आज विश्व खाद्य दिवस
लातेहार.आज विश्व खाद्य दिवस है.इसकी स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को हुई थी.इसे संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. एफएओ संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भुखमरी की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है.इस साल भारत को 111 वां स्थान मिला है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएसआई) 2023 की लिस्ट में दुनियाभर के 125 देशों में भारत का 111 वां स्थान मिला है.रिपोर्ट में भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति बेहतर है.हंगर इंडेक्स की लिस्ट में पाकिस्तान की रैंकिंग 102, बांग्लादेश की 81, नेपाल की 69 और श्रीलंका की 60 है.भारत की रैंकिग में लगातार तीसरे साल गिरावट दर्ज की गई है.ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 28.7 स्कोर के साथ भारत में भुखमरी की स्थिति को गंभीर बताया गया है. इससे पहले 2022 में 121 देशों की लिस्ट में भारत 107 नंबर पर था. 2021 में भारत को 101वां रैंक मिला था. स्थापना के 78 साल एवं हंगर इंडेक्स के जारी होने के बीच वर्ल्ड फूड एंड सेफ्टी डे 2023 की थीम ( (World Food Safety Day 2023 Theme)) है- ‘खाद्य मानक जीवन बचाते हैं.इस ...