निष्पक्ष, निर्भीक और स्वतंत्र पत्रकारिता को मजबूत करने में आप सभी हमारा साथ दें। अभिव्यक्ति पर शिकंजा कसने के इस दौर में सच की आवाज बनने में आप और हम मिलकर कार्य करें। इसे सब्सक्राइब जरूर करें और लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें। धन्यवाद। © 2026 Chingari Prime News — All Rights Reserved

जिलाधिकारी ने सरथा पंचायत के चैनपुर में शून्य अपशिष्ट पर आधारित अनंतजीत फूड्स के प्लांट का किया अवलोक

  * जिलाधिकारी ने सरथा पंचायत के चैनपुर में शून्य अपशिष्ट पर आधारित अनंतजीत फूड्स के प्लांट का किया अवलोकन





नालंदा। आज हरनौत प्रखण्ड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने सरथा पंचायत के चैनपुर में अनंतजीत फूड्स के प्लांट का अवलोकन किया। इस प्लांट का वर्त्तमान सालाना टर्नओवर लगभग 6 करोड़ रुपये का है।

इस प्लांट में आम, अनानास, लीची आदि जैसे फलों का जूस  किसी प्रिजर्वेटिव के उपयोग किये बिना तैयार किया जाता है। बिहार सरकार के उद्योग विभाग की योजना के माध्यम से इस उद्योग को ब्याज सब्सिडी सहित अन्य प्रकार का लाभ दिया गया है।

इस उद्यम का संस्थापन सेवानिवृत्त अभियंता श्री मृत्युंजय सिंह  द्वारा किया गया है। इसका संचालन उनकी पुत्री स्मिता सिंह के सहयोग से किया जा रहा है। श्री  मृत्युंजय सिंह द्वारा हॉर्टिकल्चर, मत्स्य पालन, डेयरी आदि के रूप में इंटीग्रेटेड फार्मिंग भी किया जा रहा है।

 जिलाधिकारी ने उनके उद्यम को और वृहद बनाने के लिए उद्योग विभाग एवं अन्य विभागों की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कार्रवाई को कहा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

आलोक कुमार


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

India : आवाज अक्सर इन संस्थाओं के माध्यम से सामने आती है

  कानूनी शिकंजे के साए में सिमटते एनजीओ: क्या एफआईआर के डर से सामाजिक सरोकार पीछे छूट रहे हैं? क्या सामाजिक काम करने वाला संगठन अब किसी कार्...