लोकतान्त्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान का सम्मेलन सम्पन्न
लोकतान्त्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान का सम्मेलन सम्पन्न
लोकतान्त्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान का सम्मेलन सम्पन्न
जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान
* जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान
* लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों से जिलाधिकारी को कराया अवगत
* संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बेतिया। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के जनता दरबार में 82 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें श्याम नारायण निराला, सिकंदर कुमार, कैफ गद्दी, संतोष कुमार, रीता देवी, गिरजा देवी, सिंहासन बैठा, अमृता कुमारी आदि के नाम शामिल है।
जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार समाप्ति के पश्चात भी अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर विभिन्न जगहों से आए लोगों को जिलाधिकारी ने सुना और तत्क्षण संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री कुमार रविन्द्र, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, एएसडीएम, बेतिया सदर, श्री अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री मनीष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आलोक कुमार
मृत एवं अन्य जगहों पर शिफ्ट हो चुके व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट से हटाए : जिलाधिकारी
* 18-19 वर्ष के सभी मतदाताओं एवं लिंगानुपात में सुधार करने के लिए छुटी हुई महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का निर्देश
* पीएसई एवं डीएसई से संबंधित कार्यों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश
* जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
* 02 एवं 03 दिसंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा विशेष कैम्प
* वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने, सुधारने आदि का होगा कार्य
बेतिया। अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में किये जा रहे कार्यों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।
डेड एवं शिफ्टेड व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से हटाने, 18-19 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सभी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में अनिवार्य रूप से जोड़ने, लिंगानुपात में सुधार, पीएसई (फोटो सिम्लर इन्ट्री) एवं डीएसई (डेमोग्राफी सिम्लर इन्ट्री) आदि कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वयं की जा रही है।
इसी क्रम में आज पुनः जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उक्त कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने आदि हेतु प्रपत्र संग्रहण कार्य में प्रगति हुई है। इसे और तीव्रता के साथ करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मृत एवं अन्य जगहों पर शिफ्ट हो चुके व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से हर हाल में विलोपित किया जाय। सभी बीएलओ इस के लिए कारगर तरीके से कार्य करें और फॉर्म 07 भरते हुए मृत एवं अन्य जगहों पर शिफ्ट हो गए व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट से हटाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि के उपरांत अगर संबंधित बीएलओ के क्षेत्र में एक भी मृत अथवा दूसरे जगह शिफ्ट हो चुके व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में पाया जाता है तो संबंधित बीएलओ के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि 18-19 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सभी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में अनिवार्य रूप से जोड़ना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 02 एवं 03 दिसंबर 2023 को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, सुधारने आदि को लेकर विशेष कैम्प का निर्धारण किया गया है। इसकी सभी तैयारी ससमय कर ली जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा पीएसई (फोटो सिम्लर इन्ट्री) एवं डीएसई (डेमोग्राफी सिम्लर इन्ट्री) के लिए सभी बीएलओ के लॉगिन पर डिटेल उपलब्ध करा दिया गया है। बीएलओ डिटेल देखकर पीएसई एवं डीएसई कार्यों को ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री रजनीकांत प्रवीण, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री लालबहादुर राय, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, श्री सुजीत बरनवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अन्य सभी एसडीएम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बीपीआरओ, बीपीएम, जीविका, सीडीपीओ आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहें।
आलोक कुमार
Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?
खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...
-
यह तिथि इतिहास, धर्म, साहित्य और संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक 23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व रखत...
-
निवेशकों के रुझान के चलते कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है सोना और चांदी भारतीय बाजार में हमेशा से निवेश और प...
-
संवैधानिक अध्यक्षीय आसन से सीधे ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के उद्धरणों के साथ सदन की कार्यवाही की शुरुआत की दक्षिण भारत की राजनीति में एक ऐतिहास...





