संदेश

फ़रवरी 3, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिले के कुल-53 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित हो रही है परीक्षा

चित्र
  पुलिस अधीक्षक, बगहा, एसडीएम, बगहा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रहे मौजूद सीटिंग प्लान, फिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई आदि का लिया गया जायजा जिले के कुल-53 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित हो रही है परीक्षा बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री सुशांत कुमार सरोज, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा आज परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू राजकीयकृत डी एम एकेडमी, राजकीय मध्य विद्यालय, नरईपुर, नॉर्थ बिहार सुगर मिल्स प्लस टू उच्च विद्यालय नरईपुर, बाबा भूतनाथ महाविद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था ।   प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।           इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सीटिंग प्लान, फिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई, अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा ...

सभी कार्यों के प्रगति में तेजी लाकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश

चित्र
  जिलाधिकारी ने नगर निगम में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बिहारशरीफ। नालंदा जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज अपने कार्यालय वेश्म में नगर निगम बिहारशरीफ में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।      माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में 42 सड़कों के जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अभी तक एक सड़क का कार्य पूर्ण हुआ है। लगभग 21 किलोमीटर लंबाई के नाले का निर्माण किया जाना है जिसमें से अबतक 3.5 किलोमीटर नाले का निर्माण पूरा हुआ है।  जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।      शहर में 8 चैराहों को सुव्यवस्थित करने का कार्य किया जाना है जिसमें से तीन चैराहे- अस्पताल चैक, खंडकपर चैराहा एवं बड़ी पहाड़ी जंक्शन का कार्य प्राथमिकता से अविलंब करने का निर्देश दिया गया।रामचंद्रपुर बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाते हुए मई तक पूर्ण करने को कहा गया। भरावपर फ्लाईओवर...

जेल मैनुअल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखने का निर्देश

चित्र
जिलाधिकारी ने उपकारा, बगहा का किया औचक निरीक्षण बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज उपकारा, बगहा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जेल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर बंदियों से मिल रही सुविधाओं को लेकर जानकारी ली।        जिलाधिकारी ने अधीक्षक, उपकारा, बगहा को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखें। कारा परिसर की समुचित साफ-सफाई, कैदियों को समय पर भोजन, समय पर योगाभ्यास, बीमार होने पर तुरंत इलाज आदि की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सीसीटीवी के माध्यम से कारा के अंदर की प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखें। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले कैदियों को अन्य जेलों में ट्रांसफर करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कैदियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया गया।                जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उपकारा के बंदियों की सतत निगरानी आवश्यक है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही जेल मैनुअल के शत-प्र...

कैथोलिक कनेक्ट मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया

चित्र
भारत में चर्च डिजिटल क्रांति लाने के लिए तैयार है बैंगलोर.सीसीबीआई द्वारा कैथोलिक कनेक्ट मोबाइल ऐप को सीसीबीआई के अध्यक्ष कार्डिनल फिलिप नेरी फेराओ, कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस, बॉम्बे के आर्चबिशप कार्डिनल एंथोनी पूला, हैदराबाद के आर्चबिशप, आर्चबिशप जॉर्ज एंथोनीसामी, उपाध्यक्ष द्वारा लॉन्च किया गया था. सीसीबीआई, आर्चबिशप अनिल कूटो, महासचिव, सीसीबीआई, बैंगलोर के आर्चबिशप पीटर मचाडो, रेव्ह डॉ. स्टीफन अलाथारा, उप महासचिव, सीसीबीआई और श्री माइकल डिसूजा, एनआरआई उद्यमी और परोपकारी.लॉन्च 30 जनवरी, 2024 को बेंगलुरु में सेंट जॉन्स नेशनल एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज में पूर्ण सभा के दौरान हुआ. यह ऐप भारत पर विशेष जोर देने के साथ वैश्विक कैथोलिक समुदाय के भीतर एक डिजिटल क्रांति का नेतृत्व करने के लिए तैयार है. यह बहुआयामी ऐप एक व्यापक मंच के रूप में कार्य करता है, जो आध्यात्मिक संसाधनों, प्रासंगिक समाचार और स्वास्थ्य बीमा, शिक्षा, नौकरियां और आपातकालीन सहायता सहित कैथोलिक जीवन सेवाओं की एक श्रृंखला तक पहुंच प्रदान करता है. इसके अतिरिक्त, उपयोगकर्ता आसानी से आस-पास के चर्चों का पता लगा सकते हैं और भारत म...