
  नालंदा। नगरनौसा प्रखण्ड में दूसरा जनसंवाद  कार्यक्रम नगरनौसा पंचायत में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यरूप से भूतहाखार,गोरायपुर, कैला, नगरनौसा तथा रामपुर पंचायत के लोग शामिल हुए।        जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं नगरनौसा प्रखंड में विगत वर्षों में किये गए एवं किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी।     लघु वृत्तचित्र के माध्यम से विगत वर्षों में प्रखण्ड में किये गए विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई।    पुलिस अधीक्षक ने डायल 112, साइबर थाना तथा थाना में महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि कल्याणबीघा पुलिस ओपी को थाना के रूप में स्थापित करने के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है, जल्द ही यहाँ थाना की स्थापना होगी।    उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के साथ साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई।विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी ग...

जिलाधिकारी ने नगरनौसा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक

चित्र
 * जिलाधिकारी ने नगरनौसा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक * जन संवाद में प्रखंड से संबंधित बताई गई समस्याओं/आवश्यकताओं के आलोक में योजना को लेकर की गई चर्चा, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश नालंदा। आज नगरनौसा प्रखंड के दामोदरपुर बलधा एवं नगरनौसा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं आम लोगों द्वारा प्रखंड से संबंधित मुख्य समस्याओं/आवश्यकताओं के बारे में बताया गया।      इन समस्याओं के समाधान तथा अन्य आवश्यकताओं से संबंधित योजनाओं की फिजिबिलिटी को लेकर जिलाधिकारी ने प्रखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। जनसंवाद में संज्ञान में लाए गई आवश्यकताओं को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।       बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, विभिन्न संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। आलोक कुमार